सोनाहातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह सम्पन्न सोनाहातू। थाना परिसर में होली पर्व को लेकर सोमवार को बीडीओ सह सीओ मनोज महथा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह सम्पन्न हुई। बैठक में होली पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था कायम रखने को लेकर सभी समुदाय के लोगों से विशेष रूप से चर्चा किया गया। शांति समिति की बैठक में सभी समुदाय के लोग मौजूद थे। होली पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने को कहा गया। इस दौरान सभी से अपील किया गया कि त्यौहार को लेकर एक दूसरे में भाईचारे का माहौल बनाये रखें। बैठक में कहा गया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखा जायेगा एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी शेयर करने एवं असमाजिक भड़काऊ गाने बजाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई किया जायेगा। शांति समिति की बैठक में मौके पर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार एसआई राकेश कुमार, एएसआई अनूप एक्का, प्रमुख विक्टोरिया देवी, मुखिया विकास मुंडा, मुखिया फणीभूषण सिंह मुंडा, सावना महली, अनिल सिंह मुण्डा, रूपकुमार साहु, भीष्मदेव महतो, दुर्गाचरण सिंह मुण्डा, आनन्द विट, आनन्द स्वर्णकार, जगदीश चन्द्र महतो, कुंजबिहारी सिंह मुण्डा आदि मौजूद थे।

- हटिया सिंहमोड़ में एक रोड एक्सीडेंट में मानवता दिखाते हुए कांग्रेस नेता सह समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने एक अज्ञात व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया एव उनके परिजनों से संपर्क कर रिम्स भेजवाया । हटिया सिंहमोड़ में एक रोड एक्सीडेंट में मानवता दिखाते हुए कांग्रेस नेता सह समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने एक अज्ञात व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाया एव उनके परिजनों से संपर्क कर रिम्स भेजवाया ।1
- अमेरिका के तेल रिफाइनरी मेंबलगी भीषण आग, #Oilcompany #news #viral1
- खामेनेई के निधन की खबर से रांची में शोक की लहर, सड़कों पर उतरा समुदाय मातम से मुखर हुआ रांची, जुलूस में गूंजे इंसाफ के नारे1
- * सरायकेला - झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी सरायकेला में सोमवार को आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। आध्यात्मिक उत्थान श्री जगन्नाथ मंडली के तत्वाधान में आयोजित ऐतिहासिक दोल यात्रा उत्सव के दौरान भगवान श्री राधा-कृष्ण पालकी पर सवार होकर भक्तों के द्वार पहुंचे। पूरी (ओडिशा) की तर्ज पर आयोजित इस महोत्सव में उत्कल संस्कृति की अनुपम छटा बिखरी। सोमवार अपराह्न, रतिलाल साहू की अध्यक्षता में कंसारी टोला स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात भगवान की प्रतिमाओं को भव्य पालकी पर विराजमान कराया गया। परंपरा के अनुसार, जैसे ही पालकी नगर भ्रमण के लिए निकली, पूरा क्षेत्र 'जय जगन्नाथ' और 'हरे कृष्णा' के जयघोष से गूंज उठा। राजा उदित नारायण सिंहदेव ने 1818 में शुरू की थी यह परंपरा, जिसे आज भी जगन्नाथ मंडली पूरी जीवंतता के साथ निभा रही है। इस वर्ष की दोल यात्रा विशेष रही। सरायकेला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी और प्रेम अग्रवाल ने भक्ति भाव से भगवान की पालकी को अपने कंधों पर उठाया। उनके साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु भजन गाते चल रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने घरों के बाहर भगवान की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। *घोड़ा नाच ने मोहा सबका मन* यात्रा का मुख्य आकर्षण पारंपरिक 'घोड़ा नाच' रहा। कलाकारों के अद्भुत प्रदर्शन ने छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सबका मन मोह लिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर थिरकते कलाकार पूरे छऊ नगरी की गलियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।4
- समर स्टाइल कुजू सबसे सस्ता, रियलिंस स्मार्ट पॉइंट के पास, कुजू अभी विजिट करें1
- आदित्यपुर stype फुटबॉल मैदान में मना बाहा पर्व लोगों में दिखी उत्साह। प्रकृति के पूजक एवं जल जंगल जमीन के रक्षक आदिवासी समाज ने आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में बड़ी संख्या के उपस्थिति पर मनाया बाहा पर्व। बाहा पर्व साल की शुरुआत में वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है ये आदिवासी समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार है जो विभिन्न जगहों पर तय तिथि के अनुसार इस पर्व को मनाया जाता है। ये त्यौहार आदित्यपुर में लगातार तीन दिनों तक शांति पूर्वक चली जो काफी उत्साहित थी, एवं इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इस पारंपरिक कार्यक्रम को आकर्षक का केंद्र बनाया। बाहा संथाल समुदाय के साथ पूरे आदिवासी समाज के लोग मनाते हैं बाहा का अर्थ साल बिरिछ के फूल होता है। साल का विरीछ जो सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है और इस पेड़ के पत्तों को कई सारे चीजों के लिए उपयोग किया जाता है। बाहा फागुन के महीनों में मनाया जाता है यहीं से आदिवासी समुदाय का नव वर्ष शुरू होता है जिसके बाद सारे शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। बाहा पर्व करने से पूरा गांव और आसपास के क्षेत्र में शांति और रोग मुक्त बतावरण बनती है। और साल के बिरिछ की तरह मजबूती से खड़ा, और स्वस्थ रहने के लिए जाहेर आयो और मरांग बुरु से प्रार्थना करते हैं।1
- रातू में हाथी ने युवक को कुचला, मौके पर मौत रातू। थाना क्षेत्र के चितरकोटा बड़का टोली में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत एक युवक को जंगली हाथी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुबोध खलखो (45 वर्ष), निवासी चितरकोटा बड़का टोली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में पहुंचे हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान नशे में धुत सुबोध खलखो हाथी के पास जाने लगा। ग्रामीणों ने उसे काफी समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और हाथी के करीब पहुंचकर उसे ललकारने लगा। बताया जा रहा है कि हाथी ने अचानक हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है ।1
- प्यारे विरोधियो नमस्कार जोहार 🙏 आशा है आप सभी कुशल मंगल होगो और बाघमारा विधानसभा के घर घर का बेटा भाई धनबाद सांसद श्री ढुल्लु महतो दादा के विरुद्ध सड्यंत्र रच रहे होंगे की माननीय श्री ढुल्लु महतो का छवि को कैसे धूमिल क्या जाय ❓ आप सभी लगे रहिये लेकिन मे एक बात पूछना चाहता हूँ धनबाद लोकसभा क्षेत्र और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विरोधियों से की आपलोगो ने अपने जीवन मे बहुत सांसद विधायक देखे होंगे और मेने भी देखा है मै गर्व से कहता हूँ की श्री ढुल्लु महतो जैसा सच्चे जनसेवक ना कोई था और ना भविष्य मे होगा अपने अपने दिल से सवाल जरूर कीजियेगा ❓ अगर कोई विधायक सांसद बन जाता है तो इसका मतलब यह नहीं है की उनका व्यक्तिगत जीवन जिम्मेदारी ख़त्म हो जाता है बहुत विरोधियों को तकलीफ परेशानी इस बात से की एक गरीब माटी धरती पुत्र इतना धन क्यों कमाया अरे भैया इनका भी घर परिवार है यह धन कोई रंगदारी गुंडागर्दी से अर्जित नहीं किये है सोर्स ऑफ़ इंकॉम के माध्यम से पैसा धन कमाए है जो लोटा लाठी लेकर आये थे वह अरबो खरबो का मालिक कैसे बन गया पहले वैसे गुंडा माफिया से सवाल कीजिये लेकिन आप सवाल नहीं करेंगे क्योंकि डर है ❓ ढुल्लु दादा विधायक ज़ब थे तब भी और अब सांसद है तब भी जनता के प्रति जो जिम्मेदारी है वह एक सच्चेजनसेवक बन कर जनता का सेवा कर रहे है इससे पहले भी बहुत सांसद विधायक बने उन्होंने क्या किया किसी से छिपा नहीं सिर्फ और सिर्फ धन दौलत अर्जित कर लाटसाहब बन कर जीवन जिआ और जीते आ रहा है ढुल्लु महतो जी दोगली राजनीती या कूटनीति नहीं करते है ओरे नेता विधायक सांसद जैसा जो की वर्तमान मे आपसभी को देखने भी मिल रहा है इसलिए व्यक्तिगत जनल ईर्ष्या मानसिकता को त्याग कर जनहित का भला कैसे हो उस पर अपना ध्यान केंद्रित कीजिये धन्यवाद 🙏 टाइगर टाइगर ही रहता है जो जंगल का राजा होता है बाघमारा धनबाद का टाइगर श्री ढुल्लु महतो दादा है और आगे भी रहेगा जो आठ साल पिंजरा मे बन्द रहा वह एक आदमखोर शियार है 💯 धरतीपुत्र माटी का बेटा टाइगर ढुल्लु महतो जिंदाबाद जय झारखण्ड जोहार झारखंडी 🙋♀️🤝✊🙏1
- खामेनेई के निधन की खबर से रांची में शोक की लहर, सड़कों पर उतरा समुदाय मातम से मुखर हुआ रांची, जुलूस में गूंजे इंसाफ के नारे1