बस्ती।28 अगस्त। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) बस्ती की ओर से एपीएन महा विद्यालय साहित चार इंटर कॉलेजों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक SFI की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के रचनात्मक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में रुचि दिखाई। सदस्यता अभियान के दौरान छात्रों से SFI के ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ सहित विभिन्न रचनात्मक पहलों पर चर्चा की गई। प्रोजेक्ट उड़ान के तहत CUET, IIT, NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की योजनाओं के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई। एसएफआई के नेताओं ने कहा कि SFI का उद्देश्य केवल शिक्षा के सवालों तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों के चौमुखी विकास, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देना भी है। इस दौरान छात्रों को SFI की विचारधारा और उसके प्रेरणास्रोतों के बारे में भी बताया गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महान विचारकों के विचारों से प्रेरणा लेते हुए SFI समानता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक मूल्यों और शिक्षा के अधिकार के लिए कार्य करता है।नेताओं ने छात्रों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें तथा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें। सदस्यता अभियान को आगे भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारी रखने की बात कही गई। अभियान के दौरान SFI उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पार्थ सारथी द्विवेदी, दुर्गेश यादव तथा बस्ती कमेटी से SFI संयोजक वेदिक द्विवेदी, राज मोहम्मद, ऋषिक द्विवेदी, हमजा, अनिल यादव, विंदेश यादव, आनंद शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।.

- अयोध्या: कोतवाली नगर के पास सुंदरीकरण बना मुसीबत, एक तरफा आवागमन से लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान अयोध्या रामनगरी में चल रहा सुंदरीकरण का कार्य अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। ताजा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां सुंदरीकरण का कार्य चलने की वजह से सड़क पर एक ही तरफ से आवागमन हो रहा है, जिससे वहां भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। आपको बता दें कि कोतवाली नगर के पास दरे के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। कार्य के चलते एक तरफ के दरे को बंद कर दिया गया है। एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहन गुजर रहे हैं, जिसके कारण सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है।2
- पुश्तैनी निर्माणाधीन मकान को बनने नहीं दे रहे दबंग,पीड़ित लगा रहा थाने का चक्कर बीकापुर, अयोध्या। थाना क्षेत्र तारुन के बरांव गांव में अपनी पुश्तैनी जमीन पर मकान बनवा रहा परिवार दबंगों के आतंक से परेशान है। पीड़ित गनीराम निषाद पुत्र पियारे निषाद का आरोप है कि पहले सुलह-समझौते में अपनी जमीन का कुछ हिस्सा विपक्षी को देकर निर्माण शुरू किया। विपक्षी सीताराम पुत्र रोघई, मस्तराम, अर्चना, खुशबू आदि ने मिलकर टीन शेड लगा निर्माणाधीन मकान ढहा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई की। मामले में तारुन पुलिस ने मारपीट-तोड़फोड़ की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब विपक्षी महिलाएं जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही हैं। दबंगई के बल पर निर्माण नहीं होने दे रहे है। जिससे पीड़ित परिवार डरा-सहमा, मकान बनवाने और फर्जी केस से बचने के लिए पुलिस चौखट नाप रहा है। थानाध्यक्ष लालचंद्र सरोज ने बताया कि कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होगी, पूर्व घटना में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना जारी है।1
- मछली-भात पर लाइव डिबेट में कथित अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया। अयोध्या। मछली-भात के मुद्दे पर हुई लाइव डिबेट के दौरान निषाद समाज के एक व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पर निषाद समाज के कुंवर देव निषाद को लाइव शो के दौरान गाली देने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। आरोप के बाद अयोध्या में निषाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को निषाद समाज के लोगों ने सदर तहसील क्षेत्र स्थित तिकोनिया पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कथित अभद्र टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई की मांग की। निषाद समाज के लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग महंत राजू दास द्वारा निषाद समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की है, जबकि दूसरी मांग मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद, श्यामलाल निषाद, संरक्षक नानक शरण, अमरजीत निषाद, अनिल कुमार निषाद, रिंकू निषाद सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। निषाद समाज के लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने और समाज को न्याय दिलाने की मांग की।4
- अयोध्या व्यूरो रिपोर्ट अयोध्या में रक्षाबंधन पर बसो में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की1
- अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया। अयोध्या में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समाज ने जुलूस का आयोजन किया।1
- सभी बहने सुनो उ प्र में सरकारी परिवहन बस🚍 राखी के दिन बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती उ प्र में रोडवेज बस रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर बहनो के लिए बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती है यह समय, 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 26 रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनो के लिए और साथ मे एक सहयोगी भी मुफ्त सफर कर सकते है।।। Reporting Lal chand SONI. । Aaj subah times।।1
- अयोध्या के रामपथ के साहबगंज स्थित लक्ष्मी सागर मिष्ठान भंडार पर रक्षाबंधन पर विशेष मिठाइयां तैयार। अयोध्या के रामपथ के साहबगंज स्थित लक्ष्मी सागर मिष्ठान भंडार पर रक्षाबंधन पर विशेष मिठाइयां तैयार। दुकानदार अविनाश अग्रहरी ने कहा - सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, हमारे यहां मिठाई-नमकीन सब शुद्ध और ताजा मिलेगा। इस बार रोल बर्फी, काजू कतली, मेवे का लड्डू और खोया मिठाई खास है। महंगाई बढ़ी है, फिर भी शुद्धता से समझौता नहीं।2
- मछली-भात पर लाइव डिबेट में निषाद समाज पर अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया। अयोध्या। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पर निषाद समाज के कुंवर देव निषाद को लाइव शो में गाली देने का आरोप। आरोप के बाद अयोध्या में निषाद समाज में भारी आक्रोश। सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में निषाद समाज का जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी। तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। दो मांग - महंत राजू दास सार्वजनिक माफी मांगें, FIR दर्ज कर हो कार्रवाई। निषाद समाज की चेतावनी - कार्रवाई नहीं हुई तो जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक होगा उग्र आंदोलन। इस प्रदर्शन में समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद,श्यामलाल निषाद, संरक्षक नानक शरण,अमरजीत निषाद, अनिल कुमार निषाद, रिंकू निषाद सहित समाज के कई लोगों रहे शामिल।1
- अयोध्या में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत, देर रात तक गूंजते रहे नातिया कलाम। मोनू अयोध्या पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मुबारक मौके पर अयोध्या में हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। मस्जिद टाट शाह के पेश इमाम मौलाना शमसुल कादरी के नेतृत्व में निकला जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्गों के साथ युवा और बच्चे भी शामिल हुए।जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत स्टॉल लगाए और श्रद्धालुओं के लिए लंगर का इंतजाम किया। कई स्थानों पर नातख्वानी के लिए मंच बनाए गए, जहां नातख्वानों ने नातिया कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। नातख्वानों का सम्मान भी किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस के दौरान घर-घर जाकर मिलाद शरीफ भी पढ़ी गई। विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया और श्रद्धालुओं को तरह-तरह के पकवान व प्रसाद वितरित किए। पूरे मार्ग में धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज सुनाई देती रही। वहीं हर वर्ष की तरह इस बार भी अंजुमन शहदाए मुस्तफा के नेतृत्व में फतेहगंज नाले के पास लंगर के लिए कई स्टॉल लगाए गए। इमरान उर्फ रामपत, बबलू खान और मुजीबउद्दीन हाशमी व बड़े सहित अन्य लोगों की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर लंगर का वितरण किया गया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया। देर रात तक जुलूस का सिलसिला जारी रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम किए गए। पूरे आयोजन में अकीदत, धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल नजर आया। लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को पूरे जोश और धूमधाम के साथ मनाते हुए मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम दिया।4