दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उन्नाव। जनपद उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को थाना कोतवाली सदर में मु0अ0सं0 1064/2025 धारा 64/351(3) बीएनएस के अंतर्गत धीरज रावत पुत्र किशन पाल, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी नरसिंह खेड़ा, के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। 23 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह व कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह की टीम ने सरकारी अस्पताल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक प्रक्रिया जारी रखे हुए है।

- 🛕 उन्नाव में शंकर जी की प्रतिमा के पास सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया शुभारंभ सार्थक संवाददाता उन्नाव सोमेंद्र नाथ उन्नाव। शहर के बड़े चौराहे पर स्थित भगवान शंकर जी की प्रतिमा के आसपास क्षेत्र को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि यह स्थल शहर की आस्था और पहचान का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, हरित पट्टी और बैठने की समुचित व्यवस्था विकसित की जाएगी। सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थान न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे शहर के विकास की दिशा में सराहनीय कदम बताया।1
- Multiple of 3 digit number1
- करोड़ों रुपये की 12 टन सुपारी बरामद, कानपुर: राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई ll करोड़ों रुपये की 12 टन सुपारी बरामद,सेंट्रल स्टेशन पर दीमापुर से आई थी , डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से बरामदगी,मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश, बिना बिल के लाया गया था माल व्यापारी फरार, GST की जांच जारी ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll कानपुर: राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई1
- अलीगढ़ में महिला से छेड़खानी करने पर युवक की चप्पलों से धुनाई का वीडियो वायरल।महिला व उसके पति ने थाने के गेट के सामने ही युवक को चप्पलों से जमकर धुना।महिला को लंबे समय से कर रहा था परेशान।अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र का मामला। @1
- जब विधायक जी हैं बेफिकर। तो सिंचाई विभाग व नगर निगम भी बेखबर. मामला गोविंद नगर विधान सभा क्षेत्र का बीते दिनों सीटीआई नहर की हुई थी सफाई. यानिकि संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों की हुई थी अंधी कमाई. जस का तस वैसे ही पड़े हैं कूड़े में ढेर. बीमारी फैलाते हुए कूड़ा सूख गया है। अब तो हवा के संग कूड़ा उड़ने भी लगा है. ळ लेकिन सिंचाई विभाग व नगर निगम सो रहा है. जब विधायक जी को वाहवाही लूटने वाले कार्यक्रमों से नही मिल रही है फुर्सत। तो सिंचाई विभाग व नगर निगम के अधिकारी भी काली कमाई में व्यस्त हैं. आखिर कब तक चलेगा ये मिलीभगत का खेल. कब तक जनता जूझती रहेगी गंदगी और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से. कौन देगा इन सवालों का जवाब? #kanpurnews @kmckanpur #localnews #problemnews #publicnews #publicshuru publicshurunews1
- ये मेरा गांव है आप लोग देख सकते है कैसी हालत हो रखी है मेरे गांव की रोड़ का आप लोग खुद देख सकते है1
- उन्नाव के सिगरोशी रोड बनते ही कुछ दिनों में ही ये हाल हो गया कितना भ्रष्टाचार हे बीजेपी सरकार में2
- फौजी के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस पर लगा गंभीर आरोप ll यूपी,कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक फौजी के साथ पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है। फौजी की मां रेखा सचान ने कमिश्नर कानपुर नगर से शिकायत की है कि उनके बेटे नितिश सचान के साथ घाटमपुर थाना की गश्त गाड़ी में मौजूद दरोगा रविंद्र बुंदेला और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने मारपीट की है। शिकायत में कहा गया है कि नितिश सचान जामनगर गुजरात में तैनात हैं और अपने मित्र की शादी में शामिल होने आए थे। जब वे घर वापस जा रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें थाने ले जाकर और मारपीट की गई।1
- कानपुर ब्रेकिंग रेलवे ट्रैक पर छत विक्षत पड़ा मिला युवक का शव स्थानीय लोगों ने दी स्थानीय पुलिस व रेलवे पुलिस को सूचना मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए शव की शिनाख्त करने में जुटी कई घंटे के प्रयास के बावजूद भी नहीं हो पाई युवक की शिनाख्त शिनाख्त का प्रयास जारी पुलिस शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्योंदी ललईपुर गाँव के पास रेलवे ट्रैक की घटना1