Shuru
Apke Nagar Ki App…
जेल में अत्याचार और भ्रष्टाचार की इंतिहा बाहर आए कैदी ने बताई हकीकत ग्वालियर जेल में अत्याचार और भ्रष्टाचार की तमाम खबरों के बाद जेल से निकले अजय मिश्रा को भी सुन लीजिए.. ग्वालियर जेल में मानव अधिकारों को ताक पर रखकर सब कुछ किया जा रहा है जो फिल्मों में दिखाया जाता है। हो सकता है कि फिल्मों से भी भयावह हकीकत आपको ग्वालियर जेल में दिख जाए। जहां जेल में हवस मिटाने के लिए लड़कियों की सप्लाई तक की जा रही है और लड़कियां नहीं मिलने पर नए ट्रायल पर आए हुए युवा कैदियों का यौन शोषण भी पुराने कद्दावर रसूखदार कैदी ग्वालियर जेल में करते हैं। इस तरह का खुलासा भी एक पुरानी कैदी ने किया है। इन सब आरोपों के बाद अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन शासन, मानवाधिकार आयोग या अन्य संस्था स्वतः संज्ञान लेकर इस जेल में औचक निरीक्षण करेगी ताकि हकीकत पता चल सके
GWALIOR PRAVAH NEWS

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by GWALIOR PRAVAH NEWS1
- डबरा में बाबा साहब की रैली लगा दी गई बड़े ही धूमधाम से जिसमें भारी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित हुई1
- जिनके कंधो पर बैठकर ऐसी तक पहुँचे वे कड़ाके की धुप मे बैठे नजर आ रहे है1
- ग्वालियर के पत्रकार ने मुंबई में की रिपोर्टिंग देखें वीडियो।, मुंबई में देश की प्रसिद्ध दरगाह हाजी अली1
- Post by Zassu1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारे में किया गया गुरमत समागम और अमृत संचार का आयोजन खालसा दिवस और बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी (स्टेशन रोड) में गुरमत समागम और अमृत संचार का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में दूर-दराज से संगत पहुंचे। कार्यक्रम के तहत अखंड पाठ साहिब, कीर्तन दरबार और अमृत संचार , पाठ का आयोजन किया गया, जिनमें सिक्ख धर्म की परंपराओं और गुरु महिमा का विस्तार से बखान किया गया। वहीं श्री गुरुनानक गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह ने बताया है कि 12 अप्रैल रविवार प्रातः 9 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया गया, जिसे लेकर आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें हजूरी रागी जत्था और सिंह साहिब कथावाचक द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से पधारे हेड ग्रंथी एवं कथावाचक ज्ञानी अंग्रेज सिंह विशेष रूप से हाजिरी भरी और संगत को गुरु की महिमा सुनाई । इसके साथ ही अमृत संचार का आयोजन भी किया गया। 61 संगत ने अमृत की दात प्राप्त की । पूरे आयोजन के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चला।4
- खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट नगर परिषद मगरौनी में आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों द्वारा रैली का स्वागत किया गया, साथ ही पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा राजेंद्र शर्मा, जनपद पंचायत करेरा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह जाटव, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष नरवर मुकेश खटीक, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिशुपाल जाटव, युवा समाजसेवी दुष्यंत मौर्य तथा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मगरौनी सुल्तान जाटव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला, जिससे यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- Post by GWALIOR PRAVAH NEWS1