Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेजा क्षेत्र में करोड रुपए की लागत से बनी पानी टंकी बना शो पीस ग्रामीणों में आक्रोश मेजा क्षेत्र में करोड रुपए की लागत से बनी पानी टंकी बना शो पीस ग्रामीणों में आक्रोश जानकारियां अनुसार अछोला गांव में करोड़ों रुपए की लागत से पानी की टंकी बनी लेकिन ग्रामीणों तक पानी नहीं पहुंच पाया जो की खंडहर हो गया ग्रामीणों का आरोप है कि इसका पैसा सब गमन कर लिया पानी की टंकी बना शोपीस। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी गर्मी में लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है यह बहुत दुर्भाग्य की बात है सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रहे लेकिन जमीनी स्तर पर देखा जाए तो सब खोखला है।
Umesh chandra patrkar
मेजा क्षेत्र में करोड रुपए की लागत से बनी पानी टंकी बना शो पीस ग्रामीणों में आक्रोश मेजा क्षेत्र में करोड रुपए की लागत से बनी पानी टंकी बना शो पीस ग्रामीणों में आक्रोश जानकारियां अनुसार अछोला गांव में करोड़ों रुपए की लागत से पानी की टंकी बनी लेकिन ग्रामीणों तक पानी नहीं पहुंच पाया जो की खंडहर हो गया ग्रामीणों का आरोप है कि इसका पैसा सब गमन कर लिया पानी की टंकी बना शोपीस। ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी गर्मी में लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है यह बहुत दुर्भाग्य की बात है सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रहे लेकिन जमीनी स्तर पर देखा जाए तो सब खोखला है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *प्रयागराज के कौंधियारा थाने की पुलिस व थाना घूरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर नकबजनी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, निशान देहि से चोरी के छोटे-बड़े 82 विभिन्न कम्पनी के टायर व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद थाना कौंधियारा व थाना घूरपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस का अनावरण करते हुए अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी ग्राम छीडी थाना बारा जनपद प्रयागराज को आज दिनांक-14.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर सड़वा थाना क्षेत्र कौंधियारा से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के छोटे बडे 82 अदद विभिन्न कम्पन्नी के टायर व घटना मे प्रयुक्त वाहन वाहन UP72 BU9807 बोलेरो नियो बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* अवगत कराना है कि दिनांक 13.03.2026 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा श्री दिलीप कुमार केसरवानी पुत्र राम सेवक निवासी जारी बाजार थाना कौधियारा की तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की दूकान से करीब 100 टायर (बाइक एवं आटो के टायर) जिसकी लागत लगभग पौने दो लाख रूपये है चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । उक्त अभियोग में आज दिनांक- 14.03.2026 को चोरी गये टायर बरामदगी व संबंधित अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। *पूछताछ का विवरण –* पूछताछ में अभियुक्त सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा उपरोक्त ने बताया कि मैं अपने अन्य साथियो के साथ टायर चोरी करके ले जाकर इसे बेचकर जो पैसे मिलते उससे अपने व अपने परिवार के शौख पूरा करता हूँ। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा पुत्र श्री विनोद मिश्रा निवासी ग्राम छीडी थाना बारा-जनपद प्रयागराज उम्र करीब 37 वर्ष । *सम्बन्धित अभियोग /अपराधिक इतिहास का विवरण* 1. मु0अ0सं0 1024/21 धारा 380/411/413/414/357 भादवि0 थाना धूमनगंज कमि0 प्रयागराज 2. मु0अ0सं0 1105/2021 धारा 380/411/413/414/457 भादवि0 थाना धूमनगंज कमि0 प्रयागराज 3. मु0अ0सं0 548/2016 धारा 380/411/357 भादवि0 थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 4. मु0अ0सं0 0001/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 5. मु0अ0सं0 116/2021 धारा 120बी/194/307/34/395/412 भादवि0 थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 6. मु0अ0सं0 119/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट घूरपुर कमि0 प्रयागराज 7. मु0अ0सं0 185/21 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 8. मु0अ0सं0 284/25 धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/331(4) बीएनएस थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज 9. मु0अ0सं0 002/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज 10. मु0अ0सं0 005/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज 11. मु0अ0सं0 48/15 धारा 457/380 भादवि0 थाना करछना कमि0प्रयागराज 12. मु0अ0सं0 284/15 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना कीडगंज कमि0प्रयागराज 13. मु0अ0सं0 007/15 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना मेजा कमि0प्रयागराज 14. मु0अ0सं0 296/17 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना सोराव कमि0प्रयागराज 15. मु0अ0सं0 302/17 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना सोराव कमि0प्रयागराज 16. मु0अ0सं0 74/26 धारा 331(4)/305(a)/317(2)बीएनएस थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज *बरामदगी का विवरण-* 1. 82 अदद विभिन्न कम्पनियो के टायर व घटना मे प्रयुक्त 01 अदद वाहन UP72 BU9807 बोलेरो नियो बरामद । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1.श्री कुलदीप शर्मा थानाध्यक्ष कौधियारा कमि0 प्रयागराज । 2.उ0नि0 सुनील कुमार सिह थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 3.का0 आशीष सिह थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 4. का0 सूर्यकुमार थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 5. का0 जवाहर लाल थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । 6. का0 राहुल यादव थाना कौंधियारा कमि0 प्रयागराज । *7. दिनेश कुमार सिह प्रभारी निरीक्षक थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।* 8. उ0नि0 अमित यादव थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज । 9. का0 अमित यादव थाना घूरपुर कमि0 प्रयागराज ।1
- प्रयागराज में धरना प्रदर्शन, एलपीजी और तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ जनता के साथ आम आदमी पार्टी। चूल्हे पर महिलाओं ने रोटियां बनाकर जताया विरोध।1
- मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरूवा के मेजा रोड बाजार से सिरसा मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा सूखा महुआ का पेड़ दुर्घटना को दावत देता नजर आ रहा है। लंबे समय से पेड़ पूरी तरह सूखकर जर्जर स्थिति में खड़ा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से इसे हटाने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से दिनभर दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ भारी वाहन भी गुजरते हैं। सड़क के किनारे खड़ा यह सूखा महुआ का पेड़ किसी भी समय गिर सकता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। यमुनापार ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उनका आरोप है कि वन विभाग की कथित मिलीभगत से हरे-भरे पेड़ों की कटाई लगातार जारी है, लेकिन जो पेड़ पूरी तरह सूखकर जर्जर हो चुके हैं और सड़क किनारे खड़े होकर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, उन्हें हटाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि विभाग की प्राथमिकता गलत दिशा में दिखाई दे रही है। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि यदि समय रहते इस सूखे पेड़ को नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह से शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक केवल कोरा आश्वासन ही मिला है। स्थानीय निवासी नंदन मिश्रा, दीपक शुक्ला, राजू केसरी, पंकज शुक्ला और धीरज शुक्ला ने भी वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क किनारे खड़े इस जर्जर सूखे पेड़ को जल्द हटवाया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से पहले ही खतरे को टाला जा सके।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- घूरपुर क्षेत्र के कंजासा गांव में होने वाले महाराज भवन में होली मिलन समारोह कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई है जिसमें अंतरराष्ट्रीय भजन गायक मिश्रा बंदु और अन्य गायक भी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं जिसकी जानकारी समाज सेवी मुकेश द्विवेदी ने मीडिया के सामने दी है।1
- कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक टायर की दुकान का शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत के टायर चोरी कर लिए। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री दिलीप केसरवानी की जारी बाजार में टायर की दुकान है। गुरुवार रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे महंगे टायर चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक काली बोलेरो कार संदिग्ध रूप से कई बार दुकान के सामने आती दिखाई दी है। फुटेज के अनुसार उक्त वाहन करीब चार बार दुकान के सामने रुका, जिसके बाद चोर चोरी किए गए टायर उसी वाहन में लादकर फरार हो गए। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी परेशान जारी बाजार के व्यापारियों का आरोप है कि 3 मार्च से अब तक क्षेत्र में करीब चार दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। व्यापारियों का कहना है कि इससे चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं और बाजार में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। गौरतलब है कि जारी बाजार से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर कौंधियारा थाना स्थित है। इसके अलावा बाजार में ही सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा का कार्यालय और जारी पुलिस चौकी भी मौजूद है। इसके बावजूद लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी और स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन घटना के बाद ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, जारी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकार दिलीप केसरवानी की दुकान में हुई चोरी का जल्द खुलासा किया जाए और चोरी गए टायरों की बरामदगी कराई जाए। इस दौरान मौजूद जारी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए जल्द ही पुलिस टीम गठित की जाएगी और घटना का शीघ्र खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। कई पदाधिकारी रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अध्यक्ष बारा मोहम्मद अली भैयन, जिला उपाध्यक्ष डॉ. लालचंद पटेल, जिला संरक्षक सोमनाथ कुशवाहा, राजेश कुमार सोनकर, सुनील कुमार यादव, रामबाबू पटेल, नीरज कुमार श्रीवास्तव, गोलू सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जारी बाजार के व्यापारियों में भय और आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस जल्द ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो क्षेत्र में और बड़ी घटनाएं होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।1
- प्रयागराज में तेजी से वायरल होने वाला वीडियो जो कि सामने आया है प्रयागराज में निषाद पार्टी कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने हडिया विधानसभा क़ो लेकर बड़ा दावा किया और कहां हंडिया विधानसभा में हमारे विधायक रहेंगे2
- कोरांव तहसील में आज भी पुलिस विरोधी नारेबाजी के साथ अधिवक्ताओ ने बन्द कराया ताला1