*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *17- सितंबर - गुरुवार* 👇 *=============================* *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *17- सितंबर - गुरुवार* 👇 *=============================* *1* मोदी का 76वां बर्थडे- देशभर में जलेंगे 'आशीर्वाद के दीये', MP में 58 लाख, हरियाणा में 80 लाख दीये की तैयारी; 1300KM की बाइक यात्रा की शुरुआत *2* देशभर में आज से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान होगा शुरू, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर देशव्यापी कार्यक्रम का शंखनाद *3* अगर मोदी के पीएम के तौर पर कार्यकाल को देखा जाए तो बीते 12 वर्षों के अपने शासन में प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। फिर चाहे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की बात हो या इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का विषय। इन पहलुओं के साथ पीएम मोदी ने निजी तौर पर भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। *4* इसी साल पीएम मोदी ने भारत पर लगातार सबसे लंबा शासन करने वाले प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया। वे लगातार शासन के मामले में पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के लगातार 4398 दिन शासन (चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर) करने के रिकॉर्ड को जून में तोड़ चुके हैं *5* हालांकि, यह सिर्फ कुछ रिकॉर्ड हैं, जिन्हें पीएम मोदी ने छुआ है। अभी कई और कीर्तिमान उनकी झोली में गिरना बाकी है। वहीं, कुछ और रिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जो फिलहाल उनकी पहुंच से दूर हैं और उन्हें पार करने के लिए मोदी को कम से कम एक और कार्यकाल के लिए पीएम बनना होगा। *6* भले ही पीएम मोदी लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित होकर लगातार सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बनने के करीब हैं, लेकिन प्रधानमंत्री पद पर कुल दिनों के मामले में जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड अभी भी सबसे ऊपर है। जवाहरलाल नेहरू का कुल कार्यकाल (1947-1964) 16 वर्ष और 286 दिन का रहा है यानी कुल 6,131 दिन। इसी तरह इंदिरा गांधी ने भी अलग-अलग कार्यकालों में देश पर 15 साल से ज्यादा शासन किया है *7* मई 2014 से अब तक उनका कार्यकाल लगभग 12 वर्ष का हुआ है। नेहरू के इस कुल कार्यकाल के रिकॉर्ड को पार करने के लिए पीएम मोदी को साल 2030 के अंत तक देश का प्रधानमंत्री बने रहना होगा। यानी भाजपा का अगला लोकसभा चुनाव जीतना जरूरी होगा। साथ ही पीएम मोदी का 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद अगले करीब दो साल तक लगातार प्रधानमंत्री बना रहना भी अनिवार्य होगा। तभी नेहरू का यह रिकॉर्ड टूटना संभव हो सकता है *8* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार 17 सितंबर का दिन खास और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे और इसके करीब 20 दिन बाद, 7 अक्तूबर को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे। *9* राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई थी और बाद में प्रधानमंत्री के तौर पर जारी रही। उनके मुताबिक, करीब ढाई दशक के इस सफर ने देश की राजनीति को प्रभावित करने के साथ भारत के विकास को नई दिशा देने और वैश्विक स्तर पर देश की स्थिति मजबूत करने में भी भूमिका निभाई है। *10* 'फैसले वापस लेने का सवाल ही नहीं...', UPI चार्ज पर सरकार ने क्लियर किया स्टैंड; 15 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम *11* UPI पेमेंट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, ट्रांजैक्शन चार्ज को दी गई चुनौती, पेट्रोल पंपों पर UPI विवाद, डीलरों ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र, कहा- हटाएं चार्ज *12* केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को बंगलूरू में महान कर्नाटक शास्त्रीय गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भावुक हो गईं। कार्यक्रम के दौरान सुब्बुलक्ष्मी का गीत सुनते हुए सीतारमण की आंखों से आंसू छलक पड़े। *13* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण ने भक्ति को कर्नाटक संगीत की ‘जीवंत आत्मा’ बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग भाषाओं और आध्यात्मिक परंपराओं ने इस शास्त्रीय संगीत को समृद्ध किया है। उन्होंने एमएस सुब्बुलक्ष्मी की आवाज और उनकी गायकी की गहराई को भी याद किया। सुब्बुलक्ष्मी की आवाज में गाए गए भक्ति गीत आज भी दक्षिण भारत के कई मंदिरों में सुनाई देते हैं। *14* TMC सिंबल पर जल्द फैसला ले सकता है चुनाव आयोग, कल दोनों गुटों को बैठक के लिए बुलाया; 6 अक्टूबर को दो सीटों पर उपचुनाव *15* मणिपुर में 7 दिनों से स्कूल-बाजार बंद, लोग घरों में कैद, चार दिनों में कुकी समुदाय के 6 लोगों की हत्या *16* भारत ने पाक-चीन सीमा आयोग को खारिज किया, कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा; पाकिस्तान अवैध कब्जा छोड़े *17* झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 2013 में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला हुआ था, 29 मारे गए थे *18* महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मनोज जरांगे से गणेशोत्सव के दौरान प्रस्तावित मुंबई आंदोलन वापस लेने की अपील की है। इस बीच जरांगे का अनशन 19वें दिन पहुंच गया और वह मुंबई की ओर बढ़ रहे हैं। *19* ओडिशा के 6 जिलों में डूबने से 12 की मौत, गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे, इनमें 6 बच्चे भी शामिल *20* अमेरिका से पैसा निकालने लगे दुनिया के बड़े निवेशक, 40 ट्रिलियन डॉलर के कर्ज से बढ़ी चिंता, सोना खरीद रहे, चीन में निवेश बढ़ा रहे *21* ट्रम्प को मिला 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, अमेरिका में बिल पास, रूस से तेल खरीदने वालों पर ले सकेंगे एक्शन, लिस्ट में भारत भी *=============================*

- नगर निगम में देर रात गाड़ियों के आने की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन अजमेर नगर निगम में देर रात गाड़ियों के आने की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन अजमेर। नगर निगम में देर रात कुछ गाड़ियों के आने की सूचना के बाद बुधवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ गाड़ियों में सवार लोग नगर निगम परिसर में आए और फाइलें लेकर जाने की आशंका है।कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के सुरक्षा गार्ड से भी इस संबंध में पूछताछ की और देर रात परिसर में आने-जाने वाली गाड़ियों की जानकारी मांगी। साथ ही नगर निगम एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक कराने की मांग की गई, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रात के समय नगर निगम परिसर में कौन-कौन आया और क्या गतिविधियां हुईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अजमेर में मेयर पद के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं, ऐसे में नगर निगम की फाइलों और दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फिलहाल गाड़ियों के जरिए फाइलें ले जाने की बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज और नगर निगम स्तर पर होने वाली जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें AJMER कांग्रेस में महापौर पद के लिए किरण गढ़वाल पर जताया भरोसा Dainik News AJMER1
- राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में रक्तदान को लेकर शपथ ग्रहण *सुमेर पारीक* *पीएमओ परसा राम चौधरी के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों ने लिया संकल्प, डॉ. मानसिंह शेखावत ने रक्तदान कर दिया प्रेरणादायी संदेश* किशनगढ़। राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में आज पीएमओ परसा राम चौधरी के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों ने रक्तदान को लेकर जागरूकता एवं प्रेरणा का संदेश दिया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ ने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आने तथा जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों ने रक्तदान को बढ़ावा देने और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ग्रहण की। उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान दिया जा सकता है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का आह्वान किया गया। डॉ. मानसिंह शेखावत ने रक्तदान कर दिया संदेश शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान डॉ. मानसिंह शेखावत ने स्वयं रक्तदान कर सभी को प्रेरणा दी। पीएमओ परसाराम चौधरी ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए लोगों से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की। उनके इस कदम से उपस्थित चिकित्सा एवं नर्सिंगकर्मियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित होने का संदेश मिला। पीएमओ परसा राम चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना हे1
- कालेसरा सहकारी समिति के नए भवन का लोकार्पण, सीसीबी चेयरमैन और कालेसरा गांव में 5 लाख की लागत से बने नए सहकारी भवन का लोकार्पण CCB चेयरमैन मदनगोपाल चौधरी और विधायक प्रतिनिधि कैलाश लांबा ने किया। भवन सांसद भागीरथ चौधरी के सांसद कोष से बना है। इस मौके पर मदनगोपाल चौधरी ने कहा- सहकारिता का उद्देश्य अंतिम किसान को मजबूत बनाना है। कैलाश लांबा ने कहा- अब किसानों को खाद, बीज, ऋण व योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा। समारोह में BDO साजिया तबस्सुम, प्रशासक सुरज्ञान जाट, हरचंद कांगवा, चेनाराम जाट, नेमीचंद परोदा, गणेश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।3
- सुरसुरा तेजाजी धाम में महिला के गले से तीन मांदलियां तोड़ी रूपनगढ़। सुरसुरा स्थित वीर तेजाजी महाराज धाम में दर्शन करने आई एक महिला के गले से भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन मांदलियां तोड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। बिजारणिया का बास, भैसलाना निवासी रामचन्द्र जाट ने रूपनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार रामचन्द्र जाट 13 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच अपनी माताजी लाली देवी सहित परिवार के साथ तेजाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के दौरान भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी माताजी के गले पर झपटा मारकर तीन मांदलियां तोड़ लीं। घटना का पता चलने पर उन्होंने तत्काल धाम में मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दस्तावेज के अनुसार प्रकरण में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश हेड कांस्टेबल प्रेमसुख के जिम्मे की गई है।1
- Post by Rajendra1
- रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा। रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा।1
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें AJMER भाजपा ने महापौर पद के लिए अनामिका शर्मा का भरा नामांकनDainik News AJMER1