logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वायरस का यह स्ट्रेन, पहले हुए संक्रमण या मौजूदा टीकों से मिली इम्युनिटी को कुछ हद तक चकमा दे सकता है। ओमिक्रॉन का एक नया सब-वेरिएंट BA.3.2 23 देशों में पाया गया है। इसे 'सिकाडा' नाम दिया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि Covid-19 का एक नया वेरिएंट पूरी दुनिया में चुपचाप फैल रहा है। इसमें म्यूटेशन की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा है, जिसकी मदद से यह मौजूदा इम्युनिटी को भी चकमा दे सकता है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, इस वेरिएंट स्ट्रेन सबसे पहले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में पहचाना गया था और अब तक कम से कम 23 देशों में इसका पता चला है। इसे सिकाडा वेरिएंट नाम दिया इसलिए दिया गया है, क्योंकि यह उस शोर मचाने वाले कीड़े की तरह ही सालों तक किसी की नजर में आए बिना अचानक बड़ी संख्या में सामने आया। BA.3.2 अपनी जेनेटिक विविधता के लिए जाना जाता है। इसके स्पाइक प्रोटीन में लगभग 70-75 म्यूटेशन होते हैं। स्पाइक प्रोटीन ही वायरस का वह हिस्सा है, जिसकी मदद से यह इंसानी कोशिकाओं से जुड़ पाता है। सीडीसी ने बताया कि इसकी तुलना में, हाल ही में सामने आए दूसरे स्ट्रेन जैसे कि इसके पहले के वेरिएंट JN.1 और LP.8.1 के स्पाइक प्रोटीन में 30-40 म्यूटेशन ही होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ये बदलाव इस बात को लेकर कुछ चिंताएं पैदा करते हैं कि वायरस का यह स्ट्रेन, पहले हुए संक्रमण या मौजूदा टीकों से मिली इम्युनिटी को कुछ हद तक चकमा दे सकता है। नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में फार्मेसी और हेल्थ सिस्टम साइंसेज के एसोसिएट क्लिनिकल प्रोफेसर ब्रैंडन डियोन ने कहा, “इसमें निश्चित रूप से काफी सारे म्यूटेशन हैं, इसलिए यह चिंता है कि मौजूदा वैक्सीन इसके लिए बहुत ज्यादा असरदार साबित नहीं होगी।” क्या हैं इसके लक्षण? BA.3.2 के लक्षण हाल के अन्य वेरिएंट्स जैसे ही लगते हैं, जिनमें गले में खराश, खांसी, नाक बंद होना, थकान, सिरदर्द और बुखार शामिल हैं। कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे जी मिचलाना या दस्त भी हो सकते हैं। #CicadaBA.3.2 #Covid

8 hrs ago
user_𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
Lawyer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago
d6761100-2de5-4b42-bac0-0f489289a51a

वायरस का यह स्ट्रेन, पहले हुए संक्रमण या मौजूदा टीकों से मिली इम्युनिटी को कुछ हद तक चकमा दे सकता है। ओमिक्रॉन का एक नया सब-वेरिएंट BA.3.2 23 देशों में पाया गया है। इसे 'सिकाडा' नाम दिया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि Covid-19 का एक नया वेरिएंट पूरी दुनिया में चुपचाप फैल रहा है। इसमें म्यूटेशन की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा है, जिसकी मदद से यह मौजूदा इम्युनिटी को भी चकमा दे सकता है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, इस वेरिएंट स्ट्रेन सबसे पहले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में पहचाना गया था और अब तक कम से कम 23 देशों में इसका पता चला है। इसे सिकाडा वेरिएंट नाम दिया इसलिए दिया गया है, क्योंकि यह उस शोर मचाने वाले कीड़े की तरह ही सालों तक किसी की नजर में आए बिना अचानक बड़ी संख्या में सामने आया। BA.3.2 अपनी जेनेटिक विविधता के लिए जाना जाता है। इसके स्पाइक प्रोटीन में लगभग 70-75 म्यूटेशन होते हैं। स्पाइक प्रोटीन ही वायरस का वह हिस्सा है, जिसकी मदद से यह इंसानी कोशिकाओं से जुड़ पाता है। सीडीसी ने बताया कि इसकी तुलना में, हाल ही में सामने आए दूसरे स्ट्रेन जैसे कि इसके पहले के वेरिएंट JN.1 और LP.8.1 के स्पाइक प्रोटीन में 30-40 म्यूटेशन ही होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ये बदलाव इस बात को लेकर कुछ चिंताएं पैदा करते हैं कि वायरस का यह स्ट्रेन, पहले हुए संक्रमण या मौजूदा टीकों से मिली इम्युनिटी को कुछ हद तक चकमा दे सकता है। नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में फार्मेसी और हेल्थ सिस्टम साइंसेज के एसोसिएट क्लिनिकल प्रोफेसर ब्रैंडन डियोन ने कहा, “इसमें निश्चित रूप से काफी सारे म्यूटेशन हैं, इसलिए यह चिंता है कि मौजूदा वैक्सीन इसके लिए बहुत ज्यादा असरदार साबित नहीं होगी।” क्या हैं इसके लक्षण? BA.3.2 के लक्षण हाल के अन्य वेरिएंट्स जैसे ही लगते हैं, जिनमें गले में खराश, खांसी, नाक बंद होना, थकान, सिरदर्द और बुखार शामिल हैं। कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे जी मिचलाना या दस्त भी हो सकते हैं। #CicadaBA.3.2 #Covid

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • देवास शहर में भाजपा नेत्री नीतु जाधव बडती लोकप्रियता के चलते हुई सजिश और षंडयत्र का शिकार हुई।उन्होने बताया की वह धार्मिक और समाज सेविका है और बड चडकर हिस्सा लेती है सभी कार्यों में अग्रणी रहती हे राजु सोनी को भाई मानती हे जिन्होने मुझसे राखी बदवाई है वह मुझे बहन मानते हैं उनकी पत्नी चरित्रहिन है जिसका अफेयर राजेश सेन नामक व्यक्ति से है और उनके पुत्र द्वारा दर्पण सोनी को आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया गया था उसके चलते दोनों पति पत्नी मे काफी समय से मन मुटाव चला रहा था और मरपीट भी होती थी मुझे तो पता भी नही था उनकी पत्नी दर्पण सोनी ने खुद मुझे बताया था की मुझे मेरे पति ने खुद मुझे किसी राजेश सेन नामक व्यक्ति के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया हे जिसके कारण मेरे पति राजू सोनी मेरे हाथ का पानी भी नहीं पीते हे और हम दोनों अलग अलग रहते है।मेरे द्वारा दोनों को साथ में रहने की समझाइश भी दी गई थी लोकिन उस चला बाज अय्याश औरत ने मुझे अपने भाई राजु सोनी के साथ खडे करके फोटो खिचे और आज शोसल मडिया पर गलत तरीके से बताकर समाज मे मेरी छबी और राजनिति खराब करने के लिए षंडयत्र रचा गया है। कुछ मडिया कर्मी के लोग मेरा वर्जन लिए बिना गलत खबर मेरे विरोधी के द्वारा चलवाई जा रही है मे उसकी निंदा करती हु मेरे द्वारा दोनो को समझ भी गया था। जो भी अरोप लगाया जा रहे है वह सरासर गलत है मेरी परिवार मे और समाज मे छाबी खबर की जा रही है। राजु सोनी की पत्नी दर्पण सोनी खुद देवास थाने में समझौता लिखकर दे चुकी है गलती से देवास की नीतू जाधव का नाम लिख गया वास्तविक मे बागली की कोई जौदान है दिनांक 23/3/2026 को थाने मे समझौता लिखकर दिया गया है जिसकी फोटो कॉपी मेरे पास है लोकिन देवास शहर पत्रकारों द्वारा खंडन नही करते हुए आज फिर नीतू जाधव को बार बार टारगेट किसके ईशार पर किया जा रहा यह एक जॉच का विषय है जो लडाई का झगडे विडियों दोनो पति पत्नी का जो उनके घर के बाहर का है 15 दिन पुराना है जो अभी चला रहा है उसकी भी जॉच की जाए दोषी लोगों पर उचित करवाई की जाए। जिस दिन का ये वीडियो हे उस समय में अपनी सहेलियों के साथ बीसी की पार्टी कर रही थी। मेरी सभी सहेलियां भी बयान देने के लिए तैयार हे क्योंकि मेरा उस लड़ाई झगड़े से कोई वास्ता ही नहीं था। में आप सभी पत्रकार बंधुओं को बताना चाहूंगी की दर्पण सोनी ने कहा हे की मुझे डराया धमकाया गया जान से मारने की बात कही नीतू जाधव ने तो मुझे इसका प्रूफ चाहिए मैने इसे कब और कहा धमकी दी। क्योंकि में इस बात का भी खंडन करती हु इससे मेरी बात तक नहीं हुई। मेरा पत्रकार बंधुओं से एक और निवेदन हे कि एक वर्जन दर्पण सोनी के पति राजू सोनी का भी लिया जाए और उनसे भी पूछा जाए दर्पण सोनी के चरित्र के बारे में और राजेश सेन नामक व्यक्ति से दर्पण सोनी का क्या मामला था जिसके रहते आप दोनों पति पत्नी में मन मुटाव था और लड़ाइयां और मार पीट आप दोनों के बीच में होती थी। भवदीय नीतु जाधव देवास
    3
    देवास शहर में भाजपा नेत्री नीतु जाधव बडती लोकप्रियता के चलते हुई सजिश और षंडयत्र का शिकार हुई।उन्होने बताया की वह धार्मिक और समाज सेविका है और बड चडकर हिस्सा लेती है सभी कार्यों में अग्रणी रहती हे राजु सोनी को भाई मानती हे जिन्होने मुझसे राखी बदवाई है वह मुझे बहन मानते हैं उनकी पत्नी चरित्रहिन है जिसका अफेयर राजेश सेन नामक व्यक्ति से है और उनके पुत्र द्वारा दर्पण सोनी को आपत्ति जनक स्थिति में  देख लिया गया था उसके चलते दोनों पति पत्नी मे काफी समय से मन मुटाव चला रहा था और मरपीट भी होती थी मुझे तो पता भी नही था उनकी पत्नी दर्पण सोनी ने खुद मुझे बताया था की मुझे मेरे पति ने खुद मुझे किसी राजेश सेन नामक व्यक्ति के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया हे जिसके कारण मेरे पति राजू सोनी मेरे हाथ का पानी भी नहीं पीते हे और हम दोनों अलग अलग रहते है।मेरे द्वारा दोनों को साथ में रहने की समझाइश भी दी गई थी  लोकिन उस चला बाज अय्याश औरत ने मुझे अपने भाई राजु सोनी के साथ खडे करके फोटो खिचे और आज शोसल मडिया पर गलत तरीके से बताकर समाज मे मेरी छबी और राजनिति खराब करने के लिए षंडयत्र रचा गया है। कुछ मडिया कर्मी के लोग मेरा वर्जन लिए बिना गलत खबर मेरे विरोधी के द्वारा चलवाई जा रही है मे उसकी निंदा करती हु मेरे द्वारा दोनो को समझ भी गया था। जो भी अरोप लगाया जा रहे है वह सरासर गलत है मेरी परिवार मे और समाज मे छाबी खबर की जा रही है। राजु सोनी की पत्नी दर्पण सोनी खुद देवास थाने में समझौता लिखकर दे चुकी है गलती से देवास की नीतू जाधव का नाम  लिख गया वास्तविक मे बागली की कोई जौदान है दिनांक 23/3/2026 को थाने मे समझौता लिखकर दिया गया है जिसकी फोटो कॉपी मेरे पास है लोकिन देवास शहर पत्रकारों द्वारा खंडन नही करते हुए आज फिर नीतू जाधव को बार बार टारगेट किसके ईशार पर किया जा रहा यह एक जॉच का विषय है जो लडाई का झगडे विडियों दोनो पति पत्नी का जो उनके घर के बाहर का है 15 दिन पुराना है जो अभी  चला रहा है  उसकी भी जॉच की जाए दोषी लोगों पर उचित करवाई की जाए। जिस दिन का ये वीडियो हे उस समय में अपनी सहेलियों के साथ बीसी की पार्टी कर रही थी। मेरी सभी सहेलियां भी बयान देने के लिए तैयार हे क्योंकि मेरा उस लड़ाई झगड़े से कोई वास्ता ही नहीं था। में आप सभी पत्रकार बंधुओं को बताना चाहूंगी की दर्पण सोनी ने कहा हे की मुझे डराया धमकाया गया जान से मारने की बात कही नीतू जाधव ने तो मुझे इसका प्रूफ चाहिए मैने इसे कब और कहा धमकी दी। क्योंकि में इस बात का भी खंडन करती हु इससे मेरी बात तक नहीं हुई। मेरा पत्रकार बंधुओं से एक और निवेदन हे कि एक वर्जन दर्पण सोनी के पति राजू सोनी का भी लिया जाए और उनसे भी पूछा जाए दर्पण सोनी के चरित्र के बारे में और राजेश सेन नामक व्यक्ति से दर्पण सोनी का क्या मामला था जिसके रहते आप दोनों पति पत्नी में मन मुटाव था और लड़ाइयां और मार पीट आप दोनों के बीच में होती थी।
भवदीय 
नीतु जाधव देवास
    user_Sajid Ali
    Sajid Ali
    Journalist देवास नगर, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वितरण का कार्यक्रम होगा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ होने की संभावना है। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री बैरागी जी ने बताया कि हनुमान जयंती पर शाम को 8:00 बजे बाबा की ढोल धमाके के साथ आरती की जाएगी वह प्रसाद वितरण होगा 4 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया गया है इंडिया न्यूज़ 7 से पत्रकार राजेंद्र मालवीय
    1
    वितरण का कार्यक्रम होगा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ होने की संभावना है। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री बैरागी जी ने बताया कि हनुमान जयंती पर शाम को 8:00 बजे बाबा की ढोल धमाके के साथ आरती की जाएगी वह प्रसाद वितरण होगा 4 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया गया है इंडिया न्यूज़ 7 से पत्रकार राजेंद्र मालवीय
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • इंदौर के द होटल हब के गोदाम में लगी भीषण आग फायर ने काबू पाया बीती रात को अचानक से धुआं उठा और देखते ही देखते आग की लपटे उठी आगजनी की घटना के समय आसपास के रहवासियों में अफरातफरी रहवासी क्षेत्र में गोदाम संचालित किया जा रहा था हजारों लीटर पानी छिड़कर आग पर काबू पाया गया विपिन छांछड़ का मकान बताया जा रहा है तीन मंजिला मकान में लगी थी आग लाखों का माल जला मौके पर फिलहाल कोई सुरक्षा उपकरण नहीं मिले इंदौर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही है रोजाना कही ना कही आग की घटनाएं नजर आ रही है और इसी के तहत मल्हारगंज थाना क्षेत्र में बीती रात को भीषण आग जाने की घटना घटित हुई जिसमें तीन मंजिला इमारत में रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया बताया जा रहा है कि होटल संचालक द्वारा यहां पर होटल में उपयोग होने वाला सामान रखा गया था। मौके पर फायर विभाग ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। वियो एडिशनल डीसीपी सुमित करकेटा के मुताबिक मल्हारगंज के गली नंबर 3 में स्थित विपिन छांछड़ तो मकान बताया जा रहा है जो की तीन मंजिला है तीसरी मंजिल पर टीन शेड लगा हुआ है। और नीचे डी होटल हब का बोर्ड लगा हुआ था जिसको लेकर बताया जाए की होटल का सामान जिसमें बर्तन और होटल में उपयोग होने वाले सामग्री रखी हुई थी उसमें अचानक से लगने के कारण आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर आ गए सूचना मिलते ही फायर विभाग द्वारा मौके पर कई लीटर पानी छिड़क कर आग पर काबू पाया गया साथी बिजली विभाग द्वारा बिजली बंद कर दिए जो कि कई घंटे तक रहिवासी क्षेत्र में बिजली गुल रही सवाल यह खड़ा होता है कि गोदाम में किसी तरह का कोई फायर सेफ्टी उपलब्ध नहीं पाई गई साथ ही रहिवासी क्षेत्र में गोडाउन संचालित हो रहा था फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जाएगी यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई भी की जाएगी। बाइट सुमित करकेटा, एडिशनल डीसीपी इंदौर
    1
    इंदौर के द होटल हब के गोदाम में लगी भीषण आग फायर ने काबू पाया
बीती रात को अचानक से धुआं उठा और देखते ही देखते आग की लपटे उठी
आगजनी की घटना के समय आसपास के रहवासियों में अफरातफरी
रहवासी क्षेत्र में गोदाम संचालित किया जा रहा था
हजारों लीटर पानी छिड़कर आग पर काबू पाया गया
विपिन छांछड़ का मकान बताया जा रहा है
तीन मंजिला मकान में लगी थी आग लाखों का माल जला
मौके पर फिलहाल कोई सुरक्षा उपकरण नहीं मिले
इंदौर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही है रोजाना कही ना कही आग की घटनाएं नजर आ रही है और इसी के तहत मल्हारगंज थाना क्षेत्र में बीती रात को भीषण आग जाने की घटना घटित हुई जिसमें तीन मंजिला इमारत में रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया बताया जा रहा है कि होटल संचालक द्वारा यहां पर होटल में उपयोग होने वाला सामान रखा गया था। मौके पर फायर विभाग ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
वियो एडिशनल डीसीपी सुमित करकेटा के मुताबिक मल्हारगंज के गली नंबर 3 में स्थित विपिन छांछड़ तो मकान बताया जा रहा है जो की तीन मंजिला है तीसरी मंजिल पर टीन शेड लगा हुआ है। और नीचे डी होटल हब का बोर्ड लगा हुआ था जिसको लेकर बताया जाए की होटल का सामान जिसमें बर्तन और होटल में उपयोग होने वाले सामग्री रखी हुई थी उसमें अचानक से लगने के कारण आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर आ गए सूचना मिलते ही फायर विभाग द्वारा मौके पर कई लीटर पानी छिड़क कर आग पर काबू पाया गया साथी बिजली विभाग द्वारा बिजली बंद कर दिए जो कि कई घंटे तक रहिवासी क्षेत्र में बिजली गुल रही सवाल यह खड़ा होता है कि गोदाम में किसी तरह का कोई फायर सेफ्टी उपलब्ध नहीं पाई गई साथ ही रहिवासी क्षेत्र में गोडाउन संचालित हो रहा था फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जाएगी यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई भी की जाएगी। 
बाइट सुमित करकेटा, एडिशनल डीसीपी इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • ​🚩 सोहागपुर: 'सांग' साधना और जवारे विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्रि का भव्य समापन; गूँजे 'जय माता दी' के जयकारे
    1
    ​🚩 सोहागपुर: 'सांग' साधना और जवारे विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्रि का भव्य समापन; गूँजे 'जय माता दी' के जयकारे
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्वेताम्बर जैन महासंघ न्यास के तत्वाधान में आयोजित इस आयोजन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है मंगल जुलूस मंगलवार सुबह राजवाड़ा से प्रारंभ होगा और नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों खजूरी बाजार, बड़ा गणपति होते हुए दलाल बाग तक पहुंचेगा, जहां यह एक विशाल धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगा कार्यक्रम में इंदौर में विराजित संतों के सान्निध्य में प्रवचन आयोजित होंगे इस वर्ष की विशेषता यह है कि विश्व में चल रहे युद्ध जैसे हालातों के बीच भगवान महावीर के “जियो और जीने दो” के संदेश को केंद्र में रखते हुए झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी समाज जनों द्वारा अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां दी जाएगी जो समाज में शांति और सह-अस्तित्व का संदेश फैलाने का कार्य करेंगी। आयोजकों के अनुसार इस भव्य जुलूस में 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है विशेष बात यह है कि पूरे आयोजन में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। मार्ग अवरुद्ध न हो इसके लिए सीमित मंच और केवल पेयजल की व्यवस्था की गई है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इंदौर की गौरवशाली परंपरा और अनुशासन का भी परिचायक बनेगा
    1
    श्वेताम्बर जैन महासंघ न्यास के तत्वाधान में आयोजित इस आयोजन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है मंगल जुलूस मंगलवार सुबह राजवाड़ा से प्रारंभ होगा और नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों खजूरी बाजार, बड़ा गणपति होते हुए दलाल बाग तक पहुंचेगा, जहां यह एक विशाल धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगा कार्यक्रम में इंदौर में विराजित संतों के सान्निध्य में प्रवचन आयोजित होंगे इस वर्ष की विशेषता यह है कि विश्व में चल रहे युद्ध जैसे हालातों के बीच भगवान महावीर के “जियो और जीने दो” के संदेश को केंद्र में रखते हुए झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी समाज जनों द्वारा अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां दी जाएगी जो समाज में शांति और सह-अस्तित्व का संदेश फैलाने का कार्य करेंगी। आयोजकों के अनुसार इस भव्य जुलूस में 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है विशेष बात यह है कि पूरे आयोजन में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। मार्ग अवरुद्ध न हो इसके लिए सीमित मंच और केवल पेयजल की व्यवस्था की गई है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इंदौर की गौरवशाली परंपरा और अनुशासन का भी परिचायक बनेगा
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुदरत का करिश्मा या माँ की दुआ का असर? इंदौर का एक घर, जो कुछ दिन पहले तक दर्द और खामोशी से भरा था… आज वहीं खुशियों की किलकारियाँ गूँज रही हैं। राजा रघुवंशी के जाने से टूटा यह परिवार अब एक नई उम्मीद के सहारे फिर से खड़ा हो रहा है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है—और पूरा परिवार उसे अपने “राजा” का ही रूप मान रहा है। संयोग भी ऐसा कि रोंगटे खड़े कर दे—जिस ग्यारस के दिन राजा ने आखिरी सांस ली थी, उसी ग्यारस के दिन नन्हा मेहमान इस घर आया। और समय? सिर्फ दो मिनट का फर्क। 2:40 पर एक माँ की गोद सूनी हुई… और 2:42 पर उसी घर में फिर से जीवन की पहली पुकार सुनाई दी। माँ उमा रघुवंशी की आँखों में आँसू हैं—लेकिन इस बार उन आँसुओं में दर्द नहीं, एक भरोसा है… कि उनका राजा कहीं गया नहीं, बस नए रूप में लौट आया है। एक तरफ इंसाफ की लड़ाई जारी है, और दूसरी तरफ ये छोटी सी मुस्कान पूरे परिवार के टूटे दिलों को फिर से जोड़ रही है। कभी-कभी कुदरत चुप रहकर भी सबसे बड़ी बातें कह जाती है… और शायद माँ की दुआ सच में कभी खाली नहीं जाती।
    1
    कुदरत का करिश्मा या माँ की दुआ का असर?
इंदौर का एक घर, जो कुछ दिन पहले तक दर्द और खामोशी से भरा था… आज वहीं खुशियों की किलकारियाँ गूँज रही हैं। राजा रघुवंशी के जाने से टूटा यह परिवार अब एक नई उम्मीद के सहारे फिर से खड़ा हो रहा है।
राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है—और पूरा परिवार उसे अपने “राजा” का ही रूप मान रहा है। संयोग भी ऐसा कि रोंगटे खड़े कर दे—जिस ग्यारस के दिन राजा ने आखिरी सांस ली थी, उसी ग्यारस के दिन नन्हा मेहमान इस घर आया। और समय? सिर्फ दो मिनट का फर्क।
2:40 पर एक माँ की गोद सूनी हुई… और 2:42 पर उसी घर में फिर से जीवन की पहली पुकार सुनाई दी।
माँ उमा रघुवंशी की आँखों में आँसू हैं—लेकिन इस बार उन आँसुओं में दर्द नहीं, एक भरोसा है… कि उनका राजा कहीं गया नहीं, बस नए रूप में लौट आया है।
एक तरफ इंसाफ की लड़ाई जारी है, और दूसरी तरफ ये छोटी सी मुस्कान पूरे परिवार के टूटे दिलों को फिर से जोड़ रही है।
कभी-कभी कुदरत चुप रहकर भी सबसे बड़ी बातें कह जाती है… और शायद माँ की दुआ सच में कभी खाली नहीं जाती।
    user_Deepak gehlot
    Deepak gehlot
    Indore Reporter Indore, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Aarti Raikwar
    1
    Post by Aarti Raikwar
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इंदौर में शराब की दुकान का खिलाड़ियों और रहवासियों ने किया विरोध पंचम की फेल के दक्षिण कंपाउंड में खोली जा रही थी नई शराब की दुकान नहीं आबकारी नीति के तहत आवंटित की गई थी दुकान खिलाड़ियों को कहना है कि मैदान में युवा खेलने के लिए आते हैं नजदीकी शराब की दुकान खुलने से गलत असर पड़ेगा सूचना मिलती ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया भी पहुंचे वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद को ज्ञापन सोपा गया शराब की दुकान को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी इंदौर में नई आबकारी नीति के तहत करोड़ो रुपयों की कमाई के लिए शराब की दुकानें आबंटित की गई लेकिन अब दुकानों को खुलने से पहले रहवासियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है रहवासियों का कहना है कि हम यहां पर खेल बड़े हुए हैं क्या अब यहां पर शराब कोरी होगी जिसमें विधायक ने भी पहुंचकर निवासियों का समर्थन कर कहा कि दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। वियो इंदौर के पंचम की फेल स्थित दक्षिण कंपाउंड में शराब की नई दुकान का निर्माण कार्य रहवासियों के प्रदर्शन के बाद रोक दिया गया अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी आकाश टटवडे, और वाल्मीकि समाज के नगर अध्यक्ष दीपेंद्र बागरे ने बताया कि दक्षिण कंपाउंड में खेल का मैदान है यहां पर हम खिलाड़ी खेल कर बड़े हुए हैं वह कई युवा यहां पर खेलने के लिए आते हैं लेकिन अगर शराब की दुकान खुल जाएगी तो सभी नशाखोरी में लग जाएंगे जो कि समाज को लेकर एक अच्छा संदेश नहीं है इसी कारण से हम इस शराब की दुकान जो खुलने वाली उसका विरोध करें इसमें भारी संख्या में रहवासियों के साथ ही महिलाएं और अन्य समाज जनों ने भी समर्थन दिया है जानकारी लगने में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया भी मौके पर पहुंचे साथ ही वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद को ज्ञापन शॉप कर मांग रखी की दुकान को ना खोली जाए यदि दुकान खोली जाती तो उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी रहवासियों के द्वारा दी गई है। लोगों का कहना था कि हमें क्षेत्र में शांति सुरक्षा और सामाजिक मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा जन भावना को देखते हुए क्षेत्र विधायक ने भी रहवासियों को शराब की दुकान न खोलने का आश्वासन दिया है। बाइट आकाश टटवडे, अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी इंदौर बाइट महेंद्र हार्डिया, विधान सभा 5 विधायक इंदौर
    1
    इंदौर में शराब की दुकान का खिलाड़ियों और रहवासियों ने किया विरोध
पंचम की फेल के दक्षिण कंपाउंड में खोली जा रही थी नई शराब की दुकान 
नहीं आबकारी नीति के तहत आवंटित की गई थी दुकान 
खिलाड़ियों को कहना है कि मैदान में युवा खेलने के लिए आते हैं 
नजदीकी शराब की दुकान खुलने से गलत असर पड़ेगा 
सूचना मिलती ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया भी पहुंचे 
वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद को ज्ञापन सोपा गया
शराब की दुकान को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
इंदौर में नई आबकारी नीति के तहत करोड़ो रुपयों की कमाई के लिए शराब की दुकानें आबंटित की गई लेकिन अब दुकानों को खुलने से पहले रहवासियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है रहवासियों का कहना है कि हम यहां पर खेल बड़े हुए हैं क्या अब यहां पर शराब कोरी होगी जिसमें विधायक ने भी पहुंचकर निवासियों का समर्थन कर कहा कि दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।  
वियो इंदौर के पंचम की फेल स्थित दक्षिण कंपाउंड में शराब की नई दुकान का निर्माण कार्य रहवासियों के प्रदर्शन के बाद रोक दिया गया अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी आकाश टटवडे, और वाल्मीकि समाज के नगर अध्यक्ष दीपेंद्र बागरे ने बताया कि दक्षिण कंपाउंड में खेल का मैदान है यहां पर हम खिलाड़ी खेल कर बड़े हुए हैं वह कई युवा यहां पर खेलने के लिए आते हैं लेकिन अगर शराब की दुकान खुल जाएगी तो सभी नशाखोरी में लग जाएंगे जो कि समाज को लेकर एक अच्छा संदेश नहीं है इसी कारण से हम इस शराब की दुकान जो खुलने वाली उसका विरोध करें इसमें भारी संख्या में रहवासियों के साथ ही महिलाएं और अन्य समाज जनों ने भी समर्थन दिया है जानकारी लगने में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया भी मौके पर पहुंचे साथ ही वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद को ज्ञापन शॉप कर मांग रखी की दुकान को ना खोली जाए यदि दुकान खोली जाती तो उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी रहवासियों के द्वारा दी गई है। लोगों का कहना था कि हमें क्षेत्र में शांति सुरक्षा और सामाजिक मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा जन भावना को देखते हुए क्षेत्र विधायक ने भी रहवासियों को शराब की दुकान न खोलने का आश्वासन दिया है।
बाइट आकाश टटवडे, अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी इंदौर 
बाइट महेंद्र हार्डिया, विधान सभा 5 विधायक इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.