logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संभल में वंदे मातरम' बिल पर AIMIM का विरोध, बोले सय्यद असलम- देश में भाईचारे की जगह विवाद बढ़ाएगी सरकार राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के समान कानूनी संरक्षण देने से जुड़े प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर (संशोधन) बिल-2026 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर एआईएमआईएम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव सय्यद असलम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बिल का विरोध किया। सय्यद असलम ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे कानून लाकर देश में विवाद और सामाजिक तनाव बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप है कि किसी भी नागरिक पर किसी विशेष नारे या गीत को गाने के लिए कानूनी दबाव बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान और देश के कानून को देश के निर्माताओं ने व्यापक सोच-विचार के बाद तैयार किया था और उसमें इस प्रकार के बदलाव नहीं किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कानून लाने के बजाय बेरोजगारी, रोजगार सृजन, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक देश को मजबूत बनाने का रास्ता हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे से होकर जाता है, न कि ऐसे विवादित मुद्दों से। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बिल से देश कमजोर होगा, तो उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि देश नहीं बल्कि समाज में अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी नागरिक पर किसी गीत को गाने की बाध्यता नहीं होनी चाहिए और सरकार को संविधान की मूल भावना का सम्मान करना चाहिए। AIMIM नेता ने अंत में इस प्रस्तावित संशोधन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे कदम देश में भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए ठीक नहीं हैं।

6 hrs ago
user_Eslam Ali
Eslam Ali
चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुरादाबाद बुध बाजार सागर सराय कुटिया वाली गली मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    1
    मुरादाबाद  बुध बाजार  सागर सराय कुटिया वाली गली  मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    user_24x7NEWS TIME CHANNEL
    24x7NEWS TIME CHANNEL
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मूढापांडे गातोरा, गोंडा में विधायक प्रतिनिधि ने जन चौपाल भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
    1
    मूढापांडे गातोरा, गोंडा में विधायक प्रतिनिधि ने जन चौपाल  भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन की हाईटेक रणनीति, 3000 CCTV कैमरों की निगरानी में होगी कांवड़ यात्रा सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन की हाईटेक रणनीति, 3000 CCTV कैमरों की निगरानी में होगी कांवड़ यात्रा
    1
    सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन की हाईटेक रणनीति, 3000 CCTV कैमरों की निगरानी में होगी कांवड़ यात्रा

सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन की हाईटेक रणनीति, 3000 CCTV कैमरों की निगरानी में होगी कांवड़ यात्रा
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • Moradabad:मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग कई घंटों की कड़ी मेहनत से आग पर पाया काबू मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग कई घंटों की कड़ी मेहनत से आग पर पाया काबू उत्तर प्रदेश जिला मुरादाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बुध बाज़ार इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे एक मोमबत्ती फैक्ट्री, गोदाम व आवासीय भवन में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर पूरी इमारत को लपटों में लपेट लिया और दूर-दूर तक ऊंची ऊंची उठने लगी लपटों व घने धुएं से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंची। इलाके को सुरक्षा घेरे में लेते हुए बचाव अभियान शुरू किया, नाजुक हालात देखते हुए एसएसपी और एसपी सिटी और SARA सहित सभी ने खुद मोर्चा संभाला और कई घंटों तक पानी व फोम की बौछार से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया तथा आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया। प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है, आग का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है तथा विस्तृत जांच व नुकसान का आकलन जारी है। दमकल व पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी त्रासदी टल गई।
    1
    Moradabad:मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग कई घंटों की कड़ी मेहनत से आग पर पाया काबू 
मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग कई घंटों की कड़ी मेहनत से आग पर पाया काबू उत्तर प्रदेश जिला मुरादाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बुध बाज़ार इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे एक मोमबत्ती फैक्ट्री, गोदाम व आवासीय भवन में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर पूरी इमारत को लपटों में लपेट लिया और दूर-दूर तक ऊंची ऊंची उठने लगी लपटों व घने धुएं से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंची। इलाके को सुरक्षा घेरे में लेते हुए बचाव अभियान शुरू किया, नाजुक हालात देखते हुए एसएसपी और एसपी सिटी और SARA सहित सभी ने खुद मोर्चा संभाला और कई घंटों तक पानी व फोम की बौछार से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया तथा आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया। प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है, आग का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है तथा विस्तृत जांच व नुकसान का आकलन जारी है। दमकल व पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी त्रासदी टल गई।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.