ईद सरहुल व रामनवमी को लेकर रातू थाने में हुयी शांति समिति की बैठक रातू प्रखंड में प्रकृति पर्व सरहुल, मुस्लिम धर्मवलंबियो का त्योहार ईद व रामनवमी का त्योहार भाईचारगी व आपसी सौहार्द के साथ मनाया जायेगा। सरहुल जुलुस व रामनवमी मेले में पेयजल व चिकित्सा की व्यवस्था होगी। त्योहार के दिन जुलूस व झंडेेे के समय बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वही, असामाजिक तत्वो पर पुलिस की पैनी निगाह होगी। समिति के सदस्यों का भी इसमें सहयोग रहेगा। इसका निर्णय मंगलवार को रातू थाने में आयोजित प्रखंड स्तरीय शान्ति समिति की बैठक में लिया गया। अंचल अधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आदिकान्त महतो ने पूजा समितियों से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस का वीडियोग्राफी कराया जायेगा। शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वो के साथ पुलिस सख्ती से निपटेंगी। उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया में किसी भी तरह के धर्म,विवादित व भड़काऊ पोस्ट डालने वालो पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी उन्होंने ईद, सरहुल, व रामनवमी के त्योहार शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

- रांची के अमित कुमार ने बॉडी बिल्डिंग में जीता सारक प्रो-एएम चैंपियन शिप ये चैंपियन शिप भुवनेश्वर, ओडिसा में दिनांक 14.03.26 से 15.03.26 तक चले चैंपियनशिप में विजेता घोषित हुए, रांची झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है। Contact-7992372295 अमित1
- रांची// पुंदाग ओपी क्षेत्र में सेल सिटी के ब्लॉक E-1 स्थित एक फ्लैट में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। आग को दमकलकर्मियों ने बुझा दिया है, फ्लैट के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।1
- Post by Nation24 news1
- शहर के कई प्रमुख इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली सुधार योजना के तहत चल रहे कार्यों के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। कोकर डिविजन के अंतर्गत पावर हाउस रोड, चुटिया, स्वर्णरेखा नगर, लोवाडीह, नामकुम समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं राँची पूर्वी डिविजन के विकास फीडर क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इसके कारण दिन के 12 बजे से दो बजे तक विकास बाजार, विकास एवं आसपास क्षेत्रों में दो घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा हरिहर सिंह रोड, बूटी मोड़, सागर हॉस्पिटल, जयप्रकाश नगर और आसपास के इलाकों में भी करीब 6 घंटे तक बिजली बाधित रहेगी। डोरंडा डिविजन के अंतर्गत हिंदू फीडर और बिरसा फीडर क्षेत्र में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, लाइन सुधार, तारों को अंडरग्राउंड केबल में बदलने और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण यह कटौती की जा रही है, ताकि आने वाले समय में उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति मिल सके।1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- भरनो में जोरदार बारिश और ओलावृष्टि, भरनो (गुमला): आज दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और भरनो प्रखंड में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि (पानी पथल) हुई। कुछ ही देर में आसमान काले बादलों से ढक गया और तेज हवा के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। इसके साथ गिरे ओलों ने लोगों को हैरान कर दिया।1
- Post by Sanjay kumar1