अमेठी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 18 शिकायतों में एक का निस्तारण अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को अमेठी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने की। इस दौरान उपजिलाधिकारी पंकज मिश्रा, नायब तहसीलदार अजय सिंह, नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव तथा खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस सामान्यतः सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाता है। हालांकि, जगदीशपुर स्थित दंडेश्वर नाथ धाम में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कार्यक्रम के चलते सोमवार को समाधान दिवस की शुरुआत सुबह करीब 11:30 बजे हुई। पुष्प वर्षा कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण कुछ अधिकारी निर्धारित समय के बाद समाधान दिवस में पहुंचे। समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अमेठी तहसील में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान अमेठी, संग्रामपुर, रामगंज सहित अन्य थानों के थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्व विभाग से कानूनगो जगदीश प्रसाद, लेखपाल सुधांशु, प्रभात सिंह सहित बाल विकास एवं पुष्टाहार, विद्युत, वन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अमेठी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, 18 शिकायतों में एक का निस्तारण अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को अमेठी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने की। इस दौरान उपजिलाधिकारी पंकज मिश्रा, नायब तहसीलदार अजय सिंह, नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव तथा खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस सामान्यतः सुबह
10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाता है। हालांकि, जगदीशपुर स्थित दंडेश्वर नाथ धाम में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कार्यक्रम के चलते सोमवार को समाधान दिवस की शुरुआत सुबह करीब 11:30 बजे हुई। पुष्प वर्षा कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण कुछ अधिकारी निर्धारित समय के बाद समाधान दिवस में पहुंचे। समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अमेठी
तहसील में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान अमेठी, संग्रामपुर, रामगंज सहित अन्य थानों के थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्व विभाग से कानूनगो जगदीश प्रसाद, लेखपाल सुधांशु, प्रभात सिंह सहित बाल विकास एवं पुष्टाहार, विद्युत, वन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- स्मृति ईरानी को मिली राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह स्मृति ईरानी को मिली राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह अमेठी।भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर सोमवार को अमेठी में खुशी का माहौल रहा। इस उपलब्धि पर अमेठी-अंतू रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ के सुपुत्र आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला महामंत्री विशु मिश्रा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामशरण मौर्य, संग्रामपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्मृति ईरानी को मिली यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी अमेठी के लिए गर्व का विषय है। उनके अनुभव और नेतृत्व से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर ‘जय भाजपा’, ‘जय अमेठी’ के नारे भी लगाए गए।4
- सुल्तानपुर एसपी ने की ऑनलाइन मीटिंग; त्योहारों और बारावफात जुलूस की तैयारियों पर दिए निर्देश सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारु निगम ने आगामी त्योहारों और बारावफात जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक ऑनलाइन गूगल मीटिंग की। इस बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, हल्का प्रभारी और चौकी प्रभारी शामिल हुए। बैठक के दौरान, एसपी ने संबंधित अधिकारियों से बारावफात जुलूस के निर्धारित मार्गों, रूट और संवेदनशील स्थानों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जुलूस मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जाए। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या आपत्तिजनक सूचनाओं की निगरानी करने और किसी भी ऐसी सूचना पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया। एसपी चारु निगम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सहयोग लेने की बात भी कही।2
- हरचंदपुर के पूर्व विधायक राकेश सिंह को ग्रामीणों ने बताया विकास पुरुष विधायक रायबरेली जिले के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंह को ग्रामीणों ने विकास को लेकर कही बड़ी बात1
- सिस्टम के आगे सरकार भी बेबस* ख़ुर्जा के जहाँगीरपुर क्षेत्र में 11 हज़ार की लाइन की चपेट में आने से एक नवयुवक की मौत हो गई थी। मृतक बेहद गरीब परिवार से था, इसलिए उसकी सुध लेने बिजली महकमें का कोई अफसर नहीं पहुंचा, बल्कि कह दिया है कुछ लेकर मामला सुल्टा लो। ख़बर मिली तो क्षेत्र की विधायक मीनाक्षी सिंह पहुंच गई। उन्होंने मौके पर JE और SDO को बुलाया और खूब खरी खरी सुनाई।1
- थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पोस्टमार्टम हाउस में हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने क्या कहा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पोस्टमार्टम हाउस में मारपीट एवं गला दबाने के प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किए जाने के संबंध में-क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की बाइट।1
- अमेठी महादेव के दरबार में पहुंचे कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, बोल बम के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग 👉 सावन के तीसरे सोमवार को अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के कोछित स्थित श्री दंडेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। आसमान से फूल बरसते ही कांवड़िये खुशी से झूम उठे और पूरा कांवड़ मार्ग हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। 👉मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कांवड़ियों के अभिनंदन के लिए की गई पुष्पवर्षा के दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक स सरवणन टी० हेलीकॉप्टर में मौजूद रहे। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई जायजा लेते हुए शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। हेलीकॉप्टर को आसमान में मंडराता देख श्रद्धालुओं में उत्सुकता बढ़ गई और फूलों की बारिश शुरू होते ही कांवड़ियों ने हाथ उठाकर भगवान शिव का जयघोष किया। 👉इस दौरान जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी और मुसाफिरखाना उपजिलाधिकारी नीतेश राज भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से किए गए इस स्वागत से कांवड़ियों का उत्साह और बढ़ गया। 👉कंधों पर कांवड़ और हाथों में गंगाजल लेकर शिवभक्त दंडेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे। पुष्पवर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाए। यात्रा मार्ग पर मौजूद लोगों ने भी इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। 👉सावन के तीसरे सोमवार को श्री दंडेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र शिवभक्तों से गुलजार रहा। घंटियों की ध्वनि, शिव के जयकारों और कांवड़ियों की आस्था से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और विधिवत दर्शन-पूजन किया। 👉हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने सावन के तीसरे सोमवार को दंडेश्वर धाम में आयोजित कांवड़ यात्रा को खास बना दिया। आसमान से बरसते फूलों और शिवभक्तों के जयघोष का यह नजारा श्रद्धालुओं के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगा।2
- आसमान से हुई पुष्पवर्षा तो झूम उठे कांवड़िये, दंडेश्वर धाम में दिखा अद्भुत नजारा आसमान से हुई पुष्पवर्षा तो झूम उठे कांवड़िये, दंडेश्वर धाम में दिखा अद्भुत नजारा मुसाफिरखाना, अमेठी। सावन के तीसरे सोमवार कोछित स्थित श्री दंडेश्वर महादेव मंदिर शिवभक्तों की आस्था से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा के दौरान उस समय माहौल भक्तिमय हो गया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। आसमान से फूल बरसते ही कांवड़ियों ने हाथ उठाकर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाए। कंधों पर सजी कांवड़ और हाथों में गंगाजल लेकर चल रहे शिवभक्तों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया। पुष्पवर्षा के दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक श्रवणन टी हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का जायजा लेते हुए नजर आए। मंदिर परिसर में विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी और उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना नीतेश राज भी उपस्थित रहे। सावन माह के कारण दंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। दूर-दराज से आए कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दर्शन-पूजन किया। घंटियों की ध्वनि और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। प्रशासन की ओर से की गई पुष्पवर्षा को कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान से जोड़कर देखा गया। श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर से हुई यह पुष्पवर्षा सावन के तीसरे सोमवार को लंबे समय तक यादगार बन गई।4
- अमर पाल मौर्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने पर भाजपा कार्यालय में जश्न राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद प्रतापगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उत्साह के साथ जश्न मनाया।भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “अमर पाल मौर्य को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना हम सभी जनपद वासियों के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव और संगठन क्षमता का लाभ पूरे देश में ओबीसी मोर्चे को मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। प्रतापगढ़ भाजपा की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा, “अमर पाल मौर्य को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर है। यह निर्णय संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, संघर्ष और कार्यक्षमता का सम्मान है। उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।” राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने कहा, “अमर पाल मौर्य जी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में पिछड़े वर्गों के बीच भाजपा का संगठन और मजबूत होगा। वहीं, विधानसभा बाबागंज में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने भी कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर अमर पाल मौर्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनाए जाने पर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी का इजहार किया। जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर “अमर पाल मौर्य जिंदाबाद” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ खुशी का इजहार किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश सिंह एवं अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, जिला मंत्री मुदित सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया विशाल सिंह प्रमोद मौर्य, साधु दुबे,उदय शंकर मिश्र विक्रम सिंह, नीरज ओझा, रजत सक्सेना, अभय सिंह, सुनील सरोज, गजराज सिंह, सी पी सिंह, बृजेश पाण्डेय, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर तिवारीपुर में पिकअप और मोटर वाहन की भिड़ंत, एक की मौत; दूसरा गंभीर अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तिवारीपुर में रविवार को पिकअप और मोटर वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रामगंज निवासी सुनील (26) को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। वहीं दूसरे घायल रामराज को भी निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुनील की जांच की, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामराज की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सुनील के परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।1