logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घटिया निर्माण से उठा विवाद डस्ट से बन रहा नाला नगर पालिका पर उठे सवाल घटिया निर्माण से उठा विवाद, डस्ट से बन रहा नाला; नगर पालिका पर उठे सवाल मौदहा, हमीरपुर। नगर पालिका परिषद मौदहा के अंतर्गत कराए जा रहे नाला निर्माण में कथित घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सीमेंट-मौरंग की जगह डस्ट का प्रयोग कर नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिचौली पूर्व वार्ड का बताया जा रहा है, जहां चल रहे नाला निर्माण कार्य को देखकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह घटिया सामग्री से निर्माण कराया गया तो नाला ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा और सरकारी धन की बर्बादी होगी। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य कराने की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

7 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
0af1b8f0-1719-4f60-8c31-49f640705be7

घटिया निर्माण से उठा विवाद डस्ट से बन रहा नाला नगर पालिका पर उठे सवाल घटिया निर्माण से उठा विवाद, डस्ट से बन रहा नाला; नगर पालिका पर उठे सवाल मौदहा, हमीरपुर। नगर पालिका परिषद मौदहा के अंतर्गत कराए जा रहे नाला निर्माण में कथित घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सीमेंट-मौरंग की जगह डस्ट का प्रयोग कर नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिचौली पूर्व वार्ड का बताया जा रहा है, जहां चल रहे नाला निर्माण कार्य को देखकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह घटिया सामग्री से निर्माण कराया गया तो नाला ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा और सरकारी धन की बर्बादी होगी। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य कराने की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहपुर। कानपुर से बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस में अचानक वायरिंग केबल शॉर्ट हो जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना ललौली बाजार के पास की बताई जा रही है, जहां बस से धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोग घबराकर बस से नीचे उतर गए। चालक ने तत्काल बस को रोककर स्थिति पर काबू पाया। समय रहते बस रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    1
    फतेहपुर। कानपुर से बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस में अचानक वायरिंग केबल शॉर्ट हो जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना ललौली बाजार के पास की बताई जा रही है, 
जहां बस से धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई लोग घबराकर बस से नीचे उतर गए।
चालक ने तत्काल बस को रोककर स्थिति पर काबू पाया। समय रहते बस रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। 
इस दौरान कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हापुड़ के पिलखुवा में मुख्य बाजार रोड पर बाइक सवार अपने दो बच्चों के साथ खुले नाले में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना CCTV में कैद, नगरपालिका की लापरवाही उजागर।
    1
    हापुड़ के पिलखुवा में मुख्य बाजार रोड पर बाइक सवार अपने दो बच्चों के साथ खुले नाले में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना CCTV में कैद, नगरपालिका की लापरवाही उजागर।
    user_Reporter Rahul Baba
    Reporter Rahul Baba
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने देश की पहली महिला शिक्षिका सामाजिक क्रांति नेत्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सावित्री बाई सही अर्थों में समाजोत्थान की नायिका थीं। इनके देश के प्रति योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयागांव में खंडोजी नेवसे और लक्ष्मी बाई के घर 3 जनवरी 1831 को जन्म हुआ था। 9 वर्ष की अल्पायु में इनका ज्योतिबा गोविन्दराव फुले के साथ विवाह हो गया था। उस समय ये अनपढ़ थी। इन्होंने अपने को शिक्षित किया। पति के साथ मिलकर 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला। उसमें पढ़ाने के लिए देश की पहली महिला शिक्षिका बनीं। जब ये पढ़ाने के स्कूल जाती तो इन पर कीचड़, गोबर और मैला डाला जाता था। ये साड़ी बदल कर पढ़ाती थी। ये लेखिका भी थीं। इन्होंने दो पुस्तकों की रचना की थी। ये छुआछूत विरोधी, बाल विवाह विरोधी और विधवा पुनर्विवाह की समर्थक थीं। इन्होंने सत्य शोधक समाज की स्थापना की थी। इन्होंने दलित, शोषित और कमजोर वर्ग की लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कालांतर में पुणे में इनका 10 मार्च 1897 को निधन हो गया था। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, पंकज सिंह,विनय सोनकर, विकास, रामनारायन सोनकर, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, पप्पू सोनकर, बाबूलाल प्रजापति, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    1
    हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने देश की पहली महिला शिक्षिका सामाजिक क्रांति नेत्री सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सावित्री बाई सही अर्थों में समाजोत्थान की नायिका थीं। इनके देश के प्रति योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयागांव में खंडोजी नेवसे और लक्ष्मी बाई के घर 3 जनवरी 1831 को जन्म हुआ था। 9 वर्ष की अल्पायु में इनका ज्योतिबा गोविन्दराव फुले के साथ विवाह हो गया था। उस समय ये अनपढ़ थी। इन्होंने अपने को शिक्षित किया। पति के साथ मिलकर 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला। उसमें पढ़ाने के लिए देश की  पहली महिला शिक्षिका बनीं। जब ये पढ़ाने के स्कूल जाती तो इन पर कीचड़, गोबर और मैला डाला जाता था। ये साड़ी बदल कर पढ़ाती थी। ये लेखिका भी थीं। इन्होंने दो पुस्तकों की रचना की थी। ये छुआछूत विरोधी, बाल विवाह विरोधी और विधवा पुनर्विवाह की समर्थक थीं। इन्होंने सत्य शोधक समाज की स्थापना की थी। इन्होंने दलित, शोषित और कमजोर वर्ग की लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कालांतर में पुणे में इनका 10 मार्च 1897 को निधन हो गया था। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, प्रिन्स, पंकज सिंह,विनय सोनकर, विकास, रामनारायन सोनकर, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, पप्पू सोनकर, बाबूलाल प्रजापति, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • Post by Raj dwivedi
    1
    Post by Raj dwivedi
    user_Raj dwivedi
    Raj dwivedi
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नहर किनारे बेहोशी की हालत में मिली नवविवाहिता, कलाई पर था नस काटने का निशान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की युवती को सीएचसी में कराया भर्ती, मौदहा थानाक्षेत्र की बताई जा रही युवती, मामला मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी नहर के पास का।
    2
    नहर किनारे बेहोशी की हालत में मिली नवविवाहिता,
कलाई पर था नस काटने का निशान,
आंगनबाड़ी कार्यकत्री की युवती को सीएचसी में कराया भर्ती,
मौदहा थानाक्षेत्र की बताई जा रही युवती,
मामला मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी नहर के पास का।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में संवेदीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन,कार्यशाला में आयुष चिकित्सकों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम और एचआईवी एक्ट 2017 के बारे में दी विस्तृत जानकारी।
    1
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में संवेदीकरण
कार्यशाला का हुआ आयोजन,कार्यशाला में आयुष चिकित्सकों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम और एचआईवी
एक्ट 2017 के बारे में दी विस्तृत जानकारी।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांदा में सिविल लाइन पुलिस चौकी के सुदृढ़ीकृत भवन का उद्घाटन, पुलिस व्यवस्था होगी और मजबूत-- बांदा जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सिविल लाइन पुलिस चौकी के नवविकसित और सुदृढ़ीकृत भवन का उद्घाटन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी के नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया। अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि चौकी के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और प्रभावी होगी, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
    1
    बांदा में सिविल लाइन पुलिस चौकी के सुदृढ़ीकृत भवन का उद्घाटन, पुलिस व्यवस्था होगी और मजबूत--
बांदा जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सिविल लाइन पुलिस चौकी के नवविकसित और सुदृढ़ीकृत भवन का उद्घाटन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी के नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया।
अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि चौकी के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और प्रभावी होगी, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हमीरपुर। जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर हाथापाई होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। फिलहाल वीडियो कुरारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    1
    हमीरपुर। जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
वायरल वीडियो में महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर हाथापाई होती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
फिलहाल वीडियो कुरारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.