Shuru
Apke Nagar Ki App…
शेखपुरा: सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत नरेगा पोर्टल पर प्रदर्शित FM, FD, process Violence & Grievance के मामलों के निस्तारण शेखपुरा: सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत नरेगा पोर्टल पर प्रदर्शित FM, FD, process Violence & Grievance के मामलों के निस्तारण पर आज दिनांक-13.02.2026 को उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा में पाया गया कि सामाजिक अंकेक्षण इकाई शेखपुरा द्वारा प्रतिवेदित वित्तिय अनियमितता के 250 मामलों में से 198 का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया है।शेष मामलों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह में ATR अपलोड करने का निर्देश सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिए गए हैं। बैठक में NEP निदेशक,DFM, कार्यक्रम पदाधिकारियों और जिला संसाधन सेवी ने भाग लिया।
Sunil Kumar
शेखपुरा: सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत नरेगा पोर्टल पर प्रदर्शित FM, FD, process Violence & Grievance के मामलों के निस्तारण शेखपुरा: सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत नरेगा पोर्टल पर प्रदर्शित FM, FD, process Violence & Grievance के मामलों के निस्तारण पर आज दिनांक-13.02.2026 को उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा में पाया गया कि सामाजिक अंकेक्षण इकाई शेखपुरा द्वारा प्रतिवेदित वित्तिय अनियमितता के 250 मामलों में से 198 का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया है।शेष मामलों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह में ATR अपलोड करने का निर्देश सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिए गए हैं। बैठक में NEP निदेशक,DFM, कार्यक्रम पदाधिकारियों और जिला संसाधन सेवी ने भाग लिया।
More news from बिहार and nearby areas
- विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा मैराथन वॉकथाॅन एवं साइकिल रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन* बरबीघा, राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय बरबीघा में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और जीविका के सहयोग से बरबीघा प्रखंड के विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा मैराथन वॉकथाॅन एवं साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही साथ छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिता कभी आयोजन किया गया प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और जीविका दीदी दीनदयाल कुमार गोपाल जी विशाल इत्यादि उपस्थित थे। मैराथन एवं वॉकथाॅन प्रतियोगिता महात्मा गांधी आदर्श उच्च विद्यालय बाभनबीघा के शारीरिक शिक्षक विशाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। साइकिल रेस प्रतियोगिता स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक गोपाल जी के निर्देशन में संपन्न हुआ तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता मध्य विद्यालय कोइरीबिगा के शिक्षक मनोज कुमार मनोज के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी बच्चियों को टी शर्ट तथा टोपी प्रदान किया गया ।1
- जिले में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिखी गई। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी ने फीता काटकर किया। यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और महिलाओं के कौशल प्रदर्शन का एक अनूठा संगम रहा। आज हुए कार्यक्रम में जहां महिलाओं और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक विशेष एनीमिया जांच शिविर लगाया गया और हीमोग्लोबिन स्तर की मुफ्त जाँच के साथ-साथ विशेषज्ञों द्वारा पोषण संबंधी उचित परामर्श भी दिए गए। छात्राओं द्वारा इस अवसर पर अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए नवाचारी मॉडल पेश किए। प्रदर्शनी ने यह साबित किया कि महिलाएं तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इसी क्रम में आज आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा कला के माध्यम से सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई। उन्होंने सुंदर रंगोलियों के जरिए सामाजिक कुरीतियों के अंत और महिला अधिकारों के प्रति जनता को जागरूक किया। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज तभी सशक्त हो सकता है जब हमारी महिलाएं स्वस्थ और शिक्षित हों। एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से उन्हें मुक्त करना और उन्हें नवाचार की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। इस गरिमामयी अवसर पर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ महिला विकास निगम के कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।4
- पटना के गांधी मैदान में खादी महोत्सव मेले में, उमड़ी भीड़ पटना। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इन दिनों खादी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचकर खादी और हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। मेले में खादी से बने ऊनी कपड़े, जैकेट, कुर्ता, साड़ी तथा सिल्क की आकर्षक साड़ियों की खूब मांग देखी जा रही है। खास बात यह है कि सभी स्टॉलों पर खादी वस्त्रों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे खरीदारों में खासा उत्साह है। महोत्सव में महात्मा गांधी के चरखे द्वारा सूत कातने और धागा बनाने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही कपड़ा बुनाई की मशीन भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आगंतुक खादी निर्माण की पारंपरिक विधि को नजदीक से देख रहे हैं और इसके इतिहास से भी परिचित हो रहे हैं। मेले में मिट्टी के बर्तन नई तकनीक से बनाने वाली मशीन का प्रदर्शन भी किया गया है, जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। इसके अलावा मधुबनी से आई महिलाओं द्वारा मधुबनी पेंटिंग का सजीव प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे लोग काफी सराह रहे हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी मेले में तरह-तरह के व्यंजन, अचार, मधु, चिप्स और अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खेलकूद के साधन भी लगाए गए हैं। कुल मिलाकर गांधी मैदान का खादी महोत्सव खरीदारी, कला और संस्कृति का संगम बन गया है।4
- लखीसराय नया बाजार स्थित सम्राट अशोक भवन में वार्ड पार्षद जयप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसका संचालन वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने किया। बैठक में शहर के विकास, अधूरी योजनाओं और प्रशासनिक समन्वय की कमी पर गंभीर चर्चा की गई।पार्षदों ने नगर परिषद कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए जनप्रतिनिधियों के सम्मान की मांग की। साधारण बोर्ड से पारित योजनाओं को धरातल पर लागू कराने और प्रत्येक वार्ड में नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सफाई कर्मियों की उपस्थिति पर सख्ती से निगरानी रखने पर भी सहमति बनी। पारदर्शिता, समयबद्धता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया।1
- सतसंडा गांव के निकट अज्ञात हथियारबंद अपराधी ने भाजपा अध्यक्ष के पुत्र का बाइक लूटा। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के सतसंदा गांव के निकट बीते दिन देर रात्रि 11:00 बजे लखीसराय से अपनी बाइक लेकर जा रहे हलसी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के पुत्र का अज्ञात हथियारबंद अपराधियों के द्वारा बाइक मोबाइल एवं रुपया की लूट की गई। गुरुवार की देर रात्रि 11:00 बजे खैरमा गांव निवासी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू सिंह के पुत्र सुशांत कुमार लखीसराय स्थित अस्पताल में अपने परिजन से मिलकर तेतरहाट बाजार होते हुए सतसंडा के रास्ते अपना गांव कर्म जा रहा था कि अचानक सतसंडा पहाड़ क्रॉस करने के उपरांत बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी के द्वारा बाइक का ओवर टेक कर घेर लिया एवं हथियार के बल पर बाइक मोबाइल एवं पर्स सभी लेकर फरार हो गया इस संबंध में सुशांत कुमार ने बताया कि सभी अपराधी कम उम्र के थे एवं हथियार से लैस था बाइक मोबाइल एवं पर्स लेने के बाद करने की धमकी देकर भगाया जिसकी लिखित सूचना के तेतरहाट थाना में दे दी गई है वही तेतरहाट अपर थाना अध्यक्ष विद्यानंद कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है लगातार अपराधी की धर पकड़ हेतु छापेमारी की जा रही है1
- मोकामा में भागलपुर विधायक रोहित पांडे का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंगलम पानी प्लांट परिसर में स्वागत समारोह के बाद विधायक रोहित पांडे महादेव स्थान घाट स्थित शिव शक्ति महायज्ञ में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की। मंच से संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यज्ञ से मन, तन और आत्मा की शुद्धि होती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने मोकामा के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मीडिया से बातचीत में रोहित पांडे ने संजीव कुमार मंगलम को अपना बड़ा भाई बताते हुए मोकामा से आत्मीय संबंध की बात कही। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष राहुल रंजन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- hamara district ka new viral video news kalakar ki or se1
- शेखपुरा - सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत नरेगा पोर्टल पर प्रदर्शित FM, FD, process Violence & Grievance के मामलों के निस्तारण पर आज दिनांक-13.02.2026 को उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा में पाया गया कि सामाजिक अंकेक्षण इकाई शेखपुरा द्वारा प्रतिवेदित वित्तिय अनियमितता के 250 मामलों में से 198 का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया है।शेष मामलों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह में ATR अपलोड करने का निर्देश सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिए गए हैं। बैठक में NEP निदेशक,DFM, कार्यक्रम पदाधिकारियों और जिला संसाधन सेवी ने भाग लिया।2