logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम ने प्राथमिक विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और अस्पतालों में बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को सदर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कतरारी एवं मझगांवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता तथा मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने के साथ बच्चों से संवाद किया और उनसे पुस्तक पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित कर अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें योग्य एवं संस्कारित नागरिक बनाना शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी समय से उपस्थित रहें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराएं।

14 hrs ago
user_खबर पूर्वांचल न्यूज
खबर पूर्वांचल न्यूज
Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

डीएम ने प्राथमिक विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और अस्पतालों में बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को सदर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कतरारी एवं मझगांवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता तथा मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने के साथ बच्चों से संवाद किया और उनसे पुस्तक पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित कर अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें योग्य एवं संस्कारित नागरिक बनाना शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी समय से उपस्थित रहें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराएं।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उनके समर्थकों ने पुलिस बस को रथ यात्रा में बदल दिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उनके समर्थकों ने पुलिस बस को रथ यात्रा में बदल दिया
    1
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उनके समर्थकों ने पुलिस बस को रथ यात्रा में बदल दिया
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उनके समर्थकों ने पुलिस बस को रथ यात्रा में बदल दिया
    user_Manoj Kumar Yadav
    Manoj Kumar Yadav
    Local Politician Deoria, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का औचक निरीक्षण, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कतरारी, प्राथमिक विद्यालय मझगांवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता और विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तथा बच्चों से संवाद कर उनसे पुस्तक पढ़वाई और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने तथा नियमित अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने पर भी जोर देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें योग्य एवं संस्कारित नागरिक बनाना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी समय से उपस्थित रहकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र के अभिलेखों का परीक्षण किया और मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन (एमसीपी) कार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने एक महिला का वजन भी कराया तथा निर्देश दिए कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी लाभार्थियों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
    1
    जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का औचक निरीक्षण, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश, मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कतरारी, प्राथमिक विद्यालय मझगांवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता और विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तथा बच्चों से संवाद कर उनसे पुस्तक पढ़वाई और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने तथा नियमित अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने पर भी जोर देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें योग्य एवं संस्कारित नागरिक बनाना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी समय से उपस्थित रहकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराएं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र के अभिलेखों का परीक्षण किया और मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन (एमसीपी) कार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने एक महिला का वजन भी कराया तथा निर्देश दिए कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी लाभार्थियों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 25000 के इनामियां अभियुक्त और देवरिया पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली 25000 के इनामियाअभियुक्त और देवरिया पुलिस के बीच हुई देर रात्रि मुठभेड़ बदमाश के पैर में लगी गोली, पुलिस ने उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, देवरिया पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
    1
    25000 के इनामियां अभियुक्त और देवरिया पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली
25000 के इनामियाअभियुक्त और देवरिया पुलिस के बीच हुई देर रात्रि मुठभेड़ बदमाश के पैर में लगी गोली, पुलिस ने उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, देवरिया पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सादगी हुआ उनका लहजा आज भी लोग नहीं बोल देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो सच का सामना करके सच कहते थे और ऐसे ही थे पंडित जवाहरलाल नेहरू
    1
    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सादगी हुआ उनका लहजा आज भी लोग नहीं बोल देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो सच का सामना करके सच कहते थे और ऐसे ही थे पंडित जवाहरलाल नेहरू
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Librarian Chauri Chaura, Gorakhpur•
    4 hrs ago
  • राजभवन में गूंजा कुशीनगर का नाम, राज्यपाल ने किया सम्मान
    1
    राजभवन में गूंजा कुशीनगर का नाम, राज्यपाल ने किया सम्मान
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शासन-प्रशासन की बड़ी लापरवाही: कुशीनगर में कभी भी हो सकता है बड़ा 'सड़क हादसा सुकरौली (कुशीनगर)।जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की घोर संवेदनहीनता के कारण सुकरौली स्थित नेशनल हाईवे पर हर दिन हजारों छात्र-छात्राएं अपनी जान हथेली पर रखकर सड़क पार करने को मजबूर हैं। नेहरू इंटर कॉलेज, नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के मासूम बच्चे रोजाना तेज रफ्तार काल बनती गाड़ियों के बीच से गुजरते हैं। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय यहाँ का नजारा किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं होता। *दावों की खुली पोल: चुनावी वादे हवा-हवाई* स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों—चंद्रिका गुप्ता, भूपेंद्र कश्यप, राजेश गुप्ता, प्रेमशंकर यादव, अखिलेश कश्यप, सभासद संजीव यादव और अरुण कुमार ने तीखे लहजे में कहा कि क्षेत्र के सांसद विजय कुमार दुबे ने सार्वजनिक मंच से यहाँ 'मिनी अंडरपास' बनवाने का डंके की चोट पर आश्वासन दिया था। लेकिन चुनाव बीतते ही वह वादा ठंडे बस्ते में चला गया। धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होना तो दूर, इसकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। *'खून से सने' हाईवे पर कब जागेगा NHAI?* ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि इस ब्लैक स्पॉट पर पहले भी कई मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं और दर्जनों अपंग हो चुके हैं। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। क्या अधिकारी किसी बड़े नरसंहार या बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद उनकी नींद टूटेगी? *उग्र आंदोलन की चेतावनी* अभिभावकों और स्थानीय जनता का धैर्य अब जवाब दे रहा है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को दोटूक चेतावनी दी है कि यदि नेहरू इंटर कॉलेज के सामने तुरंत मिनी अंडरपास या सुरक्षित ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। देश का भविष्य कहे जाने वाले इन मासूमों की सुरक्षा से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस लापरवाही से होने वाले किसी भी हादसे की सीधी जिम्मेदारी NHAI और स्थानीय प्रशासन की होगी।
    1
    शासन-प्रशासन की बड़ी लापरवाही: कुशीनगर में कभी भी हो सकता है बड़ा 'सड़क हादसा
सुकरौली (कुशीनगर)।जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की घोर संवेदनहीनता के कारण सुकरौली स्थित नेशनल हाईवे पर हर दिन हजारों छात्र-छात्राएं अपनी जान हथेली पर रखकर सड़क पार करने को मजबूर हैं। नेहरू इंटर कॉलेज, नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के मासूम बच्चे रोजाना तेज रफ्तार काल बनती गाड़ियों के बीच से गुजरते हैं। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय यहाँ का नजारा किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं होता।
*दावों की खुली पोल: चुनावी वादे हवा-हवाई*
स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों—चंद्रिका गुप्ता, भूपेंद्र कश्यप, राजेश गुप्ता, प्रेमशंकर यादव, अखिलेश कश्यप, सभासद संजीव यादव और अरुण कुमार ने तीखे लहजे में कहा कि क्षेत्र के सांसद विजय कुमार दुबे ने सार्वजनिक मंच से यहाँ 'मिनी अंडरपास' बनवाने का डंके की चोट पर आश्वासन दिया था। लेकिन चुनाव बीतते ही वह वादा ठंडे बस्ते में चला गया। धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होना तो दूर, इसकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है।
*'खून से सने' हाईवे पर कब जागेगा NHAI?*
ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि इस ब्लैक स्पॉट पर पहले भी कई मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं और दर्जनों अपंग हो चुके हैं। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। क्या अधिकारी किसी बड़े नरसंहार या बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद उनकी नींद टूटेगी?
*उग्र आंदोलन की चेतावनी*
अभिभावकों और स्थानीय जनता का धैर्य अब जवाब दे रहा है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को दोटूक चेतावनी दी है कि यदि नेहरू इंटर कॉलेज के सामने तुरंत मिनी अंडरपास या सुरक्षित ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। देश का भविष्य कहे जाने वाले इन मासूमों की सुरक्षा से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस लापरवाही से होने वाले किसी भी हादसे की सीधी जिम्मेदारी NHAI और स्थानीय प्रशासन की होगी।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • योगी जी की सरकार में सोनभद्र में बहुत सड़क खराब है वहां के बच्चे और जनता परेशान हैं स्कूल जाने में परेशानी होती है योगी जी की सरकार में सोनभद्र में बहुत सड़क खराब है वहां के बच्चे और जनता परेशान हैं स्कूल जाने में परेशानी होती है
    1
    योगी जी की सरकार में सोनभद्र में बहुत सड़क खराब है वहां के बच्चे और जनता परेशान हैं स्कूल जाने में परेशानी होती है
योगी जी की सरकार में सोनभद्र में बहुत सड़क खराब है वहां के बच्चे और जनता परेशान हैं स्कूल जाने में परेशानी होती है
    user_Manoj Kumar Yadav
    Manoj Kumar Yadav
    Local Politician Deoria, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • देवरिया: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली लार-भाटपाररानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद देवरिया। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लार और भाटपाररानी पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अजहर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अजहर अंसारी पुत्र अहमद अंसारी निवासी मटियरा जगदीश थाना लार, भाटपाररानी थाने में दर्ज गो-तस्करी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। चेकिंग के दौरान भागा, घेराबंदी के बाद हुई मुठभेड़ भाटपाररानी पुलिस चनुकी मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह तेज गति से भाग निकला। इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना लार पुलिस को दी गई। खरवनिया मोड़ पर घेराबंदी के दौरान आरोपी की बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख उसने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। गो-तस्करी के मामले में था वांछित पूछताछ में आरोपी की पहचान अजहर अंसारी के रूप में हुई। वह 15 जुलाई 2026 को चनुकी पुल के रास्ते पिकअप वाहन से आठ गोवंशों को वध के उद्देश्य से बिहार ले जाने के मामले में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में थाना लार में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर एवं भाटपाररानी के पर्यवेक्षण में थाना लार और भाटपाररानी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। मुठभेड़ के बाद मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य रही।
    1
    देवरिया: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
लार-भाटपाररानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
देवरिया। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लार और भाटपाररानी पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अजहर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार अजहर अंसारी पुत्र अहमद अंसारी निवासी मटियरा जगदीश थाना लार, भाटपाररानी थाने में दर्ज गो-तस्करी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
चेकिंग के दौरान भागा, घेराबंदी के बाद हुई मुठभेड़
भाटपाररानी पुलिस चनुकी मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह तेज गति से भाग निकला। इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना लार पुलिस को दी गई। खरवनिया मोड़ पर घेराबंदी के दौरान आरोपी की बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख उसने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई।
गो-तस्करी के मामले में था वांछित
पूछताछ में आरोपी की पहचान अजहर अंसारी के रूप में हुई। वह 15 जुलाई 2026 को चनुकी पुल के रास्ते पिकअप वाहन से आठ गोवंशों को वध के उद्देश्य से बिहार ले जाने के मामले में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में थाना लार में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर एवं भाटपाररानी के पर्यवेक्षण में थाना लार और भाटपाररानी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। मुठभेड़ के बाद मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य रही।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.