रेडियो धमाल 106.4 FM द्वारा आयोजित बिहार रत्न अवार्ड समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन कर तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया आज पटना स्थित मौर्या होटल में रेडियो धमाल 106.4 FM द्वारा आयोजित बिहार रत्न अवार्ड समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन कर तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों को सम्मानित किया, जो अपने समर्पण और सेवा भाव से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि यह समाज में सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता की भावना को और सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री Ram Kripal Yadav जी, माननीय विधायक श्री रंजन कुमार जी, श्री अजय माकड़े जी नेशनल बिज़नेस हेड रेडियो धमाल, श्री प्रेरित चौहान जी, श्री अभिषेक श्रीवास्तव जी सहित अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रेडियो धमाल 106.4 FM द्वारा आयोजित बिहार रत्न अवार्ड समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन कर तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया आज पटना स्थित मौर्या होटल में रेडियो धमाल 106.4 FM द्वारा आयोजित बिहार रत्न अवार्ड समारोह
में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन कर तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों को सम्मानित किया, जो अपने समर्पण और सेवा भाव से समाज में
सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि यह समाज में सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता की भावना को और सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। इस अवसर पर
माननीय मंत्री श्री Ram Kripal Yadav जी, माननीय विधायक श्री रंजन कुमार जी, श्री अजय माकड़े जी नेशनल बिज़नेस हेड रेडियो धमाल, श्री प्रेरित चौहान जी, श्री अभिषेक श्रीवास्तव जी सहित अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
- जिम्मेदार कौन? 31 मार्च 2026 को बिहार के नालंदा (दीपनगर) के शीतला मंदिर में मची भगदड़, जिसमें 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, के लिए प्राथमिक रूप से प्रशासनिक कुप्रबंधन, भारी भीड़ और भीड़ प्रबंधन की कमी को जिम्मेदार माना जा रहा है। यह घटना चैत्र मास के अंतिम मंगलवार के मौके पर हुई।1
- आज दिनांक 30.03.2026 (सोमवार) को कार्यालय कक्ष में श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा उर्वरक उपलब्धता संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई । वर्तमान में जिला अंतर्गत यूरिया 6747 MT, डीएपी 5192 MT, एम ओ पी 1524 MT, एन पी के 7567 MT उर्वरक उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सभी को निदेश दिया गया कि सभी अपने कार्य क्षेत्र में सतत भ्रमण करेंगे, अनियमिता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित हुए।3
- सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरादपुर से विकास को लेकर एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जिसने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के दावों की पोल खोल दी है। यहाँ के ग्रामीणों को लगा था कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। विधायक ने किया था शिलान्यास, पर काम पड़ा अधूरा मिली जानकारी के अनुसार, मुरादपुर पंचायत में रामप्रसाद मुखिया के घर से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र तक मिट्टी सोलिंग और PCC ढलाई कार्य का शिलान्यास महिषी विधायक गौतम कृष्णा के द्वारा धूमधाम से किया गया था। इस घोषणा के बाद ग्रामीणों में विकास की एक नई उम्मीद जगी थी, लेकिन समय बीतने के साथ ही वह उम्मीद अब आक्रोश में बदल रही है। पानी और कीचड़ में चलने को मजबूर हैँ ग्रामीण शिलान्यास के महीनों बाद भी यहाँ सड़क निर्माण कार्य अधूरा है। हालत यह है कि आज भी ग्रामीण घुटने भर पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। खासकर छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र जाने और बुजुर्गों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ पत्थर गाड़ देने से विकास नहीं होता, जब तक उसे अमलीजामा न पहनाया जाए। अब देखने वाली बात यह होगी कि विभाग और स्थानीय विधायक इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं और इस अधूरी सड़क का निर्माण कार्य कब तक पूरा हो पाता है।1
- नौहट्टा प्रखंड के दिबरा गांव से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां गांव के लाल मोहम्मद अहसान ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 474 अंक हासिल कर सहरसा जिला में 5वां स्थान प्राप्त किया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे गांव और प्रखंड में खुशी का माहौल है और लोग इस होनहार छात्र की जमकर सराहना कर रहे हैं। इस खास मौके पर समाजसेवी नैयार इकबाल के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला टॉपर मोहम्मद अहसान सहित कुल 9 छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और उनकी इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे गांव और प्रखंड के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छोटे से गांव से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाले ये छात्र आज समाज के लिए मिसाल बन गए हैं।1
- Post by HTk Today1
- Post by Press mankhush kumar1
- Post by Shit Kumar Shit kumar1
- नौहट्टा कहावत है कि "हौसलों में उड़ान हो, तो आसमान भी छोटा पड़ता है।" इसे सच कर दिखाया है सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत दिबरा गांव के उभरते सितारे मोहम्मद एहसान ने। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी 10वीं के नतीजों में एहसान ने 474 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे सहरसा जिले में 5वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर दिबरा गांव में उत्साह और गर्व का माहौल है। इस खुशी के मौके पर प्रख्यात समाजसेवी नैयार इकबाल के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला टॉपर मोहम्मद एहसान सहित कुल 9 मेधावी छात्रों को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया। समाजसेवी नैयार इकबाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। 1