Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों का रख-रखाव, यातायात व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
Umesh Yadav
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों का रख-रखाव, यातायात व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
More news from Ballia and nearby areas
- बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली। पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया। पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- Post by SONI DEVI1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में डायल 112 के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु डायल 112 एक महत्वपूर्ण सेवा है, अतः प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रिस्पॉन्स देना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन, बेहतर समन्वय एवं व्यवहार कुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, फील्ड में तैनात पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।4
- 🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है! बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें। उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है। 🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! 📲 वीडियो देखें और शेयर करें। #AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist2
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1
- Post by Sadik Ahmed1
- देवरिया। जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ADIP योजना के तहत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया था। इस शिविर में कुल 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। अब इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।1
- बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा गांव में घरेलू पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में सुनील उपाध्याय (49 वर्ष), अंजू उपाध्याय (48 वर्ष) तथा आंचल उपाध्याय (16 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विवाद पारिवारिक मामले को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1