इंदौर के पंड्रिनाथ थाने में कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से पुलिस ने 4 घंटे की पूछताछ इंदौर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए भाजपा-कांग्रेस विवाद मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से गुरुवार शाम पंढरीनाथ थाने में चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। पूछताछ लंबी चलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्र हो गए और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ रोष जताया। कांग्रेस नेता शैलेष गर्ग ने बताया कि चिंटू चौकसे दोपहर करीब तीन बजे बयान दर्ज कराने के लिए पंढरीनाथ थाने पहुंचे थे। उनके अनुसार, पुलिस पहले भी तीन बार कागज पर बयान दर्ज कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें थाने में बैठाकर ऑनलाइन बयान दर्ज करने का हवाला दिया गया। पूछताछ के नाम पर किया जा रहा टॉर्चर शैलेष गर्ग ने आरोप लगाया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से घंटों थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई उचित नहीं है और इसे राजनीतिक प्रताड़ना के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा समेत कई नेता पहुंचे थाने पूछताछ की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय वाकलीवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पंढरीनाथ थाने पहुंच गए। नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष को इतने लंबे समय तक थाने में बैठाना गलत है।
इंदौर के पंड्रिनाथ थाने में कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से पुलिस ने 4 घंटे की पूछताछ इंदौर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए भाजपा-कांग्रेस विवाद मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से गुरुवार शाम पंढरीनाथ थाने में चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। पूछताछ लंबी चलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्र हो गए और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ रोष जताया। कांग्रेस नेता शैलेष गर्ग ने बताया कि चिंटू चौकसे दोपहर करीब तीन बजे बयान दर्ज कराने के लिए पंढरीनाथ थाने पहुंचे थे। उनके अनुसार, पुलिस पहले भी तीन बार कागज पर बयान दर्ज कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें थाने में बैठाकर ऑनलाइन बयान दर्ज करने का हवाला दिया गया। पूछताछ के नाम पर किया जा रहा टॉर्चर शैलेष गर्ग ने आरोप लगाया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से घंटों थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई उचित नहीं है और इसे राजनीतिक प्रताड़ना के तौर पर देखा जा रहा है। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा समेत कई नेता पहुंचे थाने पूछताछ की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय वाकलीवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पंढरीनाथ थाने पहुंच गए। नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष को इतने लंबे समय तक थाने में बैठाना गलत है।
- सत्यनारायण पटेल ने माँ कामाख्या देवी के दरबार में टेका माथा देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना बिचोली मरदाना इंदौर इंदौर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण पटेल ने असम के प्रसिद्ध और पावन शक्तिपीठ माँ कामाख्या देवी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चना की और माता रानी की पालकी यात्रा में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश तथा आमजन के कल्याण की कामना की। छात्रों के आंदोलनों, मुकदमों और दमन को लेकर सरकार को सदबुद्धि देने की कामना: माँ कामाख्या के दरबार में माथा टेकने के पश्चात सत्यनारायण पटेल ने वर्तमान राष्ट्रीय और सामाजिक परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने माँ भगवती से विशेष प्रार्थना की कि वे देश की सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें ताकि देश का अन्नदाता किसान, युवा और विद्यार्थी न्याय से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान अपनी मेहनत की उपज का वाजिब हक और न्याय मांग रहा है, युवा अपने भविष्य के लिए रोजगार की गुहार लगा रहे हैं और छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार व पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। छात्र आंदोलनों पर केस और प्रताड़ना: सत्यनारायण पटेल ने विशेष रूप से यह भी जोड़ा कि छात्रों पर आंदोलन के दौरान जो केस दर्ज हुए हैं और छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उसमें भी सरकार को सद्बुद्धि दे ताकि छात्रों को परेशान न किया जाए। फर्जी मुकदमों की वापसी: उन्होंने मांग की कि देशभर में छात्रों पर जो भी मुकदमे लगाए जा रहे हैं, सरकार उन्हें वापस ले। दुर्भाग्यवश, उनकी जायज और लोकतांत्रिक आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें लाठियाँ, झूठे मुकदमे और शासकीय दमन का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और देशहित को प्रभावित करने वाली ट्रेड डील जैसे गंभीर मुद्दों ने आज देशवासियों की नींद उड़ा दी है और हर नागरिक को चिंतित कर दिया है। किसानों की समस्याओं और खाद-संसाधनों को लेकर विशेष अर्जी: सत्यनारायण पटेल ने माँ कामाख्या से देश और प्रदेश के कृषि जगत के लिए भी विशेष आशीर्वाद मांगा। उन्होंने प्रार्थना की कि क्षेत्र में समय पर और भरपूर वर्षा हो, जिससे किसानों को खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद, बिजली और अन्य आवश्यक संसाधन सहज व समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कामना की कि देश का हर किसान खुशहाल हो, उनकी फसलें लहलहाएँ, बंपर पैदावार हो और हर किसान परिवार का जीवन समृद्धि से परिपूर्ण रहे। अल्पवर्षा और खाद वितरण की नीति: पटेल ने कहा अभी प्रदेश में अल्पवर्षा से किसान परेशान हैं, और साथ ही सरकार की खाद वितरण की नीति तथा उनकी उपज को सही समय पर सही मूल्य पर न खरीदने की नीतियों ने किसान के जीवन को बहुत पीड़ादायक बना दिया है। उर्वरक की उपलब्धता: उन्होंने माँ भगवती से प्रार्थना की कि वे सरकार को सद्बुद्धि दें कि वह किसानों को सही समय पर खाद और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करे। उपज का उचित दाम: किसानों की उपज का सही दाम मिले, ताकि उनके जीवन में सुख-समृद्धि आए और हमारा प्रदेश खुशहाल हो तथा हर नागरिक सुख-समृद्धि प्राप्त करे, ऐसी उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की है। अंत में श्री पटेल ने माँ से विनती की कि देश के समस्त किसानों, युवाओं और विद्यार्थियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सम्मान और सफलता का स्थाईवास हो। उन्होंने शासन-प्रशासन से अपील की कि दमन और अन्याय की नीति को छोड़कर न्याय, संवेदनशीलता और जनहित की भावना को सर्वोपरि रखा जाए, ताकि देश एक बार फिर प्रगति और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ सके।1
- नमस्कार आप देख रहे हैं दिन भर के 10 बड़ी खबर कहां क्या हुआ कैसे हुआ सब कुछ आपके सामने1
- बीजेपी पार्टी की तरफ से धमकी दी जा रही अभिजीत दीपके सीजीपी संस्थापक अभिजीत दीपक को बीजेपी पार्टी धमकियां दे जा रही है1
- नम आंखों से इंदौर ने दी अपने वीर सपूत मेजर हमजा आरिफ को अंतिम विदाई इंदौर के वीर सपूत शहीद मेजर हमजा आरिफ को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और नम आंखों से अपने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगे में लिपटे शहीद को अंतिम सलाम देते हुए पूरा शहर "भारत माता की जय" और "मेजर हमजा आरिफ अमर रहें" के नारों से गूंज उठा।1
- हर साल क्यों डूबता है असम? बाढ़ के पीछे की सच्चाई जानिए हर साल असम डूबता है... हर साल राहत पैकेज आता है... लेकिन स्थायी समाधान आज तक क्यों नहीं मिला? 2026 की बाढ़ में 10 लाख+ लोग प्रभावित हुए, 70+ लोगों की जान गई, और काजीरंगा के वन्यजीव भी इस तबाही से नहीं बच पाए। क्या यह सिर्फ प्राकृतिक आपदा है, या वर्षों की लापरवाही और कमजोर बाढ़ प्रबंधन का नतीजा? पूरी रिपोर्ट देखिए और अपनी राय कमेंट में बताइए।1
- इंदौर, द्वारकापुरी में तड़के 4 बजे घर में घुसा बड़वाली चौकी का इरफान, हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलैक्स गार्डन के पीछे रविवार सुबहे 4 बजे को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुस्लिम युवक संदिग्ध परिस्थितियों में एक हिंदू परिवार के घर में घुस गया। घर के भीतर से बचाओ और चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना 'हिंदू जागरण मंच' को दी। सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच धीरज यादव सहित कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घर के भीतर मौजूद युवक को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम इरफान, निवासी बड़वाली चौकी (इंदौर) बताया। तलाशी में मिले दो नुकीले चाकू रहवासियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जब इरफान की तलाशी ली गई, तो उसके पास से दो बेहद नुकीले और धारदार चाकू बरामद हुए। हथियार मिलने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी पर 'लव जिहाद' की मंशा से घर में घुसने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही द्वारकापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोपी इरफान को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। मामले में पुलिस का रुख: द्वारकापुरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इरफान चाकू लेकर युवती के घर में किस इरादे से घुसा था और दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था। फिलहाल मामले की गहनता से आगे की वैधानिक जांच जारी है। चेहकती कलम न्यूज 📰✍️ इंदौर, द्वारकापुरी में तड़के 4 बजे घर में घुसा बड़वाली चौकी का इरफान, हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलैक्स गार्डन के पीछे रविवार सुबहे 4 बजे को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुस्लिम युवक संदिग्ध परिस्थितियों में एक हिंदू परिवार के घर में घुस गया। घर के भीतर से बचाओ और चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना 'हिंदू जागरण मंच' को दी। सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच धीरज यादव सहित कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घर के भीतर मौजूद युवक को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम इरफान, निवासी बड़वाली चौकी (इंदौर) बताया। तलाशी में मिले दो नुकीले चाकू रहवासियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जब इरफान की तलाशी ली गई, तो उसके पास से दो बेहद नुकीले और धारदार चाकू बरामद हुए। हथियार मिलने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी पर 'लव जिहाद' की मंशा से घर में घुसने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही द्वारकापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोपी इरफान को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। मामले में पुलिस का रुख: द्वारकापुरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इरफान चाकू लेकर युवती के घर में किस इरादे से घुसा था और दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था। फिलहाल मामले की गहनता से आगे की वैधानिक जांच जारी है। चेहकती कलम न्यूज 📰✍️1