@नवादा #गणेश चतुर्थी पर संस्कृतमय हुआ मॉडर्न इंगलिश स्कूल #गणेश पूजन के साथ संस्कृत श्लोक, मंत्रोच्चार व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन #निदेशक डॉ. अनुज नेवकहा : संस्कृत सभी भाषाओं की जननी नवादा लाइव नेटवर्क। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मॉडर्न इंगलिश स्कूल में मंगलवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ विशेष संस्कृत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के साथ विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोक, गणेश स्तुति, वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया।* कार्यक्रम की शुरुआत भगवान "श्रीगणेश" की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ गणेश वंदना प्रस्तुत की। मंत्रोच्चार और संस्कृत श्लोकों की गूंज से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। मुख्य कार्यक्रम के दौरान श्रृष्टि, राधिका, समृद्धि, मुस्कान, गुंजन, प्रिया, सुप्रिया, अंजलि एवं सना ने संस्कृत श्लोक, गणेश वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। वहीं अमर, आदर्श, लक्ष्य, आदित्य, प्रियांशु, किस्मत, उदय, रुद्रांश, अमन, उज्ज्वल एवं मानव ने संस्कृत संवाद, श्लोक-पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने ‘वक्रतुण्ड महाकाय’ सहित विभिन्न संस्कृत श्लोकों एवं गणेश स्तोत्र का सस्वर पाठ किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीगणेश को ज्ञान, बुद्धि, विवेक और शुभारंभ का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह के *निदेशक डॉ. अनुज कुमार सिंह ने कहा कि भगवान श्रीगणेश ज्ञान, बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी हमें जीवन में सकारात्मकता, अनुशासन और सद्बुद्धि अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान, संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को भी निखारते हैं। विद्यालय परिवार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीगणेश की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में *विद्यालय के संस्कृत शिक्षकों में ममता मंडल, शैलेंद्र पांडेय के साथ-साथ सभी शिक्षक गण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
@नवादा #गणेश चतुर्थी पर संस्कृतमय हुआ मॉडर्न इंगलिश स्कूल #गणेश पूजन के साथ संस्कृत श्लोक, मंत्रोच्चार व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन #निदेशक डॉ. अनुज नेवकहा : संस्कृत सभी भाषाओं की जननी नवादा लाइव नेटवर्क। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मॉडर्न इंगलिश स्कूल में मंगलवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ विशेष संस्कृत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के साथ विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोक, गणेश स्तुति, वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया।* कार्यक्रम की शुरुआत भगवान "श्रीगणेश" की
प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ गणेश वंदना प्रस्तुत की। मंत्रोच्चार और संस्कृत श्लोकों की गूंज से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। मुख्य कार्यक्रम के दौरान श्रृष्टि, राधिका, समृद्धि, मुस्कान, गुंजन, प्रिया, सुप्रिया, अंजलि एवं सना ने संस्कृत श्लोक, गणेश वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। वहीं अमर, आदर्श, लक्ष्य, आदित्य, प्रियांशु, किस्मत, उदय, रुद्रांश, अमन, उज्ज्वल एवं मानव ने संस्कृत संवाद, श्लोक-पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों
ने ‘वक्रतुण्ड महाकाय’ सहित विभिन्न संस्कृत श्लोकों एवं गणेश स्तोत्र का सस्वर पाठ किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीगणेश को ज्ञान, बुद्धि, विवेक और शुभारंभ का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह के *निदेशक डॉ. अनुज कुमार सिंह ने कहा कि भगवान श्रीगणेश ज्ञान, बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी हमें जीवन में सकारात्मकता, अनुशासन और सद्बुद्धि अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा
कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान, संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को भी निखारते हैं। विद्यालय परिवार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीगणेश की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में *विद्यालय के संस्कृत शिक्षकों में ममता मंडल, शैलेंद्र पांडेय के साथ-साथ सभी शिक्षक गण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- 🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है। #Nawada #NawadaNews #BiharNews 🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है। #Nawada #NawadaNews #BiharNews1
- 🚨 प्रशांत किशोर का बड़ा बयान! प्रशांत किशोर ने मुसलमानों को लेकर एक अहम अपील की है। उनके बयान के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। 🎥 VIDEO में सुनिए—प्रशांत किशोर ने क्या अपील की? 🚨 प्रशांत किशोर का बड़ा बयान! प्रशांत किशोर ने मुसलमानों को लेकर एक अहम अपील की है। उनके बयान के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। 🎥 VIDEO में सुनिए—प्रशांत किशोर ने क्या अपील की? आप प्रशांत किशोर के इस बयान को कैसे देखते हैं? COMMENT में अपनी राय बताएं। 👉 ऐसी हर बड़ी और ताज़ा खबर के लिए Bihar Sharif Times को FOLLOW करें। #prashantkishor #pk #biharpolitics #biharnews #politics1
- रजौली के संगत के पास भगवान श्री गणेश की संध्या आरती के बाद हुआ प्रसाद का वितरण1
- सिरदला बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही पोल से नीचे बिजली का तार झूला।1
- गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार को एक कार ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला ने आरोप लगाया कि कार सवार लोग उसे काफी देर से फॉलो कर रहे थे और कार में सवार लोग नशे में लग रहे थे. घटना का वीडियो बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि कार चालक की पहचान के बाद FIR दर्ज... गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार को एक कार ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला ने आरोप लगाया कि कार सवार लोग उसे काफी देर से फॉलो कर रहे थे और कार में सवार लोग नशे में लग रहे थे. घटना का वीडियो बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि कार चालक की पहचान के बाद FIR दर्ज...1
- आयुष्मान कार्ड से मिलेगा मुफ्त आंखों के इलाज का लाभ, मरीजों के लिए बड़ी सुविधा आंखों से जुड़ी बीमारी और ऑपरेशन कराने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क आंखों का ऑपरेशन कराने की सुविधा उपलब्ध है। जरूरतमंद मरीज दिए गए संपर्क नंबर पर जानकारी लेकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 📍 पता: पटेल नगर, नाला रोड, जीवन ज्योति हॉस्पिटल से 5 मकान ऊपर, बिहार शरीफ, नालंदा। 📞 संपर्क: 9771537283, 0611-2457052 यह जानकारी जरूरतमंद लोगों तक जरूर पहुंचाएं।1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- रजौली के उपरटंडा में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का हुआ वितरण1