राखी के धागों से जवानों के साथ जुड़ा भाईचारा, देशभक्ति से गूंजा प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर। प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर के परिसर में 24 अगस्त, 2026 को रक्षा बंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान, आत्मीयता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ क्षेत्रक मुख्यालय, प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र तथा कंपोजिट हॉस्पिटल, गोरखपुर के अधिकारियों, जवानों, कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों से हुआ। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य चरण में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने अधिकारियों एवं जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी। राखी बांधते हुए छात्राओं ने सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना व्यक्त की। जवानों ने भी बहनों के स्नेह और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आईपीएस दीपक बरनवाल, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय अनिल किशोर यादव, पीएमजी, कार्यवाहक उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र तथा डॉ. सुमित सौरभ, कमांडेंट (चिकित्सा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा सत्या पांडेय, पूर्व महापौर, गोरखपुर एवं समाजसेविका, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। अंत में आईपीएस दीपक बरनवाल, उप महानिरीक्षक ने संबोधित करते हुए रक्षा बंधन के सामाजिक एवं भावनात्मक महत्व पर प्रकाश डाला। सौहार्द, भाईचारे, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत यह आयोजन न केवल रक्षा बंधन के पर्व को यादगार बना गया, बल्कि सुरक्षा बलों और समाज के बीच विश्वास एवं आत्मीयता के रिश्ते को भी और मजबूत करने का संदेश दे गया।

- बिहार में प्रदर्शन पर दिखा 6 वर्षीय बच्चा, जो देखने में तो बहुत छोटा है, लेकिन मांग ऐसी जो स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद अब तक किसी ने नहीं मांगी. छात्रों पर बंदूक चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दो या बिहार के CM सम्राट चौधरी इस्तीफा दो - 6वर्षीय Gen-Alpha ने कहा. प्रदर्शन से इस बच्चे को बिहार पुलिस ने बड़े प्यार के साथ उठा ले गई...1
- बुलडोजर नहीं किताब दो, मदरसों को इंसाफ दो की माँग के साथ पीस पार्टी का ज्ञापन। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मदरसों के प्रति जो कड़ा रूख अख्तियार कर रही है उसके विरुद्ध पीस पार्टी ने कड़ी आपत्ति और एतराज जताया है। पार्टी का कहना है कि हम शिक्षा आधुनिकीकरण के विरोधी नहीं है किंतु विरासत में शिक्षा के केंद्र मकतब और मदरसे रहे हैं,उनकी हिफाजत किए जाने की जरूरत है और संरक्षण देकर आगे बढ़ाने की नीति बननी चाहिए।1
- महंत राजू दास का निषाद समाज के लोगों ने फूंका पुतला,कहा एफआईआर दर्ज कर हो कठोर कार्रवाई गोरखपुर एक टीवी चैनल के डिबेट में निषाद समाज के नीता को खुलेआम आप शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में अयोध्या के महंत राजू दास का शास्त्री चौक पर निषाद समाज के लोगों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।निषाद समाज के लोगों ने महंत राजू दास पर आरोप लगाते हुए कहा है।कि सत्ता के हनक में चूर राजू दास ने जिस तरीके से जाति विशेष पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।वह शर्मनाक है।महंत होते हुए अपशब्दों का प्रयोग करना यह बताता है।कि उनकी शिक्षा दीक्षा में जरूर कोई ना कोई कमी रह गई है। और ऐसे व्यक्ति को महंत का दर्जा देना गलत है। उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए नहीं तो निषाद समाज सड़कों पर उतरकर ऐसे साधु संतों के खिलाफ मोर्चा खोलकर अभियान चला कर कार्रवाई की मांग करेगा जिसके लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार होगी।1
- गोरखपुर में क्रॉस मुकदमे पर बवाल! भीम आर्मी ने उठाई आवाज, निष्पक्ष जांच और FIR पर कार्रवाई की मांग1
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र नेता सतीश प्रजापति का अनिश्चितकालीन धरना... #देवरिया #BJP #BJPकार्यकर्ता #देवरिया_न्यूज़ #मारपीट #लाठी_डंडे #राजनीति #उत्तरप्रदेश #UPNews #BreakingNews #ViralVideo #GorakhpurNews #ABC_Hindustan #UPबोलेगा2027तयकरेगा1
- मंगलवार को देवरिया प्रथम आगमन पर शिवानन्द द्विवेदी, राष्ट्रीय सहसंयोजक सोशल मीडिया का हुआ भव्य स्वागत बीजेपी के दो गुटों में हाथापाई की खबर।1
- सांसद रवि किशन को ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित अभिनेता एवं दो बार के लोकसभा सांसद रवि किशन को कला, भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेघाश्रेय फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक एवं समाजसेवी सीमा सिंग द्वारा स्थापित यह सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर राष्ट्र और समाज को प्रेरित किया है। मुंबई में आयोजित समारोह में रवि किशन को महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल तथा मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक सीमा सिंग की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया।1
- नवजात बच्चे की मृत्यु पर बिलखते पिता ने हेरिटेज अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। हरसेवकपुर में स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल पर पिछले एक सप्ताह से नवजात बच्चे के चल रहे इलाज के बाद मृत्यु, पीड़ित पिता ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। मामले के तूल पकड़ने पर पैसों के द्वारा मामले को कर दिया गया रफा दफा।1