logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौत का मोल अवश्य देखें और शेयर करें

2 days ago
user_VAGAD news24
VAGAD news24
Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 days ago

मौत का मोल अवश्य देखें और शेयर करें

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शर्म की बात है कि एक तरफ गौ माता और धर्म के नाम पर सरकार वोट लेती है तो दूसरी तरफ गौ माता कचरे से अपना पेठ भरने के लिए विवश हे इस तरह से हिंदू राष्ट्र बनेगा पूछता है भारत, दूसरी तरफ तालाब है तो पास में ही शिव मंदिर है एक तरफ धर्म की आस्था पर चोट है तो दूसरी तरफ गौ माता के जीवन पर संकट है, तो एक तरफ लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड, क्या ये वही भारत है जिसे लोग कुछ समय पहले सोने की चिड़िया कहा करते थे क्या ये वहीं भारत है अपने आप से पूछो
    1
    शर्म की बात है कि एक तरफ गौ माता और धर्म के नाम पर सरकार वोट लेती है तो दूसरी तरफ गौ माता कचरे से अपना पेठ भरने के लिए विवश हे इस तरह से हिंदू राष्ट्र बनेगा पूछता है भारत, दूसरी तरफ तालाब है तो पास में ही शिव मंदिर है एक तरफ धर्म की आस्था पर चोट है तो दूसरी तरफ गौ माता के जीवन पर संकट है, तो एक तरफ लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड, क्या ये वही भारत है जिसे लोग कुछ समय पहले सोने की चिड़िया कहा करते थे क्या ये वहीं भारत है अपने आप से पूछो
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Advertising agency गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • *`यूपी- बाराबंकी में दूल्हा ने दुल्हन के सामने एक व्यवहारिक शर्त`* *दूल्हा अशोक ने पूछा- गैस ना मिले तो चूल्हे पर खाना बना पाओगी?* *तो दुल्हन बोली- हां बना लेगें।* *इसके बाद हुई शादी और दुल्हन की विदाई, अशोक ने पिछले दिनों LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में घंटों बिताए है।*
    1
    *`यूपी- बाराबंकी में दूल्हा ने दुल्हन के सामने एक व्यवहारिक शर्त`*
*दूल्हा अशोक ने पूछा- गैस ना मिले तो चूल्हे पर खाना बना पाओगी?*
*तो दुल्हन बोली- हां बना लेगें।*
*इसके बाद हुई शादी और दुल्हन की विदाई, अशोक ने पिछले दिनों LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में घंटों बिताए है।*
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आनंदपुरी (बांसवाड़ा)। जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में बामनिया–रामेला मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एक अवैध रूप से संचालित और बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहन (क्रूजर) ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रूजर वाहन तेज रफ्तार में था और लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा था। बाइक को टक्कर इतनी जोरदार लगी कि दोनों युवक कई फीट दूर जाकर गिरे। सड़क पर वाहन के पुर्जे बिखर गए और खून के निशान दूर तक दिखाई दिए, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मृतकों की पहचान हरिकृष्ण (22) पुत्र मोहनलाल तांबियार और तोलाराम (18) पुत्र बसंतीलाल तांबियार के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और किसी काम से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच में सामने आया कि संबंधित स्कूल वाहन की फिटनेस 18 अगस्त 2024 को ही समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद वाहन का उपयोग लगातार बच्चों को लाने-ले जाने में किया जा रहा था। इतना ही नहीं, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी एक अन्य विद्यालय के नाम पर पाया गया, जबकि संचालन किसी और द्वारा किया जा रहा था। इस लापरवाही ने प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है! इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अवैध स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    आनंदपुरी (बांसवाड़ा)। जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में बामनिया–रामेला मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एक अवैध रूप से संचालित और बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहन (क्रूजर) ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रूजर वाहन तेज रफ्तार में था और लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा था। बाइक को टक्कर इतनी जोरदार लगी कि दोनों युवक कई फीट दूर जाकर गिरे। सड़क पर वाहन के पुर्जे बिखर गए और खून के निशान दूर तक दिखाई दिए, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
मृतकों की पहचान हरिकृष्ण (22) पुत्र मोहनलाल तांबियार और तोलाराम (18) पुत्र बसंतीलाल तांबियार के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और किसी काम से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और उनकी जान नहीं बच सकी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जांच में सामने आया कि संबंधित स्कूल वाहन की फिटनेस 18 अगस्त 2024 को ही समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद वाहन का उपयोग लगातार बच्चों को लाने-ले जाने में किया जा रहा था। इतना ही नहीं, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी एक अन्य विद्यालय के नाम पर पाया गया, जबकि संचालन किसी और द्वारा किया जा रहा था। इस लापरवाही ने प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है!
इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अवैध स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के चाड़ोली गांव में बुधवार को गुजराती पाटीदार समाज की ओर से करीब 800 वर्ष पुराने ऐतिहासिक भूमिश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, धार्मिक आस्था और विरासत संरक्षण की झलक देखने को मिली। चाड़ोली गांव में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, भामाशाह और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणछोड़ पाटीदार जौलाना रहे, जबकि अध्यक्षता वासुदेव पाटीदार पाडवा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डाया लाल पाटीदार विद्यानगर चेयरमैन, चंद्रकांत पाटीदार, नारायण लाल, जीवनलाल, मोहनलाल, नटवरलाल, दलजी भाई, कोदरलाल और नाथूलाल पाटीदार सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत मंदिर विकास कमेटी और समाज के पदाधिकारियों ने किया। स्वागत उद्बोधन जीवनलाल पाटीदार घाटा का गांव ने दिया। मंदिर विकास कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार ने बताया कि वर्षों पहले गुजरात से आए पाटीदार समाज के पूर्वजों ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। यह मंदिर लंबे समय से समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जिसे अब पुनः भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मंदिर जीर्णोद्धार कार्य को लेकर समाज के भामाशाहों ने भी खुलकर सहयोग दिया। एक लाख रुपए या उससे अधिक राशि देने वाले दानदाताओं में नरेश पाटीदार, गोवर्धन पाटीदार, मोहनलाल पाटीदार, जीवनलाल पाटीदार, डॉ. विनोद पाटीदार, डॉ. अशोक पाटीदार और सेवानिवृत्त एईएन जीवनलाल पाटीदार शामिल रहे। सभी दानदाताओं का मंच से सम्मान किया गया। इसके अलावा 51 हजार रुपए सहयोग देने वाले दानदाताओं की संख्या भी काफी रही। वक्ताओं ने कहा कि पाटीदार समाज हमेशा धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। समाज ने विद्यालय, छात्रावास, धर्मशाला और जनहित के अनेक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यही कारण है कि समाज आज संगठन, शिक्षा और संस्कारों की मिसाल बना हुआ है। कार्यक्रम का संचालन रविशंकर पाटीदार घाटा का गांव ने किया। उनके सहयोग में बालगोविंद पाटीदार, प्रकाश पाटीदार और प्रवीण पाटीदार रहे। अंत में रमणलाल पाटीदार ने सभी अतिथियों, समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मंदिर जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने से चाड़ोली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। समाजजनों ने इसे श्रद्धा, विरासत संरक्षण और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया है।
    1
    सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)
सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के चाड़ोली गांव में बुधवार को गुजराती पाटीदार समाज की ओर से करीब 800 वर्ष पुराने ऐतिहासिक भूमिश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन पहुंचे। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, धार्मिक आस्था और विरासत संरक्षण की झलक देखने को मिली।
चाड़ोली गांव में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, भामाशाह और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणछोड़ पाटीदार जौलाना रहे, जबकि अध्यक्षता वासुदेव पाटीदार पाडवा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डाया लाल पाटीदार विद्यानगर चेयरमैन, चंद्रकांत पाटीदार, नारायण लाल, जीवनलाल, मोहनलाल, नटवरलाल, दलजी भाई, कोदरलाल और नाथूलाल पाटीदार सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत मंदिर विकास कमेटी और समाज के पदाधिकारियों ने किया। स्वागत उद्बोधन जीवनलाल पाटीदार घाटा का गांव ने दिया। मंदिर विकास कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार ने बताया कि वर्षों पहले गुजरात से आए पाटीदार समाज के पूर्वजों ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। यह मंदिर लंबे समय से समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जिसे अब पुनः भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
मंदिर जीर्णोद्धार कार्य को लेकर समाज के भामाशाहों ने भी खुलकर सहयोग दिया। एक लाख रुपए या उससे अधिक राशि देने वाले दानदाताओं में नरेश पाटीदार, गोवर्धन पाटीदार, मोहनलाल पाटीदार, जीवनलाल पाटीदार, डॉ. विनोद पाटीदार, डॉ. अशोक पाटीदार और सेवानिवृत्त एईएन जीवनलाल पाटीदार शामिल रहे। सभी दानदाताओं का मंच से सम्मान किया गया। इसके अलावा 51 हजार रुपए सहयोग देने वाले दानदाताओं की संख्या भी काफी रही।
वक्ताओं ने कहा कि पाटीदार समाज हमेशा धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। समाज ने विद्यालय, छात्रावास, धर्मशाला और जनहित के अनेक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यही कारण है कि समाज आज संगठन, शिक्षा और संस्कारों की मिसाल बना हुआ है।
कार्यक्रम का संचालन रविशंकर पाटीदार घाटा का गांव ने किया। उनके सहयोग में बालगोविंद पाटीदार, प्रकाश पाटीदार और प्रवीण पाटीदार रहे। अंत में रमणलाल पाटीदार ने सभी अतिथियों, समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
मंदिर जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने से चाड़ोली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। समाजजनों ने इसे श्रद्धा, विरासत संरक्षण और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • धंबोला। भाजपा नेता राधा मोहन अग्रवाल द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। राजीव गांधी जिला अध्यक्ष रूपचंद भगोरा के नेतृत्व में सीमलवाड़ा मंडली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने राधा मोहन अग्रवाल का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि राधा मोहन अग्रवाल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने बयान पर खेद व्यक्त करें। साथ ही भाजपा संगठन से उन्हें पद से बर्खास्त करने की भी मांग उठाई गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां जानबूझकर सचिन पायलट की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से की जा रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सचिन पायलट एक शालीन और मजबूत नेतृत्व क्षमता वाले नेता हैं, जिनकी लोकप्रियता से भाजपा में बौखलाहट साफ नजर आती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूती से काम कर रही है, और सचिन पायलट जैसे नेता संगठन को नई ऊर्जा दे रहे हैं। विरोध सभा में वक्ताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा का प्रयोग राजनीतिक गिरावट को दर्शाता है। उन्होंने राधा मोहन अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे “दिमागी दिवालियापन” करार दिया। इस दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की विधि कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व प्रधान एडवोकेट निमिषा भगोरा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद पठान, राजीव गांधी पंचायती राज के जिला अध्यक्ष रूपचंद भगोरा, प्रकाश पाटीदार (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), प्रदेश सचिव ओबीसी विभाग सुरेश भोई, क्रय-विक्रय अध्यक्ष धर्मेंद्र भगोरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चूलाल खराड़ी, राजीव गांधी पंचायती राज विधानसभा समन्वयक संजय कलासुआ, मंडल अध्यक्ष हीरालाल डामोर, मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह चौहान, पीयूष कलाल, ब्लॉक महामंत्री विभीषण भगोरा, प्रदीप यादव, महामंत्री राकेश डामोर, मणिलाल भगोरा, संजय डामोर, गोपाल, रतनलाल आहारी, दीपक ननोमा, शाहिद बंगा, पंकज कुमार, मोहनलाल, कन्हैयालाल (लाल काका), सोमलाल, कालू भाई सहित कांग्रेस के युवा एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा एवं राधा मोहन अग्रवाल के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    3
    धंबोला। भाजपा नेता राधा मोहन अग्रवाल द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। राजीव गांधी जिला अध्यक्ष रूपचंद भगोरा के नेतृत्व में सीमलवाड़ा मंडली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने राधा मोहन अग्रवाल का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि राधा मोहन अग्रवाल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने बयान पर खेद व्यक्त करें। साथ ही भाजपा संगठन से उन्हें पद से बर्खास्त करने की भी मांग उठाई गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां जानबूझकर सचिन पायलट की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से की जा रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सचिन पायलट एक शालीन और मजबूत नेतृत्व क्षमता वाले नेता हैं, जिनकी लोकप्रियता से भाजपा में बौखलाहट साफ नजर आती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूती से काम कर रही है, और सचिन पायलट जैसे नेता संगठन को नई ऊर्जा दे रहे हैं। विरोध सभा में वक्ताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा का प्रयोग राजनीतिक गिरावट को दर्शाता है। उन्होंने राधा मोहन अग्रवाल के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे “दिमागी दिवालियापन” करार दिया।
इस दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की विधि कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व प्रधान एडवोकेट निमिषा भगोरा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद पठान, राजीव गांधी पंचायती राज के जिला अध्यक्ष रूपचंद भगोरा, प्रकाश पाटीदार (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), प्रदेश सचिव ओबीसी विभाग सुरेश भोई, क्रय-विक्रय अध्यक्ष धर्मेंद्र भगोरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बच्चूलाल खराड़ी, राजीव गांधी पंचायती राज विधानसभा समन्वयक संजय कलासुआ, मंडल अध्यक्ष हीरालाल डामोर, मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह चौहान, पीयूष कलाल, ब्लॉक महामंत्री विभीषण भगोरा, प्रदीप यादव, महामंत्री राकेश डामोर, मणिलाल भगोरा, संजय डामोर, गोपाल, रतनलाल आहारी, दीपक ननोमा, शाहिद बंगा, पंकज कुमार, मोहनलाल, कन्हैयालाल (लाल काका), सोमलाल, कालू भाई सहित कांग्रेस के युवा एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा एवं राधा मोहन अग्रवाल के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • डूंगला - डूंगला क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐलवा माता मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां करजू निवासी ईश्वरलाल रावत ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर करीब 46 हजार 500 रुपए की लागत से निर्मित चांदी की आकर्षक भेलपुरी लारी माता के चरणों में अर्पित की। यह अनूठी भेंट मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही और दर्शनार्थियों ने इसे आस्था की मिसाल बताया। लोकन्यास ट्रस्ट ऐलवा माता विकास समिति के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि ऐलवा माता मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यहां भक्तजन अपनी-अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भेंट चढ़ाते हैं, जिनमें कई बार इस तरह की अनूठी और प्रतीकात्मक भेंट भी शामिल होती है, जो समाज में भक्ति और विश्वास का संदेश देती है। ईश्वरलाल रावत ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पावभाजी एवं भेलपुरी का व्यवसाय कर रहे हैं और माता की कृपा से उनके कार्य में निरंतर उन्नति हो रही है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में माता के प्रति उनकी आस्था और भी दृढ़ हुई, और जैसे-जैसे व्यवसाय में प्रगति मिली, उन्होंने यह संकल्प लिया कि मनोकामना पूर्ण होने पर वे अपने व्यवसाय से जुड़ी प्रतीकात्मक भेंट माता को अर्पित करेंगे। इसी संकल्प की पूर्ति के रूप में उन्होंने चांदी की भेलपुरी लारी बनवाकर चढ़ाई। उन्होंने भावुक होकर कहा, “माता रानी की कृपा से आज हमारा परिवार खुशहाल है। उनकी कृपा से ही हमें सम्मान और सफलता मिली है। आगे भी हम अपनी आय का एक अंश माता के चरणों में अर्पित करते रहेंगे।” यह मंदिर अरावली पर्वतमाला की एलागढ़ पहाड़ी पर स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है। यहां समय-समय पर भजन संध्या, धार्मिक आयोजन, प्रसादी वितरण एवं विशेष पर्वों पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस अवसर पर लोकन्यास ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष नारायण लाल व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने ईश्वरलाल रावत एवं उनके परिवार का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके इस धार्मिक योगदान की सराहना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में ऊंकार लाल व्यास, दुर्गा शंकर शर्मा, पूरणमल अहीर सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    डूंगला - डूंगला क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐलवा माता मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां करजू निवासी ईश्वरलाल रावत ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर करीब 46 हजार 500 रुपए की लागत से निर्मित चांदी की आकर्षक भेलपुरी लारी माता के चरणों में अर्पित की। यह अनूठी भेंट मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही और दर्शनार्थियों ने इसे आस्था की मिसाल बताया।
लोकन्यास ट्रस्ट ऐलवा माता विकास समिति के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि ऐलवा माता मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यहां भक्तजन अपनी-अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भेंट चढ़ाते हैं, जिनमें कई बार इस तरह की अनूठी और प्रतीकात्मक भेंट भी शामिल होती है, जो समाज में भक्ति और विश्वास का संदेश देती है।
ईश्वरलाल रावत ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पावभाजी एवं भेलपुरी का व्यवसाय कर रहे हैं और माता की कृपा से उनके कार्य में निरंतर उन्नति हो रही है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में माता के प्रति उनकी आस्था और भी दृढ़ हुई, और जैसे-जैसे व्यवसाय में प्रगति मिली, उन्होंने यह संकल्प लिया कि मनोकामना पूर्ण होने पर वे अपने व्यवसाय से जुड़ी प्रतीकात्मक भेंट माता को अर्पित करेंगे। इसी संकल्प की पूर्ति के रूप में उन्होंने चांदी की भेलपुरी लारी बनवाकर चढ़ाई।
उन्होंने भावुक होकर कहा, “माता रानी की कृपा से आज हमारा परिवार खुशहाल है। उनकी कृपा से ही हमें सम्मान और सफलता मिली है। आगे भी हम अपनी आय का एक अंश माता के चरणों में अर्पित करते रहेंगे।”
यह मंदिर अरावली पर्वतमाला की एलागढ़ पहाड़ी पर स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है। यहां समय-समय पर भजन संध्या, धार्मिक आयोजन, प्रसादी वितरण एवं विशेष पर्वों पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं।
इस अवसर पर लोकन्यास ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष नारायण लाल व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने ईश्वरलाल रावत एवं उनके परिवार का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके इस धार्मिक योगदान की सराहना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में ऊंकार लाल व्यास, दुर्गा शंकर शर्मा, पूरणमल अहीर सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बेकाबू हुई कोकापुर के जंगलों की आग : फायर ब्रिगेड की बेरुखी के बीच अकेले ही मोर्चा संभालने को मजबूर हुआ युवक संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के​ कोकापुर भासोर क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग ने सोमवार को विकराल रूप ले लिया, जिससे न केवल वन संपदा को भारी नुकसान पहुँचा है बल्कि जंगली जानवरों के अस्तित्व पर भी संकट गहरा गया है। इस आपदा के दौरान मानवता और साहस की एक मिसाल आमजन युवा शक्ति पार्टी के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने पेश की, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने का मोर्चा संभाला। हालांकि, इस पूरी घटना ने आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब आग बेकाबू होकर फैलने लगी, तो मुकेश कुमार ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए आपातकालीन नंबर 101 और 112 पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। दुर्भाग्यवश, घंटों तक डायल करने के बावजूद सरकारी तंत्र की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और न ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची। सिस्टम की इस बेरुखी के बाद मुकेश ने हार नहीं मानी और मजबूरन अपने पास मौजूद गमछे की मदद से ही आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। ​आग का तांडव इतना भयानक था कि लगातार संघर्ष के दौरान मुकेश का गमछा भी जल गया, लेकिन वे घंटों तक धुएं और तपिश के बीच डटे रहे। अंततः, आग के बेकाबू विस्तार, दम घोंटू धुएं और जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए उन्हें पीछे हटना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि इतने बड़े हादसे के बावजूद प्रशासन और अग्निशमन विभाग की ओर से कोई सहायता समय पर नहीं पहुँच सकी, जिससे आग ने और अधिक विनाशकारी रूप अख्तियार कर लिया। घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें युवक अपने गमछे से आग बुझाने की कोशिश कर रहा है वही एमरजेंसी सेवा पर कॉल करने पर कोई जवाब नही मिल रहा है।
    1
    बेकाबू हुई कोकापुर के जंगलों की आग : फायर ब्रिगेड की बेरुखी के बीच अकेले ही मोर्चा संभालने को मजबूर हुआ युवक
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले के​ कोकापुर भासोर क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग ने सोमवार को विकराल रूप ले लिया, जिससे न केवल वन संपदा को भारी नुकसान पहुँचा है बल्कि जंगली जानवरों के अस्तित्व पर भी संकट गहरा गया है। इस आपदा के दौरान मानवता और साहस की एक मिसाल आमजन युवा शक्ति पार्टी के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने पेश की, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने का मोर्चा संभाला। हालांकि, इस पूरी घटना ने आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब आग बेकाबू होकर फैलने लगी, तो मुकेश कुमार ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए आपातकालीन नंबर 101 और 112 पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। दुर्भाग्यवश, घंटों तक डायल करने के बावजूद सरकारी तंत्र की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और न ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची। सिस्टम की इस बेरुखी के बाद मुकेश ने हार नहीं मानी और मजबूरन अपने पास मौजूद गमछे की मदद से ही आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
​आग का तांडव इतना भयानक था कि लगातार संघर्ष के दौरान मुकेश का गमछा भी जल गया, लेकिन वे घंटों तक धुएं और तपिश के बीच डटे रहे। अंततः, आग के बेकाबू विस्तार, दम घोंटू धुएं और जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए उन्हें पीछे हटना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि इतने बड़े हादसे के बावजूद प्रशासन और अग्निशमन विभाग की ओर से कोई सहायता समय पर नहीं पहुँच सकी, जिससे आग ने और अधिक विनाशकारी रूप अख्तियार कर लिया। घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें युवक अपने गमछे से आग बुझाने की कोशिश कर रहा है वही एमरजेंसी सेवा पर कॉल करने पर कोई जवाब नही मिल रहा है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.