logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जुलाई 2026 को भिण्ड जिले की मेहगांव तहसील में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ सरकार धाम पहुंचकर दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान के समक्ष शीश नवाकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली, प्रदेश की उन्नति, किसानों की समृद्धि और नागरिकों के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस धार्मिक प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के महंत श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज से भेंट की और मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। दंदरौआ सरकार धाम पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। दंदरौआ सरकार धाम के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऐसे आस्था केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

3 hrs ago
user_संतोष चंसौलिया
संतोष चंसौलिया
सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
5fdb2e0f-2e50-4467-837b-3ba21e010c44

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जुलाई 2026 को भिण्ड जिले की मेहगांव तहसील में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ सरकार धाम पहुंचकर दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान के समक्ष शीश नवाकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली, प्रदेश की उन्नति, किसानों की समृद्धि और नागरिकों के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस धार्मिक प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के महंत श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज से भेंट की और मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। दंदरौआ सरकार धाम पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। दंदरौआ सरकार धाम के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऐसे आस्था केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया जिले के डीपार थाना पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से धर दबोचा।
    1
    दतिया जिले के डीपार थाना पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से धर दबोचा।
    user_पत्रकार जयंत सेवड़ा
    पत्रकार जयंत सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भिंड के मौ नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश के मुखिया आदरणीय श्री डॉ. मोहन यादव जी का भव्य स्वागत और सम्मान किया। लहार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचने से पहले सज्जन सिंह यादव और उनके कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुखिया को पुष्प गुच्छ और तलवार भेंट कर उनका आदर सत्कार किया।
    1
    भिंड के मौ नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश के मुखिया आदरणीय श्री डॉ. मोहन यादव जी का भव्य स्वागत और सम्मान किया। लहार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचने से पहले सज्जन सिंह यादव और उनके कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुखिया को पुष्प गुच्छ और तलवार भेंट कर उनका आदर सत्कार किया।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के लहार पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के संबंध में लहार विधायक अंबरीश शर्मा (गुड्डू भैया) ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की है।
    1
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के लहार पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के संबंध में लहार विधायक अंबरीश शर्मा (गुड्डू भैया) ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की है।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भिण्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव ने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता अरुणा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने यहाँ शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाँढ़स बंधाया। विधायक की माता अरुणा देवी का निधन बीते 9 जून को लंबी बीमारी के बाद हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
    1
    भिण्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव ने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता अरुणा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने यहाँ शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाँढ़स बंधाया।

विधायक की माता अरुणा देवी का निधन बीते 9 जून को लंबी बीमारी के बाद हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्वालियर के डबरा की दीदार कॉलोनी में देर रात फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चारों बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला। जो बदमाश रात के अंधेरे में गोलियां चलाकर दहशत फैला रहे थे, वही दिन में पुलिस के आगे हाथ जोड़कर बोलते नजर आए कि "अब कभी फायरिंग नहीं करेंगे।" पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।
    1
    ग्वालियर के डबरा की दीदार कॉलोनी में देर रात फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चारों बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला। जो बदमाश रात के अंधेरे में गोलियां चलाकर दहशत फैला रहे थे, वही दिन में पुलिस के आगे हाथ जोड़कर बोलते नजर आए कि "अब कभी फायरिंग नहीं करेंगे।" पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। कार्यकर्ताओं के बीच अपने संबोधन में जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा कहती है कि कट्टर हिंदू बनो। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत में इसी बात को दोहराते हुए कहा कि भाजपा का कहना है कि कट्टर हिंदू बनना होगा।
    1
    मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। कार्यकर्ताओं के बीच अपने संबोधन में जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा कहती है कि कट्टर हिंदू बनो। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत में इसी बात को दोहराते हुए कहा कि भाजपा का कहना है कि कट्टर हिंदू बनना होगा।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया के डीपार थाना पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले पांच वर्षों से लगातार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने आखिरकार हाथरस से खोज निकाला और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
    1
    दतिया के डीपार थाना पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले पांच वर्षों से लगातार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने आखिरकार हाथरस से खोज निकाला और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
    user_पत्रकार जयंत सेवड़ा
    पत्रकार जयंत सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भिंड जिले के लहार में विधायक अम्बरीष शर्मा ने लहार विश्राम गृह पर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी लहार पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लहार के नई गल्ला मंडी हेलीपेड पर उतरेगा, जहां से वे सडक़ मार्ग द्वारा महंत पेट्रोल पंप, न्यू बाईपास, श्यामपुरा और महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए विधायक के गृह ग्राम सिकरी जागीर पहुंचेंगे। सिकरी जागीर पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी विधायक अम्बरीष शर्मा की माता जी के स्वर्गवास पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद, वे वापस सिकरी जागीर से प्रस्थान कर महाराणा प्रताप चौराहा, न्यू बस स्टैंड भिंड भांडेर रोड, बरुअनपुरा पूरा, मझतोरा चौराहा, पीली कोठी, मंगला देवी, तहसील, रेस्ट हाऊस और पचपेड़ा तिराहा से होते हुए भाटन ताल मैदान सभा स्थल पहुंचेंगे। लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सही समय पर पधारकर मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त करें।
    1
    भिंड जिले के लहार में विधायक अम्बरीष शर्मा ने लहार विश्राम गृह पर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी लहार पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लहार के नई गल्ला मंडी हेलीपेड पर उतरेगा, जहां से वे सडक़ मार्ग द्वारा महंत पेट्रोल पंप, न्यू बाईपास, श्यामपुरा और महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए विधायक के गृह ग्राम सिकरी जागीर पहुंचेंगे।

सिकरी जागीर पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी विधायक अम्बरीष शर्मा की माता जी के स्वर्गवास पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद, वे वापस सिकरी जागीर से प्रस्थान कर महाराणा प्रताप चौराहा, न्यू बस स्टैंड भिंड भांडेर रोड, बरुअनपुरा पूरा, मझतोरा चौराहा, पीली कोठी, मंगला देवी, तहसील, रेस्ट हाऊस और पचपेड़ा तिराहा से होते हुए भाटन ताल मैदान सभा स्थल पहुंचेंगे। लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सही समय पर पधारकर मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त करें।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ग्वालियर के डबरा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने हेयर डाई पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जंगीपुर के रहने वाले 17 वर्षीय कृष्णा आदिवासी ने जब हेयर डाई पी ली, तो परिजन उसे तुरंत सिविल हॉस्पिटल डबरा लेकर पहुंचे। यहाँ प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया है।
    2
    ग्वालियर के डबरा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने हेयर डाई पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जंगीपुर के रहने वाले 17 वर्षीय कृष्णा आदिवासी ने जब हेयर डाई पी ली, तो परिजन उसे तुरंत सिविल हॉस्पिटल डबरा लेकर पहुंचे। यहाँ प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया है।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.