भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया का जोरदार स्वागत उरई,जालौन। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया एवं क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज श्रीवास्तव के जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। कालपी पुल से लेकर उरई तक कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और माल्यार्पण कर दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। कालपी पुल पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अटा स्थित टूल गोविंदम होटल पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। मेडिकल चौराहे पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने समर्थकों के साथ अभिनंदन किया। भाजपा कार्यालय इंडियन बैंक के पास जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने स्वागत किया। घंटाघर पर व्यापार मंडल की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद कोच रोड स्थित श्रीराम पैलेस में भी कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, उदयन पालीवाल, नागेंद्र गुप्ता, डीसीडीएफ चेयरमैन बृजभूषण सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, विजय चौधरी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेंगर, विनोद अहिरवार, अमित निरंजन, रामजी राजपूत, रेखा वर्मा, भगवती शरण शुक्ला,अमी त्रिपाठी, केटी तोमर, शनि चौहान सभासद,सुभाष पिंडारी, शिव सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया का जोरदार स्वागत उरई,जालौन। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया एवं क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज श्रीवास्तव के जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। कालपी पुल से लेकर उरई तक कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और माल्यार्पण कर दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। कालपी पुल पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अटा स्थित टूल गोविंदम होटल पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। मेडिकल चौराहे पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने समर्थकों के साथ अभिनंदन किया। भाजपा कार्यालय इंडियन बैंक के पास जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने स्वागत किया। घंटाघर पर व्यापार मंडल की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद कोच रोड स्थित श्रीराम पैलेस में भी कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, उदयन पालीवाल, नागेंद्र गुप्ता, डीसीडीएफ चेयरमैन बृजभूषण सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, विजय चौधरी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेंगर, विनोद अहिरवार, अमित निरंजन, रामजी राजपूत, रेखा वर्मा, भगवती शरण शुक्ला,अमी त्रिपाठी, केटी तोमर, शनि चौहान सभासद,सुभाष पिंडारी, शिव सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन: कानपुर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से गेहूं लदा ऑटो खंती में पलट विजय शर्मा जालौन मो 9662116534 ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन। एट कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे (NH-27) पर सोमई गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खंती में पलटे ऑटो से दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और वाहनों की स्थिति की जांच की जा रही1
- प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच के लिए तहसील पहुंचा फरियादी, एसडीएम ने दो दिन में जांच का दिया आश्वासन1
- जालौन.. जगनेवा मे ईरिक्शा पलटा फूट कचरिया ख़राब जुर्मना के लिए हुई बहस 900 मे निपटा मामला बच्ची दब गयी थी और चाचा को भी चोट लगी1
- जालौन जिले में परिवहन विभाग के अधिकारी ने चलाया चैकिंग अभियान नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं एआरटीओ राजेश कुमार द्वारा आज़ जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और शासन के निर्देश पर जागरूक किया गया1
- हर्ष, अर्पित और अमन का SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ चयन ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।1
- कोंच के गणेश मंदिर में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा,गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा कोंच में मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा नगर के गांधी नगर स्थित प्राचीन रामलला मंदिर से प्रारंभ हुई। यहां से यात्रा सागर चौकी, चंदकुआ, स्टेट बैंक और छावला की पुलिया होते हुए प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा में श्रीमद्भागवत कथा के भगवताचार्य आचार्य मिथलेश दास महाराज रथ पर सवार होकर चल रहे थे। वहीं कथा के परीक्षित प्रभा देवी व कृष्ण कुमार सोनी अपने सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण रखकर चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। गणेश मंदिर गढ़ी पहुंचने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य मिथलेश दास महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व से अवगत कराया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। भक्ति और आस्था के माहौल में नगर की गलियां भगवान के जयकारों से गूंज उठीं। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। इस मौके पर गणेश महोत्सव अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, सुधीर सोनी, राहुल तिवारी, लोकेंद्र, पुन्नी रिछारिया, अमित यादव, आलोक कपूर, रवि गौतम, सतीश राठौर, पवन निरंजन, अशुतोष विनोद सोनी भूरी सोनी प्रह्लाद कौशल, सूर्यदीप सोनी, निखिल सोनी, राहुल बाबू सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।2
- जालौन के सीगपुरा मे 6 बच्ची हुई अनाथ आज पहुंची हमारी टीम लोगो से सहयोग की अपील की और आप लोग भी सहयोग कीजिये हम लोगो की टीम ने बच्चियों से बातचीत की इंसानियत ग्रुप के संस्थापक सुमित प्रताप सिंह..हुसैन अली वरिष्ठ पत्रकार. इकलाख भाई rk प्रॉपर्टी भीम राजावत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जालौन लोकेन्द्र भदवा पत्रकार ने news कवरेज की बच्चियों की शौचालय की व्यवस्था रहने की खाने की कोटेदार द्वारा 50kg गेहूं 50 kg चावल इकलाख भाई की ओर से 5000 रु हर महीने 1साल तक प्रधान जी की ओर से शौचालय सहित पूरा सहयोग 1000 चौकी इंचार्ज छिरिया 2000 नरेन्द्र चौहान 2000. गोपाल खरे एडवोकेट 1000राजू पाटकर तुरंत व्यवस्था करदी गयी और जिस किसी को दान करना है तो लड़कियों के चाचा का phone पे no +916387254200 पर संपर्क कर सकते है जालौन के सीगपुरा मे 6 बच्ची हुई अनाथ आज पहुंची हमारी टीम लोगो से सहयोग की अपील की और आप लोग भी सहयोग कीजिये हम लोगो की टीम ने बच्चियों से बातचीत की इंसानियत ग्रुप के संस्थापक सुमित प्रताप सिंह..हुसैन अली वरिष्ठ पत्रकार. इकलाख भाई rk प्रॉपर्टी भीम राजावत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जालौन लोकेन्द्र भदवा पत्रकार ने news कवरेज की बच्चियों की शौचालय की व्यवस्था रहने की खाने की कोटेदार द्वारा 50kg गेहूं 50 kg चावल इकलाख भाई की ओर से 5000 रु हर महीने 1साल तक प्रधान जी की ओर से शौचालय सहित पूरा सहयोग 1000 चौकी इंचार्ज छिरिया 2000 नरेन्द्र चौहान 2000. गोपाल खरे एडवोकेट 1000राजू पाटकर तुरंत व्यवस्था करदी गयी और जिस किसी को दान करना है तो लड़कियों के चाचा का phone पे no +916387254200 पर संपर्क कर सकते है4