logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांक 26.08.2026 को बारावफात एवं रक्षाबन्धन सहित अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गोसीपुर नहर पुलिया के पास की जा रही सघन वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो अंकित वाहन संख्या CG15B8393 मीरजापुर से प्रयागराज की तरफ आती दिखायी दी, संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन को रुकवा कर चेक करते हुए पूछताछ की गयी तो बोलेरो सवार दोनों व्यक्तियों द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता 1. अंजनी लाल श्रीवास्तव पुत्र स्व0रामचन्दर लाल निवासी शेरपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र, जनपद बक्सर, बिहार व 2. रविन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0लालदेव पाण्डेय निवासी गुरूदास मठिया थाना मुफासिल जनपद बक्सर, बिहार बताया गया तथा बोलेरो में गांजा एवं वाहन को चोरी का होना भी बताया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गयी तो बोलेरो वाहन की छत में बॉक्स बनाकर छिपाकर 20 बण्डलों में रखा कुल 40.545 किग्रा अवैध गांजा तथा सीट पर रखा एक अदद नम्बर प्लेट अंकित वाहन संख्या OD05AA0327 पीला रंग बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-215/2026 धारा 319(2),318(4),317(2) बीएनएस व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है। मौके से बरामद बोलेरो वाहन पर अंकित नम्बर तथा चेचिस व इंजन नम्बर से मेल न होने पर जाँच की गयी तो पाया गया कि बोलेरो का वास्तविक नम्बर UP44AM3221 है, जनपद अमेठी के थाना पीपरपुर पर अप्रैल-2025 में उक्त बोलेरो वाहन के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-52/2025 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत है। पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे चोरी के बोलेरो वाहन में अवैध गांजा छिपाकर छत्तीसगढ़ प्रतापपुर से माण्डा प्रयागराज ले जा रहे थे जिन्हें मालिक द्वारा बताया गया था कि प्रयागराज में एक व्यक्ति मिलेगा, जिसे उसके बताये जाने पर माल वाहन सहित सौंप दिया जायेगा । प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय टीम ।

1 hr ago
user_"नित्यवार्ता"
"नित्यवार्ता"
Newspaper publisher Mirzapur, Uttar Pradesh•
1 hr ago
00a43b42-e4f1-4335-a52b-581ca6699971

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर _ रेलवे पुलिस भाजपा विधायक को नहीं देती तवज्जो नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का तनिक भी लोड नहीं लेती RPF पुलिस विधायक से बात कराने के बावजूद RPF ने किया भाजपा कार्यकर्ता का चालान स्टेशन पर सामान उतारने गया था भाजपा कार्यकर्ता कहा 15 मिनट तक का फ्री कराए है विधायक रत्नाकर मिश्र कार्यकर्ता की बात से खफा RPF ने काटा चलाना, बोले सिविल पुलिस नहीं जो विधायक की करेंगे जी हजूरी RPF के जवान और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई नोंकझोंक,RPF ने कार्यकर्ता को जमकर हड़काया, वीडियो वायरल मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का मामला
    1
    मिर्जापुर _ रेलवे पुलिस भाजपा विधायक को नहीं देती तवज्जो 

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का तनिक भी लोड नहीं लेती RPF पुलिस 

विधायक से बात कराने के बावजूद RPF ने किया भाजपा कार्यकर्ता का चालान 

स्टेशन पर सामान उतारने गया था भाजपा कार्यकर्ता कहा 15 मिनट तक का फ्री कराए है विधायक रत्नाकर मिश्र 

कार्यकर्ता की बात से खफा RPF ने काटा चलाना, बोले सिविल पुलिस नहीं जो विधायक की करेंगे जी हजूरी 

RPF के जवान और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई नोंकझोंक,RPF ने कार्यकर्ता को जमकर हड़काया, वीडियो वायरल 

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का मामला
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिर्ज़ापुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस मोहम्मदी में दिखी भारी भीड़।
    1
    मिर्ज़ापुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस मोहम्मदी में दिखी भारी भीड़।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40.545 KG गांजा बरामद, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | Mirzapur News मीरजापुर के थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गोसीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 40.545 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है जो अमेठी से चोरी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त बक्सर (बिहार) के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से माण्डा प्रयागराज गांजा ले जा रहे थे।
    1
    मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40.545 KG गांजा बरामद, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | Mirzapur News

मीरजापुर के थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गोसीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 40.545 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है जो अमेठी से चोरी हुई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त बक्सर (बिहार) के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से माण्डा प्रयागराज गांजा ले जा रहे थे।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार-जमुई मार्ग पर जरगो नदी का पानी, सरैया-सिकंदरपुर से लाल दरवाजा तक जलभराव मोहल्लों में घुसा जरगो नदी का पानी,लाल दरवाजा-कजिया समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप जरगो बांध का गेट खुला,चुनार में बाढ़ जैसे हालात
    1
    चुनार में बाढ़ जैसे हालात
जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी
चुनार में बाढ़ जैसे हालात
जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी
चुनार-जमुई मार्ग पर जरगो नदी का पानी, सरैया-सिकंदरपुर से लाल दरवाजा तक जलभराव
मोहल्लों में घुसा जरगो नदी का पानी,लाल दरवाजा-कजिया समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप
जरगो बांध का गेट खुला,चुनार में बाढ़ जैसे हालात
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    3
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की। ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था
गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया।
कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की।

    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भूमि कब्जा हटाने पहुंची पुलिस तहसील प्रशासन की टीम पर पथराव और चक्का जाम से मजा हर का लाल नगर टोल प्लाजा भूमि कब्जा हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम, पथराव और चक्का जाम से मचा हड़कंप गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तहसील औराई अंतर्गत लालानगर टोल प्लाजा के पास गाटा संख्या 730, रकबा 0.1870 हेक्टेयर भूमि पर कथित अवैध कब्जे को हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम को गुरुवार को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की ओर पथराव कर दिया। इसके बाद सड़क पर चक्का जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, उक्त भूमि पर कब्जे को लेकर प्रशासन की ओर से पूर्व में संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के माध्यम से भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में गुरुवार को तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान के नेतृत्व में कानूनगो राम आसरे विश्वकर्मा और लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव पुलिस बल तथा जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की तो वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध बढ़ गया और कुछ लोगों द्वारा तहसीलदार तथा पुलिसकर्मियों की ओर पथराव किए जाने की बात सामने आई। अचानक हुए पथराव से मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। इसी दौरान विरोध कर रहे लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर आवागमन प्रभावित होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर गोपीगंज थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद कुछ समय बाद सड़क से जाम हटाया गया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई। इसके पश्चात पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भूमि से कथित अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। वहीं, पथराव और विरोध प्रदर्शन में शामिल आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों को पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ समय के लिए हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद एहतियातन पुलिस बल को मौके पर तैनात रखा गया है, ताकि दोबारा किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।
    4
    भूमि कब्जा हटाने पहुंची पुलिस तहसील प्रशासन की टीम पर पथराव और चक्का जाम से मजा हर का लाल नगर टोल प्लाजा
भूमि कब्जा हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम, पथराव और चक्का जाम से मचा हड़कंप
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तहसील औराई अंतर्गत लालानगर टोल प्लाजा के पास गाटा संख्या 730, रकबा 0.1870 हेक्टेयर भूमि पर कथित अवैध कब्जे को हटाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम को गुरुवार को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की ओर पथराव कर दिया। इसके बाद सड़क पर चक्का जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, उक्त भूमि पर कब्जे को लेकर प्रशासन की ओर से पूर्व में संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के माध्यम से भूमि से कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में गुरुवार को तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान के नेतृत्व में कानूनगो राम आसरे विश्वकर्मा और लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव पुलिस बल तथा जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की तो वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध बढ़ गया और कुछ लोगों द्वारा तहसीलदार तथा पुलिसकर्मियों की ओर पथराव किए जाने की बात सामने आई। अचानक हुए पथराव से मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
इसी दौरान विरोध कर रहे लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर आवागमन प्रभावित होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर गोपीगंज थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद कुछ समय बाद सड़क से जाम हटाया गया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई। इसके पश्चात पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भूमि से कथित अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
वहीं, पथराव और विरोध प्रदर्शन में शामिल आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों को पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ समय के लिए हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद एहतियातन पुलिस बल को मौके पर तैनात रखा गया है, ताकि दोबारा किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे
    1
    आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है

नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.