ग्राम रथ अभियान बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम गांव-गांव पहुंची सरकार की योजनाएं, चौपालों में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं चित्तौड़गढ़, 10 मई। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “ग्राम रथ अभियान” जिलेभर में प्रभावी जनजागरण का माध्यम बनता जा रहा है। रविवार को जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं संध्या चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अभियान के नोडल अधिकारी विनय पाठक ने बताया कि अभियान के तहत बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत उंटाखेड़ा, सरीपीपली एवं बारावरदा हनुमान चौराहा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रशासक गोपाल मीणा, मंडल अध्यक्ष धनराज मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को कृषि विभाग, आवास योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगरी, आंवलहेड़ा, बल्दरखा एवं घोसुंडी में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, सरपंचों एवं पंचों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद किया। विधायक आक्या ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा प्रचार सामग्री वितरित कर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कई लाभार्थियों को मौके पर योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इसी प्रकार बेगूं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धागड़मऊकला, श्रीपुरा, भैंसरोडगढ़ एवं सणिता में आयोजित कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री लाभचंद राठौर, तहसीलदार विवेक गरासिया एवं प्रशासक अशोक सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं, अनुदान एवं पट्टा वितरण संबंधी जानकारी दी गई, जिस पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रुचि दिखाई। कपासन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुर्किया खुर्द, लाँगाच, हिंगोरिया एवं निम्बाहेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी ग्राम रथ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशासकों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रचार सामग्री वितरित की तथा संध्या चौपालों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत समिति छोटीसादड़ी की ग्राम पंचायत लांगच, स्वरूपगंज, बरखेड़ा, जलोदिया, केलुखेड़ा एवं सुबी में आयोजित कार्यक्रमों में प्रशासक भूरालाल मीणा, मंडल अध्यक्षों एवं वार्ड पंचों ने ग्रामीणों को पेंशन योजना, जलापूर्ति एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद मजबूत हो रहा है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रमेश ईनाणी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में ₹50 हजार के इनामी आरोपी रमता राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है।1
- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले में 40 किलो डोडाचूरा भी जब्त किया गया और साइबर गिरोह पर शिकंजा कसा गया। यह दिनभर की प्रमुख खबरों में शामिल हैं।1
- गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ स्थित आयुष हॉस्पिटल में मरीजों को गंभीर दर्द से छुटकारा मिला है। कई दिनों की परेशानी के बाद, यहां सफल इलाज से उन्हें राहत मिली और वे अब ठीक महसूस कर रहे हैं।1
- चित्तौड़गढ़ के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा ने पदभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने पद संभालते ही भादसोड़ा थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उनका स्पष्ट संदेश है कि जिले में अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- यह लेख सच्चे संस्कारों की बात करता है, जहाँ माता-पिता अपनी संतान को गलत होने पर भी टोकते हैं। यह उन माता-पिता के अंधे समर्थन के परिणामों पर प्रकाश डालता है, जहाँ बेटियों की गलत हरकतें पति की जिंदगी बर्बाद कर देती हैं और मामला हत्या तक पहुँच जाता है।1
- नीमच के भादवा माता मंदिर में माता रानी की प्रतिमा पर पसीने की बूंदें देखकर श्रद्धालु हैरान रह गए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर के गर्भगृह में कूलिंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भक्तों ने खराब व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है।2
- छोटी सादड़ी में श्याम बाबा के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे शहर में खासा उत्साह देखा गया और कई संगठनों ने यात्रा का स्वागत कर जलपान भी कराया। श्याम जी दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 10 तारीख को होगी।4
- चित्तौड़गढ़ के आयुष हॉस्पिटल में बिना ऑपरेशन दर्द का सफल इलाज उपलब्ध है। यहाँ पंचकर्म थेरेपी के ज़रिए पुरानी बीमारियों से भी राहत मिल रही है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो सर्जरी से बचना चाहते हैं।1