Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहुत ही भयावह दृश्य जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
Times Update
बहुत ही भयावह दृश्य जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर। गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र में मदनपुर जाते समय सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खोराबार थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी संताराज पटेल इन दिनों नेबुआ के पकड़ीहवा गांव में अपनी बहन के घर आई हुई थीं और कुछ दिनों से वहीं ठहरी थीं। इसी बीच उनका भाई परम पटेल, जो बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव का निवासी है, भी अपनी बहन से मिलने नेबुआ आया हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को करीब 11 बजे सुनीता देवी अपने भाई परम पटेल के साथ मदनपुर माता मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। इसी दौरान मदनपुर जाते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और महिला के बाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका जताते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।1
- कुशीनगर जिले में गैस की किल्लत को लेकर आज जिलाधिकारी कुशीनगर ने सभी उपजिलाधिकारीयो को निर्देशित किया है जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर उप जिलाधिकारी कसया ने एचपी का अनुष्का गैस एजेंसी अहिरौली बाजार का निरीक्षण किया वहां पर 342 सिलेंडर गैस गोदाम में था हुआ उपलब्धता थी .117 लोग अपना सिलेंडर लेकर खड़े थे ओटीपी संबंधी समस्या थी जो गैस एजेंसी के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सही कराया गया तथा सब को वितरण कराया गया उन्हें समझाया तथा किसी भी तरह के परेशान होने की बात उन्होंने अभी बताया शहर में 25 दिन बाद दूसरा सिलेंडर दिया जाता है जबकि देहात में 45 दिन बाद ।कुछ लोग 5 दिन पहले ही सिलेंडर भरवा हुए थे और अपना दूसरा सिलेंडर लेकर भरवाने के लिए आए थे उन्हें बताया कि पर्याप्त स्टॉक है गलतफहमी में ना पड़े समय से आपको मिल जाएगा। इसी तरह एचपी के केश कांति गैस एजेंसी जो कि शहर में पड़ता है का भी निरीक्षण किया जहां पर जहां पर 341 गैस सिलेंडरों का वितरण आज किया गया था वर्तमान में यहां पर केवल दो लोग मिले जिनको गैस सिलेंडर की जरूरत थी उन्हें भी प्रदान करवा गया। उप जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया हमारे यहां तहसील में कुल 17 गैस एजेंसी पड़ती जो एचपी बीपीसीएल इंडेन की है कहीं पर भी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं है स्टॉक पर्याप्त है समय पर आ रहा है तथा नियमानुसार वितरित किया जा रहा है गलतफहमी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही तथा उन पर कड़ी विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने 17 गैस एजेंसी ऊपर अपने एक-एक स्टाफ की तैनाती भी कर दी सप्लाई इंस्पेक्टर शाम 6:00 बजे तक स्टॉक वितरण संबंधी रिपोर्ट भी कार्यालय में प्रस्तुत करें तथा निगरानी रखेंगे। कल दिनांक 12 मार्च को सभी तहसील कसया के गैस एजेंसी के प्रोपराइटरों की बैठक भी उप जिलाधिकारी ने किया था तथा उन्हें कड़े निर्देश दिये थे।1
- कुशीनगर जानपद के पडरौना रामकोला रोड पर गैस के लिये 2 बजे रात्रि से ही लाइन मे खडे रह कर गैस का इंतजार मे बैठे है लोग वही लोगो का कहना है की नरेंद्र के राज मे सलेन्ड़र की कमी हो गया है !गैस एजेंसियो के द्वारा बुकिंग नंबर 9889623456 जारी हुवा हैं लेकिन यह भी बंद जा रहा है वही लोगो ने आक्रोश जताते हुवे कहा है की गैस सिलेंडर के लिये अगर आंदोलन करना पड़े तो वो भी किया जायेगा क्यों की गैस के बिना कोई काम नहीं चल पा रहा है कुशीनगर नगर मे ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश मे गैस का हहाकार मचा हुवा है गैस एजेंसियो द्वारा गैस की कमी बता कर लोगो को वापस भेज दिया जा रहा जनता बेहद परेशान है शासन ने कई बार जनता को अवगत कराया की गैस की कमी नहीं है भरपूर मात्रा मे गैस उयलब्ध है लेकिन असली सच्चाई यह है की जनता गैस के लिये कितना परेशान वो आप इस वीडियो मे साफ नजर आ रहा है अब देखना यह है की गैस की किल्ल्त का असली हकीकत क्या है!अब तो जिला प्रशासन ही बताएगा पडरौना के दरबार रोड रामकोला रोड पर इडियन एवं एच पी. भारत. कम्पनी का गैस सिलेंडर आता है सभी गैस सिलेंडर एजेंसी स्वासमी गैस की किल्ल्त बता रहे है गैस के लिए रसुबह 4 बजे से ही लोग खडे नजर आ रहे है लोगो का मानना है की उपभोक्ता आज तीन दिन से लाइन लगाए हुवे है लेकिन गैस मिल नहीं रहा है3
- *डीएम के निर्देश पर कल से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी बहाल, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई* *देवरिया जनपद में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों और अव्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने संबंधित गैस एजेंसियों, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल से जनपद में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडरों का वितरण ‘प्रथम आवत-प्रथम पावत’ (First Come First Served) के आधार पर किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और सभी बुकिंग्स को क्रमवार पूरा किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश OTP या DAC (Delivery Authentication Code) प्राप्त नहीं होता है, तब भी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी वितरण सूची (Distribution Sheet) के मिलान के आधार पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने गैस की कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए एसडीएम, एसएचओ तथा होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अभद्रता या अवरोध की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस बुकिंग ऑनलाइन अथवा मिस्ड कॉल के माध्यम से करें तथा अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए होम डिलीवरी को प्राथमिकता दें। गोदाम पर आने वाले उपभोक्ताओं को वहां प्रदर्शित सूचना के माध्यम से यह जानकारी उपलब्ध रहेगी कि किस तिथि तक की बुकिंग का वितरण किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सभी एसडीएम, सभी सीओ, संबंधित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता 05568-469715 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा जनपद में गैस की समय पर और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।1
- *देवरिया DM महत्वपूर्ण सूचना:* 👆 रसोई गैस आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच संबंधित गैस एजेंसियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर कल से देवरिया में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल करने के निर्देश दिए गए। ✔️उपभोक्ता ऑनलाइन/मिस्ड कॉल से गैस बुक करें। ✔️ OTP/DAC न होने पर भी गैस उपलब्ध ✔️ कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई समस्या/जानकारी हेतु: 05568-4697151
- वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गैस सिलेंडर से तेज़ी से गैस लीक हो रही है। खतरे को समझते ही एक युवक तुरंत सिलेंडर को घर से उठाकर बाहर ले आता है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। गैस रिसाव के कारण माहौल बेहद खतरनाक बन गया था, क्योंकि जरा सी चिंगारी भी बड़ा विस्फोट कर सकती थी। समय रहते उठाए गए इस कदम से बड़ा हादसा टल गया।1
- ऐसे ठरकी लोग आपको हर जगह मिल जाएंगे लेकिन इनका चेहरा सामने आना भी जरूरी है एक महिला ट्रेन में अपने साथी के साथ ट्रेन मे दरवाजे पर बैठे हुए दिख रहे हैं लेकिन महिला अपने साथी की सरेआम चूमा चाटी कर रही हैं जिससे वहा और लोग देख रहे थे लेकिन महिला को कोई शर्म लिहाज नहीं क़र रही। बाद में महिला की यह वीडियो Instagram पर वाइरल हो जाती हैं1
- केरल। एक हिंदू युवती के साथ कथित तौर पर लव जिहाद के नाम पर धोखे और प्रताड़ना का मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। परिजनों का आरोप है कि युवती को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई, जिसके चलते उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि युवती को एक युवक ने प्रेम संबंध का झांसा देकर अपने साथ रखा। कुछ समय बाद उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया। परिवार का कहना है कि लगातार प्रताड़ना और दबाव के कारण युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग इसे फिल्म The Kerala Story से जोड़कर चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए मामलों को पहले “प्रोपेगेंडा” कहा गया था, लेकिन इस तरह की घटनाएं सामने आने से फिर बहस शुरू हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दादासाहेब फाल्के आईकान गोल्ड अवार्ड से कुशीनगर सांसद को किया गया सम्मानित होने पर कुशीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में एक गव की कारण बन जाता है क्षेत्र में एक सम्मान मिलने पर लोगों के दिलों में उमंग पैदा हो जाती है काश हम भी कुछ ऐसा काम करते जो हमें भी किसी एनजीओ के द्वारा सम्मानित अवार्ड मिलने1