Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनिल राजभर ने विधान परिषद में दाल मंडी प्रकरण पर दिया बयान
BSNN
अनिल राजभर ने विधान परिषद में दाल मंडी प्रकरण पर दिया बयान
More news from Varanasi and nearby areas
- बागेश्वर धाम के महाराज बुलेट से पहुंचे कन्या विवाह महोत्सव की तैयार देखने....1
- भेलूपुर थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर के व्यवहार का वीडियो वायरल, पुलिस आचरण पर उठे सवाल वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंस्पेक्टर को अधिवक्ता की दुकान पर कथित तौर पर असभ्य और अनुचित व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के आचरण और कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और अधिवक्ता समुदाय का कहना है कि एक पुलिस अधिकारी से आमजन के साथ सभ्य, संयमित और विनम्र भाषा की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में किसी अधिवक्ता की दुकान पर जाकर इस तरह का व्यवहार करना न केवल अनुचित है, बल्कि पुलिस की छवि को भी धूमिल करता है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by सर्वजीत यादव1
- उपजाऊ मिट्टी की खेत कई बीघा भूमि किसी भी फसल की ना बुवाई से कितना हुआ नुकसान1
- बहुत तेजी से हो रहा ये वीडियो वायरल ।। एक इंस्पेक्टर की सभ्य और विनम्र भाषा होनी चाहिए आम जन मानस के साथ अधिवक्ता के दुकान पर जाकर इस तरह का व्यवहार ये अनुचित और निंदनीय कृत्य है भेलूपुर पुलिस1
- वाराणसी (रोहनिया/भदवर): क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक व्यस्त सड़क, जहां से हर मिनट सैकड़ों वाहन और स्कूली बच्चों से भरी बसें गुजरती हैं, उसके ठीक बगल में गहरा 'मौत का कुआँ' आपका इंतजार कर रहा हो? जी हां, वाराणसी के रोहनिया थाना अंतर्गत भदवर में कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है, जो कभी भी नोएडा जैसी किसी बड़ी और हृदयविदारक दुर्घटना को दोहरा सकता है। साठ-गांठ का 'खूनी खेल': 10 फीट गहरा गड्ढा और मासूम जिंदगियां हैरानी की बात यह है कि यह खतरनाक स्थिति किसी प्राकृतिक आपदा से नहीं, बल्कि मानवीय लालच से पैदा हुई है। हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के ठीक बगल में भू-स्वामी और ईंट-भट्ठा मालिक की कथित 'जुगलबंदी' ने सड़क के किनारे को एक विशालकाय खाई में तब्दील कर दिया है। 8 से 10 फीट तक मिट्टी खोद ली गई है, जिससे सड़क की नींव कमजोर हो रही है और किनारे पर कोई सुरक्षा घेरा भी नहीं है। बारिश में बनेगा 'जलसमाधि' का केंद्र? स्थानीय लोगों का डर जायज है। आने वाले मानसून या सामान्य बारिश में भी यह गड्ढा आसपास के पूरे पानी का संग्रहण केंद्र बन जाएगा। ऐसी स्थिति में: सड़क किनारे की मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ जाएगा। पानी से लबालब भरे गड्ढे की गहराई का अंदाजा वाहन चालकों को नहीं लग पाएगा। हल्की सी फिसलन किसी भी गाड़ी को सीधे इस गहरी खाई में धकेल सकती है। "सबसे ज्यादा डर उन स्कूली वाहनों को लेकर है जो रोज यहाँ से गुजरते हैं। क्या प्रशासन किसी मासूम की जान जाने के बाद जागेगा?" — एक चिंतित स्थानीय निवासी। प्रशासन से तीखे सवाल यह सीधे तौर पर सार्वजनिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। क्या भू-स्वामी को इतनी गहराई तक खुदाई की अनुमति दी गई थी? और अगर नहीं, तो प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे यह 'खाई' कैसे खुद गई? अब वक्त है कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग तुरंत संज्ञान लें। इस विशालकाय गड्ढे को जल्द से जल्द पाटना अनिवार्य है और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि किसी के घर का चिराग न बुझे।4
- *वाराणसी थाना चेतगंज चौकी पांडरीबा उप निरीक्षक रोहित तिवारी फिर एक बार मानवता का मिसाल कायम किया 15 मिनट में गुमशुदा हुए व्यक्ति को परिजन से मिलवाया* *वाराणसी थाना चेतगंज देर श्याम काली महाल शादी में आए हुए परिजनों के साथ उनके पिता हुए गुम पीड़ित महिला ने 112 पर सूचना दी तत्काल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया वहीं तेजी दिखाते हुए गुमशुदा व्यक्ति को 15 मिनट में परिजनों को सोपा जिसमें बहुत बड़ा सहयोग था प्रशासन का पीड़ित महिला ने बताया कि आशापुर के रहने वाले हैं कालीमहल शादी में आए हुए थे तभी वापस जाने वक़्त पांडरीबा चौकी अंतर्गत पिताजी कहीं गुम हो गए जिसके चलते 112 पर सूचना दी गई उसके बाद प्रशासन ने बातों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गुमशुदा व्यक्ति को तलाश में लगी रेस्क्यू 15 मिनट में बरामद गुमशुदा व्यक्ति को सुपुद्र किया गया परिवार को इस सहारा ना कर से महिला के आंखों में आंसू आ गया और प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद भी कहा* *पान दरीबा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक रोहित तिवारी कांस्टेबल गुड्डू कुमार विश्वकर्मा* *Hg चालक विनोद शर्मा टीआरबी 4636 112 की टीम ने गुमशुदा व्यक्ति को परिवार को सोपा*1
- वाराणसी | जिला कचहरी को शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे तक बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी जिला जज के आधिकारिक ई-मेल पर प्राप्त हुई, जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति/संगठन द्वारा हमले की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। कचहरी परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर डीसीपी वरुणा समेत भारी पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मामलों की सुनवाई स्थगित कर अगली तारीखें दी जा रही हैं तथा अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादकारियों से कचहरी खाली करने का अनुरोध किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।1