logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार नशा कारोबार पर शिकंजा, 19 वर्षीय आरोपी भेजा गया जेल. समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट यानी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मांझा निवासी राम श्रृंगार राय के 19 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार के रूप में हुई है।

9 hrs ago
user_Anil shriwastav
Anil shriwastav
दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
9 hrs ago

मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार नशा कारोबार पर शिकंजा, 19 वर्षीय आरोपी भेजा गया जेल. समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट यानी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मांझा निवासी राम श्रृंगार राय के 19 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार के रूप में हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पंडारक की दो पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, भूमि विवाद, बिजली और राशन कार्ड से जुड़े आवेदन सबसे अधिक
    1
    पंडारक की दो पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, भूमि विवाद, बिजली और राशन कार्ड से जुड़े आवेदन सबसे अधिक
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • कागजों पर इलाज, अस्पताल में ताला, बाढ़ में PHC की बदहाली, स्कूल के कमरे में डेढ़ साल से बंद पड़ी दवाएं, उपस्वास्थ्य केंद्र में दवा नही बाढ़ अनुमंडल के राणाबीघा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के छः बेड का नया भवन का उद्घाटन दस दिन पहले किया गया, विधायक और एसडीओ ने इसकी जमकर तारीफ की लेकिन स्थिति इसके उलट है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर कई पंचायतों और कई प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेवारी है। इसके वाबजूद ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग ग्यारह बजे पीएचसी में कर्मी और डाॅक्टर पहुंचते है और दो से तीन बजे ही चले जाते है। वहीं पीएचसी में दवाओं का भंडारण में पूरी तरह अनियमितता है पीएचसी से सटे दो कमरे वाले भवन में कूड़े की तरह दवाए भंडारण की गई है जिसमें तापमान मेंटेन करने वाली दवाओं को भी खुले में रखने का ग्रामीणों का दावा है, वहीं बगल के उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक कमरे में पीएचसी की दवाओ को डेढ साल से ज्यादा समय से भंडारण कर रखा गया है और उस कमरे का ताला कभी भी नही खुलता है वहां दवाए एक्सपायर होने का दावा है। अब सवाल है कि इतनी भारी मात्रा में पीएचसी में दवाओं का भंडारण है लेकिन रखरखाव और जरूरतमंद लोगों तक दवा नही पहुंचने के कारण दवाए एक्सपायर हो जाती है तो इसके जिम्मेवार कौन है, नए भवन के उद्घाटन के बाद भी जल्द इमरजेंसी में ईलाज की सुविधा शुरू नही हुई है, ओपीडी समय में भी समय से डाॅक्टर के नही पहुंचने से लोगों को सर्दी, खांसी और छोटे से छोटे बीमारी में भी ईलाज हेतू अनुमंडलीय अस्पताल या निजी अस्पताल जाना पड़ता है। राणाबीघा पीएचसी के अंदर आने वाले नदावाँ गांव स्थित प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र में रजिस्टर पर केंद्र चल रहा है लेकिन एएनएम प्रतिदिन नही पहुंचती है, वहां तीन कार्टून एक्सपायर दवाईंया रखी हुई है लेकिन अच्छी दवाए वहां उपलब्ध ही नही है, दवाओ के देने या जानकारी के लिए एएनएम आती नही है, और राणाबीघा पीएचसी में दवाओ का भंडारण है जो लोगों तक पहुंच नही रहा है और अधिकारी खानापूर्ति कर बच रहे है। कुछ दिनों पहले पीएचसी के पास सरकारी दवाओ को जलाने का मामला सामने आया था जिसकी खबरें भी प्रकाशित की गई थी लेकिन उसपर कोई ठोस कार्रवाई नही हुई, पीएचसी सूत्रों का कहना है कि दवाओ के एक्सपायर होने के बाद या तो जला दिया जाता है या सुरक्षित स्थान पर डंप कर दिया जाता है और रजिस्टर में लोगो तक दवा पहुंचाने का दावा किया जाता है। वहीं इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल से बातचीत की गई तो उन्होने बताया कि बहुत जल्द इमरजेंसी की सुविधा पीएचसी में उपलब्ध कराए जाएगें, दवाओ के भंडारण की जांच करवाई जाएगी।
    1
    कागजों पर इलाज, अस्पताल में ताला, बाढ़ में PHC की बदहाली, स्कूल के कमरे में डेढ़ साल से बंद पड़ी दवाएं, उपस्वास्थ्य केंद्र में दवा नही
बाढ़ अनुमंडल के राणाबीघा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के छः बेड का नया भवन का उद्घाटन दस दिन पहले किया गया, विधायक और एसडीओ ने इसकी जमकर तारीफ की लेकिन स्थिति इसके उलट है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर कई पंचायतों और कई प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेवारी है। इसके वाबजूद ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग ग्यारह बजे पीएचसी में कर्मी और डाॅक्टर पहुंचते है और दो से तीन बजे ही चले जाते है। वहीं पीएचसी में दवाओं का भंडारण में पूरी तरह अनियमितता है पीएचसी से सटे दो कमरे वाले भवन में कूड़े की तरह दवाए भंडारण की गई है जिसमें तापमान मेंटेन करने वाली दवाओं को भी खुले में रखने का ग्रामीणों का दावा है, वहीं बगल के उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक कमरे में पीएचसी की दवाओ को डेढ साल से ज्यादा समय से भंडारण कर रखा गया है और उस कमरे का ताला कभी भी नही खुलता है वहां दवाए एक्सपायर होने का दावा है। अब सवाल है कि इतनी भारी मात्रा में पीएचसी में दवाओं का भंडारण है लेकिन रखरखाव और जरूरतमंद लोगों तक दवा नही पहुंचने के कारण दवाए एक्सपायर हो जाती है तो इसके जिम्मेवार कौन है, नए भवन के उद्घाटन के बाद भी जल्द इमरजेंसी में ईलाज की सुविधा शुरू नही हुई है, ओपीडी समय में भी समय से डाॅक्टर के नही पहुंचने से लोगों को सर्दी, खांसी और छोटे से छोटे बीमारी में भी ईलाज हेतू अनुमंडलीय अस्पताल या निजी अस्पताल जाना पड़ता है। राणाबीघा पीएचसी के अंदर आने वाले नदावाँ गांव स्थित प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र में रजिस्टर पर केंद्र चल रहा है लेकिन एएनएम प्रतिदिन नही पहुंचती है, वहां तीन कार्टून एक्सपायर दवाईंया रखी हुई है लेकिन अच्छी दवाए वहां उपलब्ध ही नही है, दवाओ के देने या जानकारी के लिए एएनएम आती नही है, और राणाबीघा पीएचसी में दवाओ का भंडारण है जो लोगों तक पहुंच नही रहा है और अधिकारी खानापूर्ति कर बच रहे है। कुछ दिनों पहले पीएचसी के पास सरकारी दवाओ को जलाने का मामला सामने आया था जिसकी खबरें भी प्रकाशित की गई थी लेकिन उसपर कोई ठोस कार्रवाई नही हुई, पीएचसी सूत्रों का कहना है कि दवाओ के एक्सपायर होने के बाद या तो जला दिया जाता है या सुरक्षित स्थान पर डंप कर दिया जाता है और रजिस्टर में लोगो तक दवा पहुंचाने का दावा किया जाता है।
वहीं इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल से बातचीत की गई तो उन्होने बताया कि बहुत जल्द इमरजेंसी की सुविधा पीएचसी में उपलब्ध कराए जाएगें, दवाओ के भंडारण की जांच करवाई जाएगी।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • हड़ताली सफाईकर्मियों का समाहरणालय पर प्रदर्शन मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी, जिला प्रशासन को सौंपा तीन सूत्री मांगपत्र समस्तीपुर,। विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बुधवार को हड़ताल के सातवें दिन शहर में जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की। जुलूस नगर भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंचा। यहां प्रदर्शन के बाद सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नगर निगम के सफाईकर्मी लंबे समय से नियमितीकरण, न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक वेतन, सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व ऐक्टू नेता जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार, अशोक राय, प्रभात रंजन गुप्ता, पूर्व पार्षद अर्जुन कुमार और राजकुमार राम सहित अन्य नेताओं ने किया। नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के बाद सफाईकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा और मांगों पर अविलंब वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि हड़ताली सफाईकर्मियों से शीघ्र वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में ऐक्टू राज्य परिषद सदस्य सह नगर निगम कर्मचारी महासंघ के जीबछ पासवान, ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री अजय कुमार, नगर निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार राम, अनुरक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद अर्जुन कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, पवन राऊत, सूरज कुमार, अनील कुमार, दिनेश दास, पंकज राम, बिरजू राम, रॉबिन कुमार, मीरा देवी, संगीता देवी, कामिनी देवी, गुड़िया देवी, ममता देवी, किरण देवी और गीता देवी समेत बड़ी संख्या में सफाईकर्मी व समर्थक मौजूद रहे। वहीं, ताजपुर नगर परिषद के करीब 50 सफाईकर्मी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। लखींद्र राम, अशोक राम, ओमप्रकाश मल्लिक, सुनील मल्लिक, मुकेश राम और रामनरेश राम आदि के नेतृत्व में पहुंचे सफाईकर्मियों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी मांगें रखीं और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की।
    1
    हड़ताली सफाईकर्मियों का समाहरणालय पर प्रदर्शन
मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी, जिला प्रशासन को सौंपा तीन सूत्री मांगपत्र
समस्तीपुर,। विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बुधवार को हड़ताल के सातवें दिन शहर में जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की।
जुलूस नगर भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंचा। यहां प्रदर्शन के बाद सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नगर निगम के सफाईकर्मी लंबे समय से नियमितीकरण, न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक वेतन, सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है।
प्रदर्शन का नेतृत्व ऐक्टू नेता जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार, अशोक राय, प्रभात रंजन गुप्ता, पूर्व पार्षद अर्जुन कुमार और राजकुमार राम सहित अन्य नेताओं ने किया। नेताओं ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है।
प्रदर्शन के बाद सफाईकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा और मांगों पर अविलंब वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि हड़ताली सफाईकर्मियों से शीघ्र वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में ऐक्टू राज्य परिषद सदस्य सह नगर निगम कर्मचारी महासंघ के जीबछ पासवान, ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री अजय कुमार, नगर निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार राम, अनुरक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद अर्जुन कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, पवन राऊत, सूरज कुमार, अनील कुमार, दिनेश दास, पंकज राम, बिरजू राम, रॉबिन कुमार, मीरा देवी, संगीता देवी, कामिनी देवी, गुड़िया देवी, ममता देवी, किरण देवी और गीता देवी समेत बड़ी संख्या में सफाईकर्मी व समर्थक मौजूद रहे।
वहीं, ताजपुर नगर परिषद के करीब 50 सफाईकर्मी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। लखींद्र राम, अशोक राम, ओमप्रकाश मल्लिक, सुनील मल्लिक, मुकेश राम और रामनरेश राम आदि के नेतृत्व में पहुंचे सफाईकर्मियों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी मांगें रखीं और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • सरकारी स्कूलों में हो रहे मिड डे मील में अनियमितता को लेकर पूर्व MLC प्रत्याशी ने जताई नाराजगी। सरकारी स्कूलों में हो रहे मिड डे मील में अनियमितता को लेकर पूर्व MLC प्रत्याशी ने जताई नाराजगी। प्रशासन से किया कार्रवाई करने की मांग नहीं तो आंदोलन की दी चेतावानी। जी हां आपने सही सुना यह मामला समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तीनों प्रखंड में आने वाले 1 से 8 तक के क्लास के विद्यालयों का है । जहां सरकार द्वारा संचालित मिड डे मील योजना के तहत पोषाहार में कथित रूप से कटौती गुणवत्ता एवं वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है । वहीं इस मामले को लेकर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अविनाश झा ने प्रेस वार्ता के दौरान पूर्ण साक्ष्य के साथ जानकारी देते हुए कहा कि,अपेक्षित कार्रवाई न होने से मिड डे मील व्यवस्थाओं पे, उठ रहे सवालों पर पूर्व में ही अनुमंडलाधिकारी विकास कुमार पांडे को इस मामले में लिखित आवेदन देकर अवगत करा दिया गया है। अगर सही रूप से जांच की जाए तो घोटाले के साथ साथ और कई तथ्य सामने आ सकती हैं। इन्हीं मामलों को लेकर श्री झा ने प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल प्रशासन एवं जिला प्रशासन से जांच कर धन उगाही करने वाले स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए, इस बारे में क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में ।
    1
    सरकारी स्कूलों में हो रहे मिड डे मील में अनियमितता को लेकर पूर्व MLC प्रत्याशी ने जताई नाराजगी।
सरकारी स्कूलों में हो रहे मिड डे मील में अनियमितता को लेकर पूर्व MLC प्रत्याशी ने जताई नाराजगी।
प्रशासन से किया कार्रवाई करने की मांग नहीं तो आंदोलन की दी चेतावानी।
जी हां आपने सही सुना यह मामला समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तीनों प्रखंड में आने वाले 1 से 8 तक के क्लास के विद्यालयों का है ।
जहां सरकार द्वारा संचालित मिड डे मील योजना के तहत पोषाहार में कथित रूप से कटौती गुणवत्ता एवं वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है ।
वहीं इस मामले को लेकर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अविनाश झा ने प्रेस वार्ता के दौरान पूर्ण साक्ष्य के साथ जानकारी देते हुए कहा कि,अपेक्षित कार्रवाई न होने से मिड डे मील व्यवस्थाओं पे, उठ रहे सवालों पर पूर्व में ही अनुमंडलाधिकारी  विकास कुमार पांडे को इस मामले में लिखित आवेदन देकर अवगत करा दिया गया है।
अगर सही रूप से जांच की जाए तो घोटाले के साथ साथ और कई तथ्य सामने आ सकती हैं।
इन्हीं मामलों को लेकर श्री झा ने  प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल प्रशासन एवं जिला प्रशासन से जांच कर धन उगाही करने वाले स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए,
इस बारे में क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में ।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र मादक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार । भेजा न्यायिक हिरासत में। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र मादक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार । भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से मिली गुप्त सूचना के आधार पर ALTF पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीमनगर पंचायत भवन के निकट से 45 डिबिया मादक पदार्थ कोटा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा मांझा गांव निवासी राम सिंगार राय के पुत्र बॉबी कुमार के रूप में की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए उक्त युवक के प्रति थाना कांड संख्या 219/26 के तहत पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वैसे इस मामले में पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है और गश्त अभियान तेज कर दी गई है।
    1
    मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र मादक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार ।
भेजा न्यायिक हिरासत में।

मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र मादक पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार ।
भेजा न्यायिक हिरासत में।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से मिली गुप्त सूचना के आधार पर ALTF पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीमनगर पंचायत भवन के निकट से  45 डिबिया मादक पदार्थ कोटा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक का पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा मांझा गांव निवासी राम सिंगार राय के पुत्र बॉबी कुमार के रूप में की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए उक्त युवक के प्रति थाना कांड संख्या 219/26 के तहत पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए  न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वैसे इस मामले में पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है और गश्त अभियान तेज कर दी गई है।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.