logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दरगढ़ में सर्पदंश की घटना, घर में साफ-सफाई कर रही महिला को जहरीले सर्प ने डसा सही समय पर इलाज मिलने से बची जान दरगढ़ में सर्पदंश की घटना, घर में साफ-सफाई कर रही महिला को जहरीले सर्प ने डसा सही समय पर इलाज मिलने से बची जान 25 अगस्त मंगलवार 11 बजे पीएससी बबलिया के चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि नारायणगंज के ग्राम बबलिया के समीपस्थ ग्राम दरगढ़ में सुबह के वक्त एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया था। घटना के वक्त महिला अपने घर में साफ-सफाई का कार्य कर रही थी। परिजनों की जागरूकता और समय पर मिले चिकित्सकीय उपचार के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी अनुसार ग्राम दरगढ़ निवासी 35 वर्षीय करमी बाई रोजमर्रा की तरह सुबह अपने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान घर के किसी हिस्से में बैठे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश का पता चलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि परिजनों ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई और बिना कोई समय गंवाए महिला को तुरंत नजदीकी बबलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। बबलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल महिला का इलाज शुरू किया। डॉ. सिंह द्वारा बिना देरी किए महिला को जीवन रक्षक एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया गया और जरूरी प्राथमिक उपचार दिया गया। सही समय पर एंटी स्नेक वेनम मिल जाने के कारण करमी बाई की हालत में तेजी से सुधार देखा गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति स्थिर हो गई, लेकिन भविष्य की किसी भी जटिलता से बचने और सावधानी के तौर पर चिकित्सक ने उन्हें बेहतर निगरानी के लिए जिला चिकित्सालय, मंडला रेफर कर दिया है। परिजनों की जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से महिला की जान सुरक्षित बच गई है। 0000000000000000000000000000

1 day ago
user_Prahlad Kachhwaha
Prahlad Kachhwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
1 day ago

दरगढ़ में सर्पदंश की घटना, घर में साफ-सफाई कर रही महिला को जहरीले सर्प ने डसा सही समय पर इलाज मिलने से बची जान दरगढ़ में सर्पदंश की घटना, घर में साफ-सफाई कर रही महिला को जहरीले सर्प ने डसा सही समय पर इलाज मिलने से बची जान 25 अगस्त मंगलवार 11 बजे पीएससी बबलिया के चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि नारायणगंज के ग्राम बबलिया के समीपस्थ ग्राम दरगढ़ में सुबह के वक्त एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया था। घटना के वक्त महिला अपने घर में साफ-सफाई का कार्य कर रही थी। परिजनों की जागरूकता और समय पर मिले चिकित्सकीय उपचार के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी अनुसार ग्राम दरगढ़ निवासी 35 वर्षीय करमी बाई रोजमर्रा की तरह सुबह अपने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान घर के किसी हिस्से में बैठे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश का पता चलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि परिजनों ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई और बिना कोई समय गंवाए महिला को तुरंत नजदीकी बबलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। बबलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल महिला का इलाज शुरू किया। डॉ. सिंह द्वारा बिना देरी किए महिला को जीवन रक्षक एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया गया और जरूरी प्राथमिक उपचार दिया गया। सही समय पर एंटी स्नेक वेनम मिल जाने के कारण करमी बाई की हालत में तेजी से सुधार देखा गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति स्थिर हो गई, लेकिन भविष्य की किसी भी जटिलता से बचने और सावधानी के तौर पर चिकित्सक ने उन्हें बेहतर निगरानी के लिए जिला चिकित्सालय, मंडला रेफर कर दिया है। परिजनों की जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से महिला की जान सुरक्षित बच गई है। 0000000000000000000000000000

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने खरीदी स्व-सहायता समूह की महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां रक्षाबंधन पर स्थानीय उद्यमिता को दिया प्रोत्साहन मंडला। रक्षाबंधन के अवसर पर कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने सर्री की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित राखियां खरीदकर स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित किया। कलेक्टर धोटे ने महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियों की सराहना की और उनके हुनर एवं मेहनत की प्रशंसा करते हुए स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा तैयार की गई राखियां पारंपरिक कला, रचनात्मकता और स्थानीय संसाधनों का बेहतर उदाहरण हैं। कलेक्टर द्वारा राखियां खरीदने से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और उन्हें अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहन मिला। रक्षाबंधन के अवसर पर कलेक्टर की इस पहल से महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने का सकारात्मक संदेश सामने आया।
    1
    कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने खरीदी स्व-सहायता समूह की महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां
रक्षाबंधन पर स्थानीय उद्यमिता को दिया प्रोत्साहन

मंडला। रक्षाबंधन के अवसर पर कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने सर्री की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित राखियां खरीदकर स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर धोटे ने महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियों की सराहना की और उनके हुनर एवं मेहनत की प्रशंसा करते हुए स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा तैयार की गई राखियां पारंपरिक कला, रचनात्मकता और स्थानीय संसाधनों का बेहतर उदाहरण हैं। कलेक्टर द्वारा राखियां खरीदने से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और उन्हें अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहन मिला।
रक्षाबंधन के अवसर पर कलेक्टर की इस पहल से महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने का सकारात्मक संदेश सामने आया।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बरौंची में आदिवासी महापंचायत आयोजित आपसी सहमति से सुलझा विवाद, वकील ने पीडि़त परिवार को दी 1.50 लाख की मदद बरौंची में आदिवासी महापंचायत आयोजित आपसी सहमति से सुलझा विवाद, वकील ने पीडि़त परिवार को दी 1.50 लाख की मदद 25 अगस्त मंगलवार पांच बजे सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पुट्टा ने बताया कि विकासखंड बीजाडांडी की ग्राम पंचायत बरौंची में विशाल आदिवासी महापंचायत आयोजित की गई, इस महापंचायत में एक लंबे विवाद का शांतिपूर्ण अंत हुआ। महापंचायत में एक पीडि़त परिवार और वकील बृजेश यादव के बीच चल रहे मामले को आपसी सहमति, सत्य और सामाजिक सौहार्द के साथ सुलझा लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पुट्टा ने बताया कि महापंचायत में दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया। पंचायत में उपस्थित पंचों और गणमान्य नागरिकों ने तथ्यों पर विचार करने के बाद पाया कि वकील बृजेश यादव के विरुद्ध लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। हालांकि पीडि़त परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए महापंचायत ने एक मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। पंचायत की सहमति से वकील बृजेश यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए पीडि़त परिवार को एक लाख पचास हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान एक लिखित पंचनामा भी तैयार किया गया, जिसके तहत पीडि़त परिवार ने विभिन्न स्थानों पर की गई अपनी सभी शिकायतों को वापस लेने पर सहमति जताई। इस पंचनामे पर वहां मौजूद अनेक बुद्धिजीवियों और गणमान्यजनों ने हस्ताक्षर किए। इस महापंचायत ने यह संदेश दिया कि विवादों का सबसे बेहतर समाधान आपसी बातचीत और सामाजिक सद्भाव से ही संभव है। 0000000000000000000000000000000
    1
    बरौंची में आदिवासी महापंचायत आयोजित
आपसी सहमति से सुलझा विवाद, वकील ने पीडि़त परिवार को दी 1.50 लाख की मदद 
बरौंची में आदिवासी महापंचायत आयोजित
आपसी सहमति से सुलझा विवाद, वकील ने पीडि़त परिवार को दी 1.50 लाख की मदद 
25 अगस्त मंगलवार पांच बजे सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पुट्टा ने बताया कि विकासखंड बीजाडांडी की ग्राम पंचायत बरौंची में विशाल आदिवासी महापंचायत आयोजित की गई, इस महापंचायत में एक लंबे विवाद का शांतिपूर्ण अंत हुआ। महापंचायत में एक पीडि़त परिवार और वकील बृजेश यादव के बीच चल रहे मामले को आपसी सहमति, सत्य और सामाजिक सौहार्द के साथ सुलझा लिया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पुट्टा ने बताया कि महापंचायत में दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया। पंचायत में उपस्थित पंचों और गणमान्य नागरिकों ने तथ्यों पर विचार करने के बाद पाया कि वकील बृजेश यादव के विरुद्ध लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
हालांकि पीडि़त परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए महापंचायत ने एक मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। पंचायत की सहमति से वकील बृजेश यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए पीडि़त परिवार को एक लाख पचास हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।
इस दौरान एक लिखित पंचनामा भी तैयार किया गया, जिसके तहत पीडि़त परिवार ने विभिन्न स्थानों पर की गई अपनी सभी शिकायतों को वापस लेने पर सहमति जताई। इस पंचनामे पर वहां मौजूद अनेक बुद्धिजीवियों और गणमान्यजनों ने हस्ताक्षर किए। इस महापंचायत ने यह संदेश दिया कि विवादों का सबसे बेहतर समाधान आपसी बातचीत और सामाजिक सद्भाव से ही संभव है।
0000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रक्षाबंधन को लेकर घंसौर बाजार में सजी राखियों की दुकानें रक्षाबंधन को लेकर घंसौर बाजार में सजी राखियों की दुकानें घंसौर। आज 25 अगस्त 2026, मंगलवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर घंसौर बाजार में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां सजाई गई हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। बाजार में बच्चों से लेकर युवाओं तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी की राखियां उपलब्ध हैं। पर्व को लेकर दुकानदारों ने राखियों की विशेष दुकानें लगाई हैं और रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ बाजार में रौनक बढ़ने लगी है।
    1
    रक्षाबंधन को लेकर घंसौर बाजार में सजी राखियों की दुकानें
रक्षाबंधन को लेकर घंसौर बाजार में सजी राखियों की दुकानें
घंसौर। आज 25 अगस्त 2026, मंगलवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर घंसौर बाजार में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां सजाई गई हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
बाजार में बच्चों से लेकर युवाओं तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी की राखियां उपलब्ध हैं। पर्व को लेकर दुकानदारों ने राखियों की विशेष दुकानें लगाई हैं और रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ बाजार में रौनक बढ़ने लगी है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जबलपुर एडिशनल एसपी सुर्यकांत शर्मा ने दिव्यांश बच्चों से बनवाई राखी, राखी के त्यौहार को देखते हुए एक मिसाल की पेश
    1
    जबलपुर एडिशनल एसपी सुर्यकांत  शर्मा ने दिव्यांश बच्चों से बनवाई राखी, राखी के त्यौहार को देखते हुए एक मिसाल की पेश
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनसुनवाई में जिला सीईओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश डिंडौरी : 25 अगस्त,2026 कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। सीईओ ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की जांच कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, एसडीएम डिण्डौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में डिण्डौरी विकासखंड के ग्राम जुनवानी के श्री दूलचंद सिंह पिता प्रेमसिंह भू-अधिकरण के भुगतान पर रोक लगाये जाने की शिकायत प्रस्तुत करते हुए समस्या का समाधन कराने की मांग की। सीईओ ने एसडीएम डिण्डौरी को प्रकरण का निरीक्षण कर नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत सिमरिया के ग्रामीणों ने 15 अगस्त के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन न होने की शिकायत रखी, जिस पर सीईओ जनपद पंचायत डिण्डौरी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ग्राम रयपुरा के ग्रामीणों ने सिंचाई नहर की मरम्मत, बांध के गेट एवं पुल बदलने की समस्या बताई। सीईओ ने जल संसाधन विभाग डिण्डौरी को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। विकासखंड समनापुर के ग्राम पंचायत धनुवासागर के सचिव एवं सरपंच के द्वारा कबरिस्तान एवं शमशान घाट की राशि आहरण किए जाने की शिकायत की। जिला सीईओ ने जनपद पंचायत डिण्डौरी सीईओ को संबंधित दस्तावेज की जांचकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। ग्राम बरगई के ग्रामीणों ने सडक निर्माण की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। जिला सीईओ ने जनपद पंचायत डिण्डौरी सीईओ को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारी प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान करें। जनसुनवाई में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत डिण्डौरी सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। इसके उपरांत जनसुनवाई में उपस्थित आवेदकों का रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थय विभाग की टीम द्वारा जांच के साथ आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थय संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।
    4
    जनसुनवाई में जिला सीईओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

डिंडौरी : 25 अगस्त,2026
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। सीईओ ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की जांच कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, एसडीएम डिण्डौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में डिण्डौरी विकासखंड के ग्राम जुनवानी के श्री दूलचंद सिंह पिता प्रेमसिंह भू-अधिकरण के भुगतान पर रोक लगाये जाने की शिकायत प्रस्तुत करते हुए समस्या का समाधन कराने की मांग की। सीईओ ने एसडीएम डिण्डौरी को प्रकरण का निरीक्षण कर नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत सिमरिया के ग्रामीणों ने 15 अगस्त के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन न होने की शिकायत रखी, जिस पर सीईओ जनपद पंचायत डिण्डौरी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ग्राम रयपुरा के ग्रामीणों ने सिंचाई नहर की मरम्मत, बांध के गेट एवं पुल बदलने की समस्या बताई। सीईओ ने जल संसाधन विभाग डिण्डौरी को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।
विकासखंड समनापुर के ग्राम पंचायत धनुवासागर के सचिव एवं सरपंच के द्वारा कबरिस्तान एवं शमशान घाट की राशि आहरण किए जाने की शिकायत की। जिला सीईओ ने जनपद पंचायत डिण्डौरी सीईओ को संबंधित दस्तावेज की जांचकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। ग्राम बरगई के ग्रामीणों ने सडक निर्माण की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। जिला सीईओ ने जनपद पंचायत डिण्डौरी सीईओ को प्रकरण की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारी प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान करें।
जनसुनवाई में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 
जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत डिण्डौरी सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। इसके उपरांत जनसुनवाई में उपस्थित आवेदकों का रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थय विभाग की टीम द्वारा जांच के साथ आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थय संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा में शामिल हुए कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे, मां नर्मदा का किया पूजन सावन के आखिरी सोमवार को माहिष्मती घाट से निकली कांवड़ यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल मंडला। सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट के तत्वावधान में माहिष्मती घाट से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की उपस्थिति में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कलेक्टर धोटे ने माहिष्मती घाट पहुंचकर मां नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन किया और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पवित्र जल से कांवड़ भरी और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    1
    कांवड़ यात्रा में शामिल हुए कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे, मां नर्मदा का किया पूजन
सावन के आखिरी सोमवार को माहिष्मती घाट से निकली कांवड़ यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल


मंडला। सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट के तत्वावधान में माहिष्मती घाट से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की उपस्थिति में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कलेक्टर धोटे ने माहिष्मती घाट पहुंचकर मां नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन किया और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पवित्र जल से कांवड़ भरी और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।
कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की।
इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *पूमा कम्पनी के नाम व लोगो लगे नकली कपड़ों का कारोबार करने वाले दुकान मालिक व नकली कपड़ों की सप्लाई करने वाले के विरूद्ध प्रकरण दर्ज* *नकली 496 नग टीशर्ट, लोवर, हुडी जप्त
    1
    *पूमा कम्पनी के नाम व लोगो लगे नकली कपड़ों का कारोबार करने वाले दुकान मालिक व नकली कपड़ों की सप्लाई करने वाले के विरूद्ध प्रकरण दर्ज* 
*नकली 496 नग टीशर्ट, लोवर, हुडी जप्त
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का जबलपुर आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ​मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के जबलपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और आत्मीय स्वागत किया। उनके शहर में पहुँचते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमालाएँ पहनाकर अभिनंदन किया इसके बाद उन्होंने ​संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'समरसता यात्रा' पर भाग लिया उन्होंने संत रविदास जी को नमन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संत रविदास जी देश के प्रमुख संतों में से एक हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का अमर संदेश दिया है। यात्रा के दौरान समर्थकों और श्रद्धालुओं द्वारा उन पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।इसके बाद ​नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज का यह आयोजन संत रविदास जी के विचारों और उनके दिखाए मार्ग को याद करने का अवसर है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान सभी को संत रविदास जी के बताए सत्य, समरसता और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें, ताकि हर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक और कृतार्थ कर सके।
    4
    विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का जबलपुर आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
​मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के जबलपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और आत्मीय स्वागत किया। उनके शहर में पहुँचते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमालाएँ पहनाकर अभिनंदन किया इसके बाद उन्होंने
​संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'समरसता यात्रा' पर भाग लिया उन्होंने संत रविदास जी को नमन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संत रविदास जी देश के प्रमुख संतों में से एक हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का अमर संदेश दिया है। यात्रा के दौरान समर्थकों और श्रद्धालुओं द्वारा उन पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।इसके बाद 
​नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज का यह आयोजन संत रविदास जी के विचारों और उनके दिखाए मार्ग को याद करने का अवसर है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान सभी को संत रविदास जी के बताए सत्य, समरसता और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें, ताकि हर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक और कृतार्थ कर सके।
    user_पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शहपुरा में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार जबलपुर जिले के ​शहपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तत्काल FIR दर्ज की गई है। पीड़िता के स्कूल के ही आरोपी निखिल सिंह राजपूत ने उससे दोस्ती कर धोखे और दबाव में वीडियो बना लिया था। इस वीडियो की जानकारी मिलने पर उसके अन्य दोस्तों—संदीप सिंह चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह और एक नाबालिग बालक ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ​आरोपियों ने 2 दिसंबर 2023 को कार में तथा हाल ही में 20 अगस्त को शहपुरा स्थित अमन ढाबा के पास रेलवे के एक जर्जर कमरे में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चारों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिक बालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
    3
    शहपुरा में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर जिले के ​शहपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस  ने बताया कि पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तत्काल  FIR दर्ज की गई है। पीड़िता के स्कूल के ही आरोपी निखिल सिंह राजपूत ने उससे दोस्ती कर धोखे और दबाव में वीडियो बना लिया था। इस वीडियो की जानकारी मिलने पर उसके अन्य दोस्तों—संदीप सिंह चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह और एक  नाबालिग बालक ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
​आरोपियों ने 2 दिसंबर 2023 को कार में तथा हाल ही में 20 अगस्त को शहपुरा स्थित अमन ढाबा के पास रेलवे के एक जर्जर कमरे में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चारों बालिग आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिक बालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता  की धारा और पॉक्सो  एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
    user_पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.