कोरबा:-डीएसपीएम प्लांट में निकला जहरीला कोबरा,RCRS टीम ने किया सफलता पूर्वक रेस्क्यू। डीएसपीएम प्लांट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां काम कर रहे लोगों को अचानक एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही आसपास मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन समझदारी दिखाते हुए किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने के बजाय लोगों ने तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य महेश्वर के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने RCRS टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। यह टीम न सिर्फ खतरनाक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करती है बल्कि उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए जंगल में छोड़ती भी है। साथ ही लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक भी करती है, जिससे अनावश्यक रूप से सांपों को मारे जाने से बचाया जा सके। इस दौरान RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव ने भी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। पहले अक्सर डर या अज्ञानता के कारण सांपों को मार दिया जाता था, लेकिन अब लोग समझदारी दिखाते हुए रेस्क्यू टीम को सूचना देते हैं और उनके आने तक सांप पर नजर बनाए रखते हैं। डीएसपीएम प्लांट के कर्मचारियों ने भी काफी धैर्य और समझदारी दिखाई, जिसके कारण यह रेस्क्यू सुरक्षित तरीके से पूरा हो सका। रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने वातावरण में वापस जा सके। अगर कहीं भी सांप या कोई वन्य जीव दिखाई दे तो उसे मारने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग और RCRS टीम से संपर्क करें। संपर्क करें : अविनाश यादव (अध्यक्ष – RCRS) हेल्पलाइन नंबर : 📞 9827917848 📞 9009996789 📞 7897957958

- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- Post by Dhananajy jangde1
- जांजगीर चांपा; उमरेली ग्राम में श्री राम भक्त के द्वारा धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती,,1
- Post by Hari Sharma Sharma2
- बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। मामले की जांच के लिए 5 अप्रैल को केंद्रीय टीम बिलासपुर पहुंचेगी, जिसमें एनसीडीसी और एम्स के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि पहले 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर चिकन और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी है। हालांकि, इसी बीच बिलासपुर में अंडों की सप्लाई जारी रहने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।1
- Post by User27951
- Post by हमर जशपुर1
- बिलासपुर। शहर के ओल्ड बस स्टैंड चौक के पास एक युवक की सरेराह जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक और एक महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को चप्पल और मुक्कों से पीटा गया। घटना के पीछे प्रसाद वितरण के दौरान हुए विवाद की बात कही जा रही है। बीच सड़क हुई इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1