*रुद्र सेना जिला झालावाड़ झालरापाटन के समीप द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा* 🚩 मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान रुद्र सेना झालरापाटन, झालावाड़ के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों के लिए जगह-जगह सेवा व्यवस्था की गई। यात्रा में सभी कांवड़ यात्रियों को रास्ते में केले, नमकीन, चाय एवं शीतल जल की सेवा प्रदान की गई। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर अखाड़ा के कार्यकर्ताओं एवं माधोपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा सेलिगढ़ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन किया गया। इस कांवड़ यात्रा का आयोजन राजस्थान कार्यकारिणी सदस्य हितेश जी मीणा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जी सोनी, जिला गौ रक्षा प्रमुख भारत सिंह मीणा (तेलियाखेड़ी), जिला संगठन मंत्री विजय भानु जी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमावत के नेतृत्व में किया गया। कांवड़ यात्रा में जय सिंह, मांगीलाल, जितेन्द्र सिंह, सूरज, कपिल, अंकित, दुष्यंत, जय, समीर, अभिषेक, महावीर, शुभम्, नवीन, कान्हा, विशाल, संजय भील, जितेन्द्र भील, दुर्गेश भील सहित रुद्र सेना के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं एवं सेवाभावी साथियों का इस पावन यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*रुद्र सेना जिला झालावाड़ झालरापाटन के समीप द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा* 🚩 मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान रुद्र सेना झालरापाटन, झालावाड़ के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों के लिए जगह-जगह सेवा व्यवस्था की गई। यात्रा में सभी कांवड़ यात्रियों को रास्ते में केले, नमकीन, चाय एवं शीतल जल की सेवा प्रदान की गई। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर अखाड़ा के कार्यकर्ताओं एवं माधोपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा सेलिगढ़ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन किया गया। इस कांवड़ यात्रा का
आयोजन राजस्थान कार्यकारिणी सदस्य हितेश जी मीणा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जी सोनी, जिला गौ रक्षा प्रमुख भारत सिंह मीणा (तेलियाखेड़ी), जिला संगठन मंत्री विजय भानु जी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमावत के नेतृत्व में किया गया। कांवड़ यात्रा में जय सिंह, मांगीलाल, जितेन्द्र सिंह, सूरज, कपिल, अंकित, दुष्यंत, जय, समीर, अभिषेक, महावीर, शुभम्, नवीन, कान्हा, विशाल, संजय भील, जितेन्द्र भील, दुर्गेश भील सहित रुद्र सेना के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं एवं सेवाभावी साथियों का इस पावन यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- अतिक्रमण हटाते कार्रवाई को देखते हुए खुद ने हटाया आपने घर का अतिक्रमण अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर छान में खुद हटाया मकान मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे सामने आने लगे हैं प्रशासन की लगातार कार्रवाई समझाइश का असर ग्राम छान में दिखाई दिया अतिक्रमी ने खुद अतिक्रमण हटा लिया एसडीएम पुष्कर मित्तल तहसीलदार माधो लाल बेरवा ने बताया कि ग्राम छान में चारागाह भूमि पर शराफत खान पुत्र भूरेखा निवासी बामनगांव ने करीब दो से तीन बिस्वा में मकान बनाकर अतिक्रमण किया था सरकारी चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई चल रही थी राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिकर्मी को समझाइश दी गई इसके बाद शराफत खान स्वेच्छा से मकान ध्वस्त कर अतिक्रमण हटा लिया तहसीलदार माधोलाल बेरवा ने कहा कि सरकारी चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी इसके साथ जो पशु परेशानी झेल रहे हैं उन पशुओ को भी चारागाह भूमि पर राहत मिलेगी2
- Available for Sale Brand : Apple Model : iphone11 City / Locality : binaganj chachoda Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 4GB / 128GB Body Condition : Old Device Age : 1 Year Network Connectivity : 4G VoLTE chachoda binaganj2
- jepli koloni me aaj rat ko chori ho gai he sarkari tubbel nikal ke le gaye1
- ब्राह्मण गांव निवासी सियाराम दांगी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल। दो लाख रूपये के गहने सहित नगदी 1700 रूपये सहित बैग लौटाया थाना माचलपुर से सूचना मिली है की कोमल और पूजा पिता श्यामपुरी गोस्वामी निवासी gadiya दोनों बहिन अपनी स्कूटी से गागोरनी तरफ जा रही थी तभी रावण बड़ली माचलपुर में उनका एक बैग स्कूटी से गिर गया। जिसमें उनका कीमती सामान था 2 मंगल सूत्र पायजेब 1700 rs नगद कुल कीमती 2 लाख इत्यादि । ब्राह्मण गांव निवासी सियाराम पिता मनोहर लाल दांगी को वह बैग मिला ईमानदारी का परिचय देते हुए सियाराम द्वारा बैग थाना माचलपुर में जमा किया गया। पूजा ओर कोमल दोनों बहनों द्वारा थाना जीरापुर में सूचना दी गई बाद फरियादी को फोन से अवगत कराया गया तथा उन्हें थाना माचलपुर में सामान वापस दिया गया। ईमानदारी के लिए सियाराम दांगी का पुलिस थाना माचलपुर द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबरें,खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।1
- झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का कल से होगा शुभारंभ हरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी डेलनपुर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष की जन्माष्टमी के अवसर पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है। श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार लववंशी ने बताया कि हर वर्ष की बातें इस वर्ष भी झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेले के अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है जिसका शुभारंभ 27 अगस्त गुरुवार से होगा जहां कलश यात्रा के साथ जुलूस निकाला जाएगा तत्पश्चात श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। कथा का सरवन श्री राम दास जी महाराज लॉटरी वालों के श्री मुख से कथा का श्रवण करवाया जाएगा।4
- भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन छीपाबड़ौद / बारां भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार *कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा* में प्रदेश आमंत्रित सदस्य *रामनाथ मालव* की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील संरक्षक *जगदीश प्रसाद घुसड़िया* ने प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करवाया। तहसील अध्यक्ष *ओम आचोलिया ढोलम* ने बताया कि कार्यक्रम *दो सत्रों* में चला। *प्रथम सत्र - संगठन और आदर्श ग्राम पर चर्चा* बारां जिला अध्यक्ष *अमृत छजावा*, संभागीय उपाध्यक्ष *मोहन मीणा* व प्रांतीय मंत्री *जगदीश खाती* ने संगठन के मूल स्वरूप, क्रियाकलापों, संगठन की आवश्यकता और आदर्श ग्राम समितियों के विषय में विस्तृत संबोधन दिया। *द्वितीय सत्र - किसान समस्याओं और जैविक खेती पर मंथन* राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य *कैलाश गंदोलिया*, प्रांत अध्यक्ष *शंकर लाल नागर* ने किसानों की समस्याओं एवं उनके निराकरण, किसान हितों एवं मानव कल्याण की भावनाओं पर पाथेय दिया। जिला उपाध्यक्ष *बंसीलाल नागर* ने जैविक खेती के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में तहसील अध्यक्ष ओम आचोलिया ढोलम ने सभी का आभार व्यक्त कर वन विहार कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान जिला मंत्री व तहसील प्रभारी *देवकिशन नागर*, जिला उपाध्यक्ष *लक्ष्मी नारायण शर्मा*, कवाई तहसील अध्यक्ष *द्वारका लाल मोठपुर*, जिला सदस्य *सुरेश चंद्र, गोविंद सनोठिया*, छीपाबड़ौद तहसील कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम समितियों के सदस्य व सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।4
- हमें फॉलो करें सिरोज विधायक माननीय उमाकांत शर्मा जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में उतर गई।1
- राजगढ़ एम पी ग्राम पीपल्या कुलमी में विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन रखा गया। विधायक प्रतिनिधि व भाजपा के जिला मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पाटीदार धर्मशाला में हनुमान पाटीदार व मित्र मंडल द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर रखा गया साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। भारी बारिश के बाउजूद आसपास क्षेत्र से आए आंखों के मरीजो की जांच कर के निशुल्क दवाइ यां,चश्मा व मुफ्त ऑपरेशन के लिए मरीजो को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा जांच कर के ऑपरेशन हेतू आनंदपुर अस्पताल में भेजा गया हनुमान पाटीदार ने अपने जीवन का 21वां रक्तदान किया। भारी बारिश के बाउजूद शिविर में 22 यूनिट रक्तदान हुआ आयोजन में हनुमान पाटीदार का स्वागत पूज्य गुरुदेव सत्यनारायण जी शास्त्री व मित्र मंडल द्वारा किया गया। आस पास क्षेत्र व ग्रामवासियों ने पहुंचकर हनुमान पाटीदार को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।1