फुलहरा के समिति ने वार्ड सदस्य 11 पर गंभीर आरोप लगाया है फुलहरा पंचायत में जल-नल योजना का मोटर गायब होने की शिकायत, पंचायत समिति सदस्य ने बीपीआरओ से की जांच की मांग बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत फुलहरा पंचायत के जलवाड़ा गांव के वार्ड संख्या-11 में जल-नल योजना का मोटर गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य मो. अकील ने सिंघिया के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) कृष्ण कुमार सिंह को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में पंचायत समिति सदस्य ने आरोप लगाया है कि वार्ड सदस्य द्वारा जल-नल योजना का मोटर गायब कर दिया गया है। इसके कारण पिछले एक वर्ष से वार्ड के लोगों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में दूसरे स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है। मो. अकील ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि जल-नल योजना फिर से चालू हो सके और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा जलापूर्ति बहाल कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

- नाग पंचमी के दिन सांप पकड़ कर तमाशा दिखाने वाले व्यक्ति जाएंगे जेल नीरपुर भड़रिया गांव के ग्रामीणों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारीऔर थानाअध्यक्ष ने संगोष्ठीआयोजित किया1
- लिलहौल पंचायत के वार्ड-4 में गहराया जल संकट, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण; आंदोलन की चेतावनी लिलहौल पंचायत के वार्ड-4 में गहराया जल संकट, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण; आंदोलन की चेतावनी बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लिलहौल ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-4 में जल संकट गहराने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी और लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। वार्ड में जल-नल योजना के तहत नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश घरों में लगे चापाकल भी भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण सूख चुके हैं। ऐसे में परिवारों को पीने, खाना बनाने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए पानी जुटाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उप सरपंच विजय पासवान समेत कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब जल-नल योजना के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से वार्ड की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर स्थायी समाधान निकालने की अपील की है, ताकि लोगों को इस भीषण जल संकट से राहत मिल सके।1
- नागपंचमी पूजा के दौरान वन्य जीव संरक्षण के तहत वन्यजीवों सांप व बिच्छू का करतब या प्रदर्शन या खेलना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा: बीडीओ! सिंघिया प्रखंड अंतर्गत दिनांक 03/08/2026 को नागपंचमी पर्व के अवसर पर मां विषहरी की पूजा, मेला अथवा जुलूस के दौरान वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन्यजीवों तथा सरीसृप प्राणियों जैसे सांप व बिच्छू आदि के साथ किसी भी प्रकार का करतब या प्रदर्शन या खेलना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस निदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु सिंघिया प्रखंड के नीरपुर भरड़िया पंचायत अंतर्गत भगवती स्थान के प्रांगण में सिंघिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन एवं थानाअध्यक्ष श्याम कुमार मेहता के द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक कर आगाह किया गया कि आगामी नागपंचमी पर्व के अवसर पर मां विषहरी की पूजा, मेला एवं जुलूस के दौरान वन्यजीवों तथा सरीसृप प्राणियों जैसे सांप व बिच्छू आदि के साथ करतब दिखाने एवं प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में ऐसे व्यक्तियों की आसूचना एकत्रित की जा रही है जिसके द्वारा यह करतब या प्रदर्शन करने की आशंका जाहिर की जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाअध्यक्ष ने ग्रामीणों को स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय कृत है। निदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के द्वारा मां विषहरी पूजा के दौरान आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से संपूर्ण गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।1
- 24/7 light jalta rahta hai रात को jale और दिन को बंद हो जाए1
- महर्षि मेही आश्रम मल्हीपुर में गुरु पूर्णिमा पर भव्य सत्संग का आयोजन महर्षि मेही आश्रम मल्हीपुर में गुरु पूर्णिमा पर भव्य सत्संग का आयोजन1
- बगरासी गांव में सर्प दंश से एक किशोरी की इलाज के दौरान हुई मौत गौड़ाबौराम. बड़गांव थाना क्षेत्र के बगरासी गांव में सर्प दंश से एक किशोरी की मौत इलाज के दौरान हो गया.मृतक किशोरी की पहचान बगरासी निवासी किशन मुखिया के 11 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी से हुई है.बताया जाता है कि धानरोपनी कर रही मां के लिए खाना लेकर खेत की ओर जा रही थी.इसी दौरान विषैले सर्प ने उसके बाई हाथ मे डस लिया. परिजन ने उसे गांव में ही मौलवी के पास झार फूंक कराने ले गया.जहां पर हालत बिगड़ने पर उसे बिरौल के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.परिजन ने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मी पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हो हंगामा शुरू कर दीमंसारा पंचायत के पंसस चानो देवी ने लोगो को समझा बुझा कर शांत किया. शव गांव पहुंचते ही कोराम मच गया.मृतिका की मां तुलाशिव देवी एवं दो बहन व एक भाई सहित परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है.1
- सिंघिया में स्वर्गीय मुरलीधर झा को श्रद्धांजलि, सीओ-बीडीओ समेत कई गणमान्य लोगों ने दी पुष्पांजलि सिंघिया में स्वर्गीय मुरलीधर झा को श्रद्धांजलि, सीओ-बीडीओ समेत कई गणमान्य लोगों ने दी पुष्पांजलि सिंघिया (समस्तीपुर): सिंघिया प्रखंड के बांगरहट्टा ग्राम निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक स्वर्गीय मुरलीधर झा के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी मोनी कुमारी, पूर्व मुखिया बृजेन्द्र सिंह मुरारी, उप प्रमुख रिंकू सिंह, प्रमुख बिरजू साहू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शशि भूषण सिंह, मुरारी ठाकुर सहित कई गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय मुरलीधर झा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौजूद लोगों ने स्वर्गीय मुरलीधर झा के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।1
- बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में 15 करोड़ जमीनी विवाद मामले में दोनों तरफ़ से जमकर हुई पत्थरबाजी और चली गोली 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल घटनास्थल से दर्जनों मोटरसाइकिल हुए बरामद मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार पहुंचे पूरे मामले की कर रहे जांच. #Begusarai #crime #BiharNews बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में 15 करोड़ जमीनी विवाद मामले में दोनों तरफ़ से जमकर हुई पत्थरबाजी और चली गोली 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल घटनास्थल से दर्जनों मोटरसाइकिल हुए बरामद मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार पहुंचे पूरे मामले की कर रहे जांच. #Begusarai #crime #BiharNews1