logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

।। शिव महापुराण कथा में मां नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त रखने का आह्वान किया-सांसद दर्शन सिंह चौधरी।। पिपरिया - भगवान शिव एक विशाल और बहुआयामी अवधारणा है, जो एक योगी तपस्वी ब्रह्मांड के संहारक और पुनर्निर्माता और एक गृहस्थ के रूप में उनके विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है जिनकी कहानियाँ सती और पार्वती से विवाह दक्ष यज्ञ का नाश और आदियोगी के रूप में ज्ञान के प्रसार जैसी प्रमुख कथाओं में निहित हैं। वह शून्यता से जन्म लेने वाले और शून्यता में विलीन होने वाले परम तत्व हैं। जिनमें विविध भूमिकाएँ क्षमताएँ व्यक्तित्व भक्ति के मार्ग और कथाएँ समाहित हैं। हिंदू त्रिमूर्ति में वे ब्रह्मांड के संहारक हैं जो सृष्टिकर्ता ब्रह्मा और संरक्षक विष्णु के कार्यों का अनुसरण करते हुए संसार को विनाश की ओर ले जाते हैं। उक्त प्रेरक प्रसंग पंडित गोपाल कृष्ण तिवारी द्वारा गांधी वार्ड पाली रोड में चल रही साप्ताहिक शिव महापुराण कथा में आए भक्त जनों को अपने मुखार विंद से‌ पंचम दिवस की कथा में रसपान कराए। ‌‌पंडित गोपाल कृष्ण तिवारी ने कथा में बताया कि शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदि स्रोत हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार हैं। शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है लेकिन वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं। राम रावण शनि कश्यप ऋषि आदि इनके भक्त हुए है। शिव सभी को समान दृष्टि से देखते है इसलिये उन्हें महादेव कहा जाता है। कथा श्रवण करने आए क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने पूज्य शास्त्री जी का पुष्प माला पहनकर तथा व्यास गादी का पूजन कर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धालु भक्तजनों से मां नर्मदा में कचरा ना डालकर उन्हें प्रदूषण से मुक्त रखने का आह्वान किया। तथा शिव पुराण कथा में पुष्पांजलि प्रस्तुत करने वाली नन्ही बालिकाओं की सराहना करते हुए उन्हें नगद राशि देकर सम्मानित किया । पंडित तिवारी ने कथा में बताया कि पुष्पांजलि ब्रह्माजी की सृष्टि रचना को आगे बढ़ाने के लिए शिवजी ने अपना आधा शरीर स्त्री (शक्ति) का और आधा पुरुष का कर लिया। यह अर्ध-नारीश्वर अवतार, शिव और शक्ति के मिलन और संतुलन को दर्शाता है।भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरता का रहस्य अमरनाथ गुफा में सुनाया था जहाँ उन्होंने अपने सभी गणों और सांसारिक बंधनों को पीछे छोड़ दिया था। पीतांबरा शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर आचार्य बंगला दास जी महाराज ने कथा का रसपान करने आए श्रद्धालु भक्तजनों को भगवान शंकर के विभिन्न स्वरूपों के वर्णन से अवगत कराते हुए कथा में बताया कि ब्रह्माजी की सृष्टि रचना को आगे बढ़ाने के लिए शिवजी ने अपना आधा शरीर स्त्री (शक्ति) का और आधा पुरुष का कर लिया। यह अर्ध-नारीश्वर अवतार शिव और शक्ति के मिलन और संतुलन को दर्शाता है। भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरता का रहस्य (अमर कथा) अमरनाथ गुफा में सुनाया था, जहाँ उन्होंने अपने सभी गणों और सांसारिक बंधनों को पीछे छोड़ दिया था। ज्ञात हो कि संगीतमय शिव महापुराण की सात दिवसीय कथा का आयोजन अर्धनारीश्वर मंदिर प्रांगण में नायक परिवार द्वारा 12 फरवरी से 18 फरवरी तक कराया जा रहा है इस संगीतमय महाशिवपुराण कथा में धर्म प्रेमी जन सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

19 hrs ago
user_Lakhan Singh
Lakhan Singh
Photographer Narmadapuram, Madhya Pradesh•
19 hrs ago
7f19c63c-11b3-4e63-9960-a71119018df6

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • एनएच-45 पर तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर तीनों गंभीर,का एम्स भोपाल में इलाज चल रहा रायसेन। जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बमोरी रोड पर गुरु नानक ढाबा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए भिजवाया गया ...
    1
    एनएच-45 पर तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर तीनों गंभीर,का एम्स भोपाल में इलाज चल रहा 
रायसेन। जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बमोरी रोड पर गुरु नानक ढाबा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए  भिजवाया गया ...
    user_Khbar ki teh tak
    Khbar ki teh tak
    Court reporter सुल्तानपुर, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमरावद नर्सरी में सनसनीखेज गोलीकांड, डिप्टी रेंजर व महिला को मारी गोली, आरोपी ने लगाई फांसी
    1
    अमरावद नर्सरी में सनसनीखेज गोलीकांड, डिप्टी रेंजर व महिला को मारी गोली, आरोपी ने लगाई फांसी
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • बनखेड़ी थाना क्षेत्र के खापा रोड पर स्थित ग्राम कामती में मंगलवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रहे अवैध रेत परिवहन से त्रस्त ग्रामवासियों ने दर्जनों रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बीच रास्ते में रोक दिया और विरोध दर्ज कराया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बनखेड़ी से खापा जाने वाला मुख्य मार्ग भारी रेत परिवहन के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जिसमें कीचड़ भी हो रहीं हैं और उक्त रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इन वाहनों की लापरवाही से पहले भी कई पशु-पक्षियों की जान जा चुकी है। मंगलवार को भी सड़क पर एक बिल्ली की मौत हो गई, जिससे लोगों में और आक्रोश बढ़ गया। गांव के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लगातार आवाजाही के कारण बच्चे घर से बाहर निकलने में डरते हैं। उन्होंने प्रशासन पर भी संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। खबर बोले जाने तक कोई भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। अब सवाल यह उठता है कि यदि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र हो कर विरोध किया जाएगा.
    1
    बनखेड़ी थाना क्षेत्र के खापा रोड पर स्थित ग्राम कामती में मंगलवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रहे अवैध रेत परिवहन से त्रस्त ग्रामवासियों ने दर्जनों रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बीच रास्ते में रोक दिया और विरोध दर्ज कराया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बनखेड़ी से खापा जाने वाला मुख्य मार्ग भारी रेत परिवहन के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जिसमें कीचड़ भी हो रहीं हैं और उक्त रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इन वाहनों की लापरवाही से पहले भी कई पशु-पक्षियों की जान जा चुकी है।
मंगलवार को भी सड़क पर एक बिल्ली की मौत हो गई, जिससे लोगों में और आक्रोश बढ़ गया।
गांव के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लगातार आवाजाही के कारण बच्चे घर से बाहर निकलने में डरते हैं। उन्होंने प्रशासन पर भी संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
खबर बोले जाने तक कोई भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। 
अब सवाल यह उठता है कि यदि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र हो कर विरोध किया जाएगा.
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के अवसर पर रायसेन दुर्ग स्थित सोमेश्वर धाम जा रहे भक्तों से शंकर जी के बारे मे सवाल पूछे और सही जवाब देने पर aryavart samachar कि टीम कि तरफ से तिल गुड़ कि चिक्की भेंट दी गयी
    1
    महाशिवरात्रि के अवसर पर रायसेन दुर्ग स्थित सोमेश्वर धाम जा रहे भक्तों से शंकर जी के बारे मे सवाल पूछे और सही जवाब देने पर aryavart samachar कि टीम कि तरफ से तिल गुड़ कि चिक्की भेंट दी गयी
    user_Aman Shrivastava
    Aman Shrivastava
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम सियरमऊ स्थित हनुमान मंदिर में पिछले 18 वर्षों से लगातार सीताराम संकीर्तन जारी है। महाशिवरात्रि पर वर्षगांठ श्रद्धा के साथ मनाई गई, शिवाभिषेक, भंडारा और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सेवा कार्यों में स्थानीय सहयोग निरंतर जारी है।
    1
    रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम सियरमऊ स्थित हनुमान मंदिर में पिछले 18 वर्षों से लगातार सीताराम संकीर्तन जारी है। महाशिवरात्रि पर वर्षगांठ श्रद्धा के साथ मनाई गई, शिवाभिषेक, भंडारा और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सेवा कार्यों में स्थानीय सहयोग निरंतर जारी है।
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Vineet maheshwari
    1
    Post by Vineet maheshwari
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
  • एनएच-45 पर तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर तीनों गंभीर,का एम्स भोपाल में इलाज चल रहा रायसेन। जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बमोरी रोड पर गुरु नानक ढाबा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए भिजवाया गया ...
    1
    एनएच-45 पर तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर तीनों गंभीर,का एम्स भोपाल में इलाज चल रहा 
रायसेन। जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बमोरी रोड पर गुरु नानक ढाबा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए  भिजवाया गया ...
    user_Khbar ki teh tak
    Khbar ki teh tak
    Court reporter सुल्तानपुर, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सियरमऊ में महाशिवरात्रि के बाद शिव मंदिर परिसर में स्थापित पिंडी खंडित अवस्था में मिली। 15 फरवरी की रात पूजा-अर्चना हुई थी, जबकि 16 फरवरी की सुबह घटना सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सियरमऊ में महाशिवरात्रि के बाद शिव मंदिर परिसर में स्थापित पिंडी खंडित अवस्था में मिली। 15 फरवरी की रात पूजा-अर्चना हुई थी, जबकि 16 फरवरी की सुबह घटना सामने आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_KKREPORTER
    KKREPORTER
    पत्रकार रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भोपाल में शिवाजी महाराज जयंती पर 13वें वर्ष विशाल रैली, 640 साड़ियों का वितरण भोपाल। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर श्रद्धा इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में 19 फरवरी 2026 को अवधपुरी क्षेत्र में 13वें वर्ष विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली गुरुवार शाम 4 बजे सोमेश होम्स, वैभव विहार से धोटे मेडिकल स्टोर, विद्यासागर, अवधपुरी तक निकाली जाएगी तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम संरक्षक एवं मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर जी रहेंगी। आयोजन के पूर्व आज महिलाओं को 640 साड़ियों का वितरण किया गया। आयोजक अवधपुरी मंडल मंत्री एवं सूचना प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधान संपादक दैनिक करारा जवाब, श्री रूपेश कुमार पाटिल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। तैयारियों में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, मंडल प्रभारी रामआश्रय, मंडल सह प्रभारी अशोक महाले, पार्षद शक्ति राव, महामंत्री संजय शिवनानी, महामंत्री अंकित मेश्राम, अरविंद जैन सहित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहेगा आयोजक रूपेश कुमार पाटिल ने बताया कि यात्रा में विशेष बग्गी घोड़े एवं डमरू आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम शिवाजी महाराज के शौर्य स्मरण के साथ सामाजिक समरसता और महिला सम्मान का संदेश देगा।
    1
    भोपाल में शिवाजी महाराज जयंती पर 13वें वर्ष विशाल रैली, 640 साड़ियों का वितरण
भोपाल। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर श्रद्धा इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में 19 फरवरी 2026 को अवधपुरी क्षेत्र में 13वें वर्ष विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली गुरुवार शाम 4 बजे सोमेश होम्स, वैभव विहार से धोटे मेडिकल स्टोर, विद्यासागर, अवधपुरी तक निकाली जाएगी तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम संरक्षक एवं मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर जी रहेंगी। आयोजन के पूर्व आज महिलाओं को 640 साड़ियों का वितरण किया गया।
आयोजक अवधपुरी मंडल मंत्री एवं सूचना प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी तथा प्रधान संपादक दैनिक करारा जवाब, श्री रूपेश कुमार पाटिल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। तैयारियों में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, मंडल प्रभारी रामआश्रय, मंडल सह प्रभारी अशोक महाले, पार्षद शक्ति राव, महामंत्री संजय शिवनानी, महामंत्री अंकित मेश्राम, अरविंद जैन सहित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहेगा 
आयोजक रूपेश कुमार पाटिल ने बताया कि यात्रा में विशेष बग्गी घोड़े एवं डमरू आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम शिवाजी महाराज के शौर्य स्मरण के साथ सामाजिक समरसता और महिला सम्मान का संदेश देगा।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.