logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मॉर्निंग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ी अब्बास हुसैन का राजस्थान अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन मॉर्निंग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ के लिए गर्व का क्षण है कि क्लब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब्बास हुसैन का चयन राजस्थान अंडर-20 फुटबॉल टीम में हुआ है। यह उपलब्धि मॉर्निंग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ और क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित हो रही अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अब्बास हुसैन राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश को 2-0 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। अब राजस्थान टीम का अगला मुकाबला 13 मई 2026 को झारखंड के खिलाफ खेला जाएगा, जिसका खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। मॉर्निंग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ के सचिव धर्मेंद्र सिंह तंवर ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब्बास हुसैन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पूरे क्लब को अब्बास पर गर्व है और उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का नाम रोशन करेंगे। धर्मेंद्र सिंह तंवर ने आगे कहा कि अब्बास की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और इससे फुटबॉल के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने क्लब के कोचिंग स्टाफ और सदस्यों के योगदान की भी सराहना की, जो लगातार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। अब्बास हुसैन के राजस्थान अंडर-20 टीम में चयन पर ओम नाथ, मोहद शकील, शाहिद हुसैन, इमरान, नवदीप, रिजवान, अजय, अरशद, सुनील सोनी, पुष्कर, सूर्यवीर, लखन, इब्राहिम और अकरम सहित कई खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब्बास हुसैन का राजस्थान अंडर-20 टीम में चयन मॉर्निंग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह राजस्थान में उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं का प्रमाण भी है

2 hrs ago
user_Hello Chittorgarh News
Hello Chittorgarh News
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago
2ff10223-ef3f-490d-b273-4948a4b45969

मॉर्निंग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ी अब्बास हुसैन का राजस्थान अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन मॉर्निंग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ के लिए गर्व का क्षण है कि क्लब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब्बास हुसैन का चयन राजस्थान अंडर-20 फुटबॉल टीम में हुआ है। यह उपलब्धि मॉर्निंग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ और क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित हो रही अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अब्बास हुसैन राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे

09c3e3e8-c872-467f-bd44-e4b3581c1cb9

हैं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश को 2-0 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। अब राजस्थान टीम का अगला मुकाबला 13 मई 2026 को झारखंड के खिलाफ खेला जाएगा, जिसका खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। मॉर्निंग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ के सचिव धर्मेंद्र सिंह तंवर ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब्बास हुसैन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगातार

b72515ac-8a67-4c22-bd99-b2eacbb36ec1

अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पूरे क्लब को अब्बास पर गर्व है और उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का नाम रोशन करेंगे। धर्मेंद्र सिंह तंवर ने आगे कहा कि अब्बास की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और इससे फुटबॉल के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने क्लब के कोचिंग स्टाफ और सदस्यों के योगदान की भी सराहना की, जो लगातार खिलाड़ियों को आगे

6cf699d0-1265-443d-bc29-121c1576dd1d

बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। अब्बास हुसैन के राजस्थान अंडर-20 टीम में चयन पर ओम नाथ, मोहद शकील, शाहिद हुसैन, इमरान, नवदीप, रिजवान, अजय, अरशद, सुनील सोनी, पुष्कर, सूर्यवीर, लखन, इब्राहिम और अकरम सहित कई खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब्बास हुसैन का राजस्थान अंडर-20 टीम में चयन मॉर्निंग फुटबॉल क्लब चित्तौड़गढ़ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह राजस्थान में उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं का प्रमाण भी है

More news from राजस्थान and nearby areas
  • माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी देशवासियों से शादियों में सोना कम खरीदने की अपील कर रहे हैं, लेकिन जिस देश में झूठे दहेज, छेड़छाड़ और रेप केसों के नाम पर कुछ लोग कानून का दुरुपयोग कर निर्दोष परिवारों से अवैध वसूली का खेल खेल रहे हों, क्या ऐसे माहौल में कोई माता-पिता बिना सोना-चांदी दिए अपनी बहन-बेटी की शादी करने को आसानी से तैयार होंगे? समाज को दिखावे, लालच और कानूनी दुरुपयोग — तीनों पर गंभीर मंथन करना होगा। रिश्ते विश्वास से चलें, डर और सौदेबाजी से नहीं। न्याय ऐसा हो जो असली पीड़ित को सुरक्षा दे, और झूठे आरोप लगाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करे।
    2
    माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी देशवासियों से शादियों में सोना कम खरीदने की अपील कर रहे हैं,
लेकिन जिस देश में झूठे दहेज, छेड़छाड़ और रेप केसों के नाम पर कुछ लोग कानून का दुरुपयोग कर निर्दोष परिवारों से अवैध वसूली का खेल खेल रहे हों,
क्या ऐसे माहौल में कोई माता-पिता बिना सोना-चांदी दिए अपनी बहन-बेटी की शादी करने को आसानी से तैयार होंगे?
समाज को दिखावे, लालच और कानूनी दुरुपयोग — तीनों पर गंभीर मंथन करना होगा।
रिश्ते विश्वास से चलें, डर और सौदेबाजी से नहीं।
न्याय ऐसा हो जो असली पीड़ित को सुरक्षा दे, और झूठे आरोप लगाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करे।
    user_प्रताप
    प्रताप
    Taxi Driver चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़ में श्री सांवलिया सेठ जी के लाइव दिव्य श्रृंगार दर्शन उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अब घर बैठे सेठ जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
    1
    चित्तौड़गढ़ में श्री सांवलिया सेठ जी के लाइव दिव्य श्रृंगार दर्शन उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अब घर बैठे सेठ जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ से आए इस भक्तिमय संदेश में भगवान लक्ष्मीनारायण, शिव शंकर और गोविंद सांवरिया सेठ जी सहित कई देवताओं की स्तुति की गई है। यह पोस्ट हरि और श्री राम के प्रति गहन आस्था और अटूट समर्पण को उजागर करता है।
    1
    चित्तौड़गढ़ से आए इस भक्तिमय संदेश में भगवान लक्ष्मीनारायण, शिव शंकर और गोविंद सांवरिया सेठ जी सहित कई देवताओं की स्तुति की गई है। यह पोस्ट हरि और श्री राम के प्रति गहन आस्था और अटूट समर्पण को उजागर करता है।
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रमेश ईनाणी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में ₹50 हजार के इनामी आरोपी रमता राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है।
    1
    राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रमेश ईनाणी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में ₹50 हजार के इनामी आरोपी रमता राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है।
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ स्थित आयुष हॉस्पिटल में मरीजों को गंभीर दर्द से छुटकारा मिला है। कई दिनों की परेशानी के बाद, यहां सफल इलाज से उन्हें राहत मिली और वे अब ठीक महसूस कर रहे हैं।
    1
    गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ स्थित आयुष हॉस्पिटल में मरीजों को गंभीर दर्द से छुटकारा मिला है। कई दिनों की परेशानी के बाद, यहां सफल इलाज से उन्हें राहत मिली और वे अब ठीक महसूस कर रहे हैं।
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • *आज अल सुबह निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ रोड पर वंडर अंडरब्रिज के पास खड़े ट्रक में एक बाइक घुस जाने से उस पर सवार 3 जनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है,,,शवों को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है,,,,*🚑🚑🚑💉💉💉
    1
    *आज अल सुबह निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ रोड पर वंडर अंडरब्रिज के पास खड़े ट्रक में एक बाइक घुस जाने से उस पर सवार 3 जनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है,,,शवों को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है,,,,*🚑🚑🚑💉💉💉
    user_Pramod Bairwa
    Pramod Bairwa
    Nimbahera, Chittorgarh•
    4 hrs ago
  • परिंडा वितरण एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न* भीलवाड़ा । भीषण गर्मी के इस दौर मे़ मूक प्राणियों खासकर पक्षियों के लिए दाना,पानी की व्यवस्था करना सनातन धर्म अनुसार अत्यंत पुण्य कार्य है। इसी सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए श्री नामदेव समाज सेवा समिति,मेवाड़ महासभा द्वारा सुभाष नगर स्थित संत शिरोमणि श्री नामदेव सर्किल पर मेवाड़ महासभा द्वारा शानदार आयोजन कर लगभग 201 परिंडों का वितरण किया गया। साथ ही “मदर्स डे” के उपलक्ष में उपस्थित मातृशक्ति का स्वागत एवं सम्मान किया गया।* *मेवाड़ महासभा के महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर (बुला) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वीर रस के कवि योगेंद्र शर्मा एवं हर्षिता तोलम्बिया अहमदाबाद थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, केशव प्रन्यास सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल टेलर एवं विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बुलिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रधानाचार्य रामप्रकाश डीडवानिया,चैनसुख पोखरा एवं समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा शामिल थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बालमुकुंद तोलम्बिया ने की।* *अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक ने कहा कि यह अवसर हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मूक प्राणियों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विठ्ठल नामदेव जी के उपर्णा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया। मातृ दिवस के अवसर पर मेवाड़ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राजकुमारी बड़ीवाल, महामंत्री मंजूला बुलिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश बुला, हर्षिता तोलम्बिया एवं रिशिका तोलम्बिया अहमदाबाद आदि का भी सम्मान किया गया।* *इस अवसर पर लादूलाल तेली का पश्चिम बंगाल में भाजपा को सफलता दिलाने में सक्रिय योगदान हेतु, समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा का सम्मान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों के प्रति त्वरित सहायता हेतु अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वंदेमातरम,श्री विठ्ठल नामदेव जी का उद्घोष सत्यनारायण ठाड़ा द्वारा किया गया आयोजन में जिलाध्यक्ष उदयलाल छापरवाल, साहित्यिक मंत्री कवि ओमप्रकाश "उज्जवल", सचिव एवं सोशल मिड़िया प्रभारी प्रदीप लुडंर,दिनेश ऊटंवाल(मदर टेरसा स्कूल),नगर शाखा उपाध्यक्ष गोविंद डीडवानिया,देबीलाल कांवलिया,भैरूलाल खती,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील छापरवाल,कवि देवीलाल "दुलारा",युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष द्विव्याशं बड़ीवाल,योगेंद्र घोसलिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम बुलिया का सक्रिय सहयोग रहा।* *उपरोक्त कार्यक्रम गोपाललाल छापरवाल मोड़ का निम्बाहेड़ा,LIC प्रशासनिक अधिकारी अजय मीणा,शिव बाल्दी खाध तेल वाले,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया,रोशन बुला माडंल,श्यामलाल छापरवाल,राधव शर्मा,आशीष शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।*
    3
    परिंडा वितरण एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न*
भीलवाड़ा । भीषण गर्मी के इस दौर मे़ मूक प्राणियों खासकर पक्षियों के लिए दाना,पानी की व्यवस्था करना सनातन धर्म अनुसार अत्यंत पुण्य कार्य है। इसी सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए श्री नामदेव समाज सेवा समिति,मेवाड़ महासभा द्वारा सुभाष नगर स्थित संत शिरोमणि श्री नामदेव सर्किल पर मेवाड़ महासभा द्वारा शानदार आयोजन कर  लगभग 201 परिंडों का वितरण किया गया। साथ ही “मदर्स डे” के उपलक्ष में उपस्थित मातृशक्ति का स्वागत एवं सम्मान किया गया।*
*मेवाड़ महासभा के महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर (बुला) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वीर रस के कवि  योगेंद्र शर्मा एवं हर्षिता तोलम्बिया अहमदाबाद थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में  विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, केशव प्रन्यास सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल टेलर एवं विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बुलिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रधानाचार्य रामप्रकाश डीडवानिया,चैनसुख पोखरा एवं समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा शामिल थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बालमुकुंद तोलम्बिया ने की।*
*अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक ने कहा कि यह अवसर हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मूक प्राणियों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विठ्ठल नामदेव जी के उपर्णा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया। मातृ दिवस के अवसर पर मेवाड़ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राजकुमारी बड़ीवाल, महामंत्री मंजूला बुलिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश बुला, हर्षिता तोलम्बिया एवं रिशिका तोलम्बिया अहमदाबाद आदि का भी सम्मान किया गया।*
*इस अवसर पर लादूलाल तेली का पश्चिम बंगाल में भाजपा को सफलता दिलाने में सक्रिय योगदान हेतु, समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा का सम्मान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों के प्रति त्वरित सहायता हेतु अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वंदेमातरम,श्री विठ्ठल नामदेव जी का उद्घोष सत्यनारायण ठाड़ा द्वारा किया गया आयोजन में जिलाध्यक्ष उदयलाल छापरवाल, साहित्यिक मंत्री कवि ओमप्रकाश "उज्जवल", सचिव एवं सोशल मिड़िया प्रभारी प्रदीप लुडंर,दिनेश ऊटंवाल(मदर टेरसा स्कूल),नगर शाखा उपाध्यक्ष गोविंद डीडवानिया,देबीलाल कांवलिया,भैरूलाल खती,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील छापरवाल,कवि देवीलाल "दुलारा",युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष द्विव्याशं बड़ीवाल,योगेंद्र घोसलिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम बुलिया का सक्रिय सहयोग रहा।*
*उपरोक्त कार्यक्रम गोपाललाल छापरवाल मोड़ का निम्बाहेड़ा,LIC प्रशासनिक अधिकारी अजय मीणा,शिव बाल्दी खाध तेल वाले,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया,रोशन बुला माडंल,श्यामलाल छापरवाल,राधव शर्मा,आशीष शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।*
    user_Anil Tailor (journalist)
    Anil Tailor (journalist)
    Journalist भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    27 min ago
  • परिवार बचाओ जागरूकता संदेश देता प्रेरणा दायक वीडियो ,.
    1
    परिवार बचाओ जागरूकता संदेश देता प्रेरणा दायक वीडियो ,.
    user_प्रताप
    प्रताप
    Taxi Driver चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.