आंवला के सिरौली में शादी का झांसा देकर दो हफ्ते किया शोषण आरोपी फरार, दलित युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार की। बरेली के सिरौली में शनिवार को दलित युवती के साथ धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और 8 फरवरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। करीब दो सप्ताह तक युवती को अपने साथ रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने बताया कि 20 फरवरी को जब उसने शादी करने को कहा तो, युवक अपने वादे से मुकर गया। उसने युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं। इसके बाद आरोपी युवती को सिरौली के वसुंधरा रिसॉर्ट के पास छोड़कर फरार हो गया। सिरौली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर ले ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- आंवला में एक किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार। बरेली के आंवला थाना पुलिस ने एक युवक को एक किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुनीश कुमार पुत्र रोशनलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम कुण्डरिया फैजुल्लापुर, थाना अलीगंज, जनपद बरेली है। पुलिस ने उसके पास से एक अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर UP 25 EJ 0892) भी जब्त की है। यह कार्रवाई 21/22 फरवरी 2026 की रात को की गई। उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार अपने सहयोगी हेड कांस्टेबल जफरुद्दीन के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वे गश्त करते हुए मऊचंदपुर बाजार पहुंचे। वहां एक मुखबिर ने सूचना दी कि किटोना गांव से मऊचंदपुर गांव की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आ रहा है, जिसके पास अवैध अफीम है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने तुरंत दबिश दी और घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मुनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।1
- टोंक के निवाई में पूर्व सांसद द्वारा कंबल वितरण के दौरान हुआ यह घटनाक्रम बेहद संवेदनशील और विचलित करने वाला है। सेवा के कार्य में भी भेदभाव और अपमान की ऐसी तस्वीरें लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। ग्राम पंचायत करेड़ा बुजुर्ग में पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया द्वारा कंबल वितरण के दौरान मुस्लिम महिलाओं से सहायता देकर वापस छीन लेना बेहद शर्मनाक है। एक जनप्रतिनिधि का पद धर्म और जाति से ऊपर उठकर सबकी सेवा के लिए होता है, न कि किसी वर्ग को अपमानित करने के लिए।1
- Post by Vikat pal1
- वीडियो सड़क सुरक्षा के लिए बनाई गई है इस पर जल्द से जल्द कोई सुनवाई की जाए1
- Bareilly aniyantar hokar ped se takraai car 3 mauoton Se macha kohram1
- #रामपुर हाईवे सुआले नगर के पास एक सेंट्रो कार पेड़ से टकराने से तीन की मौत तीन घायल#1
- चाचा कर रहे मकान पर कब्जा विरोध करने पर की मारपीट , मारपीट का वीडियो हुआ वायरल बरेली । थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना आरटीओ ऑफिस के पास का रहने बाला शक्ति पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह चौहान और उसकी मां ज्योति चौहान, भाभी लक्ष्मी चौहान और भाई शुभम चौहान को चाचा और उसके साथियों ने मिलकर लात घुसो से पिटाई की पीड़ित ने थाना बारादरी में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। शक्ति सिंह ने बताया उसके चाचा अच्छू सिंह चौहान उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं आज अच्छू सिंह चौहान मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे शक्ति सिंह और उसकी मां ने विरोध किया तभी अच्छू सिंह चौहान ने अपने साथी सत्यम सिंह चौहान ,ओम प्रकाश सिंह, वैभव को बुला लिया और लात घुसो से शक्ति सिंह, ज्योति चौहान ,लक्ष्मी चौहान और शुभम चौहान की पिटाई कर दी पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 112 पर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पहुंची पुलिस ने थाने ले जाकर मेडिकल परीक्षा के लिए भेजा।1
- बरेली थाना सिरौली ग्राम गौरी शंकर गुलडिया बड़े गांव के रहने वाले वीरपाल ने एसएसपी से की शिकायत दबंग लोगों ने कूड़ा विवाद को लेकर मारपीट कर हाथ तोड़ा अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाई1