Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस का बड़ा एक्शन,9 भगोड़े और बदमाश गिरफ्तार, साइबर ठगी में प्रयुक्त बोलेरो जब्त, सवाई माधोपुर। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशों पर मानटाउन थाना पुलिस ने अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित 7 अलग-अलग पुलिस टीमों ने शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 9 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 16 साल से नकबजनी के मामले में फरार चल रहा स्थायी वारंटी, आरोपी साइबर ठग के कब्जे से ठगी के रुपयों से खरीदी गई बोलेरो गाड़ी और 2 एंड्रॉइड मोबाइल जब्त सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मानटाउन थाना पुलिस ने अथक प्रयासों से कार्यवाही को अंजाम देने में बड़ी सफलता हासिल की है।
Bhagwan sharma
पुलिस का बड़ा एक्शन,9 भगोड़े और बदमाश गिरफ्तार, साइबर ठगी में प्रयुक्त बोलेरो जब्त, सवाई माधोपुर। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशों पर मानटाउन थाना पुलिस ने अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित 7 अलग-अलग पुलिस टीमों ने शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 9 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 16 साल से नकबजनी के मामले में फरार चल रहा स्थायी वारंटी, आरोपी साइबर ठग के कब्जे से ठगी के रुपयों से खरीदी गई बोलेरो गाड़ी और 2 एंड्रॉइड मोबाइल जब्त सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मानटाउन थाना पुलिस ने अथक प्रयासों से कार्यवाही को अंजाम देने में बड़ी सफलता हासिल की है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- चौथ का बरवाड़ा में धूमधाम से निकली डिग्गी कल्याण जी की पैदल यात्रा चौथ का बरवाड़ा। कस्बे में डिग्गी कल्याण जी की पैदल यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ चतुर्भुज मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु डिग्गी कल्याण जी के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर पैदल आगे बढ़ते नजर आए। यात्रा के दौरान पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उनके लिए पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं। पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी यात्रा में धार्मिक जयकारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने डिग्गी कल्याण जी के दर्शन एवं आशीर्वाद की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। धार्मिक आस्था और उल्लास के बीच यात्रा संपन्न हुई।1
- राजस्थान के जिला सवाई माधोपुर जिला में बसा एक शिव मंदिर जो शिवाड़ में स्थित कहा जाता है कि ये मंदिर रणथंभौर से भी पुराना माना जाता है दिख ने पुराना है पर इस की दीवारें इतिहास की पुरानी गवाही देती है इसे चोहान राजा हो ने साम्राज्य की पश्चिमी सीमा की रक्षा के लिए बनवाया था यही वो जगह थी जो हर हाल में दुश्मनो की खबर रख थे ते1
- सवाई माधोपुर जिले में क्यों नहीं छोड़ा गया बनास नदी में पानी आखिर क्यों नहीं छोड़ा गया बनास नदी में पानी1
- डिग्गी कल्याण पदयात्रियों के लिए राधा कृष्ण गौशाला के पास मंदिर श्री त्रिनेत्र गणेश जी महाराज रणथंभौर के महंत के सौजन्य से चतुर्थ पोहे व चाय भण्डारे मे सेवा करते मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर के पर्यावरण प्रेमी2
- बड़ी रेल के संघर्ष से वीरपुर तक का सफर, नरेंद्र सिंह तोमर के लिए भावुक पल2
- मकसूदनपुरा रोड ना डामर ना गिट्टी केवल 2-2 फिट गड्ढे: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा रोड में ना डामर है ना गिट्टी, है तो केवल दो-दो फीट के गड्ढे निकलते हैं सैकड़ो वाहन कई कर्मचारी अधिकारी करौली से जोड़ता मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा रोड में ना डामर है ना गिट्टी, है तो केवल दो-दो फीट के गड्ढे निकलते हैं सैकड़ो वाहन कई कर्मचारी अधिकारी करौली से जोड़ता मकसूदनपुरा रोड केवल फाइल एवं कागज मात्र में रह गया है धरातल पर ना कहीं रोड है ना कहीं डामर है ना ही कहीं गिट्टिया है बचा है तो केवल दो-दो फीट के गड्ढे जिसमें होकर आए दिन सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी अधिकारी अपने सैकड़ो वाहनों से निकलते हैं यह रोड मकसूदनपुरा,चौहान पूरा ,होते हुए निमोदा स्टेशन, नरौली डांग, सपोटरा केला देवी ,गुड़गांव, करौली, गंगापुर सिटी,से सीधा जोड़ता है जहां के हजारों लोग और सैकड़ो की संख्या में बहन हर रोज इसी रोड से निकलते हैं गुजरते हैं इसी रोड पर गुर्जर समाज का आराध्य देव भगवान देवनारायण का बहुचर्चित मंदिर है जिस पर आए दिन हजारों की संख्या में यात्री आते जाते रहते वहीं मकसूदनपुरा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र देवनारायण आवासीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पशु स्वास्थ्य केंद्र एवं ऐबरा गांव में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत अन्य कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं मौजूद है जिसके सैकड़ो कर्मचारी इसी रास्ते से आते जाते हैं सैकड़ो की संख्या में वाहन यहां होकर गुजरते हैं गुजरने वाले वाहन आए दिन खराब होते हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है लोगों ने इस रोड को बनवाने की मांग कई बार राजनेताओं से जनप्रतिनिधियों से रखी लेकिन इस रोड का ना कोई समाधान हुआ ना ही निर्माण हुआ1
- पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी ने मय जाप्ते के मुख्य बाजार में किया पैदल मार्च। आर्दश आचार संहिता लागू किये जाने जे बाद पुलिस व्यवस्था की सुदृढ़, सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए सवाई माधोपुर से खबर पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी ने मय जाप्ते के मुख्य बाजार में किया पैदल मार्च। आर्दश आचार संहिता लागू किये जाने जे बाद पुलिस व्यवस्था की सुदृढ़, सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय बजरिया सब्जी मंडी टोंक बस स्टैंड पर पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी ,सीईओ सिटी राजेंद्र मीना मानटाउन थाना प्रभारी सुनील गुप्ता व कोतवाली प्रभारी मदनलाल मीना QRT टीम ने भय मुक्त माहौल बनाने के दृष्टिकोण से बजरिया में पैदल मार्च किया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याएं भी Sp जेष्ठा मैत्रेयी ने सुनी, वही समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन भी पुलिस अधीक्षक महोदय ने दिया , मुख्य रूप से जहां निकाय चुनाव के मध्य नजर 19 अगस्त से जिले में आचार संहिता लागू कर दी गई इसके पश्चात आदर्श आचार संहिता की पालना में व साथ ही क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों को लेकर सुरक्षा की दृष्टिकोण से आज पैदल मार्च किया । इस दौरान कुछ व्यापारियों ने भी मुख्य बाजार में बे तरकीब पार्किंग किये गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने को सही से लगाए जाने वाले वाहनों को हटाने के लिए पुलिस का साथ देने और ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जिस पर व्यापारियों द्वारा पुलिस का सहयोग देने की बात पर पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया । ताकि मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाई जा सके वही इस दौरान पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी ने व्यापारियों से भी अपने वाहनों को सुरक्षित व उचित स्थान पर पार्क करने के लिए समझाइस की । हैरत की बात तो यह है कि सवाई माधोपुर बजरिया में आसपास कहीं भी आम जनता व व्यापारियों के वाहनों के पार्किंग का उचित स्थान नहीं है ऐसे में आए दिन वाहनों के जमावड़े के चलते आम जनता को भी जाम से परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही रास्ते अवरुद्ध हो जाते हैं ऐसे में जिला प्रशासन वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था करें तो इस समस्या का समाधान किया जा सकता है अन्यथा वर्षों से लगातार चली आ रही मुख्य बाजार में जाम की समस्या लगातार यूं ही बरकरार रहेगी1
- श्योपुर में छात्राओं के आरोपों के बीच शिक्षक का दर्द, सीसीटीवी कैमरे की जांच,निष्पक्ष जांच और सबूत देखें...शिक्षक बोला जांच ही सहारा है.... दोषी हूं तो कठोर कार्रवाई की जाए और निर्दोष हूं तो फिर षडयंत्र रचने बालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.....पहला झूठ 5 साल से सहन कर रहे....जबकि शिक्षक को 3 साल हुआ हॉस्टल में....मामला गंभीर है1
- धुंधेश्वर धाम से पवित्र जल लेकर ममलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे कांवड़िये- तैयारी जोरो-शोरो से 25 अगस्त को निकलेगी श्री शिव भक्त मंडल की चतुर्थ भव्य कांवड़ यात्रा गंगापुर सिटी। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री शिव भक्त मंडल गंगापुर सिटी के तत्वावधान मे विशाल चतुर्थ कांवड़ यात्रा का आयोजन 25 अगस्त 2026, मंगलवार को किया जाएगा। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है। यात्रा को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए सजीव धार्मिक झांकियां, डीजे एवं उज्जैन के ढोल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रचार मंत्री रिजुल गर्ग ने बताया कि कांवड़ यात्रा प्रातः 6 बजे धुंधेश्वर धाम, चूली से प्रारंभ होगी। कांवड़िये धुंधेश्वर धाम से पवित्र जल लेकर गंगापुर सिटी स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस बार विशेष रूप से माताएं बहने भी इस भव्य कावड़ यात्रा में शामिल होंगी मंडल का निवेदन है जो भी माताएं बहने यात्रा में शामिल होना चाहती है कूपन प्राप्त कर लेवें l यात्रा के दौरान सजीव धार्मिक झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा। वहीं डीजे की भक्तिमय धुनों और उज्जैन के ढोल से यात्रा में भक्ति एवं उत्साह का माहौल बनेगा। इसी बीच यात्रा मार्ग धुंधेश्वर धाम, चूली से यात्रा प्रारंभ होकर उघाड़मल बालाजी, ईदगाह मोड़, खंडेलवाल धर्मशाला, ट्रक यूनियन, कैलाश टॉकीज, बालाजी चौक, चौपड़, खारी बाजार, सुभाष बाजार, व्यापार मंडल, कचहरी रोड होते हुए ममलेश्वर महादेव मंदिर, पंचायत समिति, गंगापुर सिटी पहुंचेगी। ममलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जाएगा। मंडल की ओर से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए कांवड़ कूपन एवं पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। कांवड़ शुल्क ₹501 निर्धारित है। कूपन एवं पंजीकरण हेतु संपर्क करें 9772696113, 9057255216, 7597598805, 9772696113, 8505091475, 7014910752l इस दौरान आयुष बजाज, भुवनेश गर्ग, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, गोलू समरवाल, तरुण मंगल, वेदप्रकाश गुप्ता, अक्षय बंसल, आकाश शर्मा, गौरव मंगल, सौरव गुप्ता, रमाकांत बंसल, आशीष गुप्ता, डॉ राहुल गुप्ता, गौरव सोनी, रजत सोनी एवं सभी मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेl1