logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 17 लाख का बिल पास करने के एवज में 90 हजार की घूस लेते PWD के दो अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारियों को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आवेदक राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, निवासी रामनगर आदर्शपुरम, ग्वालियर, जो सांई एसोसिएट फर्म में लायजनिंग मैनेजर हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी फर्म ने सितंबर 2025 में राऊ से बामपुरा तक इलेक्ट्रिक सिटिंग का काम 20 लाख रुपए में लिया था, जिसे एक माह में पूर्ण कर दिया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद जीएसटी सहित 17 लाख रुपए का भुगतान लंबित था। शिकायत में बताया गया कि भुगतान जारी करने के एवज में आरोपी बालकुमार जैन (सहायक यंत्री/प्रभारी कार्यपालन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत व यांत्रिकी संभाग इंदौर) ने 4% के हिसाब से 60 हजार रुपए और आरोपी धीरेंद्र कुमार नीमा (सब इंजीनियर / प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी) ने 2% के हिसाब से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस प्रकार कुल 90 हजार रुपए की मांग की गई थी। आवेदक ने इसकी शिकायत राजेश सहाय (एसपी, लोकायुक्त) से की। शिकायत के सत्यापन के बाद 7 अप्रैल को ट्रैप दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी बालकुमार जैन को 60 हजार रुपए और धीरेन्द्र कुमार नीमा को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

2 hrs ago
user_Ck_news
Ck_news
Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 17 लाख का बिल पास करने के एवज में 90 हजार की घूस लेते PWD के दो अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारियों को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आवेदक राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, निवासी रामनगर आदर्शपुरम, ग्वालियर, जो सांई एसोसिएट फर्म में लायजनिंग मैनेजर हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी फर्म ने सितंबर 2025 में राऊ से बामपुरा तक इलेक्ट्रिक सिटिंग का काम 20 लाख रुपए में लिया था, जिसे एक माह में पूर्ण कर दिया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद जीएसटी सहित 17 लाख रुपए का भुगतान लंबित था। शिकायत में बताया गया कि भुगतान जारी करने के एवज में आरोपी बालकुमार जैन (सहायक यंत्री/प्रभारी कार्यपालन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत व यांत्रिकी संभाग इंदौर) ने 4% के हिसाब से 60 हजार रुपए और आरोपी धीरेंद्र कुमार नीमा (सब इंजीनियर / प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी) ने 2% के हिसाब से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस प्रकार कुल 90 हजार रुपए की मांग की गई थी। आवेदक ने इसकी शिकायत राजेश सहाय (एसपी, लोकायुक्त) से की। शिकायत के सत्यापन के बाद 7 अप्रैल को ट्रैप दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी बालकुमार जैन को 60 हजार रुपए और धीरेन्द्र कुमार नीमा को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • न्यू व्यापार मकोड़ा मकोड़ा मकोड़ा 1 मकोड़े की कीमत भारतीय मुद्रा से 65 से 70 रुपए
    1
    न्यू व्यापार 
मकोड़ा मकोड़ा मकोड़ा
1 मकोड़े की कीमत भारतीय मुद्रा से 65 से 70 रुपए
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • मालवा मिल क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ती गई और लोगों ने खुलकर विरोध जताना शुरू कर दिया।
    1
    मालवा मिल क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ती गई और लोगों ने खुलकर विरोध जताना शुरू कर दिया।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम् गीत गाने को लेकर विवाद गरमाया, कांग्रेस पार्षद रुबीना इक़बाल और फौजिया शेख़ ने सदन में पहले वंदे मातरम् गाने से किया इनकार और कहा – अल्लाह के सिवा कोई नहीं इबादत के लायक, इस्लाम में मना है वंदे मातरम्, साथ ही कहा कांग्रेस पार्टी जाएं भाड़ में, हम तो AIMIM में चले जाएंगे कांग्रेस पार्टी का ठेका नहीं ले रखा है।
    1
    इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम् गीत गाने को लेकर विवाद गरमाया, कांग्रेस पार्षद रुबीना इक़बाल और फौजिया शेख़ ने सदन में पहले वंदे मातरम् गाने से किया इनकार और कहा – अल्लाह के सिवा कोई नहीं इबादत के लायक, इस्लाम में मना है वंदे मातरम्, साथ ही कहा कांग्रेस पार्टी जाएं भाड़ में, हम तो AIMIM में चले जाएंगे कांग्रेस पार्टी का ठेका नहीं ले रखा है।
    user_Dharmendra kher
    Dharmendra kher
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ck_news
    1
    Post by Ck_news
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के गोंदेखेड़ा चारण गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुए हत्या कांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने पहले पुलिस को लूट और अपहरण की कहानी सुनाई थी और रो-रोकर खुद को बेगुनाह बताने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी (बॉयफ्रेंड) के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर हत्या करवाई। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला प्यार और लालच में अंधे होकर रची गई खौफनाक साजिश का उदाहरण है।
    1
    धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के गोंदेखेड़ा चारण गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुए हत्या कांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने पहले पुलिस को लूट और अपहरण की कहानी सुनाई थी और रो-रोकर खुद को बेगुनाह बताने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी (बॉयफ्रेंड) के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर हत्या करवाई।
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला प्यार और लालच में अंधे होकर रची गई खौफनाक साजिश का उदाहरण है।
    user_दबंग सम्राट इंदौर मध्य प्रदेश प्रदीप कौशल
    दबंग सम्राट इंदौर मध्य प्रदेश प्रदीप कौशल
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • MYH अस्पताल के डॉक्टरों ने एक साल के मासूम के गले में फंसी जिंदा मछली’को निकला इंदौर, 08 अप्रैल 2026 मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) के ईएनटी विभाग में एक ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया, जिसने अनुभवी डॉक्टरों को भी हैरत में डाल दिया। महज एक साल के एक मासूम बच्चे के गले में फंसी एक जिंदा मछली को डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि खेल-खेल में एक छोटी जीवित मछली बच्चे के मुंह में चली गई थी, जो सीधे गले के पिछले हिस्से में जाकर अटक गई। जब बच्चे को एमवाय अस्पताल लाया गया, तब उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक थी। वह न तो रो पा रहा था और न ही ठीक से सांस ले पा रहा था। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को सांस लेने में कठिनाई, घबराहट, बेचैनी और मुख से खून आना जैसी समस्या हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सबसे बड़ी सबसे बड़ी समस्या यह थी की मछली जिंदा थी और जरा सी गलती बच्चों की जान ले सकती थी इसलिए तुरंत ऑपरेशन कर उसे मछली को बाहर निकल गया यामिनी गुप्ता ने बताया कि यह मामला न केवल चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समय पर सही उपचार और विशेषज्ञता से किसी भी गंभीर स्थिति को संभाला जा सकता है। मौजूदा लिखित चिकित्सा साहित्य में संपूर्ण मध्य भारत में इतनी छोटी उम्र में ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा गया। डॉक्टरों के अनुसार "यह केवल एक ऑपरेशन नहीं था, बल्कि चिकित्सा विज्ञान की सीमाओं को परखने वाली एक चुनौती थी। मुश्ताक शेख की रिपोर्ट
    1
    MYH अस्पताल के डॉक्टरों ने एक साल के मासूम के गले में फंसी जिंदा मछली’को निकला 
इंदौर, 08 अप्रैल 2026
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) के ईएनटी विभाग में एक ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया, जिसने अनुभवी डॉक्टरों को भी हैरत में डाल दिया। महज एक साल के एक मासूम बच्चे के गले में फंसी एक जिंदा मछली को डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
परिजनों ने बताया कि खेल-खेल में एक छोटी जीवित मछली बच्चे के मुंह में चली गई थी, जो सीधे गले के पिछले हिस्से  में जाकर अटक गई। जब बच्चे को एमवाय अस्पताल लाया गया, तब उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक थी। वह न तो रो पा रहा था और न ही ठीक से सांस ले पा रहा था। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को  सांस लेने में कठिनाई, घबराहट, बेचैनी और मुख से खून आना जैसी समस्या हो  रही थी।  
डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सबसे बड़ी सबसे बड़ी समस्या यह थी की मछली जिंदा थी और जरा सी गलती बच्चों की जान ले सकती थी इसलिए तुरंत ऑपरेशन कर उसे मछली को बाहर निकल गया  यामिनी गुप्ता ने बताया कि यह मामला न केवल चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समय पर सही उपचार और विशेषज्ञता से किसी भी गंभीर स्थिति को संभाला जा सकता है। मौजूदा लिखित चिकित्सा साहित्य में संपूर्ण मध्य भारत में इतनी छोटी उम्र में ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा गया। डॉक्टरों के अनुसार "यह केवल एक ऑपरेशन नहीं था, बल्कि चिकित्सा विज्ञान की सीमाओं को परखने वाली एक चुनौती थी।    मुश्ताक शेख की रिपोर्ट
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंदौर में मालवा मिल से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला रास्ता महिला ने किया जाम बताया जा रहा है शराब की दुकान को लेकर चक्का जाम किया गया है उनका कहना है कि मालवा मिल पर स्थित शराब दुकान पर लोग शराब पीकर हंगामा करते हैं जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है अब उसे दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था जो की मालवा मिल से राजकुमार ब्रिज के बीच में सुचारु करने वाले थे जिसको लेकर आसपास के लोग और महिलाओं ने किया चक्का जाम वहां पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा
    2
    इंदौर में मालवा मिल से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला रास्ता महिला ने किया जाम बताया जा रहा है शराब की दुकान को लेकर चक्का जाम किया गया है उनका कहना है कि मालवा मिल पर स्थित शराब दुकान पर लोग शराब पीकर हंगामा करते हैं जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है अब उसे दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था जो की मालवा मिल से राजकुमार ब्रिज के बीच में सुचारु करने वाले थे जिसको लेकर आसपास के लोग और महिलाओं ने किया चक्का जाम वहां पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा
    user_Abhisek Yogi Ptrakar
    Abhisek Yogi Ptrakar
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • केंद्रीय जेल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग पर कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए। पूरे आयोजन में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
    1
    केंद्रीय जेल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग पर कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए। पूरे आयोजन में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.