जनपद अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षक रेवती रमन पटेल को भावभीनी विदाई जनपद अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षक रेवती रमन पटेल को भावभीनी विदाई साईंखेड़ा/तुमड़ा। विकासखंड साईंखेड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुमड़ा में शासकीय प्राथमिक संकुल शाला, तुमड़ा के वरिष्ठ सहायक शिक्षक रेवती रमन पटेल के 38 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं समर्पित शैक्षिक सेवा पूर्ण होने पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत साईंखेड़ा के अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत रहे। उन्होंने सेवानिवृत शिक्षक पटेल को शॉल, श्रीफल, पुष्पमालाओं एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने शिक्षक पटेल की सेवाओं को प्रेरणादायी बताते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, संकुल शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बी.आर.सी. एवं विकासखंड शिक्षा कार्यालय का स्टाफ, क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षक रेवती रमन पटेल के सरल व्यक्तित्व, अनुशासित कार्यशैली एवं शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा स्वल्पाहार के साथ समारोह का समापन हुआ।

- छिंदवाड़ा -नौनिहालों के भविष्य पर कीचड़ कब जागेगा विछुआ नगर परिषद1
- जैन मंदिर में चोरी के खुलासे को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से खास बातचीत1
- शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा किया गया गौ माता का पूजन1
- नरसिंहपुर जिले के डोभी.गांव में आए दिन बन रही जाम की स्थिति1
- सागर जिले अंतर्गत गौरझामर पंचायत द्वारा कचरा निपटान हेतु मुक्तिधाम को आसरा बना लिया मुक्तिधाम गौरझामर को बना दिया कचरा घर लोगो में आक्रोश -सागर जिले अंतर्गत गौरझामर पंचायत द्वारा कचरा निपटान हेतु मुक्तिधाम को आसरा बना लिया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है सुने1
- करेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, जैन मंदिर चोरी कांड का खुलासा, 18 प्राचीन मूर्तियां बरामद1

- नकटुआ शांति नगर में सड़क के किनारे बने बड़े-बड़े गड्ढे दे रहे हादसे को दावत1
- करेली थाना क्षेत्र के ग्राम सगोरिया स्थित जैन मंदिर से चोरी हुई 100 वर्ष से अधिक पुरानी बहुमूल्य जैन मूर्तियों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। नरसिंहपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से की जानकारी साझा।1