बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या अयोध्या. बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,बाबा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मां कामाख्या चौकी के सुनवा गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 60 वर्षीय इंसान अली ने लंबी बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब एक वर्ष से पूरे शरीर में असहनीय जलन की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके चलते मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गए थे। परिजनों के अनुसार इससे पहले भी वह एक-दो बार फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुके थे, लेकिन समय रहते उन्हें रोक लिया गया था। इस बार उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए तथा फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या अयोध्या. बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,बाबा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मां कामाख्या चौकी के सुनवा गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 60 वर्षीय इंसान अली ने लंबी बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब एक वर्ष से पूरे शरीर में असहनीय जलन की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके चलते मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गए थे। परिजनों के अनुसार इससे पहले भी वह एक-दो बार फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुके थे, लेकिन समय रहते उन्हें रोक लिया गया था। इस बार उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए तथा फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- आज रविवार है । रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । * आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। मित्रों! सोकर उठ गए हो तो आइए, भगवान श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। !! भगवान श्री गणेशाय नम: !!1
- संतकबीरनगर। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की अनिश्चित ड्यूटी, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। सत्र के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी तरीके बताए गए। इस अवसर पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।1
- किरन सेंट्रल एकेडमी में पेरेंट्स मीटिंग व रिजल्ट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र नाथनगर, संत कबीर नगर। किरन सेंट्रल एकेडमी महुआ पार नाथनगर में पेरेंट्स मीटिंग एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए तथा अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। विद्यालय के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी वर्ग में सौम्या चौरसिया ने 1400 में 1389 अंक (99.21 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 1 से 3 वर्ग में सत्यम यादव (कक्षा 1) ने 1600 में 1599 अंक (99.93 प्रतिशत) प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3(ए), 4(ए), 5(ए) वर्ग में अमृता (कक्षा 5ए) ने 1600 में 1587 अंक (99.18 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3(बी), 4(बी), 5(बी) वर्ग में आयुष निगम (कक्षा 5बी) ने 1600 में 1582 अंक अर्जित कर बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 6, 7 एवं 8 वर्ग में रेनू (कक्षा 8) ने 1600 में 1575 अंक (98.87 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा, प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे एवं नवोदय, अटल आवासीय तथा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही सभी मार्गों पर वाहन सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर रितेश कुमार, प्रिंसिपल आशुतोष कुमार एवं डायरेक्टर महेश यादव का विशेष योगदान रहा।4
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में आज थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष ध्यान (Meditation) एवं योग सत्र का सफल आयोजन किया गया । मुख्य उद्देश्य: वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि और अनियमितता के कारण उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव (Stress) को कम करना और कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना । प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: • विशेषज्ञ प्रशिक्षक: हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया । सिखाए गए गुर: तनाव मुक्ति, मानसिक संतुलन बनाए रखना और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योगासनों और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया । लाभ: प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है ।2
- Jai mata di 🙏🙏🙏1
- Admission open1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- संतकबीरनगर । जनपद में चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते से निकाली गई 5,31,000 रुपये की पूरी धनराशि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस करा दी गई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए यह सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी राकेश मौर्या की पत्नी शशिकला मौर्या, निवासी प्लॉट नंबर ई-78, इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद, के नाम से पंजीकृत फर्म “सम्राट इंडस्ट्रीज” के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 5,31,000 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए थे। मामले की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक तकनीकी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस की अपील: जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक रमेश यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद हिन्दे आजाद, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्देशिया एवं कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1