Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना जाजमऊ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया दिनांक 10.08.2026 को हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं सिक्के बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। @Uppolice
HAQIQAT KI JUNG NEWS
थाना जाजमऊ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया दिनांक 10.08.2026 को हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं सिक्के बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। @Uppolice
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राहुल नॉलेज सिटी में साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट महुआरकला, चंदौली। राहुल नॉलेज सिटी, महुआरकला में बुधवार को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बलुआ थाना के थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं उनकी पुलिस टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों और उनसे बचने के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। छात्रों को समझाया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराध के वास्तविक प्रभावों को समझाने तथा डिजिटल दुनिया में जिम्मेदारी और समझदारी के साथ निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना रहा। पुलिस टीम ने छात्रों को “क्लिक करने से पहले सोचें” की मानसिकता विकसित करने और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राहुल नॉलेज सिटी के प्रबंधक आनंद कुमार तिवारी ने बलुआ थाना के थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस टीम के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्रों से साइबर सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राहुल नॉलेज सिटी के सभी प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।1
- पिता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सुंदरकांड पाठ, गरीबों व बुजुर्गों में बांटे कंबल-मिठाई जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं रामलीला के प्रसिद्ध कलाकार विजय नारायण पांडेय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए उनके बड़े पुत्र रजनीश पांडेय ने सराहनीय पहल की। उन्होंने अपने आवास पर श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया। इसके बाद गरीबों एवं बुजुर्गों में कंबल और मिठाई वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। बताया जाता है कि करीब एक माह पूर्व विजय नारायण पांडेय को अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया था। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें टांडाकला स्थित आवास पर लाया गया, जहां जूनियर डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विजय नारायण पांडेय वर्षों तक रामलीला में श्री हनुमान जी और भगवान परशुराम की भूमिका निभाकर दर्शकों का मन मोहते रहे हैं। अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के कारण वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी अस्वस्थता से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है और लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कार्यक्रम में रामनारायण पांडेय, श्यामनारायण पांडेय, कक्कू पांडेय, कैलाश पांडेय, नंदलाल पांडेय सहित गांव की कई महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने विजय नारायण पांडेय के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए परिजनों को आशीर्वाद दिया।1
- वाराणसी मे महिला को मिला धोखा शादी के नाम पर लाखो रुपए ठगे बनारस में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा हुआ है। Varanasi Breking News1
- पीएम मोदी ने किया 'हर घर तिरंगा' अभियान का आह्वान देश में हर घर तिरंगा' अभियान शुरू PM मोदी ने की खास अपील-15 अगस्त आन बान शान से मनाएं1
- चौबेपुर में भाजपा ने छात्रों संग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा1
- कुरौता बाजार में छात्राओं ने निकाली तिरंगा शोभायात्रा, जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी वाराणसी। कुरौता बाजार स्थित आदर्श एसबी स्कूल की छात्राओं ने बुधवार को देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कुरौता बाजार से शुरू होकर अकेला चौराहे तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी छात्राओं के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यात्रा के दौरान बाजार में लोगों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा।1
- देश में हर घर तिरंगा'अभियान शुरू PM मोदी ने की खास अपील-15 अगस्त आन बान शान से मनाएं देश में हर घर तिरंगा'अभियान शुरू PM मोदी ने की खास अपील-15 अगस्त आन बान शान से मनाएं1
- सिगरा थाना अंतर्गत हो रहे जुए की सट्टे की विरोध में है हाईटेक जुए की सट्टे पर सिगरा थाना क्यों है मौन एक तरफ पूरा कमिश्नर रेट थाना अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के कार्यों की सराहना करती है और दूसरी तरफ लॉटरी की बड़े पैमाने पर जुए का हो सट्टा1