अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंदा, 55 वर्षीय महिला की मौके पर दर्दनाक मौत मुंगेर: गंगटा जंगल स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हवेली खड़गपुर प्रखंड के गंगटा पंचायत अंतर्गत भीमबांध निवासी भोला ठाकुर की पत्नी बबीता देवी अपने भांजा दीपक कुमार के साथ बाइक से झारखंड के गोड्डा जा रही थीं। इसी दौरान खड़गपुर से जमुई की ओर बालू लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बबीता देवी सड़क पर गिर गईं और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गंगटा थाना की डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल दीपक कुमार ने बताया कि वह अपनी मामी को गोड्डा ले जा रहा था। बाइक पर एक छोटा बच्चा भी सवार था, जिसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक की पहचान के प्रयास जारी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेजा जा रहा है।

- User9498Tarapur, Munger👏3 hrs ago
- छत पर पानी की टंकी चढ़ाने के दौरान बड़ा हादसा, रेलिंग टूटने से पिता सहित पांच लोग घायल कासिम बाजार थाना क्षेत्र में छत पर पानी की टंकी चढ़ाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टंकी चढ़ाते समय छत की रेलिंग अचानक टूट गई, जिससे पिता और दो बेटों समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज बाड़ा गली नंबर-10 की है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद असलम अपने घर की छत पर पानी की टंकी चढ़ा रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनके दो बेटे मोहम्मद इस्लाम और मोहम्मद शहनवाज भी छत पर मौजूद थे और रस्सी के सहारे टंकी को ऊपर खींच रहे थे। इसी दौरान अचानक छत की रेलिंग टूट गई और मोहम्मद असलम अपने दोनों बेटों के साथ छत से नीचे गिर पड़े, जिससे तीनों घायल हो गए। वहीं रेलिंग के नीचे गिरने से वहीं टंकी को नीचे से सपोर्ट से रहे पड़ोसी मोहम्मद सहादत और टंकी लेकर पहुंचे ई-रिक्शा चालक मोहम्मद जागीर भी घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद शहनवाज को ज्यादा चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया घायल सभी मरीजों में से मो शाहनवाज की स्थिति गंभीर बनी हुई है ।1
- बिहार में मार्च 2026 में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण सैंकड़ों एकड़ में मक्का की खड़ी फसल जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कटाई से ठीक पहले हुई इस तबाही से किसान परेशान हैं और प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।1
- भागलपुर में 144 योजनाओं का सौगात सीएम नीतीश ने किया ऐलान1
- Post by THE LIVE1
- एक्साइज विभाग की टीम ने #सूरजगढ़ा लखीसराय कॉलेज रोड बरतला काली स्थान के पास 15 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया #viral #न्यूज़ फॉलो : मोबाइल टीवी न्यूज1
- ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे तनाव को लेकर देशभर में गैस की किल्लत की चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच बेगूसराय जिले में भी एलपीजी गैस को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने प्रेस वार्ता कर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है।2
- पुलिस ने घटना स्थल से एक कार्बाइन ,दो पिस्टल , दो कट्टा , पांच जिंदा कारतूस और सत्रह खोखा बरामद किया है। साथ ही मौके वारदात से दो अपराधी उज्ज्वल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।ये दोनों पिता पुत्र बताए जा रहे है।*2
- गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी कुंदन कुमार (पिता – फुलझर यादव) की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि कुंदन कुमार वहां मोबाइल टावर निर्माण का ठेकेदारी कार्य करता था। मिली जानकारी के अनुसार होली के तीन दिन बाद वह घर से राजस्थान गया था। वहीं अपने कमरे से दूध लाने के लिए निकला था, तभी एक बोलेरो ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए। सोमवार की शाम करीब सात बजे जब उसका शव गांव पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।1
- बिहार में "ठगा" गया। महागठबंधन तेजस्वी को कांग्रेस ने धोखा दिया। #RajyaSabhaElection #BiharPolitics #BiharNews #TejashwiYadav #nitishkumarcmbihar #nitinnabin #राज्यसभा #कॉंग्रेस #ठगा #महागठबंधन #dhokabaaz #RahulGandhi Tejashwi Yadav Nitin Nabin Samrat Choudhary1