Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री सोमनाथ महादेव मंदिर, प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र) दिनांक: 19 अप्रैल 2026, वैशाख शुक्ल द्वितीया - रविवार प्रातः श्रृंगार #somnath #mahadev #shivji #bhakti #somnathlivedarshan #somnathtemple #JaiSomnath #SomnathSwabhimaanParv
Shivinder singh Bhadwal
श्री सोमनाथ महादेव मंदिर, प्रथम ज्योतिर्लिंग - गुजरात (सौराष्ट्र) दिनांक: 19 अप्रैल 2026, वैशाख शुक्ल द्वितीया - रविवार प्रातः श्रृंगार #somnath #mahadev #shivji #bhakti #somnathlivedarshan #somnathtemple #JaiSomnath #SomnathSwabhimaanParv
More news from जम्मू और कश्मीर and nearby areas
- Post by Till The End News1
- माता वैष्णो देवी यात्रा का पहला और पवित्र पड़ाव है कोल कंडोली माता मंदिर 🙏 यहीं से भक्त अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ यात्रा की शुरुआत करते हैं ❤️ अगर आप भी यात्रा पर जा रहे हैं, तो सबसे पहले कोल कंडोली माता के दर्शन जरूर करें 🔱 जय माता दी 🙏 #कोलकंडोली #मातावैष्णोदेवी #जयमातादी #दर्शन #यात्रा #भक्ति #जम्मू1
- Post by Rakesh Kumar4
- विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख की परियोजना का किया लोकार्पण बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में पर्यटन विकास को नई दिशा देते हुए विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित पर्यटन परियोजना एवं मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि, युवा वर्ग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।कार्य क्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि अंदरोली क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैऔर यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है । कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को विकसित कर स्थानीय लोगों की आय बढ़ाई जाए। इसी सोच के तहत इस मुख्य द्वार और अन्य पर्यटन सुविधाओं का निर्माण कराया गया है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। अंदरोली में मुख्य द्वार निर्माण से बढ़ेगी पर्यटन की पहचान, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अंदरौली में निर्मित मुख्य पर्यटन द्वार को आकर्षक और आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, विवेक शर्मा ने कहा कि इस मुख्य गेट का निर्माण लगभग दस महीनों में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह द्वार न केवल अंदरौली की पहचान बनेगा, बल्कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों का स्वागत भी भव्य तरीके से करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पर्यटन स्थल की पहली पहचान उसका प्रवेश द्वार होता है। इसलिए इस मुख्य गेट को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करे। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्व पूर्ण कदम बताया और विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में और भी सौंदर्यी करण कार्य किए जाएंगे, जिसमें बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की बेहतर सुविधाएं शामिल होंगी। इससे पर्यटक यहां अधिक समय बिताएंगे और क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी। कुटलैहड़ में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन विकास का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब किसी क्षेत्र में पर्यटन बढ़ता है, तो वहां होटल, रेस्तरां, गाइड सेवा, वाहन सेवा और हस्तशिल्प जैसे कई नए व्यवसाय शुरू होते हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि युवा अपने गांव में ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पलायन की समस्या भी कम होगी। विधायक ने यह भी कहा कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय उत्पादों को भी बाजार मिलेगा। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने उत्पाद तैयार कर पर्यटकों को बेच सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। अंदरौली के जल्द शुरू होंगी वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य सुविधाएं, विधायक विवेक शर्मा ने घोषणा की कि आने वाले समय में अंदरौली क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वाटर स्पोर्ट्स एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि गोबिंद सागर झील के आसपास वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं काफी अधिक हैं। विभागीय स्तर पर इसकी योजना तैयार की जा रही है और जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पर्यटकों को बोटिंग, कायकिंग और अन्य जल क्रीड़ाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने से युवाओं के लिए प्रशिक्षित गाइड, नाव चालक और अन्य सेवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। लठियांनी-मंदली पुल बनेगा पर्यटन विकास की नई कड़ी, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गोबिंद सागर झील पर 922 करोड़ रुपये की लागत निर्मित हो रहे लाठियांनी मंदली पुल क्षेत्र के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटकों के लिए यहां पहुंचना आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। पुल के आसपास पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यह स्थान एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि यह पुल कुटलैहड़ की अलग पहचान बनाने में सहायक सिद्ध होगा। विधायक विवेक शर्मा ने यह भी कहा कि बेहतर सड़क और पुल सुविधाएं पर्यटन के विकास की आधारशिला होती हैं। इसलिए सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक पर्यटक पहुंच सकें। कुटलैहड़ विस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने का निर्धारित कोटा है लक्ष्य, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, झील और पहाड़ी वातावरण को देखते हुए यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में नई पर्यटन परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें पार्क, व्यू-पॉइंट, ट्रैकिंग मार्ग और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय लोग पर्यटन विकास में भागीदारी निभाते हैं, तो क्षेत्र का विकास और तेजी से होता है। कार्यक्रम के अंत में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और जनता के सहयोग से कुटलैहड़ आने वाले वर्षों में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा और यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह रहे मौजूद इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल खंड बिकास अधिकारी बंगाणा के एल वर्मा कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कृषि अधिकारी सतपाल धीमान, जगदीश शर्मा के सी शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।1
- सुजानपुर सामाजिक कार्यों में अग्रणी कुसुम फाउंडेशन लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है इसी कड़ी में उन्होंने समाज सेवा के चलते युवा वर्ग को सम्मानित करने का कार्य किया है फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ विशाल राणा ने सुजानपुर विधानसभा की उटपुर पंचायत के युवक मंडल के युवा साथियों के साथ, संवाद किया, और सभी 40 युवा साथियों को टीशर्ट देके सम्मान दिया.इस अवसर पर डॉ. राणा ने युवक मंडल के अध्यक्ष अमित, उपाध्यक्ष राहुल राणा, कोषाध्यक्ष पुनित कुमार जी और अन्य सदस्य निर्मल जी,विपिन,पूर्व सैनिक मदनजी,आशुतोष सिंह,विनोद और कमल जी का धन्यवाद किया. युवक मंडल अध्यक्ष अमित जी ने डॉ. राणा की तारीफ करते हुए स्वागत किया और कहा कि डॉ. राणा पढ़े लिखे युवा है जो समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं सब ने मौके पर डॉ विशाल राणा का पूरी ऊर्जा के साथ स्वागत किया । इस मोके पे डॉ राणा ने युवक मंडल के काम की प्रशंसा की साथ ही साथ युवा साथियो को नशे से दूर रहने और समाज के लिए कुछ करने के लिए की भावना की प्रशंसा की . भविष्य में फाउंडेशन युवा साथियों के साथ खड़ी है और हर तरह से मदद करेगी। सभी युवा साथियों ने डॉक्टर विशाल राणा का अभिनंदन किया और इस कार्यक्रम के आखिरी मैं अजय जी ने कहा की डॉक्टर राणा आज हम युवाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं .1
- जिला ऊना मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय दीपक कमल में रविवार को भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की रणनीति और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। बैठक के दौरान विधायक सत्ती ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पश्चिम बंगाल में दिए बयान पर तीखा पलटवार किया। साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों के रुख पर भी सवाल उठाते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को घेरा।1
- पांगी, चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में शुक्रवार से जारी बर्फबारी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कडु नाला के समीप भूस्खलन होने से वाया अटल टनल रोहतांग पांगी का संपर्क प्रदेश के अन्य हिस्सों से कट गया है। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कई रूट भी बाधित हो गए हैं। पिछले 30 से 35 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऊपरी क्षेत्रों—सुराल भटोरी, हुडान भटोरी, परमार भटोरी, चस्क भटोरी, मूर्छ, किलाड़, किरयुनी, करयास, चलोली, कुठाह और थांदल सहित अन्य इलाकों में 2 से 3 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। सीमा सड़क संगठन (BRO) के अंतर्गत तांदी-संसारी नाला राष्ट्रीय राजमार्ग कडु नाला के पास भूस्खलन के चलते बंद हो गया है, जिससे पांगी घाटी का संपर्क पूरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण अंदरूनी सड़कों की स्थिति भी खराब हो गई है और कई मार्गों पर कीचड़ के चलते आवाजाही ठप पड़ी है। परिवहन व्यवस्था को आंशिक रूप से बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सीमित रूटों पर बसें संचालित की हैं। सुगलवास रूट पर मिंधल, रेई और पुर्थी, हिलूटवान रूट पर साच, साहली, सैचू और शुण पंचायतों तथा सुराल रूट पर लुज, धरवास और सुराल पंचायतों के यात्रियों को सुविधा दी जा रही है। अन्य कई रूटों को खराब सड़क स्थिति के कारण रद्द करना पड़ा है। स्थानीय लोगों—राम प्रसाद, विद्या प्रसाद, तेज सिंह, कर्मजीत, शाम लाल, रूप सिंह, दिनेश कुमार और पंछी लाल ने बताया कि इस बार मार्च-अप्रैल में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से खेती-बाड़ी पर असर पड़ रहा है। मटर की बीजाई प्रभावित हो रही है और सेब के फूलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि बीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार कडु नाला के पास भूस्खलन के कारण मुख्य मार्ग अवरुद्ध हुआ है। साथ ही, अंदरूनी सड़कों पर भी कीचड़ और फिसलन के चलते आवाजाही प्रभावित है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन और बीआरओ की टीमें मार्ग बहाली में जुटी हैं और जल्द यातायात सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।1
- Post by Till The End News1