logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, गांव-गांव गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे कुशीनगर जिले के सुकरौली विकासखंड के अंतर्गत पिंडरा भेडियारी गांव में शिव प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में 501 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का संदेश दिया। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलश यात्रा की शुरुआत पिंडरा भेडियारी से हुई। यात्रा भेडियारी गांव से निकलकर अहिरौली, शंखापार, परसिया और घुरदास गांवों से होते हुए पुनः पिंडरा भेडियारी स्थित शिव मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध तरीके से चल रही थीं। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा भी भक्ति भाव से शामिल रहे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर और जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। यह आयोजन हिंदू सम्राट दल की ओर से शिव प्राण प्रतिष्ठा और शिव पुराण कथा के उपलक्ष्य में कराया गया। आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था को मजबूत करना तथा सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कलश यात्रा के समापन के बाद शिव मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही आगामी दिनों में होने वाले शिव पुराण कथा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, ग्रामीण और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

2 hrs ago
user_विवेकानन्द
विवेकानन्द
Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, गांव-गांव गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे कुशीनगर जिले के सुकरौली विकासखंड के अंतर्गत पिंडरा भेडियारी गांव में शिव प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में 501 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का संदेश दिया। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कलश यात्रा की शुरुआत पिंडरा भेडियारी से हुई। यात्रा भेडियारी गांव से निकलकर अहिरौली, शंखापार, परसिया और घुरदास गांवों से होते हुए पुनः पिंडरा भेडियारी स्थित शिव मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध तरीके से चल रही थीं। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा भी भक्ति भाव से शामिल रहे। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर और जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। यह आयोजन हिंदू सम्राट दल की ओर से शिव प्राण प्रतिष्ठा और शिव पुराण कथा के उपलक्ष्य में कराया गया। आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था को मजबूत करना तथा सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कलश यात्रा के समापन के बाद शिव मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही आगामी दिनों में होने वाले शिव पुराण कथा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, ग्रामीण और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पहले भाई जान ने किया 'हलाला' अब चच्चा से करने का दबाव! #मेरठ की शमा का निकाह साढ़े 3 साल पहले नाजिम से हुआ था। नाजिम सऊदी में काम करता था। शमा ने वहां जाने से रोका तो नाजिम ने 3 तलाक दे दिया। फिर भाई से हलाला कराया। अब नाजिम चच्चा से हलाला करने को बोल रहा है। शमा ने कराने से मना कर दिया है।
    1
    पहले भाई जान ने किया 'हलाला' अब चच्चा से करने का दबाव!
#मेरठ की शमा का निकाह साढ़े 3 साल पहले नाजिम से हुआ था। नाजिम सऊदी में काम करता था। शमा ने वहां जाने से रोका तो नाजिम ने 3 तलाक दे दिया। फिर भाई से हलाला कराया। अब नाजिम चच्चा से हलाला करने को बोल रहा है। शमा ने कराने से मना कर दिया है।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुशीनगर के कसया फाजिलनगर रोड पर अचेत अवस्था में गिरा पड़ा है एक व्यक्ति, कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना कारित हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति जाति के पंडित है और दूसरे जगह के निवासी है। यहां किराए के मकान में रहते हैं। पत्नी से आए दिन शराब पीने को लेकर विवाद होता रहता है। कई बार पत्नी सड़क से उठाकर ले गई है। फिर भी वही हाल है, पत्नी भी परेशान है। अजीब विडंबना है संसार की। एक ज्ञानी व्यक्ति इस अवस्था में सड़क पर गिरा पड़ा है जिसे उठाने वाला कोई नहीं है।
    1
    कुशीनगर के कसया फाजिलनगर रोड पर अचेत अवस्था में गिरा पड़ा है एक व्यक्ति, कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना कारित हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति जाति के पंडित है और दूसरे जगह के निवासी है। यहां किराए के मकान में रहते हैं। पत्नी से आए दिन शराब पीने को लेकर विवाद होता रहता है। कई बार पत्नी सड़क से उठाकर ले गई है। फिर भी वही हाल है, पत्नी भी परेशान है। अजीब विडंबना है संसार की। एक ज्ञानी व्यक्ति इस अवस्था में सड़क पर गिरा पड़ा है जिसे उठाने वाला कोई नहीं है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान देवरिया । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में आज थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सर्वेश कुमार, आरक्षी अभिषेक, महिला आरक्षी रजनी व महिला आरक्षी प्रीति द्वारा सरोजनी कन्या उ.मा.वि. बरहज में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में थाना लार की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 नन्दकुमार, महिला आरक्षी नेहा द्वारा ग्राम एकसकरनहा में महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    2
    पुलिस अधीक्षक  संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान 
देवरिया ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया
संजीव सुमन के निर्देशन में आज  थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सर्वेश कुमार, आरक्षी अभिषेक, महिला आरक्षी रजनी व महिला आरक्षी प्रीति द्वारा सरोजनी कन्या उ.मा.वि. बरहज में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसी क्रम में थाना लार की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 नन्दकुमार, महिला आरक्षी नेहा द्वारा ग्राम एकसकरनहा में महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • UPSC में झांसी की आयुषी सेजरिया ने हासिल की 914वीं रैंक, बताया कैसे करती थीं पढ़ाई
    1
    UPSC में झांसी की आयुषी सेजरिया ने हासिल की 914वीं  रैंक, बताया कैसे करती थीं पढ़ाई
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by RAJHANSH VERMA
    1
    Post by RAJHANSH VERMA
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    6 hrs ago
  • कुशीनगर: पेड़ से लटककर 35 वर्षीय युवक ने दी जान | रामकोला बरवा बाजार में सनसनी | Kushinagar News Description: कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार के सरेह में एक 35 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर निवासी जोखन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बरवा बाजार में स्थित मीठा प्लांट में मजदूरी करने आया था, लेकिन प्लांट बंद होने के बाद गांव में ही मजदूरी का काम कर रहा था। घटना के समय पति-पत्नी खेत में मजदूरी करने गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदि था। पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। Hashtags: #KushinagarNews #Ramkola #BarwaBazar #UPNews #BreakingNews #SuicideCase #UPPolice #HataKushinagar #LocalNews #CrimeNews #Kushinagar
    1
    कुशीनगर: पेड़ से लटककर 35 वर्षीय युवक ने दी जान | रामकोला बरवा बाजार में सनसनी | Kushinagar News
Description:
कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार के सरेह में एक 35 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर निवासी जोखन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बरवा बाजार में स्थित मीठा प्लांट में मजदूरी करने आया था, लेकिन प्लांट बंद होने के बाद गांव में ही मजदूरी का काम कर रहा था।
घटना के समय पति-पत्नी खेत में मजदूरी करने गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदि था।
पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Hashtags:
#KushinagarNews #Ramkola #BarwaBazar #UPNews #BreakingNews #SuicideCase #UPPolice #HataKushinagar #LocalNews #CrimeNews #Kushinagar
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुशीनगर के कसया के बाद अब नगर पडरौना के सुभाष चौक पुलिस चौकी के नजदीक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है एक व्यक्ति।आपको बता दें कि घंटे भर से वहां अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ है और पास ही पुलिस प्रशासन भी है उसके बावजूद लापरवाही का यह आलम बड़ी दुर्घटना को भी दावत दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब पिया हुआ है। ठीक है मानते हैं कि शराब पिया हुआ है लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन का क्या कार्य है ? यह अपने आप में यक्ष प्रश्न है।
    1
    कुशीनगर के कसया के बाद अब नगर पडरौना के सुभाष चौक पुलिस चौकी के नजदीक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है एक व्यक्ति।आपको बता दें कि घंटे भर से वहां अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ है और पास ही पुलिस प्रशासन भी है उसके बावजूद लापरवाही का यह आलम बड़ी दुर्घटना को भी दावत दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब पिया हुआ है। ठीक है मानते हैं कि शराब पिया हुआ है लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन का क्या कार्य है ? यह अपने आप में यक्ष प्रश्न है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.