logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली के अलर्ट पर स्कूल बंद, डीएम ने जारी की एडवाइजरी। लखीमपुर खीरी मे मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जनपद में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने लोगों से तेज बारिश, हवाओं और गरज-चमक के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। डीएम ने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित पक्के मकानों में रहें। आकाशीय बिजली के दौरान पेड़, बिजली के खंभों, खुले मैदान और ऊंची जगहों से दूर रहें। जलभराव वाले क्षेत्रों के साथ कच्चे व जर्जर मकानों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है। किसी भी आपदा या सहायता की आवश्यकता होने पर कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 अथवा 05872-298410, 412865 और मोबाइल नंबर 9454416588 पर सूचना दी जा सकती है।

12 hrs ago
user_Harsh Gupta Journalist
Harsh Gupta Journalist
Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
4a65d89b-3b15-4b37-b644-4749ea3c13f4

अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली के अलर्ट पर स्कूल बंद, डीएम ने जारी की एडवाइजरी। लखीमपुर खीरी मे मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जनपद में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने लोगों से तेज बारिश, हवाओं और गरज-चमक के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। डीएम ने कहा कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित पक्के मकानों में रहें। आकाशीय बिजली के दौरान पेड़, बिजली के खंभों, खुले मैदान और ऊंची जगहों से दूर रहें। जलभराव वाले क्षेत्रों के साथ कच्चे व जर्जर मकानों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है। किसी भी आपदा या सहायता की आवश्यकता होने पर कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 अथवा 05872-298410, 412865 और मोबाइल नंबर 9454416588 पर सूचना दी जा सकती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खीरी नगर पंचायत ने अनाउंस किया और बताया कि खीरी में अत्यंत भारी वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना है। खीरी नगर पंचायत ने अनाउंस किया और बताया कि खीरी में अत्यंत भारी वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना है। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें। खुले स्थानों, पेड़-पौधों, विद्युत खंभों एवं जर्जर भवनों से दूर रहें
    1
    खीरी नगर पंचायत ने अनाउंस किया और बताया कि  खीरी में अत्यंत भारी वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना है।
खीरी नगर पंचायत ने अनाउंस किया और बताया कि  खीरी में अत्यंत भारी वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं की संभावना है। अतः सभी नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें। खुले स्थानों, पेड़-पौधों, विद्युत खंभों एवं जर्जर भवनों से दूर रहें
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सड़क पर गिरा विशालकाय शीशम का पेड़, आवागमन हुआ बंद पटिहन से फुलवरिया जाने वाले मार्ग पर पेड़ गिरने से ग्रामीणों को हुई परेशानी पलियाकलां-खीरी। पलिया क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश के बीच आज शनिवार को पटिहन से फुलवरिया जाने वाले मार्ग पर शीशम का विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया। पेड़ गिरने से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी गयी है। शनिवार को बारिश के दौरान तेज हवा चलने के बीच विशालकाय शीशम का पेड़ जड़ समेत सड़क पर गिर गया। पेड़ की डालियां सड़क के काफी हिस्से में फैल जाने के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। मार्ग बंद होने से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सड़क पर पेड़ गिरने के बाद ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र पेड़ हटवाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु कराने की मांग की है। विद्युत विभाग के एक्सईएन चमन प्रकाश ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बन्द कर दी गयी है। उनका कहना है कि क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त होने में थोड़ा समय लग सकता है। लाइन ठीक होने के बाद ही क्षेत्र में विद्युतापूर्ति कराना संभव हो सकेगा।
    2
    सड़क पर गिरा विशालकाय शीशम का पेड़, आवागमन हुआ बंद

पटिहन से फुलवरिया जाने वाले मार्ग पर पेड़ गिरने से ग्रामीणों को हुई परेशानी
पलियाकलां-खीरी। पलिया क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश के बीच आज शनिवार को पटिहन से फुलवरिया जाने वाले मार्ग पर शीशम का विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया। पेड़ गिरने से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी गयी है। शनिवार को बारिश के दौरान तेज हवा चलने के बीच विशालकाय शीशम का पेड़ जड़ समेत सड़क पर गिर गया। पेड़ की डालियां सड़क के काफी हिस्से में फैल जाने के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। मार्ग बंद होने से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सड़क पर पेड़ गिरने के बाद ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र पेड़ हटवाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु कराने की मांग की है। विद्युत विभाग के एक्सईएन चमन प्रकाश ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बन्द कर दी गयी है। उनका कहना है कि क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त होने में थोड़ा समय लग सकता है। लाइन ठीक होने के बाद ही क्षेत्र में विद्युतापूर्ति कराना संभव हो सकेगा।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • साइफन जाम, बीच वाली मस्जिद के पास घरों में घुसा बारिश का पानी मितौली। लगातार बारिश के बाद कस्बे में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। अमृत सरोवर के समीप बने घरों में पानी भर गया है। साइफन जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से अस्पताल रोड, गुप्ता कालोनी, ब्लाक पास के कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। लोगों ने तत्काल साइफन की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। साइफन जाम, बीच वाली मस्जिद के पास घरों में घुसा बारिश का पानी मितौली। लगातार बारिश के बाद कस्बे में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। अमृत सरोवर के समीप बने घरों में पानी भर गया है। साइफन जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से अस्पताल रोड, गुप्ता कालोनी, ब्लाक पास के कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। लोगों ने तत्काल साइफन की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    2
    साइफन जाम, बीच वाली मस्जिद के पास घरों में घुसा बारिश का पानी

मितौली। लगातार बारिश के बाद कस्बे में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। अमृत सरोवर के समीप बने घरों में पानी भर गया है। साइफन जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से अस्पताल रोड, गुप्ता कालोनी, ब्लाक पास के कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। लोगों ने तत्काल साइफन की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
साइफन जाम, बीच वाली मस्जिद के पास घरों में घुसा बारिश का पानी
मितौली। लगातार बारिश के बाद कस्बे में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। अमृत सरोवर के समीप बने घरों में पानी भर गया है। साइफन जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से अस्पताल रोड, गुप्ता कालोनी, ब्लाक पास के कई मोहल्लों के लोग परेशान हैं। लोगों ने तत्काल साइफन की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लखीमपुर में 24 घंटे से लगातार बारिश, शहर की प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील लगातार हो रही बारिश से लखीमपुर शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रमुख सड़कें पानी में डूबी नजर आ रही हैं, जिससे आमजनजीवन प्रभावित है। बारिश का सबसे ज्यादा असर मजदूर और रोज कमाकर खाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते कामकाज प्रभावित होने से रोजी-रोटी का संकट भी बढ़ रहा है।
    1
    लखीमपुर में 24 घंटे से लगातार बारिश, शहर की प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील
लगातार हो रही बारिश से लखीमपुर शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है।
प्रमुख सड़कें पानी में डूबी नजर आ रही हैं, जिससे आमजनजीवन प्रभावित है।
बारिश का सबसे ज्यादा असर मजदूर और रोज कमाकर खाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते कामकाज प्रभावित होने से रोजी-रोटी का संकट भी बढ़ रहा है।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान, बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाई लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया बनका गांव उचौलिया क्षेत्र में खेतों में खड़ी धान समेत कई फसलें जमीन पर गिर गई। इससे किसानों को फसल खराब होने, उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। इतना ही नहीं बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, इससे आवागम प्रभावित हो गया। वहीं, बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।जिले में बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे मौसम बदला। ठंडी हवा चलने के बाद रात करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई, जो पूरी रात होती रही। शुक्रवार सुबह थोड़ी देर हल्की रही, लेकिन बाद में फिर से पूरे दिन बारिश का सिलसिला चलता रहा। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश से दलहनी फसलों को ज्यादा नुकसान है। धान की फसल जो गिर गई, एक दो दिन में कोई खास नुकसान नहीं होगा। इससे ज्यादा गिरे रहने पर फसल सड़ने लगेगी। इससे अधिक नुकसान का अनुमान है। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया है, वह 72 घंटों के अंदर टोल फ्री 14447 नंबर पर सूचना दे दें। कंपनी प्रतिनिधि फसल नुकसान का सर्वे कर नुकसान का मुआवजा देंगी। इस बार जिले के 6400 किसानों ने फसल बीमा कराया है
    1
    बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान, बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाई
लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया बनका गांव उचौलिया क्षेत्र में खेतों में खड़ी धान समेत कई फसलें जमीन पर गिर गई। इससे किसानों को फसल खराब होने, उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। इतना ही नहीं बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, इससे आवागम प्रभावित हो गया। वहीं, बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।जिले में बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे मौसम बदला। ठंडी हवा चलने के बाद रात करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई, जो पूरी रात होती रही। शुक्रवार सुबह थोड़ी देर हल्की रही, लेकिन बाद में फिर से पूरे दिन बारिश का सिलसिला चलता रहा।
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश से दलहनी फसलों को ज्यादा नुकसान है। धान की फसल जो गिर गई, एक दो दिन में कोई खास नुकसान नहीं होगा। इससे ज्यादा गिरे रहने पर फसल सड़ने लगेगी। इससे अधिक नुकसान का अनुमान है। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया है, वह 72 घंटों के अंदर टोल फ्री 14447 नंबर पर सूचना दे दें। कंपनी प्रतिनिधि फसल नुकसान का सर्वे कर नुकसान का मुआवजा देंगी। इस बार जिले के 6400 किसानों ने फसल बीमा कराया है
    user_चांद खान
    चांद खान
    Salesperson लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लखीमपुर में भारी बारिश के बाद भी किया गया गणेश विसर्जन भारी संख्या में श्रद्धालु सुबह से हो रही बरसात से स्थानीय निवासी परेशान
    1
    लखीमपुर में भारी बारिश के बाद भी किया गया गणेश विसर्जन भारी संख्या में श्रद्धालु
सुबह से हो रही बरसात से स्थानीय निवासी परेशान
    user_Sandeep kumar gupta
    Sandeep kumar gupta
    Electrician लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लगातार बारिश के बीच डीसी रोड पर गिरा विशालकाय पेड़, यातायात हुआ बाधित लखीमपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते डीसी रोड पर जिलाधिकारी आवास के निकट एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जनहानि टल गई। पेड़ गिरने की सूचना के बाद उसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
    3
    लगातार बारिश के बीच डीसी रोड पर गिरा विशालकाय पेड़, यातायात हुआ बाधित
लखीमपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते डीसी रोड पर जिलाधिकारी आवास के निकट एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जनहानि टल गई। पेड़ गिरने की सूचना के बाद उसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बारिश ने खोली विकास की पोल टेहरा देहात का रास्ता बना कीचड़ का दलदल, दो दिन की लगातार बारिश से बढ़ी दुश्वारियां, स्कूली बच्चों के गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश पलिया ग्राम पंचायत के टेहरा देहात में रास्ते की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। जगह-जगह जमा गंदा पानी और दलदलनुमा कीचड़ के कारण लोगों को रास्ते से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चों का भी रोजाना आना-जाना होता है। रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ होने के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। मौके की वीडियो में रास्ते की बदहाली साफ दिखाई दे रही है। रास्ते पर कीचड़ के साथ जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है और कूड़ा भी जमा है। ग्रामीण आशीष कुमार, रामनिवास, भगौती प्रसाद एवं तोताराम आदि ने बताया कि लंबे समय से रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान न होने के कारण उन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से रास्ते की तत्काल सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बारिश के दौरान आवागमन की स्थिति और अधिक खराब हो सकती है।
    3
    बारिश ने खोली विकास की पोल

टेहरा देहात का रास्ता बना कीचड़ का दलदल, दो दिन की लगातार बारिश से बढ़ी दुश्वारियां, स्कूली बच्चों के गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश
पलिया ग्राम पंचायत के टेहरा देहात में रास्ते की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। जगह-जगह जमा गंदा पानी और दलदलनुमा कीचड़ के कारण लोगों को रास्ते से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चों का भी रोजाना आना-जाना होता है। रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ होने के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।
मौके की वीडियो में रास्ते की बदहाली साफ दिखाई दे रही है। रास्ते पर कीचड़ के साथ जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है और कूड़ा भी जमा है। ग्रामीण आशीष कुमार, रामनिवास, भगौती प्रसाद एवं तोताराम आदि ने बताया कि लंबे समय से रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान न होने के कारण उन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से रास्ते की तत्काल सफाई, जलनिकासी की व्यवस्था और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बारिश के दौरान आवागमन की स्थिति और अधिक खराब हो सकती है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • dhaurahara
    1
    dhaurahara
    user_RAHEESH KHAN
    RAHEESH KHAN
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.