logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Narayanpur Flood News: बालेबेड़ा BSF कैंप में फ्लैश फ्लड, फंसे 10 जवानों का सुरक्षित रेस्क्यू नारायणपुर। जिले के बालेबेड़ा स्थित बीएसएफ कैंप में लगातार बारिश के बीच अचानक आई फ्लैश फ्लड के कारण 10 बीएसएफ जवान कैंप परिसर में फंस गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आई। वायरल वीडियो में कैंप के चारों ओर पानी भरा दिखाई दे रहा है। अचानक जलस्तर बढ़ने से जवानों को सुरक्षित रहने के लिए कैंप की छत और पेड़ों पर चढ़ना पड़ा। तेज बहाव के कारण कुछ समय तक जवान कैंप से बाहर नहीं निकल सके। मामले की पुष्टि करते हुए नारायणपुर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। संयुक्त प्रयास से बाढ़ में फंसे सभी 10 बीएसएफ जवानों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। समय पर की गई कार्रवाई के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी जवान सुरक्षित हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। : #NarayanpurNews #Narayanpur #ChhattisgarhNews #CGNews #FloodNews #FlashFlood #BSF #Balebeda #RescueOperation #SecurityForces #BreakingNews #TodayNews #LatestNews #WeatherNews #BastarNews #IBC24 #IBC24News #IBC24Digital

18 hrs ago
user_Atul Netam
Atul Netam
Local News Reporter फारसगाँव, नारायणपुर, छत्तीसगढ़•
18 hrs ago

Narayanpur Flood News: बालेबेड़ा BSF कैंप में फ्लैश फ्लड, फंसे 10 जवानों का सुरक्षित रेस्क्यू नारायणपुर। जिले के बालेबेड़ा स्थित बीएसएफ कैंप में लगातार बारिश के बीच अचानक आई फ्लैश फ्लड के कारण 10 बीएसएफ जवान कैंप परिसर में फंस गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आई। वायरल वीडियो में कैंप के चारों ओर पानी भरा दिखाई दे रहा है। अचानक जलस्तर बढ़ने से जवानों को सुरक्षित रहने के लिए कैंप की छत और पेड़ों पर चढ़ना पड़ा। तेज बहाव के कारण कुछ समय तक जवान कैंप से बाहर नहीं निकल सके। मामले की पुष्टि करते हुए नारायणपुर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। संयुक्त प्रयास से बाढ़ में फंसे सभी 10 बीएसएफ जवानों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। समय पर की गई कार्रवाई के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी जवान सुरक्षित हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। : #NarayanpurNews #Narayanpur #ChhattisgarhNews #CGNews #FloodNews #FlashFlood #BSF #Balebeda #RescueOperation #SecurityForces #BreakingNews #TodayNews #LatestNews #WeatherNews #BastarNews #IBC24 #IBC24News #IBC24Digital

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रक्षित केंद्र में प्रतियोगिताओं का आयोजन, लगभग 100 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई को पुलिस रक्षित केंद्र कोण्डागांव में रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोण्डागांव अनुविभाग स्तर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    1
    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रक्षित केंद्र में प्रतियोगिताओं का आयोजन, लगभग 100 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई को पुलिस रक्षित केंद्र कोण्डागांव में रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोण्डागांव अनुविभाग स्तर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    user_बंकिम साना
    बंकिम साना
    Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • 30 जुलाई दोपहर 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेहत्तर पटेल उर्फ गोलू , पिता धनीराम पटेल,30 वर्ष निवासी खपरापारा, को गिरफ्तार किया। डायल-112 से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में खपरापारा में दबिश दी, जहां आरोपी के कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब तथा शराब बिक्री की 100 रुपये नगद राशि बरामद हुई। जप्त मशरूका की कुल कीमत 500 रुपये आंकी गई। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानतीय अपराध होने के कारण नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया।
    1
    30 जुलाई दोपहर 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, कोतवाली पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेहत्तर पटेल उर्फ गोलू , पिता धनीराम पटेल,30 वर्ष
निवासी खपरापारा, को गिरफ्तार किया। डायल-112 से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में खपरापारा में दबिश दी, जहां आरोपी के कब्जे से 4 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब तथा शराब बिक्री की 100 रुपये नगद राशि बरामद हुई। जप्त मशरूका की कुल कीमत 500 रुपये आंकी गई। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर जमानतीय अपराध होने के कारण नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • सुकमा जिला कुम्हाररास कलेक्ट्रेट के पीछे हॉस्टल से आत्मानंद स्कूल जाने वाले बच्चें कितने कीचड़ भरी रास्ते से जाते हैं। वही स्थानीय लोगो ने किया अपील,जिला प्रशासन द्वारा 100 मीटर एक हाईवे डस्ट डाल देते हैं तो बच्चों का सड़क अच्छी तरीका से बन जाएगा। सुकमा जिला कुम्हाररास कलेक्ट्रेट के पीछे हॉस्टल से आत्मानंद स्कूल जाने वाले बच्चें कितने कीचड़ भरी रास्ते से जाते हैं। वही स्थानीय लोगो ने किया अपील,जिला प्रशासन द्वारा 100 मीटर एक हाईवे डस्ट डाल देते हैं तो बच्चों का सड़क अच्छी तरीका से बन जाएगा।
    1
    सुकमा जिला कुम्हाररास कलेक्ट्रेट के पीछे हॉस्टल से आत्मानंद स्कूल जाने वाले बच्चें कितने कीचड़ भरी रास्ते से जाते हैं। वही स्थानीय लोगो ने किया अपील,जिला प्रशासन द्वारा 100 मीटर एक हाईवे डस्ट डाल देते हैं तो बच्चों का सड़क अच्छी तरीका से बन जाएगा।
सुकमा जिला कुम्हाररास कलेक्ट्रेट के पीछे हॉस्टल से आत्मानंद स्कूल जाने वाले बच्चें कितने कीचड़ भरी रास्ते से जाते हैं। वही स्थानीय लोगो ने किया अपील,जिला प्रशासन द्वारा 100 मीटर एक हाईवे डस्ट डाल देते हैं तो बच्चों का सड़क अच्छी तरीका से बन जाएगा।
    user_Shnakar kumar miahra
    Shnakar kumar miahra
    Local News Reporter सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • सुकमा. जिले के जगरगुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के तुमलपाड़ में बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) के अधीन सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों द्वारा वन भूमि पर कथित रूप से गौण खनिज का अवैध उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उड़ीसा की धन लक्ष्मी माइनिंग्स नामक कंपनी द्वारा खनिज विभाग की वैधानिक अनुमति के बिना वन क्षेत्र से बड़े पैमाने पर बोल्डर का उत्खनन किया जा रहा है। सुकमा. जिले के जगरगुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के तुमलपाड़ में बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) के अधीन सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों द्वारा वन भूमि पर कथित रूप से गौण खनिज का अवैध उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उड़ीसा की धन लक्ष्मी माइनिंग्स नामक कंपनी द्वारा खनिज विभाग की वैधानिक अनुमति के बिना वन क्षेत्र से बड़े पैमाने पर बोल्डर का उत्खनन किया जा रहा है।
    1
    सुकमा. जिले के जगरगुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के तुमलपाड़ में बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) के अधीन सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों द्वारा वन भूमि पर कथित रूप से गौण खनिज का अवैध उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उड़ीसा की धन लक्ष्मी माइनिंग्स नामक कंपनी द्वारा खनिज विभाग की वैधानिक अनुमति के बिना वन क्षेत्र से बड़े पैमाने पर बोल्डर का उत्खनन किया जा रहा है।
सुकमा. जिले के जगरगुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के तुमलपाड़ में बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) के अधीन सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों द्वारा वन भूमि पर कथित रूप से गौण खनिज का अवैध उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उड़ीसा की धन लक्ष्मी माइनिंग्स नामक कंपनी द्वारा खनिज विभाग की वैधानिक अनुमति के बिना वन क्षेत्र से बड़े पैमाने पर बोल्डर का उत्खनन किया जा रहा है।
    user_Rijent giri
    Rijent giri
    सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार से संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, लाखों रुपये की डिजिटल सामग्री जब्त दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार से संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, लाखों रुपये की डिजिटल सामग्री जब्त मुख्य बिंदु ▪️ *थाना खुर्सीपार पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य के पटना से संचालित गिरोह का पर्दाफाश कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 01 विधि-विरुद्ध बालक को विधिक प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया।* ▪️ *गिरोह द्वारा ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिदिन लगभग ₹12 से ₹15 लाख तथा प्रतिमाह लगभग ₹4 से ₹5 करोड़ का ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य विवेचना में सामने आए हैं।* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 02 बैंक पासबुक सहित ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी सामग्री जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है।* ▪️ *तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, डिजिटल डिवाइस एवं म्यूल बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों एवं लाभार्थियों की तलाश एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।* संक्षिप्त विवरण : ऑनलाइन सट्टा, साइबर अपराध एवं म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुर्सीपार में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 236/2026 में धारा 318(3), 318(4), 319 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 7 के अंतर्गत विवेचना की जा रही थी। प्रकरण में पूर्व में ऑनलाइन सट्टा एवं म्यूल बैंक खातों से जुड़े कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण, मोबाइल डेटा, डिजिटल ट्रेल एवं गोपनीय सूचना के आधार पर गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में गठित विशेष पुलिस टीम को बिहार राज्य के पटना रवाना किया गया। तकनीकी निगरानी एवं स्थानीय स्तर पर सतत सूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने पटना स्थित नारायण प्लाजा अपार्टमेंट में कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को विधिक प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया। पूछताछ एवं प्रारंभिक तकनीकी जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी किराये के मकान में रहकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे तथा विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को जोड़कर अवैध सट्टा संचालित करते थे। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म जैसे लूडो, कैसीनो, एविएटर (Aviator), फुटबॉल बेटिंग सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आईडी उपलब्ध कराकर लोगों से दांव लगवाते थे। हार-जीत की राशि का लेन-देन विभिन्न नेट बैंकिंग, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग एवं म्यूल बैंक खातों के माध्यम से कराया जाता था। आरोपी लगातार बैंक खाते बदलते हुए डिजिटल माध्यम से लेन-देन कर अवैध कमाई करते थे ताकि वित्तीय ट्रांजेक्शन को छिपाया जा सके। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह द्वारा प्रतिदिन लगभग ₹12 से ₹15 लाख का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जाता था तथा प्रतिमाह लगभग ₹4 से ₹5 करोड़ का ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किया जाता था। जब्त डिजिटल उपकरणों, बैंक खातों एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विस्तृत फॉरेंसिक एवं तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। घटना स्थल : पटना, बिहार स्थित नारायण प्लाजा अपार्टमेंट (किराये का आवास), जहां से ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था। आरोपी का नाम : 1. आफताब अहमद, उम्र 24 वर्ष, निवासी अहमदनगर कैंप-2, रजा जामा मस्जिद के पास, थाना छावनी, भिलाई, जिला दुर्ग। 2. दानिश खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी कैंप-1, थाना वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग। 3. एक विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। जप्त सामग्री : 1. 14 नग मोबाइल फोन 2. 14 नग एटीएम कार्ड 3. 11 बैंक पासबुक 4. ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी सामग्री सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना खुर्सीपार पुलिस की विशेष टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, अंतर्राज्यीय समन्वय एवं सतत विवेचना के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर बिहार राज्य में सफल कार्रवाई की गई। प्रकरण में थाना खुर्सीपार की विवेचना टीम एवं साइबर तकनीकी सहयोगी टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, अवैध बेटिंग अथवा साइबर अपराध से दूर रहें। अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड या मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन सट्टा, साइबर धोखाधड़ी या अवैध वित्तीय गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—
    1
    दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार से संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, लाखों रुपये की डिजिटल सामग्री जब्त
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार से संचालित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 03 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक अभिरक्षा में, लाखों रुपये की डिजिटल सामग्री जब्त
मुख्य बिंदु
▪️ *थाना खुर्सीपार पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य के पटना से संचालित गिरोह का पर्दाफाश कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 01 विधि-विरुद्ध बालक को विधिक प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया।*
▪️ *गिरोह द्वारा ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिदिन लगभग ₹12 से ₹15 लाख तथा प्रतिमाह लगभग ₹4 से ₹5 करोड़ का ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य विवेचना में सामने आए हैं।*
▪️ *आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 02 बैंक पासबुक सहित ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी सामग्री जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है।*
▪️ *तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, डिजिटल डिवाइस एवं म्यूल बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों एवं लाभार्थियों की तलाश एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।*
संक्षिप्त विवरण :
ऑनलाइन सट्टा, साइबर अपराध एवं म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुर्सीपार में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 236/2026 में धारा 318(3), 318(4), 319 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 7 के अंतर्गत विवेचना की जा रही थी।
प्रकरण में पूर्व में ऑनलाइन सट्टा एवं म्यूल बैंक खातों से जुड़े कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण, मोबाइल डेटा, डिजिटल ट्रेल एवं गोपनीय सूचना के आधार पर गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में गठित विशेष पुलिस टीम को बिहार राज्य के पटना रवाना किया गया। तकनीकी निगरानी एवं स्थानीय स्तर पर सतत सूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने पटना स्थित नारायण प्लाजा अपार्टमेंट में कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को विधिक प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ एवं प्रारंभिक तकनीकी जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी किराये के मकान में रहकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे तथा विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को जोड़कर अवैध सट्टा संचालित करते थे।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म जैसे लूडो, कैसीनो, एविएटर (Aviator), फुटबॉल बेटिंग सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आईडी उपलब्ध कराकर लोगों से दांव लगवाते थे। हार-जीत की राशि का लेन-देन विभिन्न नेट बैंकिंग, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग एवं म्यूल बैंक खातों के माध्यम से कराया जाता था। आरोपी लगातार बैंक खाते बदलते हुए डिजिटल माध्यम से लेन-देन कर अवैध कमाई करते थे ताकि वित्तीय ट्रांजेक्शन को छिपाया जा सके।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह द्वारा प्रतिदिन लगभग ₹12 से ₹15 लाख का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जाता था तथा प्रतिमाह लगभग ₹4 से ₹5 करोड़ का ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन किया जाता था। जब्त डिजिटल उपकरणों, बैंक खातों एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विस्तृत फॉरेंसिक एवं तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।
घटना स्थल :
पटना, बिहार स्थित नारायण प्लाजा अपार्टमेंट (किराये का आवास), जहां से ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था।
आरोपी का नाम :
1. आफताब अहमद, उम्र 24 वर्ष, निवासी अहमदनगर कैंप-2, रजा जामा मस्जिद के पास, थाना छावनी, भिलाई, जिला दुर्ग।
2. दानिश खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी कैंप-1, थाना वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग।
3. एक विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अभिरक्षा में लिया गया।
जप्त सामग्री :
1. 14 नग मोबाइल फोन
2. 14 नग एटीएम कार्ड
3. 11 बैंक पासबुक
4. ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेजी सामग्री
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना खुर्सीपार पुलिस की विशेष टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, अंतर्राज्यीय समन्वय एवं सतत विवेचना के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर बिहार राज्य में सफल कार्रवाई की गई। प्रकरण में थाना खुर्सीपार की विवेचना टीम एवं साइबर तकनीकी सहयोगी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, अवैध बेटिंग अथवा साइबर अपराध से दूर रहें। अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड या मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन सट्टा, साइबर धोखाधड़ी या अवैध वित्तीय गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • हंसराज नवयुवक मंडल दुर्ग छत्तीसगढ़ से जुड़े समाजसेवा को प्रोत्साहित करें। संपर्क करें कृपया:- 9202219810 मुझे लगता हैं कि अब ज्यादा वीडियो बनाकर आप लोगो को बताना केवल आप लोगों का मनोरंजन करने जैसा हो गया। बहुत निराशा व अफसोसजनक कि आप लोग जुड़ नहीं रहें सहयोग नहीं कर रहे क्या किया जा सकता । जब जो समझ सकते वे भी अनदेखा करें सामजिक सेवा को तो।.😔. क्या आपका अकेले का कोई कर्तव्य नहीं कि बेहतर वातावरण हेतु हंसराज नवयुवक मंडल से जुड़े सदस्य बने बहुत ही निराशा व अफसोसजनक मेरे लिए सचमुच।। 🍱.
    1
    हंसराज नवयुवक मंडल दुर्ग छत्तीसगढ़ से जुड़े समाजसेवा को प्रोत्साहित करें। संपर्क करें कृपया:- 9202219810
मुझे लगता हैं कि अब ज्यादा वीडियो बनाकर आप लोगो को बताना केवल आप लोगों का मनोरंजन करने जैसा हो गया। बहुत निराशा व अफसोसजनक कि आप लोग जुड़ नहीं रहें सहयोग नहीं कर रहे क्या किया जा सकता । 
जब जो समझ सकते वे भी अनदेखा करें सामजिक सेवा को तो।.😔.
क्या आपका अकेले का कोई कर्तव्य नहीं कि बेहतर वातावरण हेतु हंसराज नवयुवक मंडल से जुड़े सदस्य बने बहुत ही निराशा व अफसोसजनक मेरे लिए सचमुच।। 🍱.
    user_जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219
    जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219
    Social club दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • कोंडागांव: "बाढ़ और आपदा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने तैयारियों की समीक्षा" लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जिले में राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जलमग्न पुल-पुलियों पर बैरिकेडिंग, गांवों में मुनादी, मेडिकल टीमों को अलर्ट रखने तथा जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    1
    कोंडागांव: "बाढ़ और आपदा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने तैयारियों की समीक्षा"
लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जिले में राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जलमग्न पुल-पुलियों पर बैरिकेडिंग, गांवों में मुनादी, मेडिकल टीमों को अलर्ट रखने तथा जर्जर भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की मासूम से अनाचार, कोण्डागांव के न्यायालय ने आरोपी को सुनाई 20 वर्ष जेल की सजा जिला न्यायालय कोण्डागांव के अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित (पॉक्सो) न्यायाधीश प्रतिभा मरकाम न्यायालय ने 4 वर्षीय मासूम से अनाचार के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था, जिसमें न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए यह फैसला सुनाया।
    1
    चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की मासूम से अनाचार, कोण्डागांव के न्यायालय ने आरोपी को सुनाई 20 वर्ष जेल की सजा
जिला न्यायालय कोण्डागांव के अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित (पॉक्सो) न्यायाधीश प्रतिभा मरकाम न्यायालय ने 4 वर्षीय मासूम से अनाचार के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था, जिसमें न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए यह फैसला सुनाया।
    user_बंकिम साना
    बंकिम साना
    Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • कांकेर जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खेत-खलिहान, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कांकेर जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खेत-खलिहान, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
    1
    कांकेर जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खेत-खलिहान, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
कांकेर जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खेत-खलिहान, सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
    user_Rijent giri
    Rijent giri
    सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.