logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ रिक्रूट आरक्षियों का ग्रैंड रिहर्सल, प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में दिखा दमखम प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का भव्य पूर्वाभ्यास सम्पन्न रिजर्व पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आरक्षियों ने शानदार ड्रिल और समन्वय का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने परेड की सलामी ली और जवानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने अनुशासन एवं ड्रिल के उत्कृष्ट स्तर पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, देश सेवा और संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही इंडोर व आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यही एक आदर्श पुलिसकर्मी की पहचान है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।

4 days ago
user_Salman Khan "Journalist"
Salman Khan "Journalist"
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ रिक्रूट आरक्षियों का ग्रैंड रिहर्सल, प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में दिखा दमखम प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का भव्य पूर्वाभ्यास सम्पन्न रिजर्व पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ के परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आरक्षियों ने शानदार ड्रिल और समन्वय का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने परेड की सलामी ली और जवानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने अनुशासन एवं ड्रिल के उत्कृष्ट स्तर पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, देश सेवा और संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही इंडोर व आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यही एक आदर्श पुलिसकर्मी की पहचान है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी लाइन शिवनारायण वैस, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाबा घुइसरनाथ धाम में क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर क्षेत्र भर में विविध आयोजन हुए। मुख्य समारोह बाबा घुइसरनाथ धाम में जन्मदिन पर नारी सशक्तीकरण सम्मान 2026 में कांग्रेसियों व समर्थकों ने केक काटकर विधायक मोना के जन्मदिन की खुशियां साझा की। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, गीता देवी साहू, प्रेमा देवी, सुमन गुप्ता, कलावती, मोनी, व पूजा को सामाजिक सरोकार के लिए आयोजन समिति द्वारा बाबा घुइसरनाथ जी का चित्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
    1
    बाबा घुइसरनाथ धाम में क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर क्षेत्र भर में विविध आयोजन हुए। मुख्य समारोह बाबा घुइसरनाथ धाम में जन्मदिन पर नारी सशक्तीकरण सम्मान 2026 में कांग्रेसियों व समर्थकों ने केक काटकर विधायक मोना के जन्मदिन की खुशियां साझा की। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, गीता देवी साहू, प्रेमा देवी, सुमन गुप्ता, कलावती, मोनी, व पूजा को सामाजिक सरोकार के लिए आयोजन समिति द्वारा बाबा घुइसरनाथ जी का चित्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे मीर का पुरवा मजरे रोखा गाव आग लग जाने के कारण गेहूं की फैसले व खेतों में पड़ा भूसा जलकर राख हो गया है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान गांव के कई किसानों की फसल वा खेतों में पड़ा भूसा जलकर हुआ खाक जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।आग की लपटे इतनी तेज थी। की चारो चीखे ही चीखे  सुनाई दे रही थी लगभग 25 बीघा गेहूं व उसका भूसा चलकर राख हो गया है। सलोन रायबरेली यूनिट दमकल विभाग की गाड़ियां गेहूं के खेतों तक नहीं पहुंच सकी‌  भुसा और गेहूं  जल गया। ग्रामीणों ने अपना टेबल चलकर किसी तरह आग पर काबू पाया रोखा निवासी सभी दमकल गाड़ियों पर नाराजगी व्यक्त किया। घटनास्थल पर थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज पहुंचे और नुकसान का जायजा लेकर ग्रामीणों के साथ आग पर किसी तरह काबू पाया दमकल की गाड़ियां दुर्गापुर गांव के पास खड़ी थी परंतु घटनास्थल पर गेहूं के खेतों में नहीं पहुंची।
    3
    रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे मीर का पुरवा मजरे रोखा गाव आग लग जाने के कारण गेहूं की फैसले व खेतों में पड़ा भूसा  जलकर राख हो गया है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान गांव के कई किसानों की फसल वा खेतों में पड़ा भूसा जलकर हुआ खाक जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।आग की लपटे इतनी तेज थी। की चारो चीखे ही चीखे  सुनाई दे रही थी  लगभग 25 बीघा  गेहूं व उसका भूसा चलकर राख हो गया है। सलोन रायबरेली यूनिट दमकल विभाग की गाड़ियां गेहूं के खेतों तक नहीं पहुंच सकी‌   भुसा और गेहूं  जल गया। ग्रामीणों ने अपना टेबल चलकर किसी तरह आग पर काबू पाया रोखा निवासी सभी दमकल गाड़ियों पर नाराजगी व्यक्त किया।  घटनास्थल पर थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज पहुंचे और नुकसान का जायजा लेकर ग्रामीणों के साथ आग पर किसी तरह काबू पाया दमकल की गाड़ियां दुर्गापुर गांव के पास खड़ी थी परंतु घटनास्थल पर गेहूं के खेतों में नहीं पहुंची।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • रामपुर दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला को हुई सात साल की सजा को बढ़ाए जाने की अभियोजन द्वारा दो अपीलो पर चल रही सुनवाई में मे कोर्ट नें सुनवाई करते हए आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की अपील की ख़ारिज आज़म खान अब्दुल्ला आज़म खान दोषी बरकरार पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां नवेद मियां भी पक्षकार बनेंगे। पक्षकार बनाए जाने को लेकर हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर स्थानीय अदालत को इस संंबंध में आदेश नवेद मिया को सुनने के लिए कुछ ही देर मे अगली दी जाएगी तारीख बाइट एडवोकेट सीमा राणा अभियोजन अधिकारी रामपुर
    1
    रामपुर दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला को हुई सात साल की सजा को बढ़ाए जाने की अभियोजन द्वारा दो अपीलो पर चल रही सुनवाई में मे कोर्ट नें सुनवाई करते हए आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की अपील की ख़ारिज 
आज़म खान अब्दुल्ला आज़म खान दोषी बरकरार 
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां नवेद मियां भी पक्षकार बनेंगे। पक्षकार बनाए जाने को लेकर हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर स्थानीय अदालत को इस संंबंध में आदेश नवेद मिया को सुनने के लिए कुछ ही देर मे अगली दी जाएगी तारीख 
बाइट एडवोकेट सीमा राणा अभियोजन अधिकारी रामपुर
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अमेठी पहुंचे गो सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने क्या कहा और क्या संदेश दिया
    1
    अमेठी पहुंचे गो सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने  क्या कहा और क्या संदेश दिया
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीसीटर अपराधी को गोली लगी।इसके साथ ही उसके दो अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बदमाश के पास से तमंचा,जिंदा कारतूस,चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 नगद बरामद हुए।मुठभेड़ में घायल कर सनी पांडेय के ऊपर अमेठी के अलग-अलग थानो के अलावा फतेहपुर में 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।आज एसपी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।। दरअसल संग्रामपुर पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देर रात व्यक्तियो और वाहनों की जांच कर रही थी इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।बदमाश की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के रहने वाले शनि पांडेय के रूप में हुई जो हिस्ट्रीसीटर अपराधी है।तलाशी के दौरान शनि के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस के अलावा चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 रुपए नगद बरामद हुए।इसी बदमाश कि शिनाख्त पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों समरजीत पुत्र शिव बहादुर निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर और रामलाल मोर्य पुत्र गया प्रसाद मोर्य निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर को भी गिरफ्तार किया।अपराधियों के पास से पुलिस ने 2100 रुपए,गैस सिलेंडर,प्लास,पेंचकस,कुदाल,फावड़ा के साथ ही एक बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल भी बरामद की।आज एसपी सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सनी पांडे एक शातिर अपराधी है जिस पर 23 मुकदमें दर्ज हैं।इसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम दिया है।
    1
    अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीसीटर अपराधी को गोली लगी।इसके साथ ही उसके दो अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बदमाश के पास से तमंचा,जिंदा कारतूस,चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 नगद बरामद हुए।मुठभेड़ में घायल कर सनी पांडेय के ऊपर अमेठी के अलग-अलग थानो के अलावा फतेहपुर में 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।आज एसपी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।।
दरअसल संग्रामपुर पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देर रात व्यक्तियो और वाहनों की जांच कर रही थी इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।बदमाश की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के रहने वाले शनि पांडेय के रूप में हुई जो हिस्ट्रीसीटर अपराधी है।तलाशी के दौरान शनि के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस के अलावा चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 रुपए नगद बरामद हुए।इसी बदमाश कि शिनाख्त पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों समरजीत पुत्र शिव बहादुर निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर और रामलाल मोर्य पुत्र गया प्रसाद मोर्य निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर को भी गिरफ्तार किया।अपराधियों के पास से पुलिस ने 2100 रुपए,गैस सिलेंडर,प्लास,पेंचकस,कुदाल,फावड़ा के साथ ही एक बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल भी बरामद की।आज एसपी सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए  बताया कि सनी पांडे एक शातिर अपराधी है जिस पर 23 मुकदमें दर्ज हैं।इसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम दिया है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन भगवान परशुराम की जय के नारों से गूँजी अमेठी अमेठी में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर अमेठी कस्बे स्थित गायत्री शक्तिपीठ में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके सनातन के उत्थान और भारत के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात भगवान परशुराम की जयघोष के साथ शोभायात्रा अमेठी शहर की तरफ निकली। शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर नृत्य और जय श्रीराम, जय भगवान परशुराम, जय हिन्द, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ ने शहर का भ्रमण किया। शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पहुँची। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम ने असुरों का संहार करके धरती को किया पाप मुक्त किया था। कवि एवं इतिहास अभिजित त्रिपाठी ने बताया कि भगवान परशुराम ने हैहय वंशी असुरों का संहार किया था न कि क्षत्रिय जाति का विनाश। जिस प्रकार पापी रावण का भगवान राम ने संहार किया, उसी प्रकार भगवान परशुराम ने सहस्रबाहु का वध करके पृथ्वी से अनाचार को समाप्त किया था। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजसेवी पंडित दिनेश तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम किसी जाति के नहीं, अपितु सर्वसमाज के भगवान हैं। उन्होंने धरती से पाप विनाश करने के लिए अवतार लिया था। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी, हरिकेश मिश्रा, भूपेन्द्र मिश्रा , कैप्टन अरविंद शुक्ला, अमित तिवारी, अम्बरीष पाण्डेय, कन्हैयालाल मिश्रा, डॉ देवमणि तिवारी आदि उपस्थित रहे।
    1
    भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन 
भगवान परशुराम की जय के नारों से गूँजी अमेठी 
अमेठी में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर अमेठी कस्बे  स्थित गायत्री शक्तिपीठ  में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। 
शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके सनातन के उत्थान और भारत के कल्याण की कामना की। 
इसके पश्चात भगवान परशुराम की जयघोष के साथ शोभायात्रा अमेठी शहर की तरफ निकली। शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर नृत्य और जय श्रीराम, जय भगवान परशुराम, जय हिन्द, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ ने शहर का भ्रमण किया। शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पहुँची।
ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम ने असुरों का संहार करके धरती को किया पाप मुक्त किया था।
कवि एवं इतिहास अभिजित त्रिपाठी ने बताया कि भगवान परशुराम ने हैहय वंशी असुरों का संहार किया था न कि क्षत्रिय जाति का विनाश। जिस प्रकार पापी रावण का भगवान राम ने संहार किया, उसी प्रकार भगवान परशुराम ने सहस्रबाहु का वध करके पृथ्वी से अनाचार को समाप्त किया था। 
ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजसेवी पंडित दिनेश तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम किसी जाति के नहीं, अपितु सर्वसमाज के भगवान हैं। उन्होंने धरती से पाप विनाश करने के लिए अवतार लिया था। 
कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी, हरिकेश मिश्रा, भूपेन्द्र मिश्रा , कैप्टन अरविंद शुक्ला, अमित तिवारी, अम्बरीष पाण्डेय, कन्हैयालाल मिश्रा, डॉ देवमणि तिवारी आदि उपस्थित रहे।
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सोमनाथ दर्शन हेतु यूपी से स्पेशल ट्रेन को सी एम योगी नें किया रवाना Anchor : गुजरात में समुद्र तट पर स्थित प्राचीन एवं प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या दर्शनर्थियों को सरकारी खर्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों से चिन्हित श्रद्धालुओं को इस स्वाभिमान पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश सरकार नें रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें हरि झंडी दिखाई वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री संजय निषाद समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि यात्रा में हमारे संवादाता डी के शर्मा भी मौजूद हैं जो इस यात्रा का हर अनोखा छड़ हमसे साझा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सुदृढ़ व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। यात्रा कि स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल रविवार को यह यात्रा शुरू हुई है 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 6 बजे सोमनाथ विरावल पहुंचेगी। जिसके बाद यहाँ कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कि योजना है।
    1
    सोमनाथ दर्शन हेतु यूपी से स्पेशल ट्रेन को सी एम योगी नें किया रवाना 
Anchor : गुजरात में समुद्र तट पर स्थित प्राचीन एवं प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर पर स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के हजारों की संख्या दर्शनर्थियों को सरकारी खर्च पर सीएम योगी आदित्यनाथ नें स्पेशल ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदेश के सभी जिलों से चिन्हित श्रद्धालुओं को इस स्वाभिमान पर्व का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश सरकार नें रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से उन्हें रवाना किया। इस अवसर पर जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें हरि झंडी दिखाई वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री संजय निषाद समेत कई मंत्री और नेता मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि यात्रा में हमारे संवादाता डी के शर्मा भी मौजूद हैं जो इस यात्रा का हर अनोखा छड़ हमसे साझा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सुदृढ़ व्यवस्था के बीच यात्रा का शुभारम्भ हुआ है। यात्रा कि स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल रविवार को यह यात्रा शुरू हुई है 21 अप्रैल को सुबह तकरीबन 6 बजे सोमनाथ विरावल पहुंचेगी। जिसके बाद यहाँ कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कि योजना है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम तुला का पुरवा (बेंती) में एक व्यक्ति मृत पाया गया। इस मामले में पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा मिलकर की गई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम तुला का पुरवा (बेंती) में एक व्यक्ति मृत पाया गया। इस मामले में पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा मिलकर की गई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार/संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया गया।
    1
    पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार/संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया गया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.