logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण नवीन सदस्यता अभियान अंतर्गत कृषक को नवीन सदस्यता की रसीद प्रदान की कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने आज कृषि उपज मंडी समिति के परिसर में उपार्जन केंद्र समिति निवाड़ी मंडी के MPWLC गोदाम 13 व 14 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गेहूं ख़रीद की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने निरीक्षण के दौरान नवीन सदस्यता अभियान अंतर्गत कृषक श्री रितेश यादव ग्राम मुंडारा को नवीन सदस्यता की रसीद प्रदान की। उन्होंने किसानों के स्लॉट बुकिंग एवं गेहूं की खरीद कि जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नोडल अधिकारी श्री वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने 14 अप्रैल से 15 मई 2026 तक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से एक बड़ा "नवीन सदस्यता महा-अभियान" शुरू किया है। इसका लक्ष्य 10 लाख से अधिक गैर-सदस्य किसानों को जोड़कर उन्हें 0% ब्याज पर ऋण, खाद-बीज और अन्य सहकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है, जिसमें छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता मिलेगी। यह अभियान "कृषक कल्याण वर्ष 2026" के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी सहकारी समिति कार्यालय में जाकर सदस्य बन सकते हैं।

9 hrs ago
user_Bhupendra Singh Rajawat
Bhupendra Singh Rajawat
Local News Reporter निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago
938c0ecc-d342-4282-89a0-a16381016922

कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण नवीन सदस्यता अभियान अंतर्गत कृषक को नवीन सदस्यता की रसीद प्रदान की कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने आज कृषि उपज मंडी समिति के परिसर में उपार्जन केंद्र समिति निवाड़ी मंडी के MPWLC गोदाम 13 व 14 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए

7d074ae7-00f7-44b3-8e9a-e7e910b1f166

गेहूं ख़रीद की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने निरीक्षण के दौरान नवीन सदस्यता अभियान अंतर्गत कृषक श्री रितेश यादव ग्राम मुंडारा को नवीन सदस्यता की रसीद प्रदान की। उन्होंने किसानों के स्लॉट बुकिंग एवं गेहूं की खरीद कि जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद करते

98a6400c-9cbc-4b9e-9ab1-97e5d35d5ee2

हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नोडल अधिकारी श्री वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने 14 अप्रैल से 15 मई 2026 तक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से एक बड़ा "नवीन सदस्यता महा-अभियान" शुरू किया है। इसका लक्ष्य 10 लाख से अधिक गैर-सदस्य किसानों को

c8455296-d168-404b-b188-f79a7188d79a

जोड़कर उन्हें 0% ब्याज पर ऋण, खाद-बीज और अन्य सहकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है, जिसमें छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता मिलेगी। यह अभियान "कृषक कल्याण वर्ष 2026" के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी सहकारी समिति कार्यालय में जाकर सदस्य बन सकते हैं।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती निकाली गई भव्य शोभायात्रा,,,
    1
    निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती निकाली गई भव्य शोभायात्रा,,,
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • 19 अप्रैल से 31 मई तक हाई अलर्ट, दोपहर में घरों में रहने की सलाह
    1
    19 अप्रैल से 31 मई तक हाई अलर्ट, दोपहर में घरों में रहने की सलाह
    user_Dharmendra Raikwar
    Dharmendra Raikwar
    AC Repair पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन में जमीन बंटवारे के झगड़े में दो भाइयों की जान चली गई। मझले भाई ने बड़े भाई को सीने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए पिता और छोटे भाई ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर मार डाला। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना सोमवार शाम 6 बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और छोटे भाई को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।मामले को विस्तार से जानते हैं... मिर्जापुरा जागीर गांव में जय नारायण चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कैलाश (35) है, दूसरे नंबर पर जितेंद्र उर्फ अल्लू (30) है और सबसे छोटा गुड्डू (25) है। तीनों बेटों की शादी हो चुकी है। कैलाश और गुड्डू खेती बाड़ी का काम करते थे। मझला बेटा जितेंद्र गांव से 10 किलोमीटर दूर रामपुरा नगर में रहता था। जितेंद्र मजदूरी करता था। जय नारायण के बेटों के बीच 6 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जितेंद्र चाहता था जमीन का बंटवारा हो जाए। सोमवार की शाम खेत में जितेंद्र और कैलाश के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। जितेंद्र ने गुस्से में आकर कैलाश पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कैलाश केसीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पिता और छोटे भाई ने आरोपी को पीटकर मार डाला बड़े बेटे की लाश देखकर पिता और छोटे भाई गुड्डू ने आपा खो दिया। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र को घेरकर खेत में ही लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पिटाई से जितेंद्र ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया पुलिस ने हालात काबू में किए। आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जालौन में जमीन बंटवारे के झगड़े में दो भाइयों की जान चली गई। मझले भाई ने बड़े भाई को सीने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए पिता और छोटे भाई ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर मार डाला। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना सोमवार शाम 6 बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और छोटे भाई को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।मामले को विस्तार से जानते हैं...
मिर्जापुरा जागीर गांव में जय नारायण चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कैलाश (35) है, दूसरे नंबर पर जितेंद्र उर्फ अल्लू (30) है और सबसे छोटा गुड्डू (25) है। तीनों बेटों की शादी हो चुकी है। कैलाश और गुड्डू खेती बाड़ी का काम करते थे। मझला बेटा जितेंद्र गांव से 10 किलोमीटर दूर रामपुरा नगर में रहता था। जितेंद्र मजदूरी करता था।
जय नारायण के बेटों के बीच 6 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जितेंद्र चाहता था जमीन का बंटवारा हो जाए। सोमवार की शाम खेत में जितेंद्र और कैलाश के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। जितेंद्र ने गुस्से में आकर कैलाश पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कैलाश केसीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पिता और छोटे भाई ने आरोपी को पीटकर मार डाला
बड़े बेटे की लाश देखकर पिता और छोटे भाई गुड्डू ने आपा खो दिया। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र को घेरकर खेत में ही लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पिटाई से जितेंद्र ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
पुलिस ने हालात काबू में किए। आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Jhansi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बंगरा बंगरी में कार ने एक बैल को मारी जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे कार सवार आज सोमवार को समय रात्रि के 9 बजे एक कार के सामने अचानक काला बैल आ जाने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं कार में सवार लोग बाल बच गए वही बैल चोटिल होकर गहरी खाई में जा गिरा मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने लेकर बैल का उपचार कराया गया गाड़ी चालक ने कहा कि बैल के सही होने तक उसका उपचार कराया जाएगा गाड़ी चालक ने कहा कि रास्ते भर आवारा घूम रहे जानवरों के कारण आने जाने राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं
    1
    बंगरा बंगरी में कार ने एक बैल को मारी जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे कार सवार 
आज सोमवार को समय रात्रि के 9 बजे एक कार के सामने अचानक काला बैल आ जाने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं कार में सवार लोग बाल बच गए वही बैल चोटिल होकर गहरी खाई में जा गिरा मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने लेकर बैल का उपचार कराया गया गाड़ी चालक ने कहा कि बैल के सही होने तक उसका उपचार कराया जाएगा गाड़ी चालक ने कहा कि रास्ते भर आवारा घूम रहे जानवरों के कारण आने जाने राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Bablu Ramaiya
    1
    Post by Bablu Ramaiya
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कार्यक्रम में चित्रांग त्रिवेदी ने शिक्षकों एंव पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम मे श्रींम सेवा समिति की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया श्रींम सेवा समिति की महिलाये किरण तिवारी नीता ठाकुर अनीता भावना चंदेल कल्पना शैली ओझा इंदिरा सुधा मधु अग्रवाल सुनीता चतुर्वेदी आदि महिलाएं उपस्थित रही
    1
    कार्यक्रम में चित्रांग त्रिवेदी ने शिक्षकों एंव पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम मे श्रींम सेवा समिति की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया श्रींम सेवा समिति की महिलाये किरण तिवारी नीता ठाकुर अनीता भावना चंदेल कल्पना शैली ओझा इंदिरा सुधा मधु अग्रवाल सुनीता चतुर्वेदी आदि महिलाएं उपस्थित रही
    user_Khabar Today Bharat
    Khabar Today Bharat
    Media house झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के पूर्व जनपद पंचायत के सदस्य संजीव रावत ने निवाड़ी जिला पंचायत के सीईओ पर रोजगार सहायक राजीव रावत पर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज होने के बाद अतिरिक्त प्रभार देने का लगाया आरोप विरोध में कराया मुंडन,,,
    1
    निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के पूर्व जनपद पंचायत के सदस्य संजीव रावत ने निवाड़ी जिला पंचायत के सीईओ पर रोजगार सहायक राजीव रावत पर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज होने के बाद अतिरिक्त प्रभार देने का लगाया आरोप विरोध में कराया मुंडन,,,
    user_Dharmendra Raikwar
    Dharmendra Raikwar
    AC Repair पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.