Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहटा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक, तीन घायल पटना (अमहरा): राजधानी पटना के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलावरपुर तीनमुहानी के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायलों की पहचान मंटू कुमार (भेमा टोला, कन्हौली), लालपतिया देवी (पति- शंभु राम, रामतरी) तथा 13 वर्षीय बालक शंकर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बिहटा स्थित ईएसआईसी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
Reporter Satyendra
बिहटा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक, तीन घायल पटना (अमहरा): राजधानी पटना के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलावरपुर तीनमुहानी के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायलों की पहचान मंटू कुमार (भेमा टोला, कन्हौली), लालपतिया देवी (पति- शंभु राम, रामतरी) तथा 13 वर्षीय बालक शंकर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बिहटा स्थित ईएसआईसी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
More news from Patna and nearby areas
- ममता दीदी को टाटा बाय बाय किया शाह ने, ममता का जवाब मैं नहीं डरती, अखिलेश टैक्टर से निकले चुनाव मैदान में, मंत्रीजी के रूट से महिला परेशान, लखनऊ में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन और पुलिस पर पथराव.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- राष्ट्रीय वीर कुंवर सिंह 169 वाँ विजय महोत्सव 23 अप्रैल 2026 को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरके सिंह मीडिया के सामने अपनी बातें रखें1
- भोजपुर के जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के मौके पर बड़ा बयान सामने आया है। वीर कुंवर सिंह की पौत्र वधू और समाजसेवी पुष्पा सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विजय उत्सव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। पुष्पा सिंह के अनुसार, 80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों को चुनौती देने वाले वीर कुंवर सिंह की पहचान को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बड़े नेता सिर्फ वोट लेने के लिए आते हैं, लेकिन उनके सम्मान और विकास पर कोई ध्यान नहीं देते। इस दौरान पुष्पा सिंह ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।1
- राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक स्कूली छात्रा की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी है। छात्रा 10 वर्ष की बताई जा रही है। मृतका के सिर पर कई जगह जख्म के निशान मिले है। मृतका की पहचान रौशनी कुमार के रुप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मासूम की निर्मम हत्या दरअसल, पूरा मामला बायपास थाना क्षेत्र के सती चौड़ा के पास का है। छात्रा के साथ कुछ गलत होने की भी आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार छात्रा बुधवार सुबह से ही लापता थी। वहीं आज यानी गुरुवार को बच्ची का शव मिलने से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर से दूध लेने के लिए बीते दिन निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजनों अब तक उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं मौके पर डॉग और एफएसएल की टीम पहुंच गई है।4
- फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी) अभिनेता चिंटू तिवारी1
- #पटना_सिटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित जल्ला हनुमान मंदिर के पास बाहरी बेगमपुर सती चौड़ा मोहल्ले से लापता 10 वर्षीय बच्ची का शव एक बंद पड़े मकान से बरामद हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत बच्ची की पहचान रौशनी कुमारी के रूप में हुई है। वह कल सुबह करीब 6 बजे स्कूल ड्रेस में घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में बंद मकान से शव मिलने की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पूरे इलाके को घेरकर सबूत जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इस घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए गहन छानबीन जारी है। #ApnaCityTakNews #PatnaCity #PatnaSahib #PatnaPolice #WaipasThana #Craime #मर्डर #VairlNews #Jallamandircraime #BrekingNews1
- पटना: राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक गली से कंबल में लिपटा हुआ बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम (FSL) और डॉग स्क्वॉड को भी जांच में शामिल किया है। मृतका की पहचान रोशनी कुमारी के रूप में हुई है, जो बुधवार सुबह से लापता थी। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। --- दूध देने निकली थी, फिर नहीं लौटी परिजनों के अनुसार, रोशनी बुधवार सुबह पड़ोस में दूध देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह उसका शव एक गली में मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। --- परिजनों का बयान मृतका के पिता अनु यादव ने बताया कि बेटी सुबह दूध देने गई थी और फिर लापता हो गई। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पर शक नहीं है, लेकिन बच्ची के साथ हुई घटना से वे पूरी तरह टूट चुके हैं। वहीं दादी ने बताया कि अगर उसे दूध देने नहीं भेजा जाता, तो शायद वह आज जिंदा होती। --- हत्या से पहले मारपीट की आशंका पुलिस के अनुसार, बच्ची के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई। शव स्कूल यूनिफॉर्म में ही मिला है। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। मामले के जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।1
- केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे भक्तों के लिए खुल रहे हैं, जो तीर्थयात्रा की शुरुआत है। सबसे ज़रूरी बात यह है कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जिसे official Char Dham portal पर किया जा सकता है। इस साल मोबाइल फोन पर प्रतिबंध जैसे नए नियम लागू हो सकते हैं, इसलिए 2026 में दर्शन के लिए पहले से ही बुकिंग और तैयारी करना ही बुद्धिमानी है।1
- निशांत की यात्रा, 200 सीटों का टारगेट, बिहार में खुद डालेंगे डेरा... नीतीश के मन में आखिर क्या चल रहा? नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी भले ही छोड़ दी हो, लेकिन बिहार की राजनीति पर अपना सियासी दबदबा बनाए रखना चाहते हैं. ऐसे में उन्होंने बेटे निशांत कुमार के साथ बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं तो दूसरी तरफ जेडीयू विधायकों को 200 सीटों का टारगेट दिया है. ऐसे में नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है? बिहार की सियासत में नीतीश कुमार 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं. नीतीश दो दशक तक यू हीं सत्ता पर काबिज नहीं रहे बल्कि बिहार के सियासी नब्ज समझने की कला को भी बाखूबी समझते हैं. नीतीश ने भले ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी है, लेकिन बिहार की राजनीति पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने देना चाहते हैं. यही वजह है कि वो बहुत सधे हुए अंदाज और रणनीति के साथ सियासी गोटियां सेट करने में जुटे हैं? नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को सियासी पिच पर उतार दिया है. निशांत अब बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं तो नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी बिहार में ही कैंप कर रखने की बात कह दी है. मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के साथ ही नीतीश कुमार ने जिस तरह से अपने दोनों डिप्टीसीएम और जेडीयू विधायक दल का चुनाव किया है, उसके जरिए बिहार में नए जातीय समीकरण की मजबूत नींव रखी है. यही नहीं उन्होंने अपने विधायकों से 200 सीटों पर फोकस करने का टारगेट सेट किया है. ऐसे में सवाल उठता है कि नीतीश कुमार के मन में आखिर चल क्या रहा है?1