logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न* *मण्डलायुक्त ने योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किए जाने एवं प्रगति न पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश* *पीएम सूर्यघर योजना के अन्तर्गत प्रगति खराब पाये जाने पर कड़ी नाराजगी जतायी, विद्युत विभाग से समन्वय कर सोलर रूफटॉफ स्थापना के कार्य को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश* *कान्हा उपवन एवं कान्हा गौशाला केन्द्रों के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य को शीघ्रता के साथ करायें पूर्ण* *सीएनडीएस कार्यदायी संस्था-फतेहपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश* *कार्य योजना बनाकर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित किए जाने के निर्देश* *प्रयागराज 17 फरवरी* मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को गांधी सभागार में विकास कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने पीएम सूर्यघर योजना, दशमोत्तर/पूर्वदशमोत्तर छात्रवृत्ति/प्रतिपूर्ति योजना, पीएम कुसुम योजना, एनआरएलएम योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग, शादी अनुदान योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान, नई सड़कों का निर्माण, ओडीओपी टूलकिट योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, नमामि गंगे सहित अन्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने प्रयागराज की प्रगति खराब पाये जाने पर विद्युत विभाग से समन्वय करते हुए सोलर रूफटाफ स्थापना को शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने वेण्डरों के साथ बैठक करते हुए कार्यों में तेजी लाये जाने के लिए कहा है। जनपद कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ जनपद को भी कार्यों में तेजी लाते हुए ए श्रेणी की रैकिंग प्राप्त किए जाने के लिए कहा है। दशमोत्तर/पूर्वदशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा में जनपद प्रयागराज व कौशाम्बी की प्रगति ठीक न पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने समाज कल्याण, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों को शिक्षण संस्थाओं के साथ बैठक करते हुए इसमें तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पम्पों की स्थापना में प्रयागराज, फतेहपुर एवं कौशाम्बी की प्रगति खराब पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने स्वीकृत आवेदन पत्रों के सापेक्ष शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा में जनपद प्रतापगढ़ की प्रगति धीमी पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नियमित अंतराल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। मण्डल के समस्त मुख्य चिकित्साधिकारी को ब्लाकवार आशावार गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के सापेक्ष सरकारी व निजी चिकित्सालयों में कराये जा रहे प्रसवों की समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत सुनिश्चित किए जाने तथा लाभार्थिंयों को मिलने वाले इंसेंटिव का भुगतान भी समय से सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने नवजात बच्चों एवं प्रसव से सम्बंधित होने वाली महिलाओं की मृत्यु का अनिवार्य रूप से ऑडिट कराये जाने एवं ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर पाये जाने वाले कारणों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से जीरो से पांच वर्ष के बच्चों की होने वाली मृत्यु से सम्बंधित सूचना प्राप्त किए जाने के लिए कहा। मण्डलायुक्त ने अपर निदेशक स्वास्थ्य को नियमित रूप से प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कराये जाने एवं वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कान्हा उपवन एवं कान्हा गौशाला केन्द्रों के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। जनपद फतेहपुर के ग्राम सभा जाफराबाद गोकुलपुर, नगर पंचायत किशनपुर एवं बहुआ देहात में बन रहे कान्हा गौशाला केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्रता से कार्य को पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को गौआश्रय स्थलों में संरक्षित किए जाने हेतु निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त ने कहा कि गौसंरक्षण केन्द्रों में संरक्षित गौवंशों की में से है यदि किसी गौवंश की बीमारी , निःशक्तता आदि कतिपय कारणों से मृत्यु हो जाये, तो उनकी सुरक्षित एवं सम्मानजनक तरीके से अंतिम क्रिया की जाये। उन्होंने गौ आश्रय स्थलों पर भूसा-चारा, पानी, प्रकाश तथा आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए छांव की समुचित व्यवस्था किए जाने के साथ-साथ सभी गौवंशों का टीकाकरण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने हरे चारे के लिए नैपकिन घास की बोआई भी कराये जाने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने मण्डल के जनपदों में 10 सबसे अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराये जाने का निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिया है। समीक्षा में फतेहपुर के सीएनडीएस कार्यदायी संस्था के यूनिट 55 के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुपस्थित पाये जाने पर उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से बदले जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मण्डल के सभी जिलो के अभियंताओं को अपने-अपने जिलो में पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा हैं, जिससे कि जैसे ही कोई ट्रांसफार्मर जले, उसको तत्काल बदला जा सके तथा खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत भी की जा सके। मण्डलायुक्त ने कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों के द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित नहीं की जा सकी है, उन्हें कार्य योजना बनाकर शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी, जिलाधिकारी फतेहपुर रविन्द्र सिंह के साथ-साथ मण्डल के सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सहायक सूचना निदेशक/ जिला सूचनाधिकारी प्रयागराज कार्यालय द्वारा प्राप्त समाचार

20 hrs ago
user_Journalist Abhishek Gupta Ji
Journalist Abhishek Gupta Ji
रिपोर्टर इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
e8944d46-a4d5-441b-ba83-7a67a0a7b455

More news from Prayagraj and nearby areas
  • पैसा के जबाना बा #viral video #trending song 🎵 #viralvideo #trendingreels #bhojpuri #youtubeshorts #dharmendra #nirgundsong
    1
    पैसा के जबाना बा #viral video 
#trending song 🎵 #viralvideo #trendingreels #bhojpuri #youtubeshorts #dharmendra #nirgundsong
    user_विकलांग धर्मेद्र हलचल
    विकलांग धर्मेद्र हलचल
    सच को साबित करना जिंदगी है मेरी Allahabad, Prayagraj•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज:- प्रयागराज विकास प्राधिकरण नें झूंसी में अलग अलग जगहों पर अवैध प्लाटिंग पर चलवाया बुलडोज़र,पीडीए के बुलडोज़र ने लगभग 19 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की!
    2
    प्रयागराज:- प्रयागराज विकास प्राधिकरण नें झूंसी में अलग अलग जगहों पर अवैध प्लाटिंग पर चलवाया बुलडोज़र,पीडीए के बुलडोज़र ने लगभग 19 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बलिया पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में लगी गोली।
    1
    बलिया पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में लगी गोली।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सैदाबाद मोहब्बत पुर का मामला आया सामने ।
    4
    सैदाबाद मोहब्बत पुर का मामला आया सामने ।
    user_रोहित
    रोहित
    फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशांबी। के निवर्तमान जिला मंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कम समय में जनसेवा और विकास कार्यों के जरिए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। चौमुखा विकास और आमजन से सीधा जुड़ाव उनकी कार्यशैली की खास पहचान बन चुकी है। संदीप मिश्रा हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में खड़े रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें एक कर्मठ, ईमानदार और सरल स्वभाव के जनप्रतिनिधि के रूप में देखते हैं, जो बिना भेदभाव के जनता की सेवा को अपना कर्तव्य मानते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क, बिजली, पानी और जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है। गरीब और वंचित वर्ग के लोग विशेष रूप से उनके सहयोग और संवेदनशील व्यवहार की सराहना करते हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऐसे जिम्मेदार और जनहितैषी व्यक्तित्व पर जनता को गर्व है।
    1
    कौशांबी।  के निवर्तमान जिला मंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि  ने कम समय में जनसेवा और विकास कार्यों के जरिए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। चौमुखा विकास और आमजन से सीधा जुड़ाव उनकी कार्यशैली की खास पहचान बन चुकी है।
संदीप मिश्रा हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में खड़े रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें एक कर्मठ, ईमानदार और सरल स्वभाव के जनप्रतिनिधि के रूप में देखते हैं, जो बिना भेदभाव के जनता की सेवा को अपना कर्तव्य मानते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क, बिजली, पानी और जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाया है।
गरीब और वंचित वर्ग के लोग विशेष रूप से उनके सहयोग और संवेदनशील व्यवहार की सराहना करते हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऐसे जिम्मेदार और जनहितैषी व्यक्तित्व पर जनता को गर्व है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *बालू लदे ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर कार अनियंत्रित हो कर रोड के किनारे गड्ढे में जा कर पलटी* *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना करारी क्षेत्र अन्तर्गत म्योहर गांव के पास 18 2 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे ओवरलोड ट्रक ने सामने से आ रही कार में मारी जोरदार टक्कर जिससे कार अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे गड्ढे में जा कर पलट गई कार सवार डॉ०अलीम प्रयागराज एक बच्चे को लेकर जा रही थीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकल लिए और मामले कि सूचना पुलिस दे दिया गया मौके पर पहुंची करारी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है
    1
    *बालू लदे ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर कार अनियंत्रित हो कर रोड के किनारे गड्ढे में जा कर पलटी*
*विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662*
जनपद कौशाम्बी जिले के थाना करारी क्षेत्र अन्तर्गत म्योहर गांव के पास 18 2 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे ओवरलोड ट्रक ने सामने से आ रही कार में मारी जोरदार टक्कर जिससे कार अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे गड्ढे में जा कर पलट गई कार सवार डॉ०अलीम  प्रयागराज एक बच्चे को लेकर जा रही थीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकल लिए और मामले कि सूचना पुलिस दे दिया गया  मौके पर पहुंची करारी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रयागराज: यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट नें 50 हज़ार के इनामी धीरेन्द्र गुप्ता क़ो थर्रवई से किया गिरफ्तार,गो वध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण के तहत दर्ज था मुकदमा,धीरेन्द्र गुप्ता के वाहन से गौ तस्करी की जाती थी,इसके बदले इसको मोटी रकम मिलती थी,इस मामले मे चंदौली मे मुकदमा दर्ज हुआ था,जिसमे कई लोग पकड़े गए थे!
    1
    प्रयागराज: यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट नें 50 हज़ार के इनामी धीरेन्द्र गुप्ता क़ो थर्रवई से किया गिरफ्तार,गो वध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण के तहत दर्ज था मुकदमा,धीरेन्द्र गुप्ता के वाहन से गौ तस्करी की जाती थी,इसके बदले इसको मोटी रकम मिलती थी,इस मामले मे चंदौली मे मुकदमा दर्ज हुआ था,जिसमे कई लोग पकड़े गए थे!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.