Shuru
Apke Nagar Ki App…
विवाद के बाद फिर शुरू हुआ नाला निर्माण कार्य कस्बा खीरी में जल निकासी को लेकर नेशनल हाईवे किनारे बन रहे नाले का निर्माण कार्य बीते दिनों हुए विवाद के कारण ठप हो गया था। अब एसडीएम की सख्ती के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खुदाई का काम दोबारा शुरू करा दिया है। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में नाले की खुदाई कराकर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया, जिससे इलाके में जल निकासी की समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
Shahnawaz Gauri
विवाद के बाद फिर शुरू हुआ नाला निर्माण कार्य कस्बा खीरी में जल निकासी को लेकर नेशनल हाईवे किनारे बन रहे नाले का निर्माण कार्य बीते दिनों हुए विवाद के कारण ठप हो गया था। अब एसडीएम की सख्ती के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खुदाई का काम दोबारा शुरू करा दिया है। प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में नाले की खुदाई कराकर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया, जिससे इलाके में जल निकासी की समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rajeev Mishra1
- सैलगांव में जन चौपाल, विकास कार्यों की दी जानकारी लखीमपुर खीरी। विकासखंड नकहा के ग्राम पंचायत सैलगांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने बताया कि पंचायत द्वारा सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं तथा आगे भी गांव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनहित के कार्य लगातार जारी रहेंगे। जन चौपाल में सचिव सतवीर सिंह राना सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।4
- लखनऊ रात की पार्टी, तेज रफ्तार कार और लापरवाही… इन सबकी कीमत एक 6 साल के मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। राजधानी लखनऊ में एक और दर्दनाक हिट एंड रन की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार सवार लोग किसी पार्टी से लौट रहे थे। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर विरोध भी जताया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं और आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। बड़ा सवाल आखिर कब तक तेज रफ्तार का यह कहर यूं ही मासूम जिंदगियां निगलता रहेगा? क्या नाइट पार्टियों और शराब के नशे में ड्राइविंग पर सख्त नियंत्रण नहीं होना चाहिए? हिट एंड रन मामलों में सजा का डर क्यों नहीं दिखता? एक मासूम की मौत ने फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सड़क पर लापरवाही अब सीधे मौत का कारण बनती जा रही है। मांग उठ रही है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।1
- Post by अमित कुमार3
- Post by Mukesh Kumar1
- कस्बा खीरी से ओयल ट्रामा सेंटर जाने वाली जर्जर सड़क के मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया है। शुरू एप पर खबर प्रसारित होने के बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने पूरे प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। सड़क कई जगह से उखड़ चुकी थी और हालात ऐसे हो गए थे कि जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। शिकायतों के बाद अब मौके पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया है और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मरम्मत से सड़क की हालत नहीं सुधरेगी। उनका आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर पहले भी कई बार सुधार कराया जा चुका है, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क फिर खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि अस्थायी मरम्मत की जगह पूरी सड़क का नए सिरे से निर्माण कराया जाए, तभी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।1
- ग्राम प्रधानों के यह हालात हैं देखिए वीडियो में भाई लोगों यह प्रधान कोई सुनता ही नहीं देखी पानी कब से भरा हुआ है4
- Post by अमित कुमार2