Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमुई की घटना पर गरमाई बिहार की सियासत, बाढ़ कांग्रेस आश्रम में सरकार के खिलाफ गूंजे तीखे विरोध के स्वर
JMBNEWS
जमुई की घटना पर गरमाई बिहार की सियासत, बाढ़ कांग्रेस आश्रम में सरकार के खिलाफ गूंजे तीखे विरोध के स्वर
More news from बिहार and nearby areas
- अचानक पैतृक घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले- लंबे समय से घर नहीं आया; चाहने वालों ने लगाए नारे बख्तियारपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सोमवार को अचानक अपने पैतृक आवास बख्तियारपुर पहुंचे। उनके अचानक आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और उनके चाहने वालों में उत्साह देखने को मिला। नीतीश कुमार के बख्तियारपुर पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार के अनुसार, नीतीश कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से अपने घर नहीं गए हैं। इस बार वह पैतृक आवास पर कुछ समय बिताएंगे और परिवार के लोगों से मुलाकात कर बातचीत करेंगे। नीतीश कुमार के आने की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक और चाहने वाले सुबह से ही उनके पैतृक आवास के आसपास पहुंचने लगे थे। उनके स्वागत को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी की गई थीं। बख्तियारपुर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार जब वाहन से उतरे तो सड़क किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। पैतृक आवास पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने सबसे पहले ध्वज पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने घर में प्रवेश किया। कुछ देर बाद वह घर की छत पर पहुंचे और वहां से मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। नीतीश कुमार का जन्म बख्तियारपुर में हुआ था और बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बख्तियारपुर को उनका जन्मस्थान तथा हकीकतपुर स्थित आवास को उनका स्थायी पता दर्ज किया गया है। इस बीच, स्थानीय स्तर पर कुछ लोग उनके अचानक बख्तियारपुर पहुंचने को हाल में चर्चा में रहे एमएलसी नीरज कुमार से जुड़े विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार की ओर से उनके बख्तियारपुर आने को लेकर ऐसी कोई राजनीतिक वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्होंने परिवार से मिलने और घर पर समय बिताने की बात कही है। अब नीतीश कुमार के अचानक पैतृक आवास पहुंचने को लेकर स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।1
- जमुई में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी नंदन यादव का पुलिस से मुठभेड़ जमुई में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी नंदन यादव का पुलिस से मुठभेड़1
- एक सड़क, दो योजनाएं! निर्माण योजना पर उठे सवाल, मुहल्ला के लोग राज्य सभा सांसद कोटे का कर रहें विरोध. नगर निगम की योजना के बाद राज्य सभा सांसद कोटा से भी कार्यादेश, स्थानीय लोगों के सवाल पर पल्ला क्षाड़ रहें अधिकारी1
- नशे से दूर रहने का संदेश, छात्र-छात्राओं को दिलाया जागरूकता का संकल्प मोकामा। सेवा के 25 वर्ष, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के तहत मोकामा के रामरतन सिंह कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का संयोजन जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. प्रति शेखर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। खासकर युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रोजगार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों से नशे से दूरी बनाए रखने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम में नशे की लत से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान पर विशेष रूप से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जागरूकता और सामूहिक प्रयास के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत किया जा सकता है। मंच का संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार एवं राहुल रंजन ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, पिंटू कुमार, पुष्कर कुमार, विनोद कुमार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के साथ GR राशि देने का किया मांग। मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग। । समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर प्रखंड की दक्षिण पंचायत के वार्ड 1 से वार्ड 6 तक के ग्रामीणों में जीआर राशि नहीं मिलने के बाद प्रखंड मुखिया संघ के सदस्य व जनप्रतिनिधियों ने सीओ विवेक कुमार सिंह से सोमवार को कार्यकाल में मुलाकात की. इस दौरान मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत के मुखिया सुरेंद्र राय ने सीओ को एक ज्ञापन सौंपकरकर संपूर्ण पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की. इस दौरान मुखिया संघ के सदस्यों व प्रतिनिधियों ने बताया कि बीते वर्ष आई बाढ़ में पंचायत के सभी वार्डों के परिवारों को जीआर राशि मिली थी, लेकिन इस वर्ष बाढ़ का पानी मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत में पिछले रिकॉर्ड स्तर को भी पार कर गया था.जिसकी जानकारी पंचायत के मुखिया ने अंचल कार्यालय को दी थी. जीआर राशि देने के क्रम में पंचायत को आंशिक बाढ़ प्रभावित पंचायत घोषित किया गया.जिससे वार्ड 1 से 6 तक परिवार जीआर राशि से रह गए.इससे वंचित परिवारों में आक्रोश गहराने लगा है.साथ ही सरकार के निर्देश के बावजूद बाढ़ पीड़ित विधवा महिलाओं व छूटे हुए परिवारों के लिए संपूर्ति आपदा पोर्टल नहीं खुले रहने से हो रही परेशानियों का जिक्र किया. पूछे जाने पर सीओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मी की जांच रिपोर्ट और आपदा प्रबंधन के नियमों के मुताबिक प्रक्रिया अपनाने की बात कही.मौके मुखिया विपिन शर्मा, हिमांशु कुमार सिंह, अमरनाथ राय मौजूद थे.1
- *जन सुराज प्रेस नोट* *22 सितंबर 2026 | पटना* *PK ने जमुई में में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले पर सरकार को घेरा, बोले- यह भयावह-विभत्स घटना है, जब से सम्राट चौधरी CM बने हैं हर हफ्ते में ऐसी घटना देखने-सुनने को मिलती है, नीट की छात्रा का रेप-हत्या, बेगूसराय की लड़की को होटल से खींचने या जमुई की घटना, यह दिखाता है कि सरकार का दावा बिहार को अपराध मुक्त बनाना नहीं बल्कि ये अपराध युक्त बना रहे हैं* *प्रशांत किशोर ने PM के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' पर कसा तंज, बोले- मोदी जी का ये नारा ठीक है लेकिन अब समय है उसमें एक शब्द जोड़ने का, "खुद ही अपनी बेटी को पढ़ाओ और खुद ही अपनी बेटी को बचाओ", मोदी जी न आपके बच्चों को पढ़ाने की चिंता करेंगे और न ही उनकी सुरक्षा की चिंता* *जन सुराज प्रेस नोट* *22 सितंबर 2026 | पटना* *PK ने जमुई में में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले पर सरकार को घेरा, बोले- यह भयावह-विभत्स घटना है, जब से सम्राट चौधरी CM बने हैं हर हफ्ते में ऐसी घटना देखने-सुनने को मिलती है, नीट की छात्रा का रेप-हत्या, बेगूसराय की लड़की को होटल से खींचने या जमुई की घटना, यह दिखाता है कि सरकार का दावा बिहार को अपराध मुक्त बनाना नहीं बल्कि ये अपराध युक्त बना रहे हैं* *प्रशांत किशोर ने PM के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' पर कसा तंज, बोले- मोदी जी का ये नारा ठीक है लेकिन अब समय है उसमें एक शब्द जोड़ने का, "खुद ही अपनी बेटी को पढ़ाओ और खुद ही अपनी बेटी को बचाओ", मोदी जी न आपके बच्चों को पढ़ाने की चिंता करेंगे और न ही उनकी सुरक्षा की चिंता*1
- बख्तियारपुर के नए थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने संभाला पदभार, क्राइम कंट्रोल और जाम से निजात पहली प्राथमिकता1 बख्तियारपुर थाना के नए थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने 18 सितंबर 2026 को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, कम्युनिटी पुलिसिंग और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण बनाए रखना और लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही विधि व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित समाधान करने की दिशा में काम किया जाएगा। बख्तियारपुर शहर में सड़क जाम की समस्या को लेकर भी नए थानाध्यक्ष ने अपनी योजना स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि शहर में चलने वाले सभी सीएनजी और बैटरी रिक्शा के कागजातों की जांच की जाएगी। जांच के बाद संबंधित वाहनों का पुलिस रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहनों और चालकों की पहचान आसानी से की जा सके। थानाध्यक्ष के अनुसार, इस प्रक्रिया से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकेगा। शहर में अनियंत्रित तरीके से लगने वाले जाम को कम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी।1
- हाजीपुर में पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण का दावा हाजीपुर में पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण का दावा1
- ‘बसेरा अभियान’ के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने की पहल1