धर्म कांटा बना मौत का जाल सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की है जान मड़िहान *धर्म कांटा बना मौत का जाल: लगातार हादसों के बावजूद नहीं जागा प्रशासन, तीन युवकों की गई जान* मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी में कोयला लदी ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौदा हुई दर्दनाक मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर 33 गांव निवासी विजय 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय गुलाब चंद्र व देवेंद्र पुत्र अर्जुन व राजेश तीनों युवक अदानी थर्मल पावर प्लांट में मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे कि अचानक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वही मिर्जापुर–सोनभद्र मुख्य मार्ग पर देवरी गांव के सामने सड़क किनारे स्थापित विंध्यवासिनी धर्म कांटा अब पूरी तरह “मौत का जाल” बन चुका है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन की अनदेखी ने आखिरकार तीन युवकों की जान ले ली। शनिवार शाम हुए भीषण हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अडानी ग्रुप की कंपनी में काम करते थे और ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे देवरी कला गांव के सामने धर्म कांटा के पास पहुंचे, सड़क पर खड़े ट्रकों की लंबी कतार और अव्यवस्थित यातायात के कारण हादसे का शिकार हो गए। यह पहला मामला नहीं है। महज तीन दिन पहले इसी स्थान पर एक डंपर ने कार सवार को टक्कर मार दी थी और मौके से फरार हो गया था। इस घटना के बाद घंटों जाम लगा रहा। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए थे, लेकिन यह हादसा भी बड़े खतरे की चेतावनी था। इसके अलावा सोमवार को भी एक दुर्घटना में हसरा गांव निवासी जंगली यादव, जो विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे, डीजल टैंकर की चपेट में आ गए थे। उस समय उन्हें मामूली चोट आई थी, लेकिन उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले छह महीनों से धर्म कांटा के कारण भोर से लेकर सुबह 10 बजे तक सड़क पर ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे रोजाना जाम जैसी स्थिति बनती है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब तक यहां आधा दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो पुलिस ने कोई ठोस कदम उठाया और न ही प्रशासन ने इस गंभीर समस्या को हल करने की कोशिश की। शनिवार को हुई तीन युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते धर्म कांटा हटाने या ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कार्रवाई की गई होती, तो आज तीन जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। लगातार हो रही घटनाएं साफ संकेत दे रही हैं कि यह स्थान हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी मूकदर्शक बने हुए हैं। अब सवाल यह है कि क्या तीन मौतों के बाद प्रशासन जागेगा, या फिर किसी और बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।
धर्म कांटा बना मौत का जाल सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की है जान मड़िहान *धर्म कांटा बना मौत का जाल: लगातार हादसों के बावजूद नहीं जागा प्रशासन, तीन युवकों की गई जान* मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी में कोयला लदी ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौदा हुई दर्दनाक मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर 33 गांव निवासी विजय 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय गुलाब चंद्र व देवेंद्र पुत्र अर्जुन व राजेश तीनों युवक अदानी थर्मल पावर प्लांट में मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे कि अचानक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वही मिर्जापुर–सोनभद्र मुख्य मार्ग पर देवरी गांव के सामने सड़क किनारे स्थापित विंध्यवासिनी धर्म कांटा अब पूरी तरह “मौत का जाल” बन चुका है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन की अनदेखी ने आखिरकार तीन युवकों की जान ले ली। शनिवार शाम हुए भीषण हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा
है कि तीनों युवक अडानी ग्रुप की कंपनी में काम करते थे और ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे देवरी कला गांव के सामने धर्म कांटा के पास पहुंचे, सड़क पर खड़े ट्रकों की लंबी कतार और अव्यवस्थित यातायात के कारण हादसे का शिकार हो गए। यह पहला मामला नहीं है। महज तीन दिन पहले इसी स्थान पर एक डंपर ने कार सवार को टक्कर मार दी थी और मौके से फरार हो गया था। इस घटना के बाद घंटों जाम लगा रहा। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए थे, लेकिन यह हादसा भी बड़े खतरे की चेतावनी था। इसके अलावा सोमवार को भी एक दुर्घटना में हसरा गांव निवासी जंगली यादव, जो विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे, डीजल टैंकर की चपेट में आ गए थे। उस समय उन्हें मामूली चोट आई थी, लेकिन उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले छह महीनों से
धर्म कांटा के कारण भोर से लेकर सुबह 10 बजे तक सड़क पर ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे रोजाना जाम जैसी स्थिति बनती है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब तक यहां आधा दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो पुलिस ने कोई ठोस कदम उठाया और न ही प्रशासन ने इस गंभीर समस्या को हल करने की कोशिश की। शनिवार को हुई तीन युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते धर्म कांटा हटाने या ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कार्रवाई की गई होती, तो आज तीन जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। लगातार हो रही घटनाएं साफ संकेत दे रही हैं कि यह स्थान हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी मूकदर्शक बने हुए हैं। अब सवाल यह है कि क्या तीन मौतों के बाद प्रशासन जागेगा, या फिर किसी और बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by Jwala Prasad1
- Post by Bhaiya Ji Packers And Movers1
- सालों से भाजपा को वोट देते चले आए उसी सिला मिला हमे हमारे दुकानों घरों को तोड़कर हम कहां जाए1
- भदोही जनपद के Mother Haleema Public School में आज कक्षा 10 (सत्र 2025-26) के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ 🛑 भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गडहा वीर तालाब के पास पौधारोपण के लिए जगह-जगह खुदाई का कार्य कराया गया है। अब स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल खुदाई ही नहीं, बल्कि तालाब के सुंदरीकरण का कार्य भी साथ-साथ कराना बेहद जरूरी हो गया है। यदि समय रहते सुंदरीकरण नहीं किया गया, तो यह पहल अधूरी रह सकती है और क्षेत्र की सुंदरता व उपयोगिता पर भी असर पड़ सकता है। 👉 ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सुंदरीकरण कार्य शुरू कराने की मांग की है।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by Bhaiya Ji Packers And Movers1
- भदोही जनपद के माधव सिंह का यह मामला अब बिगड़ते ही चला जा रहा है मामला यह है कि प्लाटिंग के लिए सौरभ सिंह अपने 5 साथियों से मिलकर एक जमीन को प्लांट कर रहे थे लगभग यहां जमीन सौरभ सिंह 5 साल से प्लाटिंग का कर रहे हैं जब उनको पता चलता है कि यह जमीन फर्जीवाड़ा का घोटाला के सिर पर चढ़ चुका है कब सौरभ सिंह ने जमीन के मालिक जो वास्तविक मालिक हैं उनसे संपर्क करते हैं लेकिन वह व्यक्ति दबंग की सिम का होने के कारण किसी का नहीं सुन रहा है1